Class 10  >  Hindi Class 10  >  पाठ का सार: कारतूस

पाठ का सार: कारतूस - Hindi Class 10

पाठ का सार

अंग्रेशी सरकार वज़ीर अली को गिरफ्तार करना चाहती है। इस कार्य के लिए कर्नल कालिंज अपने लेफ्टिनेंट के साथ जंगल में डेरा डाले हुए हैं। उन्हें वहाँ अपनी फौजों के साथ बैठे हुए कई हफ्ते गुज़र गए हैं, परंतु अभी तक वे वज़ीर अली को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं। वज़ीर अली के दिल में अंग्रेज़ों के प्रति नफरत भरी हुई है। सआदत अली आसिफ उद्दौला का भाई है। वह वशीर अली का दुश्मन है। नवाब आसिफ उद्दौला का कोई लड़का नहीं था। वशीर अली के जन्म को सआदत अली ने अपनी मौत माना। अंग्रेज़ों ने सआदत अली को अवध के तख्त पर बैठाया था। वह अंग्रेज़ों का दोस्त था और बहुत ऐश-पसंद आदमी था। उसने अपनी आधी जायदाद तथा दस लाख रुपये अंग्रेजों को दे दिए थे। अब वह मज़े करता है। वशीर अली ने अफगानिस्तान के बादशाह शाहे-शमा को हिंदुस्तान पर हमला करने की दावत दी थी। कर्नल का कहना है कि अफगानिस्तान को हमले की दावत सबसे पहले टीपू सुल्तान ने दी, फिर वशीर अली ने ही उसे दिल्ली बुलाया फिर शमसुद्दौला ने भी। शमसुद्दौला नवाब बंगाल का रिश्ते का भाई था। वह बहुत खतरनाक था। इस प्रकार कंपनी के खिलाफ सारे बंगाल में एक लहर दौड़ गई थी। यदि यह कामयाब हो गई तो लार्ड क्लाइव ने बक्सर तथा प्लासी में जो कुछ हासिल किया था, वह लाॅर्ड वेल्जली के हाथों सब चला जाएगा। कर्नल ने बताया कि वशीर अली के पीछे हमारी एक पूरी फौज है। वह बरसों से हमारी आँखों में धूल झोंक रहा है तथा इन्हीं जंगलों में फिर रहा है और हाथ नहीं आता। उसने कंपनी के वकील का कत्ल कर दिया था। वकील के कत्ल का किस्सा इस प्रकार है  कंपनी ने वशीर अली को उसके पद से हटाने के बाद तीन लाख रुपया सालाना वज़ीफा देकर बनारस भेज दिया। कुछ महीने बाद गर्वनर जनरल ने उसे कलकत्ता (कोलकाता) बुलाया। इस पर वशीर अली बनारस में रह रहे कंपनी के वकील के पास गया। वकील ने उसकी बात नहीं सुनी और उसे बुरा-भला सुना दिया। इस पर वशीर अली ने खंजर से वकील की हत्या कर दी। फिर वह अपने कुछ साथियों के साथ आजमगढ़ भाग गया। वहाँ शासन ने उसे अपनी हिफाज़त में घाघरा तक पहुँचा दिया। अब वह अपने साथियों के साथ इन जंगलों में भटक रहा है। कर्नल लेफ्टिनेंट के पूछने पर उसकी स्कीम बताता है। वह किसी भी तरह नेपाल पहुँचना चाहता है। वह अफगानी हमले का इंतज़ार करना और अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है। वह सआदत अली को हटाकर खुद अवध् पर कब्जा करना चाहता हेै। वह  अंग्रेज़ों को हिंदुस्तान से निकाल देना चाहता है। अंग्रेज़ी फौज़ और सआदत अली के सिपाही बड़ी सख्ती से उसका पीछा कर रहे हैं। वह इन्हीं जंगलों में है। तभी एक सिपाही आकर कर्नल को बताता है कि दूर से धूल उड़ती दिखाई दे रही है, जैसे पूरा काफिला चला आ रहा हो। कर्नल और लेफ्टिनेंट दूर से देखते हैं कि केवल एक घुड़सवार है, जो उनकी ओर बढ़ा चला आ रहा है। वह उस पर नज़र रखते हैं, पर वह उनकी तरफ ही आकर रुक जाता है। वह इज़ाज़त लेकर अंदर आ जाता है और एकांत की माँग करता है। एकांत होने पर वह कर्नल को कहता है कि वशीर अली को गिरफ्तार करना बहुत कठिन है। वह कर्नल से वशीर अली को पकड़ने के लिए कुछ कारतूस माँगता है। वह जब कारतूस लेकर जाने लगता है, तब कर्नल उससे उसका नाम पूछता है। वह बताता है वज़ीर अली,और घोड़े पर बैठकर चला जाता है। कर्नल देखता रह जाता है। लेफ्टिनेंट के पूछने पर कर्नल उसका परिचय ‘जाँबाज़ सिपाही’ के रूप में बताता है।

The document पाठ का सार: कारतूस | Hindi Class 10 is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
15 videos|198 docs|53 tests

FAQs on पाठ का सार: कारतूस - Hindi Class 10

1. कारतूस क्या होता है?
उत्तर: कारतूस एक छोटा सा पेपर होता है जिसमें कोई लिखावट रखी जाती है और इसे बंद करके अन्य वस्तुओं पर लगाया जाता है। यह आमतौर पर परियोजनाओं, परीक्षाओं या किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है।
2. कारतूस बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री की आवश्यकता होती है?
उत्तर: कार्तूस बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है: - पेपर शीट्स - कटर या स्कॉरिंग टूल - गोंद - रंग - पेंसिल और एरेज़र
3. कार्तूस कैसे बनाया जाता है?
उत्तर: कार्तूस बनाने की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संक्षेप में की जाती है: 1. पेपर शीट को आवश्यक आकार में काटें या तालियों में बांट दें। 2. पेपर शीट को स्कॉरिंग टूल के साथ धीरे-धीरे गोदें ताकि वह बेंट और ढीले हो जाए। 3. पेपर शीट के एक सिरे पर गोंद लगाएं और उसे दूसरी ताली में बांध दें। 4. कार्तूस को अपनी पसंद के रंगों में रंगें।
4. कार्तूस का उपयोग किसलिए किया जाता है?
उत्तर: कार्तूस का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह परियोजनाओं, परीक्षाओं, सेल्फ-नोट्स, चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी आदि में उपयोगी होता है।
5. क्या कार्तूस केवल बच्चों के लिए होता है?
उत्तर: नहीं, कार्तूस केवल बच्चों के लिए ही नहीं होता है। अधिकांश लोग इसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं, चाहे वह नोटिस बोर्ड पर यादें रखने के लिए हो या प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए।
15 videos|198 docs|53 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 10 exam
Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Download free EduRev App
Track your progress, build streaks, highlight & save important lessons and more!
Related Searches

pdf

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

Viva Questions

,

past year papers

,

study material

,

Objective type Questions

,

Semester Notes

,

पाठ का सार: कारतूस | Hindi Class 10

,

पाठ का सार: कारतूस | Hindi Class 10

,

पाठ का सार: कारतूस | Hindi Class 10

,

MCQs

,

Summary

,

Sample Paper

,

ppt

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Free

,

Important questions

,

mock tests for examination

,

Extra Questions

,

practice quizzes

,

Exam

;