Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Long Question Answer: खान पान की बदलती तस्वीर

Long Question Answer: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

प्रश्न 1: खानपान के संदर्भ में मिश्रित संस्कृति का तात्पर्य स्पष्ट करे ?
उत्तर:
मिश्रित संस्कृति बाहरी और स्थानीय व्यंजनों का मिश्रण है। मिश्रित संस्कृति में स्थानीय व्यंजन और बाहर की पद्धति से पकाए जाने वाले व्यंजन को जोड़कर भोजन का एक नया प्रारूप तैयार किया जाता है, जो कि नई पीढ़ी द्वारा काफी अपनाया जा रहा है। इस संस्कृति में इस तरह का नया भोजन काफी प्रचलन में है। पार्टियों और प्रतिभोजों में भी इसी तरह के भोजन की अधिक माँग हो रही है, जो कि विपरीत स्वभाव के होते हुए भी ढेर सारे व्यंजनों को एक साथ एक ही थाली में परोसा जाता है।

प्रश्न 2: विविध संस्कृतियों से पार्टियों में होने वाली गद्दमद्द क्या और क्यों है ?
उत्तर: खानपान की मिश्रित संस्कृति के कारण हम व्यंजन का वास्तविक स्वाद नहीं ले पाते हैं। अक्सर पार्टियों और प्रतिभोजों में एकसाथ सभी व्यंजन रख दिए जाते हैं, जिससे उनका स्वाद मिश्रित हो जाता है और कई बार लोग एक ही थाली में कई तरह के विपरीत प्रकृति वाले व्यंजन परोस लेते हैं। ऐसे मिश्रित संस्कृति वाले व्यंजनों की समय-समय पर जाँच करना जरूरी हो जाता है।

प्रश्न 3: लेखक प्रयाग शुक्ल के जीवन पर प्रकाश डालि।
उत्तर: 28 मई 1940 को कोलकाता में लेखक प्रयाग शुक्ल का जन्म हुआ था। वह हिंदी के प्रसिद्ध लेखक रहे। उन्होंने अनेक विधाओं में मातृभाषा हिंदी को समृद्ध किया। कविता, उपन्यास, कहानी, निबंध, यात्रा वृतांत, कला समीक्षा सहित बाल साहित्य में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वह नवभारत टाइम्स, हिंदी फेमिना, पराग आदि में संपादक मंडल के सदस्य भी रहे।

प्रश्न 4: खानपान के संदर्भ में मिश्रित संस्कृति का तात्पर्य स्पष्ट करे ?
उत्तर: मिश्रित संस्कृति बाहरी और स्थानीय व्यंजनों का मिश्रण है। मिश्रित संस्कृति में स्थानीय व्यंजनों और बाहर की पद्धति से पकाए जाने वाले व्यंजनों को जोड़कर भोजन का एक नया प्रारूप तैयार किया जाता है, जो कि नई पीढ़ी द्वारा काफी अपनाया जा रहा है। इस संस्कृति में इस तरह का नया भोजन काफी प्रचलन में है। पार्टियों और प्रतिभोजों में भी इसी तरह के भोजन की अधिक माँग हो रही है, जो कि विपरीत स्वभाव वाले होते हुए भी ढेर सारे व्यंजन एक साथ एक ही थाली में परोसे जाते हैं।

प्रश्न 5: "आधुनिक भोजन से नई पीढ़ी बहुत प्रभावित है" टिप्पणी करे।
उत्तर: आधुनिक भोजन विविध और मिश्रित संस्कृति से ही बना है। आजकल जल्दी और घंटों तक पकाए जाने वाले भोजन मिश्रित श्रेणी में ही आते हैं। नई पीढ़ी, जो शहर की दौड़-भाग वाली जिंदगी में इतनी व्यस्त है और समय की कमी होने के कारण, आधुनिक भोजन उनके लिए उपयुक्त और सुविधाजनक है। नई पीढ़ी का झुकाव स्थानीय व्यंजनों की तुलना में मिश्रित व्यंजनों की ओर अधिक बढ़ रहा है।

The document Long Question Answer: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests

FAQs on Long Question Answer: खान पान की बदलती तस्वीर - Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

1. खान पान की बदलती तस्वीर का क्या मतलब है ?
Ans. खान पान की बदलती तस्वीर का मतलब है कि समय के साथ हमारे भोजन के तरीके, सामग्री और परंपराएं कैसे बदल रही हैं। यह बदलाव विभिन्न कारणों से हो सकता है, जैसे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक कारक। आजकल फास्ट फूड, जंक फूड और विदेशी व्यंजन अधिक प्रचलित हो गए हैं, जबकि पारंपरिक व्यंजन धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं।
2. खान पान की आदतों में बदलाव के कारण क्या हैं ?
Ans. खान पान की आदतों में बदलाव के कई कारण हैं। इनमें शहरों की बढ़ती जनसंख्या, व्यस्त जीवनशैली, कामकाजी महिलाओं की संख्या में वृद्धि, और सूचना प्रौद्योगिकी का विकास शामिल हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और विभिन्न खाद्य विकल्पों की उपलब्धता भी खान पान में बदलाव लाने में सहायक होती है।
3. क्या खान पान की बदलती तस्वीर का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है ?
Ans. हाँ, खान पान की बदलती तस्वीर का स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। फास्ट फूड और जंक फूड के बढ़ते उपयोग से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग जैसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके विपरीत, यदि हम पारंपरिक और स्वस्थ भोजन का सेवन करें, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
4. कैसे हम अपने खान पान की आदतों को संतुलित कर सकते हैं ?
Ans. अपने खान पान की आदतों को संतुलित करने के लिए हमें कुछ आसान कदम उठाने चाहिए। जैसे कि ताजे फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाना, संतुलित आहार लेना, और फास्ट फूड से परहेज करना। नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी पीना भी आवश्यक है। इसके अलावा, हमें पारंपरिक व्यंजनों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
5. खान पान की बदलती तस्वीर के सामाजिक प्रभाव क्या हैं ?
Ans. खान पान की बदलती तस्वीर के सामाजिक प्रभाव भी महत्वपूर्ण हैं। यह हमारी संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है। जब लोग पारंपरिक व्यंजनों के बजाय फास्ट फूड पर निर्भर होते हैं, तो परिवार के साथ भोजन करने का समय कम हो जाता है, जिससे सामाजिक बंधन कमजोर पड़ सकते हैं। इसके अलावा, नए खान पान के ट्रेंड्स से युवा पीढ़ी की प्राथमिकताएं और स्वाद में भी बदलाव आता है।
Related Searches

Long Question Answer: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Viva Questions

,

past year papers

,

pdf

,

Long Question Answer: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

video lectures

,

Free

,

Exam

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

Long Question Answer: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

study material

,

Summary

,

Important questions

,

ppt

,

mock tests for examination

,

MCQs

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Semester Notes

;