Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Chapter Notes For Class 7  >  Chapter Notes: सुभाषितानि

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7 PDF Download

यहाँ संस्कृत के सुन्दर वचनों का संकलन है। प्रथम श्लोक में सुभाषितों का महत्त्व बताया गया है। इस संसार में जल, अन्न और सुभाषित-ये तीन ही रत्न बताए गए हैं। हीरा, पन्ना आदि पत्थर के टुकड़ों को रत्न कहना व्यर्थ है।

दूसरे श्लोक में सत्य की महिमा बताई गई है। इस संसार में पृथ्वी, सत्य पर टिकी है। सूर्य, सत्य के आश्रय से तपता है। सारा विश्व सत्य पर टिका हुआ है। . तीसरे श्लोक में कहा है कि इस पृथ्वी पर अनेक रत्न हैं। यथा-दान, तप, शौर्य, विनय इत्यादि। ये सभी रत्न परमात्मा प्रदत्त हैं।

चौथे श्लोक में सज्जन की महिमा कही है। हमें सज्जनों के साथ बैठना चाहिए। सज्जनों का साथ करना चाहिए और उनके साथ ही मित्रता करनी चाहिए। पाँचवें श्लोक में कहा है कि व्यक्ति को ज्ञान के संग्रह में, आहार तथा व्यवहार के विषय में संकोच नहीं करना चाहिए। छठे श्लोक में क्षमा का महत्त्व बताया गया है। जिस व्यक्ति के पास क्षमा रूपी हथियार है, उसका दुष्ट व्यक्ति कुछ बिगाड़ नहीं सकता है।

Explanation and Word Meanings (अनुवाद और शब्दों के अर्थ)

(क) पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नं सुभाषितम्।
मूढः पाषाणखण्डेषु रत्नसंज्ञा विधीयते॥1॥

सरलार्थ: पृथ्वी पर केवल तीन ही रत्न है। जल, अन्न और मधुर वचन। बुद्धिमान व्यक्ति इनकी समझ रखते है परन्तु मूर्ख लोग पत्थर के टुकड़ों को ही रत्न समझते है।

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

(ख) सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः।
सत्येन वाति वायुश्च सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम्॥2॥

सरलार्थ: सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन भी चलता है । सब सत्य पर आधारित है ।

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

(ग) दाने तपसि शौर्ये च विज्ञाने विनये नये।
विस्मयो न हि कर्त्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा ॥3॥

सरलार्थ: संसार में एक से एक बढ़कर दानवीर, तपस्वी, वीर, उपासक और बुद्धिमान भरे हुए हैं। इसलिए मनुष्य को अपनी दानवीरता, तप, साहस, विज्ञान, विनम्रता और निति-निपुणता पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। निश्चय ही पृथ्वी अनेक रत्नो वाली है ।

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

(घ) सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।
सद्भिर्विवादं मैत्री च नासद्भिः किञ्चिदाचरेत् ॥4॥

सरलार्थ: सज्जनो के साथ ही बैठना चाहिए । सज्जनो के साथ मित्रता करनी चाहिए । दुष्ट लोगो के साथ कुछ भी आचरण नही करना चहिए ।

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

(ङ) धनधान्यप्रयोगेषु विद्यायाः संग्रहेषु च।
आहारे व्यवहारे च त्यक्तलज्जः सुखी भवेत्॥5॥

सरलार्थ: इसका अर्थ यही है कि धन संबंधी कार्यों में, विद्या ग्रहण करने में, आहार यानी खान-पान में शर्म का त्याग करने पर ही सुख प्राप्त होता है।

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

(च) क्षमावशीकृतिर्लोके क्षमया किं न साध्यते।
शान्तिखड्गः करे यस्य किं करिष्यति दुर्जनः॥6॥

(च) क्षमावशीकृितर्लोके क्षमया किं न साध्यते ।
शान्तिखड्ग: करे यस्य किं करिष्यति दुर्जन: ।। 6 ।।

सरलार्थ: ईस संसार मे क्षमा वशीकरण है। क्षमा के द्वारा क्या सिद्ध नही होता है? जिसके हाथ मे शांति रूपी तलवार है, उसका दुर्जन क्या कर सकता है

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

The document सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7 is a part of the Class 7 Course Chapter Notes For Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
177 docs

FAQs on सुभाषितानि Chapter Notes - Chapter Notes For Class 7

1. सुभाषितानि की कक्षा 7 में कितने अध्याय हैं?
उत्तर: सुभाषितानि की कक्षा 7 में 15 अध्याय हैं।
2. सुभाषितानि कक्षा 7 के अंतर्गत कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
उत्तर: सुभाषितानि कक्षा 7 के अंतर्गत नैतिकता, मानवता, देशभक्ति, स्वच्छता, शिक्षा, विद्या, धर्म, उद्यम, विज्ञान, समाजसेवा, महात्मा गांधी, स्वावलंबन, समय, पर्यावरण और संस्कृति जैसे विषय शामिल हैं।
3. सुभाषितानि कक्षा 7 में प्रत्येक अध्याय का विषय क्या है?
उत्तर: सुभाषितानि कक्षा 7 में प्रत्येक अध्याय का विषय एक नैतिक मूल्य या भावना है। यह अध्यायों में प्रस्तुत की गई कहानियों और दोहों के माध्यम से विभिन्न मूल्यों और भावनाओं को समझाता है।
4. सुभाषितानि कक्षा 7 में अध्यायों के पठन सामग्री किस प्रकार की होती है?
उत्तर: सुभाषितानि कक्षा 7 में प्रत्येक अध्याय की पठन सामग्री दोहों, कविताओं, कहानियों, और व्याख्यानों की रूपरेखा होती है। ये सामग्री छात्रों को नैतिक मूल्यों और भावनाओं को समझने में मदद करती हैं।
5. सुभाषितानि कक्षा 7 के अध्यायों को समझने के लिए छात्रों को क्या करना चाहिए?
उत्तर: सुभाषितानि कक्षा 7 के अध्यायों को समझने के लिए छात्रों को ध्यान से पठन करना चाहिए, उनकी अर्थ-व्याख्या पढ़नी चाहिए, और उनके मूल्यों और भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। छात्रों को आदर्शों, नैतिकता, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है।
Related Searches

Viva Questions

,

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

practice quizzes

,

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

MCQs

,

Semester Notes

,

study material

,

video lectures

,

Extra Questions

,

shortcuts and tricks

,

Summary

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

ppt

,

Important questions

,

सुभाषितानि Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

Free

,

pdf

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Exam

,

Objective type Questions

;