Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Practice Questions: भोर और बरखा

Practice Questions: भोर और बरखा | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

सार-आधारित प्रश्न

सार-1

जागो बंसीवारे ललना !
जागो मोरे प्यारे !
रजनी बीती , भोर भयो है , घर – घर खुले किंवारे।
गोपी दही मथत , सुनियत हैं कंगना के झनकारे ।।
उठो लालजी ! भोर भयो है , सुर – नर ठाढ़े द्वारे।
ग्वाल – बाल सब करत कुलाहल , जय – जय सबद उचारै ।।
माखन – रोटी हाथ मँह लीनी , गउवन के रखवारे।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर , सरण आयाँ को तारै ।।

प्रश्न 1. उपर्युक्त पद्यांश के पाठ का नाम और लेखक का नाम लिखिए।
(क) पाठ का नाम- भोर और बरखा , कवयित्री का नाम- मीरा बाई
(ख) पाठ का नाम- रहीम के दोहे, लेखक- रहीम
(ग) पाठ का नाम- सूरदास के पद, लेखक- सूरदास
(घ) पाठ का नाम- एक तिनका, लेखक का नाम- हरिऔध जी
उत्तर 
(क) पाठ का नाम- भोर और बरखा , कवयित्री का नाम- मीरा बाई

प्रश्न 2. रजनी बीतने पर क्या होता है?
(क) सुबह हो जाती है।
(ख) सभी घरों के दरवाजे खुल जाते हैं।
(ग) गोपियाँ दही को मथकर मक्खन निकालती है।
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर 
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. ग्वालों ने हाथ में क्या ले रखा है?
(क) रोटी
(ख) माखन
(ग) क और ख दोनो
(घ) लाठी
उत्तर 
(ग) क और ख दोनो

प्रश्न 4. सभी लोग किसकी जय – जयकार कर रहे हैं?
(क) कान्हा जी की
(ख) यशोदा जी की
(ग) नंद बाबा जी की
(घ) ग्वालों की
उत्तर 
(क) कान्हा जी की

प्रश्न 5. ‘कुलाहल’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) शोर
(ख) धूम
(ग) कुहराम
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर 
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 6. कृष्ण सभी नगर वासियों की रक्षा के लिए क्या धारण किया है?
(क) विराट रूप
(ख) पर्वत
(ग) धनुष-तीर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर 
(ख) पर्वत

सार-2

बरसे बदरिया सावन की।
सावन की , मन – भावन की ।।
सावन में उमग्यो मेरो मनवा , भनक सुनी हरि आवन की।
उमड़ – घुमड़ चहुँदिस से आया , दामिन दमकै झर लावन की ।।
नन्हीं – नन्हीं बूँदन मेहा बरसे , शीतल पवन सुहावन की।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर ! आनंद – मंगल गावन की ।।

प्रश्न 1. उपर्युक्त पद्यांश में किस ऋतु का वर्णन है?
(क) भादो
(ख) सावन
(ग) आषाढ़
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर
(ख) सावन

प्रश्न 2. सावन के महीने में किसका मन उमंग से भर जाता है?
(क) मीराबाई का
(ख) यशोदा का
(ग) कृष्ण का
(घ) गोपियों का
उत्तर
(क) मीराबाई का

प्रश्न 3. ‘उमग्यो’ शब्द से क्या अर्थ है?
(क) उमंग आना
(ख) मन भा जाना
(ग) उत्साहित होना
(घ) खुश होना
उत्तर
(ग) उत्साहित होना

प्रश्न 4. चारों दिशाओं से उमड़ – घुमड़ कर क्या आ रहे हैं?
(क) उत्साहित
(ख) उमंग
(ग) हवा
(घ) बादल
उत्तर
(घ) बादल

प्रश्न 5. वर्षा ऋतु में क्या सुहावना लगता है?
(क) बारिश
(ख) शीतल पवन
(ग) बिजली
(घ) मौसम
उत्तर 
(ख) शीतल पवन

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. ‘भोर और बरखा’ शीर्षक कविता के रचयिता कौन हैं?
(क) रहीम
(ख) कबीर
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) मीरा बाई
उत्तर – 
(घ) मीरा बाई

प्रश्न 2. यशोदा माता भोर होने पर किसे उठाती हैं ?
(क) बलराम को
(ख) नंद बाबा को
(ग) कान्हा जी को
(घ) गोपियों को
उत्तर
(ग) कान्हा जी को

प्रश्न 3. मीरा बाई किस काल की कवयित्री है?
(क) भक्तिकाल की
(ख) आधुनिक काल की
(ग) मध्यकाल की
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
(क) भक्तिकाल की

प्रश्न 4. मीरा बाई की प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित में कौन – कौन है?
(क) नरसी का मायरा
(ख) राग सोरठा के पद
(ग) राग गोविंद
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – 
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 5. कवयित्री ‘मीरा बाई‘ किसके लिए जानी जाती हैं?
(क) अपनी सुंदरता के लिए
(ख) अपनी कृष्ण भक्ति के लिए
(ग) अपनी महानता के लिए
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
(ख) अपनी कृष्ण भक्ति के लिए

प्रश्न 6. दूसरे पद में कवयित्री मीरा बाई ने किसका मनमोहक चित्रण किया है?
(क) भक्ति का
(ख) कान्हा जी का
(ग) सावन मास का
(घ) भगवान के छवि का
उत्तर
(ग) सावन मास का

प्रश्न 7. कवयित्री मीरा बाई ने पहले पद में किसका वर्णन किया है?
(क) कान्हा जी द्वारा गोपियों को परेशान करने वाला दृश्य का वर्णन किया है।
(ख) यशोदा माँ द्वारा कान्हा जी को सुबह जगाने के दृश्य का वर्णन किया है।
(ग) कान्हा जी द्वारा गायों को चराने ले जाने वाला दृश्य का वर्णन किया है।
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर
(ख) यशोदा माँ द्वारा कान्हा जी को सुबह जगाने के दृश्य का वर्णन किया है।

प्रश्न 8. ‘भोर और बरखा’ पाठ में मीराबाई ने किसका वर्णन किया है?
(क) कृष्ण जी का
(ख) श्रावण मास का
(ग) क और ख दोनों
(घ) बारिश की झड़ी की
उत्तर
(ग) क और ख दोनों

प्रश्न 9. मीरा ने किस ऋतु का सजीव चित्रण करते हुए कृष्ण के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है?
(क) श्रावण मास का
(ख) भादो मास का
(ग) पतझर मास का
(घ) वसंत मास का
उत्तर – 
(क) श्रावण मास का

प्रश्न 10. गोपियाँ दही को मथकर क्या निकालती हैं?
(क) मलाई
(ख) लस्सी
(ग) मक्खन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर 
(ग) मक्खन

प्रश्न 11. ‘भनक’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) मंद और अस्पष्ट ध्वनि
(ख) आभास
(ग) उड़ती हुई ख़बर
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर –
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 12. रिक्त स्थान को पूरा करो- ‘‘मीरा के प्रभु ____ नागर , सरण आयाँ को तारै’’।
(क) गिरधर
(ख) गोपाल
(ग) लालजी
(घ) इनमे से कोई नही
उत्तर –
(क) गिरधर

प्रश्न 13. भोर होने पर देवता और मनुष्य किसके दर्शन करने के लिए इंतज़ार करते हैं?
(क) श्रीकृष्ण के
(ख) यशोदा मां के
(ग) कवयित्री के
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – 
(क) श्रीकृष्ण के

प्रश्न 14. ‘तारै’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) तरण करना
(ख) उद्धार करना
(ग) कल्याण करना
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर 
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 15. रिक्त स्थान को पूरा करो- ‘‘नन्हीं – नन्हीं बूँदन मेहा बरसे , शीतल पवन ____ की”।
(क) मनभावन
(ख) लुभावन
(ग) सुहावन
(घ) सुखावन
उत्तर –
(ग) सुहावन

प्रश्न 16. बरसात क्या प्रदान करने वाली होती हैं?
(क) मन में अशांति
(ख) मन को शांति
(ग) शांत वातावरण
(घ) हर जगह हरियाली
उत्तर –
(ख) मन को शांति

प्रश्न 17. सभी ग्वाले हाथ में मक्खन और रोटी लिए किसका इंतजार करते है?
(क) कान्हा जी का
(ख) गायों का
(ग) अन्य दोस्तों का
(घ) अपने बाबा का
उत्तर – 
(क) कान्हा जी का

प्रश्न 18. ‘चहुँदिस’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) दिशा की ओर
(ख) चारों ओर
(ग) चारों दिशाओं
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(ग) चारों दिशाओं

प्रश्न 19. शरण में आने वाले लोगों के साथ प्रभु क्या करते है?
(क) उन सभी का सम्मान करते है।
(ख) उन सभी का उद्धार करते हैं।
(ग) उन सभी का ध्यान रखते है।
(घ) सबकी मनोकामना पूर्ण करते है।
उत्तर 
(ख) उन सभी का उद्धार करते हैं।

प्रश्न 20. सावन की बरसात कवयित्री मीरा बाई को क्या महसूस करवाती हैं?
(क) मानों सावन की मास मन में अशांति लाती है।
(ख) मानों सावन की मास सबका कल्याण के लिए आया हो।
(ग) मानो श्रीकृष्ण ख़ुद चलकर उनके कल्याण के लिए उनके समक्ष सावन के रूप में आ गए हैं।
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – 
(ग) मानो श्रीकृष्ण ख़ुद चलकर उनके कल्याण के लिए उनके समक्ष सावन के रूप में आ गए हैं।

The document Practice Questions: भोर और बरखा | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests
Related Searches

mock tests for examination

,

Viva Questions

,

Important questions

,

Extra Questions

,

practice quizzes

,

Semester Notes

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

Practice Questions: भोर और बरखा | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Sample Paper

,

MCQs

,

pdf

,

Summary

,

Exam

,

study material

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

ppt

,

Practice Questions: भोर और बरखा | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Free

,

Practice Questions: भोर और बरखा | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

;