Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Chapter Notes For Class 7  >  Chapter Notes: लालनगीतम्

लालनगीतम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7 PDF Download

पाठ परिचय

प्रस्तुत पाठ के श्लोकों में रुचिकर गीत है। इस गीत में प्रकृति का सुन्दर चित्रण है। लयबद्ध श्लोकों में सूर्य, नदी, मन्दिर, फूल, वृक्ष, गाय, शेर, हिरण, ऊँट, घोड़ा और भालू आदि का सजीव वर्णन है।

लालनगीतम्

पाठ का सार इस प्रकार हैप्रातः सूर्य उदय होता है। पक्षी कलकल की ध्वनि करते हैं। मन्दिर में घण्टा ध्वनि होती है। नदी के जल में नाव बहती है। फूलों पर विभिन्न रंग खिलते हैं। उन पर विचित्र तितलियाँ उड़ती हैं। प्रत्येक वृक्ष पर नए पत्ते हैं। गायें प्रातः दूध देती हैं। उसका दूध शुद्ध और मीठा होता है। गहन जंगल में बाघ गर्जना करता है। जोर से सिंह दहाड़ता है। मृग घास खाते हैं। वह विलासपूर्वक सर्वत्र चलता है। ऊँट धीरे-धीरे चलता है। पीठ पर अत्यधिक वजन ढोता है। घोड़ा तेज दौड़ता है। दौड़ते समय कुछ भी नहीं खाता है। भालू नाच दिखाता है।

Word Meanings

(क) उदिते सूर्ये धरणी विहसति।
पक्षी कूजति कमलं विकसति॥1॥

सरलार्थ :
सूर्य के उगने पर (निकलने पर) पृथ्वी हँस रही है, पक्षी चहचहा रहा है, कमल खिल रहा है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • उदिते-उगने पर, निकलने पर 
  • धरणी-पृथ्वी
  • विहसति-हँस रही है 
  • कूजति-चहचहा रहा है
  • विकसति-खिल रहा है

(ख) नदति मन्दिरे उच्चैढक्का।
सरितः सलिले सेलति नौका॥2॥

सरलार्थ :
मन्दिर में नगाड़ा ज़ोर से आवाज़ कर रहा है। नदी के जल में नाव डगमगा रही है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • नदति-आवाज/ध्वनि करता है
  • उच्चैः-जोर से 
  • ढक्का -नगाड़ा
  • सरितः-नदी के  
  • सेलति-डगमगाती है
  • सलिले-जल में

(ग) पुष्पे पुष्पे नानारङ्गाः।
तेषु डयन्ते चित्रपतङ्गाः॥3॥

सरलार्थ :
विभिन्न फूलों पर विभिन्न रंग हैं। उन पर रंगबिरंगी तितलियाँ उड़ती हैं।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • नानारङ्गाः-विभिन्न रंग 
  • डयन्ते-उड़ते हैं 
  • चित्रपतङ्गाः-रंगबिरंगी तितलियाँ

(घ) वृक्षे वृक्षे नूतनपत्रम्।
विविधैर्वर्णैर्विभाति चित्रम्॥4॥

सरलार्थ :
प्रत्येक पेड़ पर नए-नए पत्ते हैं। विभिन्न रंगों से चित्र (दृश्य) सुशोभित होता है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • नूतन-नया 
  • वर्णैः-रंगों से
  • विभाति- सुशोभित होता है

(ङ) धेनुः प्रातर्यच्छति दुग्धम्।
शुद्धं स्वच्छं मधुरं स्निग्धम्॥5॥

सरलार्थ :
गाय सुबह शुद्ध, साफ़, मीठा (और) चिकना दूध देती है।

शब्दार्थाः (Word Meanings):

  • यच्छति-देती है 
  • धेनुः-गाय
  • स्निग्धम्-चिकना

(च) गहने विपिने व्याघ्रो गर्जति।
उच्चस्तत्र च सिंहः नर्दति॥6॥

सरलार्थ :
घने जंगल में बाघ गरजता है और वहाँ शेर ज़ोर से दहाड़ता है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • गहने-घने 
  • विपिने-जंगल में  
  • व्याघ्रो (व्याघ्रः)-बाघ 
  • गर्जति-गरजता है
  • नर्दति-दहाड़ता है 

(छ) हरिणोऽयं खादति नवघासम्।
सर्वत्र च पश्यति सविलासम्॥7॥

सरलार्थ :
यह हिरण नई घास खाता है और सब स्थानों पर प्रसन्नता से देखता है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • हरिणोऽयं (हिरण:+अयं)-यह हिर
  • नवघासम्- नई उगी हुई मुलायम घास को 
  • सर्वत्र-चारों ओर
  • सविलासम्-प्रसन्नता से 

(ज) उष्ट्रः तुङ्गः मन्दं गच्छति।
पृष्ठे प्रचुरं भारं निवहति ॥8॥

सरलार्थ :
ऊँचा ऊँट धीरे-धीरे चलता है। पीठ पर बहुत अधिक भार (बोझ) ढोता (ले जाता) है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • उष्ट्रः-ऊँट (camel), 
  • तुङ्गः-ऊँचा (tall), मन्दं-धीरे (slowly), 
  • पृष्ठे-पीठ पर (on the back), 
  • प्रचुरं-बहुत अधिक (a lot/too much), 
  • निवहति-ढोता है (hauls).

(झ) घोटकराजः क्षिप्रं धावति।
धावनसमये किमपि न खादति॥9॥

सरलार्थः
घोड़ा तेज़ी से दौड़ता है। दौड़ते समय कुछ भी नहीं खाता है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • घोटकराजः-घोड़ा 
  • क्षिप्रं-तेज़ी से  
  • धावनसमये -दौड़ने के समय
  • किमपि-कुछ भी 

(ञ) पश्यत भल्लुकमिमं करालम्।
नृत्यति थथथै कुरु करतालम्॥10॥

सरलार्थ :
इस भयानक भालू को देखो। ताली बजाओ, (यह) थाथैया नाचता है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • भल्लुकः-भालू
  • करालम्- भयानक
  • करतालम् -ताली
The document लालनगीतम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7 is a part of the Class 7 Course Chapter Notes For Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
177 docs

FAQs on लालनगीतम् Chapter Notes - Chapter Notes For Class 7

1. लालनगीतम् क्या है?
उत्तर: लालनगीतम् एक कक्षा ७ की पाठ है जो बच्चों के लिए लिखी गई है। यह एक ऐसा गीत है जिसे बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाता है।
2. लालनगीतम् गाने का कार्यक्रम क्या होता है?
उत्तर: लालनगीतम् का कार्यक्रम उन अवसरों पर होता है जब बच्चों को सुलाने की आवश्यकता होती है, जैसे कि रात को सोने से पहले या जब वे चिढ़ने लगते हैं।
3. लालनगीतम् क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: लालनगीतम् महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके द्वारा बच्चों को रात को आराम से सोने में मदद मिलती है। यह उन्हें शांति और सुरक्षा की भावना देता है।
4. लालनगीतम् किस भाषा में लिपि गया है?
उत्तर: लालनगीतम् संस्कृत भाषा में लिपि गया है। संस्कृत भाषा एक प्राचीन भाषा है जिसे भारतीय सभ्यता में उच्चतम माना जाता है।
5. लालनगीतम् को किसने लिखा है?
उत्तर: लालनगीतम् को आचार्य शंकर द्वारा लिखा गया है। आचार्य शंकर एक प्रसिद्ध संस्कृत कवि और ऋषि थे जिन्होंने भारतीय साहित्य को अपने ग्रंथों और काव्यों के माध्यम से प्रभावित किया।
Related Searches

Important questions

,

लालनगीतम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

Exam

,

mock tests for examination

,

Free

,

Objective type Questions

,

लालनगीतम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

pdf

,

study material

,

Sample Paper

,

लालनगीतम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

past year papers

,

ppt

,

Extra Questions

,

MCQs

,

Semester Notes

,

video lectures

,

Summary

,

Viva Questions

;