Table of contents |
|
बातचीत के लिए |
|
पाठ के भीतर |
|
मधुर स्मृतियाँ |
|
देश हमारा एक, रंग इसके अनेक |
|
शब्दों का चमत्कार |
|
त्योहार और सामूहिकता |
|
यह भी जानिए |
|
प्रश्न 1: ओणम का त्योहार कब मनाया जाता है?
उत्तर: ओणम का त्योहार श्रावण महीने के श्रावण नक्षत्र के दिन मनाया जाता है।
प्रश्न 2: ओणम का त्योहार किस पौराणिक कथा पर आधारित है?
उत्तर: ओणम का त्योहार महाबली नामक राजा की पौराणिक कथा पर आधारित है, जिनका शासन बहुत ही सुखमय और समानता से भरा हुआ था। कहा जाता है कि महाविष्णु ने वामन रूप में आकर उनसे तीन पग भूमि मांगी थी।
प्रश्न 3: आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?
उत्तर: मैं दीवाली, होली, दशहरा, ईद, रक्षाबंधन जैसे कई त्योहार मनाता हूँ।
प्रश्न 4: आपको कौन-सा त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर: मुझे दीपावली का त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है क्योंकि इस दिन घर को दीपों और रंगोलियों से सजाया जाता है, मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं और चारों ओर खुशी का माहौल होता है।
प्रश्न 5: त्योहार वाले दिन आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर: त्योहार के दिन, मैं सुबह जल्दी उठकर नहाता / नहाती हूँ, नए कपड़े पहनता / पहनती हूँ, और घर की सफाई व सजावट में भाग लेता/ लेती हूँ। फिर मैं मिठाइयाँ बनाता / बनाती हूँ और परिवार तथा मित्रों के साथ मिलकर पूजा और उत्सव मनाता/मनाती हूँ।
प्रश्न 1: प्रश्नों के सटीक उत्तर के सामने सूरज का चित्र () बनाइए—
उत्तर:
प्रश्न 2: स्तंभ 'क' का स्तंभ 'ख' से मिलान कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 3: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए—
(क) ओणम के भोज में कौन-कौन से भोज्य पदार्थ बनाए जाते हैं? किसी एक भोज्य पदार्थ के बारे में विस्तार से लिखिए।
उत्तर: ओणम के भोज में चावल, सब्जियाँ, खीर, पापड़ और कई प्रकार के स्वादिष्ट फल बनाए जाते हैं। खीर के बारे में: खीर चावल, दूध और चीनी से बनाई जाती है। इसमें कभी-कभी सूखे मेवे भी डाले जाते हैं। खीर मीठा और स्वादिष्ट पकवान होता है जिसे त्योहारों पर विशेष रूप से बनाया जाता है।
(ख) आपके राज्य में कौन-से त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं? उन त्योहारों की कौन-सी बातें ओणम से मिलती-जुलती हैं?
उत्तर: मेरे राज्य में दीपावली, होली और रक्षाबंधन जैसे त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में भी लोग घर की सफाई करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं और परिवार तथा मित्रों के साथ खुशियाँ बाँटते हैं। ये बातें ओणम से मिलती-जुलती हैं।
(ग) ओणम में गाए जाने वाले लोकगीत में महाबली के शासन की किन विशेषताओं का उल्लेख है?
उत्तर: लोकगीत में महाबली के शासन को एक आदर्श युग के रूप में बताया गया है। उसमें कहा गया है कि
(घ) पाठ में आए किस उल्लेख के आधार पर कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से बहुत ही प्रेम करते थे?
उत्तर: जब महाबली पाताल लोक जा रहे थे, तो उन्होंने भगवान विष्णु से यह वरदान माँगा कि उन्हें वर्ष में एक बार अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने की अनुमति दी जाए। इससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपनी प्रजा से बहुत प्रेम करते थे।
(ङ) पाठ में आई किन बातों से पता चलता है कि प्रकृति भी ओणम के स्वागत की तैयारी कर रही है?
उत्तर: पाठ में बताया गया है कि वर्षा के बाद आकाश साफ हो जाता है, ठंडी हवाएँ चलती हैं, सूरज की किरणें चमकती हैं, समुद्र और नदी का पानी स्वच्छ हो जाता है। पक्षी चहचहाते हैं और तितलियाँ फूलों पर मँडराती हैं। ये सब बातें दिखाती हैं कि प्रकृति भी ओणम के स्वागत की तैयारी कर रही है।
प्रश्न 1: अपने घर के बड़ों से बातचीत करके पता लगाइए कि वे अपने जीवन के बीते हुए किन-किन अवसरों को याद करके प्रसन्न होते हैं। उन बातों को अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर: मैंने अपने दादीजी से बात की। उन्होंने बताया कि जब वे छोटी थीं, तब सारे परिवार के लोग एक साथ त्योहार मनाते थे। सब मिलकर पकवान बनाते थे और बहुत मज़ा आता था।
पापा ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल में इनाम जीता था, तब वे बहुत खुश हुए थे।
मम्मी को वह दिन बहुत अच्छा लगता है जब मैं पहली बार स्कूल गया था और मुस्कुराता हुआ हाथ हिलाकर उनसे विदा लिया था।
प्रश्न 2: आपके घर के सदस्य आपकी किन बातों से प्रसन्न होते हैं? वे आपकी प्रसन्नता के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं? आप उनके प्रति आभार कैसे व्यक्त करते हैं?
उत्तर: मेरे घर के सदस्य मेरी पढ़ाई में सफलता, अच्छे व्यवहार और मेरी कोशिशों से प्रसन्न होते हैं। वे मेरी प्रसन्नता के लिए मुझे घुमाने ले जाते हैं, स्वादिष्ट खाना बनाते हैं और मुझे प्यार करते हैं।
मैं उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिए उनका कहना मानता/मानती हूँ, उनका सम्मान करता/करती हूँ और उन्हें धन्यवाद देता/देती हूँ।
प्रश्न 1: पाठ में आई उस पंक्ति को चिह्नित करके लिखिए जिससे यह पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।
उत्तर: "किसान उपज काट चुके हैं और खलिहानों में धान भरे हैं।"
यह पंक्ति स्पष्ट करती है कि ओणम त्योहार खेतों की फसल और उपज से जुड़ा हुआ है।
प्रश्न 2: कक्षा में पाँच-पाँच विद्यार्थियों का समूह बनाकर आपस में चर्चा कीजिए और पता लगाइए कि हमारे देश में खेतों की उपज से जुड़े और कौन-कौन से त्योहार हैं। ऐसे त्योहारों की सूची भी तैयार कीजिए।
उत्तर: छात्रों द्वारा चर्चा के बाद तैयार की गई खेतों की उपज से जुड़े त्योहारों की सूची:
ये सभी त्योहार फसल की कटाई और कृषि से जुड़ी खुशियों का उत्सव हैं।
प्रश्न 3: उपज से जुड़े निम्नलिखित त्योहार भारत के किन-किन राज्यों में मनाए जाते हैं? उनके नीचे दिए गए रंगों के द्वारा उन्हें मानचित्र में दर्शाइए—
उत्तर: यहाँ रंगों का उल्लेख आप अपने मानचित्र के अनुसार कर सकते हैं। उत्तर लिखने के लिए राज्यों के नाम दिए जा रहे हैं।
प्रश्न 4: ओणम पर गाया जाने वाला लोकगीत —
उत्तर: यह गीत बच्चे खुद गाकर सुनाएँ।
प्रश्न 1: पाठ में आए कुछ वाक्यों के अंश नीचे लिखे हैं, इन्हें ध्यान से पढ़िए—
इन वाक्यांशों में 'हल्की', 'ऊँचे' तथा 'नन्हे' शब्दों का दो बार प्रयोग किया गया है। इन शब्दों का एक बार प्रयोग करके पढ़ते हैं—
अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए कि विशेषता बताने वाले शब्दों का एक साथ दो बार प्रयोग करने से वाक्य में किस प्रकार का विशेष प्रभाव उत्पन्न होता है। आप भी ऐसे कुछ वाक्य लिखिए।
उत्तर: विशेषता बताने वाले शब्दों को दो बार प्रयोग करने से वाक्य में मधुरता, लय और गहराई का अनुभव होता है। इससे भावनाएँ अधिक सुंदर और प्रभावशाली बनती हैं।
कुछ उदाहरण वाक्यः
प्रश्न 2: नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए—
(क) पूर्व दिशा में सह्य पर्वत के पीछे से जब सूरज निकलता है तो पश्चिमी तट पर समुद्र की लहरें चमकने लगती हैं।
(ख) रंग-बिरंगी तितलियाँ फूलों पर मँडराती दिखाई देती हैं।
(ग) वर्षा के बादल छँटते ही ठंडी-ठंडी तेज हवाएँ थम जाती हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में ‘चमकना’, ‘मँडराना’ और ‘थमना’ शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी लेखन-पुस्ति का में वाक्य बनाइए।
उत्तर: 'चमकना', 'मँडराना' और 'थमना' शब्दों से वाक्य
प्रश्न 3: इस पाठ में आए विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) को छाँटकर लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए—
उत्तर:
प्रश्न 4: केरल की मुख्य भाषा मलयालम है। इस शब्द को उलटकर पढ़ें तो भी यह मलयालम ही पढ़ा जाएगा। ऐसे और भी शब्द हैं जो आगे-पीछे से पढ़ने पर एक समान रहते हैं, जैसे - सरस और जहाज। आप भी पाँच-पाँच की टोलियों में ऐसे और शब्द खोजिए।
उत्तर: यहाँ कुछ और ऐसे शब्द हैं:
प्रश्न 1: इस पाठ को पुनः पढ़िए और उन पंक्तियों को चिह्नित कीजिए जिनसे यह भाव निकलता है कि त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं।
उत्तर: त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाने की पंक्तियाँ
प्रश्न 2: आपके विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन का संपूर्ण उत्तरदायित्व आपकी कक्षा को दिया गया है।
(क) सभी सहपाठी मिलकर योजना बनाइए कि ‘वन महोत्सव’ के आयोजन हेतु क्या-क्या किया जाएगा।
उत्तर: वन महोत्सव आयोजन योजनाः
(ख) वन महोत्सव में अभिभावकों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण पत्र तैयार कीजिए।
उत्तर:
आमंत्रण पत्र
प्रिय अभिभावकगण,
नमस्ते।
हमारे विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर हम सभी मिलकर पेड़-पौधे लगाएंगे और प्रकृति से प्रेम करना सीखेंगे।
आपका विद्यालय में स्वागत है!
कृपया इस कार्यक्रम में आकर बच्चों का उत्साह बढ़ाएँ।
दिनांक: 5 जून
समय: प्रातः 9:00 बजे से
स्थान: विद्यालय परिसर
आइए, मिलकर वृक्षारोपण करें और प्रकृति को संवारें।
सादर,
प्रधानाध्यापक
[विद्यालय का नाम]
प्रश्न 3: दिए गए स्थान पर पूक्कलम (रंगोली) बनाइए— उत्तर:
प्रश्न 4: आप अपने विद्यालय में आयोजित उत्सवों में किस प्रकार योगदान देते हैं?
उत्तर:
प्रश्न 1: नीचे दिए गए बिंदुओं के आधार पर केरल के बारे में अध्यापकों और पुस्तकालय की सहायता से कुछ और जानकारी जुटाइए।उत्तर:
प्रश्न 2: 'वामन' शब्द का प्रयोग सामान्यतः छोटे कद के व्यक्तियों के लिए किया जाता है। महाबली ने संभवतः विष्णु के वामन रूप को देखते हुए ही उन्हें तीन पग भूमि दान देने का निर्णय किया होगा। हम भी किसी के शारीरिक रंग-रूप को देखकर उसकी क्षमता के बारे में विशेष धारणा बना लेते हैं जो हमेशा सही नहीं होती।
कुछ ऐसे व्यक्तियों के बारे में पता कीजिए और उनकी एक सूची बनाइए जिन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमताओं को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की।
उत्तर: शारीरिक अक्षमता के बावजूद बड़ी उपलब्धि पाने वाले व्यक्तियों की सूचीः
47 videos|192 docs|32 tests
|
1. ओणम क्या है और इसे किस तरह मनाया जाता है? | ![]() |
2. ओणम के दौरान कौन-कौन सी परंपराएँ होती हैं? | ![]() |
3. ओणम के रंग का क्या महत्व है? | ![]() |
4. ओणम साद्या में क्या-क्या शामिल होता है? | ![]() |
5. ओणम के त्योहार का ऐतिहासिक महत्व क्या है? | ![]() |