Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar Class 7  >  Chapter Notes: शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय

शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7 PDF Download

उपसर्ग


जो शब्दांश किसी शब्द से पहले लगाकर नए शब्द का निर्माण करते हैं, वे शब्द उपसर्ग कहलाते हैं।
जैसे 

  • दूर्+ गुण = दुर्गुण
  • निर्+ बल = निर्बल
  • सु+ पथ = सुपथ

उपसर्ग के प्रकार

  • संस्कृत के उपसर्ग
  • हिंदी के उपसर्ग
  • उर्दू – फारसी के उपसर्ग
  • संस्कृत अव्यय (उपसर्गों के रूप में)

संस्कृत के उपसर्ग

  • ‘अति‘  उपसर्ग
    अति + अधिक= अत्यधिक
    अति + रिक्त= अतिरिक्त
  • ‘स्व‘ उपसर्ग
    स्व +  तंत्र= स्वतंत्र
    स्व + राज=  स्वराज

हिंदी के उपसर्ग

  • ‘अध‘ उपसर्ग
    अध + खिला= अधखिला
    अध + जल = अधजल
  • ‘उन‘ उपसर्ग
    उन + सठ = उनसठ
    उन +  तीस=  उनतीस
  • ‘पर‘ उपसर्ग
    पर + लोक = परलोक
    पर + उपकार = परोपकार

उर्दू फारसी के उपसर्ग

  • ‘कम‘ उपसर्ग
    कम + उम्र = कमउम्र
    कम + अक्ल = कमअक्ल
  • ‘खुश‘ उपसर्ग
    खुश + नसीब = खुशनसीब
    खुश + बू = खुशबू
  • ‘बे‘ उपसर्ग
    बे + खबर= बेखबर
    बे + ईमान = बेईमान

संस्कृत अव्यय (उपसर्ग रूप में)

  • ‘अन्‘ उपसर्ग
    अन्  + आस्था = अनास्था
    अन् + आदर = अनादर
  • ‘पुनर्‘ उपसर्ग
    पुनर + जन्म = पुनर्जन्म
    पुनर + मिलन = पुनर्मिलन

प्रत्यय


जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं ।
जैसे – लघु + ता = लघुता
फल + वाला = फलवाला
प्रत्यय के भेद
प्रत्यय के दो भेद होते हैं-

  • कृत् प्रत्यय
  • तद्धित प्रत्यय

कृत् प्रत्यय
क्रिया के साथ लगने वाले प्रत्यय कृत प्रत्यय कहलाते हैं ।
कृत् प्रत्येक के मेल से बने शब्दों को कृदंत शब्द कहते हैं ।
जैसे

  • लिख + आवट = लिखावट
  • थक  + आन = थकान
  • बोल + ई  = बोली

तद्धित प्रत्यय
जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण या अव्यय  के अंत में जुड़कर नए शब्दों का निर्माण करते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
जैसे 

  • सुंदर + ता = सुंदरता
  • सोना + आर = सुनार

संस्कृत के प्रत्यय

  • ‘आलु‘ प्रत्यय
    कृपा + आलु = कृपालु
    श्रद्धा + आलु = श्रद्धालु
  • ‘इक‘ प्रत्यय
    समाज + इक = सामाजिक
    इतिहास+ इक = ऐतिहासिक
  • ‘इत‘ प्रत्यय
    आनंद + इत = आनंदित
    अंक + इत =अंकित

हिंदी के प्रत्यय 

  • ‘आई‘  प्रत्यय
    लड़ + आई = लड़ाई
    भला + आई =  भलाई
  • ‘आऊ‘ प्रत्यय
    कम + आऊ  = कमाऊ
    खा + आऊ = खाऊ
  • ‘आकू‘ प्रत्यय
    पढ़ + आकू = पढ़ाकू
    लड़ + आकू = लड़ाकू

उर्दू के प्रत्यय

  • ‘ ईन ‘ प्रत्यय
    रंग + ईन = रंगीन
    नमक + ईन = नमकीन
  • ‘ बाज ‘ प्रत्यय
    कबूतर + बाज = कबूतरबाज
    धोखा + बाज = धोखेबाज

दो प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग

शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7 

दो उपसर्गों का एक साथ प्रयोग
शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7 

उपसर्ग और का एक साथ प्रयोग
शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7 

उपसर्ग और प्रत्यय

उपसर्ग
जो शब्दांश किसी शब्द से पहले लगाकर नए शब्द का निर्माण करते हैं, वे शब्द उपसर्ग कहलाते हैं।

प्रत्यय
जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं ।
जैसे – लघु + ता = लघुता
फल + वाला = फलवाला

Question for Chapter Notes: शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय
Try yourself:शब्द कहलाता है
View Solution

Question for Chapter Notes: शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय
Try yourself:रचना के आधार पर शब्दों के भेद हैं
View Solution

Question for Chapter Notes: शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय
Try yourself:उत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद हैं ?
View Solution

The document शब्द निर्माण: उपसर्ग, प्रत्यय Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7 is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
30 videos|74 docs|34 tests
Related Searches

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

ppt

,

video lectures

,

MCQs

,

Important questions

,

Extra Questions

,

shortcuts and tricks

,

Viva Questions

,

प्रत्यय Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7

,

Objective type Questions

,

Exam

,

Sample Paper

,

शब्द निर्माण: उपसर्ग

,

शब्द निर्माण: उपसर्ग

,

शब्द निर्माण: उपसर्ग

,

pdf

,

प्रत्यय Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7

,

Semester Notes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

Free

,

प्रत्यय Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7

,

study material

,

past year papers

;