Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Chapter Notes For Class 7  >  Chapter Notes: त्रिवर्णः ध्वजः

त्रिवर्णः ध्वजः Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7 PDF Download

पाठ परिचय

प्रस्तुत पाठ में हमारे देश के राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे झंडे के विषय में बताया गया है। भारत के तिरंगे झंडे का क्या महत्त्व है ? तीन रंग कौन-कौन से हैं ? केसरी, सफेद और हरा रंग किसके सूचक हैं ? पाठ से षष्ठी व सप्तमी विभक्ति के प्रयोग का ज्ञान प्राप्त होता है।

त्रिवर्णः ध्वजः

आज स्वतंत्रता दिवस है। विद्यालय के प्राचार्य ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। विद्यार्थियों में मिठाई बाँटी जाएगी। . हमारे देश का झण्डा तिरंगा है। इसमें तीन रंग हैं। यथा-केसरिया, श्वेत तथा हरा। सबसे ऊपर केसरिया रंग है। यह शौर्य का सूचक है। बीच में सफेद रंग सत्य का तथा नीचे हरा रंग समृद्धि का सूचक है। इन रंगों का अन्य महत्त्व भी है। केसरिया रंग त्याग और उत्साह का सूचक है। श्वेत रंग सात्त्विकता और पवित्रता का सूचक है।

हरा रंग पृथ्वी की शोभा और उर्वरता का सूचक है। . झण्डे के बीच में नीले रंग का पहिया है। इसे अशोक चक्र कहते हैं। यह न्याय और प्रगति का प्रवर्तक है। सारनाथ में अशोक स्तम्भ है। उससे ही इसका ग्रहण किया गया है।

इस पहिए में 24 अरे हैं। भारत की संविधान सभा में 22 जुलाई, 1947 को इस झण्डे को स्वीकार किया गया था। यह झण्डा राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। इसलिए स्वतन्त्रता दिवस और गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाता है।

Word Meanings

(क) (केचन बालकाः काश्चन बालिकाश्च स्वतन्त्रता-दिवसस्य ध्वजारोहणसमारोहे
सोत्साहं गच्छन्तः परस्परं संलपन्ति।)
देवेश:- अद्य स्वतन्त्रता-दिवसः। अस्माकं विद्यालयस्य
प्राचार्यः ध्वजारोहणं करिष्यति। छात्राश्च सांस्कृतिककार्यक्रमान् प्रस्तोष्यन्ति। अन्ते च मोदकानि मिलिष्यन्ति।

सरलार्थ :
(कुछ बालक और कुछ बालिकाएँ स्वतन्त्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में उत्साहपूर्वक जाते हुए आपस में वार्तालाप कर रहे हैं।) देवेश-आज स्वतन्त्रता दिवस है। हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्वजारोहण करेंगे (झंडा फहराएँगे) और विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करेंगे और अन्त में लड्डू मिलेंगे।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • त्रिवर्णः ध्वजः-तिरंगा (तीन रंगों वाला) झंडा 
  • ध्वजारोहणसमारोहे-झण्डा फहराने के समारोह में 
  • गच्छन्तः-जाते हुए 
  • प्रस्तोष्यन्ति-प्रस्तुत करेंगे
  • संलपन्ति-वार्तालाप करते हैं 
  • मोदकानि (ब०व०)-लड्डू 

(ख) डेविड:- शुचे! जानासि त्वम्? अस्माकं ध्वजः कीदृशः?
शुचिः- अस्माकं देशस्य ध्वजः त्रिवर्णः इति।

सरलार्थ :
डेविड-शुचि! क्या तुम जानती हो? हमारा झण्डा कैसा है? शुचि-हमारे देश का झंडा तिरंगा है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • जानासि-जानते हो
  • कीदृशः-कैसा
  • त्रिवर्ण:-तिरंगा

(ग) सलीमः-रुचे! अयं त्रिवर्णः कथम्?
रुचिः- अस्मिन् ध्वजे त्रयः वर्णाः सन्ति, अतः त्रिवर्णः। किं त्वम् एतेषां वर्णानां नामानि जानासि?
सलीमः- अरे! केशरवर्णः, श्वेतः, हरितः च एते त्रयः वर्णाः।

सरलार्थ :
सलीम – रुचि! यह तिरंगा क्यों है? रुचि- इस झंडे में तीन रंग हैं, इसलिए यह तिरंगा है। क्या तुम इन रंगों के नाम जानते हो? सलीम – अरे ! केसरी रंग, सफेद और हरा ये तीन रंग हैं ?

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • वर्णाः (ब०व०)-रंग 
  • वर्णानां-रंगों का 
  • केशरवर्ण:-केसरी रंग
  • श्वेतः-सफेद
  • हरितः-हरा

(घ) देवेशः- अस्माकं ध्वजे एते त्रयः वर्णाः किं सूचयन्ति?
सलीमः- शृणु, केशरवर्णः शौर्यस्य, श्वेतः सत्यस्य, हरितश्च समृद्धेः सूचकाः सन्ति।
शुचिः- किम् एतेषां वर्णानाम् अन्यदपि महत्त्वम्?

सरलार्थ :
देवेश- हमारे ध्वज में ये तीन रंग क्या सूचित करते हैं?
सलीम- सुनो, केसरी रंग वीरता का, सफ़ेद सत्य का और हरा समृद्धि का सूचक है।
शुचि- क्या इन रंगों का कोई और भी महत्त्व है?

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • शृणु-सुनो
  • हरितश्च (हरितः + च)-और हरा 
  • समृद्धेः-समृद्धि का
  • अन्यदपि (अन्यत् + अपि)-और भी

(ङ) डेविडः- आम्! कथं न? ध्वजस्य उपरि स्थितः केशरवर्णः त्यागस्य उत्साहस्य च
सूचकः। मध्ये स्थितः श्वेतवर्णः सात्त्विकतायाः शुचितायाः च द्योतकः।
अधः स्थितः हरितवर्णः वसुन्धरायाः सुषमायाः उर्वरतायाश्च द्योतकः।
तेजिन्दरः- शुचे! ध्वजस्य मध्ये एकं नीलवर्णं चक्रं वर्तते?
शुचिः – आम् आम्। इदम् अशोकचक्रं कथ्यते। एतत् प्रगतेः न्यायस्य च प्रवर्तकम्।
सारनाथे अशोकस्तम्भः अस्ति। तस्मात् एव एतत् गृहीतम्।

सरलार्थ :
डेविड- हाँ, क्यों नहीं, ध्वज के ऊपर स्थित केसरी रंग त्याग व उत्साह का सूचक है। बीच में स्थित सफ़ेद रंग सात्विकता और ईमानदारी का द्योतक है। नीचे स्थित हरा रंग पृथ्वी की सुषमा व उर्वरता का द्योतक है।
तेजिन्दर- हे शुचि! ध्वज के मध्य में एक नीले रंग का चक्र है?
शुचि- हाँ हाँ! यह अशोक चक्र कहलाता है। यह प्रगति और न्याय का प्रवर्तक है। सारनाथ में अशोक स्तम्भ है। यह वहीं से लिया गया है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) : 

  • कथम् न-क्यों नहीं
  • उपरि-ऊपर का 
  • मध्ये-बीच में
  • शुचितायाः-ईमानदारी से 
  • अधः-नीचे 
  • वसुन्धरायाः-पृथ्वी का
  • सुषमाया:-कान्ति/सौन्दर्य का 
  • उर्वरताया:- उपजाऊपन का
  • नीलवर्णम्-नीले रंग का 
  • वर्तते-है  
  • कथ्यते-कहा है  
  • प्रगते:-प्रगति का
  • प्रवर्तकम्-सूचक
  • गृहीतम्-लिया गया है

(च) प्रणवः- अस्मिन् चक्रे चतुर्विंशतिः अराः सन्ति।
मेरी- भारतस्य संविधानसभायां 22 जुलाई 1947 तमे वर्षे समग्रतया अस्य ध्वजस्य स्वीकरणं जातम्।
तेजिन्दर:- अस्माकं त्रिवर्णः ध्वजः स्वाधीनतायाः राष्ट्रगौरवस्य च प्रतीकः। अत एव
स्वतन्त्रतादिवसे गणतन्त्रदिवसे च अस्य ध्वजस्य उत्तोलनं समारोहपूर्वकं भवति।
जयतु त्रिवर्णः ध्वजः, जयतु भारतम्।

सरलार्थ :
प्रणवः- इस चक्र में 24 तीलियाँ हैं।
मेरी- भारत की संविधान सभा में 22 जुलाई 1947 के साल में (को) सर्वसंमति से इस ध्वज को अपनाया गया था। तेजिन्दर- हमारा तिरंगा झण्डा स्वाधीनता और राष्ट्रगौरव का प्रतीक/चिह्न है। इसलिए स्वतन्त्रता
दिवस और गणतन्त्र दिवस पर इस ध्वज को समारोहपूर्वक फहराया जाता है।

तिरंगा झण्डा विजयी हो अर्थात् तिरंगे झंडे की जय हो। भारत की जय हो।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • अरा:-तीलियाँ (spokes), 
  • संविधानुसमायाम्-संविधान सभा में 
  • स्वीकरणम्-स्वीकरण/अपनाना 
  • जातम् -हो गया  
  • उत्तोलनम् – फहराना 
  • समग्रतया-सर्वमत से
The document त्रिवर्णः ध्वजः Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7 is a part of the Class 7 Course Chapter Notes For Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
177 docs
Related Searches

study material

,

Summary

,

Viva Questions

,

pdf

,

MCQs

,

त्रिवर्णः ध्वजः Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

Semester Notes

,

video lectures

,

Sample Paper

,

Important questions

,

Exam

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

past year papers

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

Free

,

mock tests for examination

,

त्रिवर्णः ध्वजः Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

ppt

,

त्रिवर्णः ध्वजः Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

Objective type Questions

;