Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Practice Questions: एक तिनका

Practice Questions: एक तिनका | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

सार-आधारित प्रश्न 

सार-1

मैं घमंडों में भरा ऐंठा हुआ ,
एक दिन जब था मुंडेर पर खड़ा।
आ अचानक दूर से उड़ता हुआ ,
एक तिनका आँख में मेरी पड़ा।

प्रश्न 1. उपर्युक्त पद्यांश के पाठ का नाम बताएं।
(क) एक तिनका
(ख) कठपुतली
(ग) चिड़िया की बच्ची
(घ) नीलकंठ
उत्तर –
(क) एक तिनका

प्रश्न 2. कवि कहाँ खड़ा था?
(क) जमीन पर
(ख) मुंडेर पर
(ग) पहाड़ पर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(ख) मुंडेर पर

प्रश्न 3. कवि मुंडेर पर कैसे खड़ा था?
(क) उदास
(ख) खुशी से
(ग) प्रेम से
(घ) घमंड से
उत्तर –
(घ) घमंड से

प्रश्न 4. अचानक कवि के आँख में क्या पड़ गया ?
(क) धूल
(ख) पानी
(ग) तिनका
(घ) मिट्टी
उत्तर –
(ग) तिनका

सार-2

मैं झिझक उठा , हुआ बेचैन – सा ,
लाल होकर आँख भी दुखने लगी।
मूँठ देने लोग कपड़े की लगे,
ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी।

प्रश्न 1. कवि बेचैन क्यों हो उठा?
(क) आँख में धूल चले जाने के कारण
(ख) आँख में तिनका चले जाने के कारण
(ग) आँख में पानी चले जाने के कारण
(घ) आँख में रेत चले जाने के कारण
उत्तर –
(ख) आँख में तिनका चले जाने के कारण

प्रश्न 2. लोगों ने कवि के आँख से तिनका कैसे निकाला?
(क) कपड़े की मूँठ से
(ख) हवा से
(ग) पानी से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(क) कपड़े की मूँठ से

प्रश्न 3. कवि के मन से कौन बिना कोई आवाज़ किए कहीं दूर भाग गए?
(क) तकलीफ
(ख) दर्द
(ग) घृणा
(घ) अहंकार और घमंड
उत्तर –
(घ) अहंकार और घमंड

सार-2

जब किसी ढब से निकल तिनका गया ,
तब ‘ समझ ’ ने यों मुझे ताने दिए ।
ऐंठता तू किसलिए इतना रहा ,
एक तिनका है बहुत तेरे लिए ।

प्रश्न 1. उपर्युक्त पद्यांश के पाठ के रचयिता कौन है?
(क) प्रयाग शुक्ल
(ख) भगवती प्रसाद वाजपेयी
(ग) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
(घ) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
उत्तर –
(ग) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

प्रश्न 2. ‘ढब’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) ढंग
(ख) तरीका
(ग) युक्ति, उपाय
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – 
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. कवि पर किसने व्यंग्य किया?
(क) कवि के मन ने
(ख) कवि के घमंड ने
(ग) पड़ोसियों ने
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – 
(क) कवि के मन ने

प्रश्न 4. कवि के घमंड को किसने चकनाचूर कर दिया?
(क) एक बच्चे ने
(ख) एक नौजवान ने
(ग) एक तिनके ने
(घ) एक घास ने
उत्तर –
(ग) एक तिनके ने

बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. ‘एक तिनका’ शीर्षक पाठ के कवि है।
(क) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
(ख) भगवती प्रसाद वाजपेयी
(ग) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
(घ) महादेवी वर्मा
उत्तर –
(ग) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

प्रश्न 2. कवि मुंडेर पर कैसे खड़ा था?
(क) सहम के
(ख) तन के
(ग) डर के
(घ) मन मार के
उत्तर –
(ख) तन के

प्रश्न 3. तिनका कहाँ से उड़कर आया था?
(क) पास के छत से
(ख) पैरों के तले से
(ग) खेतों के पास से
(घ) कहीं दूर से
उत्तर –
(घ) कहीं दूर से

प्रश्न 4. तिनका कहाँ आ गिरा?
(क) कवि के पैर पर
(ख) कवि की नाक पर
(ग) कवि की आँख में
(घ) कवि के सिर पर
उत्तर –
(ग) कवि की आँख में

प्रश्न 5. कवि कहाँ खड़ा था?
(क) सीढ़ियों पर
(ख) मुंडेर पर
(ग) छत पर
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(ख) मुंडेर पर

प्रश्न 6. आँख में तिनका जाने पर क्या हुआ?
(क) आँख दुखने लगी
(ख) आँख लाल हो गई
(ग) वह दर्द से परेशान हो गया
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर –
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 7. रिक्त स्थान को पूरा करो- ‘‘एक दिन जब था __ पर खड़ा’’।
(क) छ्त
(ख) मुंडेर
(ग) सीढ़ी
(घ) रास्ते
उत्तर –
(ख) मुंडेर

प्रश्न 8. ‘एक तिनका’ कविता से कवि ने क्या सिख दी है?
(क) हमें गर्व करना चाहिए
(ख) हमें घमंड करना चाहिए
(ग) हमें ऐतराना चाहिए
(घ) हमें घमंड नहीं करना चाहिए
उत्तर –
(घ) हमें घमंड नहीं करना चाहिए

प्रश्न 9. रिक्त स्थान को पूरा करो- ‘‘लाल होकर आँख भी _____ लगी”।
(क) दुखने
(ख) सूखने
(ग) मलने
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(क) दुखने

प्रश्न 10. ‘दबे पाँव आना / जाना’ मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) आहट करके आना / जाना
(ख) बिना आहट करके जाना
(ग) बिना आहट किए आना / जाना
(घ) पाँव दबा कर आना / जाना
उत्तर –
(ग) बिना आहट किए आना / जाना

प्रश्न 11. ‘ऐंठ’ शब्द से क्या अर्थ है?
(क) अकड़
(ख) गर्व
(ग) हठ
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर –
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 12. रिक्त स्थान को पूरा करो- ‘‘जब किसी ढब से निकल ______ गया ”।
(क) काठ
(ख) पानी
(ग) तिनका
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(ग) तिनका

प्रश्न 13. कवि के घमंड को किसने चूर – चूर कर दिया?
(क) तिनके ने
(ख) आंधी ने
(ग) पानी ने
(घ) बारिश ने
उत्तर –
(क) तिनके ने

प्रश्न 14. घमंडी के आँखों से तिनका किसने निकाला?
(क) कवि ने
(ख) आस-पास के लोगों ने
(ग) महिलाओं ने
(घ) दोस्तों ने
उत्तर – 
(ख) आस-पास के लोगों ने

प्रश्न 15. किसको अपने ऊपर घमंड हो गया था?
(क) कवि के दोस्तों को
(ख) आंधी को
(ग) कवि को
(घ) तिनके को
उत्तर –
(ग) कवि को

The document Practice Questions: एक तिनका | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests
Related Searches

Practice Questions: एक तिनका | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

MCQs

,

Free

,

mock tests for examination

,

pdf

,

study material

,

Sample Paper

,

Extra Questions

,

practice quizzes

,

Exam

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

Important questions

,

Practice Questions: एक तिनका | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

ppt

,

Practice Questions: एक तिनका | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Viva Questions

,

Semester Notes

,

video lectures

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

;