Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 12  >  NCERT Solutions - उमाशंकर जोशी

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - उमाशंकर जोशी

कविता के साथ

प्रश्न 1: छोटे चौकोने खेत को कागज़ का पन्ना कहने में क्या अर्थ निहित है?
उत्तर: कवि अपने कवि – कर्म को किसान के कर्म जैसा बताता है। कवि कहते हैं कि मैं भी एक प्रकार का किसान हूँ। किसान जमीन पर कुछ बोता है और मैं कागज़ पर कविता उगता हूँ। कवि काव्य-रचना रूपी खेती के लिए कागज़ के पन्ने को अपना चौकोना खेत कहते हैं।

प्रश्न 2: रचना के संदर्भ में अंधड़ और बीज क्या हैं?
उत्तर: रचना के संदर्भ में अँधड़ का आशय भावनात्मक आँधी से और बीज का आशय रचना विचार और अभिव्यक्ति से है।

प्रश्न 3: रस का अक्षयपात्र से कवि ने रचनाकर्म की किन विशेषताओं की ओर इंगित किया है?
उत्तर: कवि ने रचनाकर्म अर्थात् कविता को रस का अक्षयपात्र कहा है। काव्य का आनंद दिव्य व कालजयी होता है। कविता में निहित सौंदर्य, रस और भाव न तो कम होता है, न नष्ट होता है।

प्रश्न 4: व्याख्या करें –
(i) शब्द के अंकुर फूटे,
पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।
उत्तर: ‘छोटा मेरा खेत’ में खेती के रूपक द्वारा काव्य-रचना प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया हे। जिस प्रकार धरती में बीज बोया जाता है और वह बीज विभिन्न रसायनों – हवा, पानी, आदि को पीकर तथा विभिन्न चरणों से गुजरकर बड़ा होता है उसी प्रकार जब कवि को किसी भाव का बीज मिलता है तब कवि उसे आत्मसात करता है। उसके बाद बीज में से शब्दरुपी अंकुर फूटते है। उसमे विशेष भावों के पत्ते और फूल पनपते है।

(ii) रोपाई क्षण की,
कटाई अनंतता की
लुटते रहने से ज़रा भी नहीं कम होती।
उत्तर: साहित्यिक कृति से जो अलौकिक रस-धारा फूटती है, उसमें निहित सौंदर्य, रस और भाव न तो कम होता है, न नष्ट होता है। वह क्षण में होने वाली रोपाई का ही परिणाम है पर यह रस-धारा अनंत काल तक चलने वाली कटाई है।

कविता के आस पास

प्रश्न 1: शब्दों के माध्यम से जब कवि दृश्योंचित्रों, ध्वनि-योजना अथवा रूप-रस-गंध को हमारे ऐन्द्रिक अनुभवों में साकार कर देता है तो बिंब का निर्माण होता है। इस आधार पर प्रस्तुत कविता से बिंब की खोज करें।
उत्तर: इन कविताओं में दृश्य (चाक्षुष) बिंब उकेरे गए हैं।
जैसे –

  • छोटा मेरा खेत चौकोना
  • कागज़ का एक पन्ना
  • शब्द के अंकुर फूटे
  • पल्लव-पुष्पों से नमित
  • झूमने लगे फल
  • नभ में पाँती-बँधे बगुलों के पंख

प्रश्न 2: जहाँ उपमेय में उपमान का आरोप हो, रूपक कहलाता है। इस कविता में से रूपक का चुनाव करें।
उत्तर: भावों रूपी आँधी

  • विचार रूपी बीज
  • पल्लव-पुष्पों से निमित हुआ विशेष
  • कजराले बादलों की छाई नभ छाया
  • तैरती साँझ की सतेज श्वेत काया

कला की बात

प्रश्न 1: बगुलों के पंख कविता को पढ़ने पर आपके मन में कैसे चित्र उभरते हैं? उनकी किसी भी अन्य कला माध्यम में अभिव्यक्ति करें।
उत्तर:
प्रस्तुत कविता को पढ़कर हमारे मन में इस प्रकार के चित्र उभरते हैं-

  • सुबह का चित्र मन में उभर पड़ता है, जब बगुलों की पंक्तियाँ आकाश में उड़ रही हो।
  • कलाकार की तुलिका दिखाई देती है, जो प्रकृति को कागज़ पर उभार देती है।
The document NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - उमाशंकर जोशी is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 12.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
88 videos|166 docs|36 tests

FAQs on NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - उमाशंकर जोशी

1. कौन हैं उमाशंकर जोशी और उनके बारे में कुछ बताइए?
उमाशंकर जोशी एक प्रमुख भारतीय लेखक थे जिन्होंने हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी रचनाएँ भारतीय समाज और संस्कृति को व्यापक दृष्टिकोण से देखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
2. उमाशंकर जोशी की किस किताब का उल्लेख इस लेख में है?
उमाशंकर जोशी की किताब "जीवन परिचय" का उल्लेख इस लेख में किया गया है। इस किताब में उनका जीवन परिचय और कार्यक्षेत्र का विस्तृत वर्णन है।
3. उमाशंकर जोशी के किस क्षेत्र में योगदान किया गया?
उमाशंकर जोशी ने हिंदी साहित्य में अपने गहन योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहानियों, उपन्यासों और नाटकों की रचनाएँ की हैं जो आज भी प्रशंसा प्राप्त कर रही हैं।
4. उमाशंकर जोशी की किस भाषा में रचनाएँ हैं?
उमाशंकर जोशी ने हिंदी भाषा में अपनी रचनाएँ लिखी हैं। उनकी रचनाएँ हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण हिस्से में गिनी जाती हैं।
5. उमाशंकर जोशी के किस कार्यक्षेत्र में उनका योगदान विशेष माना जाता है?
उमाशंकर जोशी ने हिंदी साहित्य में अपना विशेष योगदान किया है। उनकी रचनाएँ भारतीय समाज और संस्कृति को समझने में मदद करती हैं।
Related Searches

Exam

,

Semester Notes

,

Important questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Viva Questions

,

Free

,

past year papers

,

video lectures

,

study material

,

Objective type Questions

,

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - उमाशंकर जोशी

,

pdf

,

ppt

,

Extra Questions

,

Summary

,

MCQs

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

,

Sample Paper

,

mock tests for examination

,

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - उमाशंकर जोशी

,

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - उमाशंकर जोशी

;