Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Practice Questions: रहीम के दोहे

Practice Questions: रहीम के दोहे | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

सार-आधारित प्रश्न

सार-1

कहि रहीम संपति सगे , बनत बहुत बहु रीत।
बिपति कसौटी जे कसे , तेई साँचे मीत॥
जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को, तऊ न छाँड़ति छोह॥

प्रश्न 1. उपर्युक्त पद्यांश के लेखक का नाम बताएं।
उत्तर –
रहीम

प्रश्न 2. सगे – संबंधी कब हमारे अपने बनते हैं।
उत्तर –
बहुत सारे रीति – रिवाजों के बाद

प्रश्न 3. सच्चा मित्र कौन होता है?
उत्तर –
सच्चा मित्र वही होता है जो मुसीबत में काम आता है या आपकी सहायता करता है।

प्रश्न 4. नदी में मछली को पकड़ने के लिए जाल डालकर बाहर निकाला जाता है तो उसी समय पानी जाल से बाहर क्यों निकल जाता है?
उत्तर –
क्योंकि उसे मछली से कोई प्रेम नहीं होता इसलिए वह मछली को त्याग देता है।

प्रश्न 5. ‘छोह’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर –
प्रेम, कृपा, दया, स्नेह

सार-2

तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियत न पान।

कहि रहीम परकाज हित , संपति सचहिं सुजान॥

प्रश्न 1. ‘तरुवर’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर –
वृक्ष, पेड़

प्रश्न 2. वृक्ष, नदी और तालाब अपना क्या ग्रहण नहीं करते है?
उत्तर –
वृक्ष अपने फल खुद नहीं खाते और नदी, तालाब अपना पानी कभी स्वयं नहीं पीते है।

प्रश्न 3. सज्जन और अच्छे व्यक्ति अपने द्वारा इकठ्ठे किए गए धन का उपयोग कैसे करते है?
उत्तर –
सज्जन और अच्छे व्यक्ति अपने द्वारा इकठ्ठे किए गए धन का उपयोग केवल अपने हित के लिए प्रयोग नहीं करते बल्कि उस धन का दूसरों के भले के लिए भी प्रयोग करते हैं।

सार-3

थोथे बादर क्वार के, ज्यों रहीम घहरात ।
धनी पुरुष निर्धन भए, करें पाछिली बात ॥
धरती की सी रीत है, सीत घाम औ मेह ।
जैसी परे सो सहि रहे, त्‍यों रहीम यह देह॥

प्रश्न 1. उपर्युक्त पद्यांश के पाठ का नाम बताएं।
उत्तर –
रहीम के दोहे

प्रश्न 2. अश्विन महीने के बादल कैसे होते है?
उत्तर –
अश्विन महीने के बादल केवल गरजते है, बरसते नहीं हैं।

प्रश्न 3. कंगाल होने के बाद अमीर व्यक्ति क्या करते है?
उत्तर –
कंगाल होने के बाद अमीर व्यक्ति अपने पिछले समय की बड़ी – बड़ी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मूल्य नहीं होता है।

प्रश्न 4. मनुष्य के शरीर की सहनशक्ति किसके समान है?
उत्तर –
मनुष्य के शरीर की सहनशक्ति बिल्कुल धरती के समान है। जिस तरह धरती सर्दी, गर्मी, बरसात आदि सभी मौसम झेल लेती है, ठीक उसी तरह हमारा शरीर भी जीवन के सुख – दुख रूपी हर कष्ट, विपत्ति के मौसम को सहन कर लेता है।

प्रश्न 5. ‘सहि’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर –
सहन करना


बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. ‘रहीम के दोहे’ पाठ के कवि है?
(क) बैरम खान
(ख) मीरा बाई
(ग) कबीर
(घ) रहीम
उत्तर – 
(घ) रहीम

प्रश्न 2. रिक्त स्थान को पूरा करो- “जाल परे जल जात बहि, तजि ____ को मोह”।
(क) शीत
(ख) सिनत
(ग) मीनन
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – 
(ग) मीनन

प्रश्न 3. किस प्रकार के व्यक्ति अपने इकठ्ठे धन से दूसरों का भला करते है?
(क) परोपकारी व्यक्ति
(ख) गरीब व्यक्ति
(ग) स्वार्थी व्यक्ति
(घ) ज्ञानी व्यक्ति
उत्तर – (क) परोपकारी व्यक्ति

प्रश्न 4. ‘मेह’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) वर्षा
(ख) बादल
(ग) क और ख दोनो
(घ) मेग
उत्तर – 
(ग) क और ख दोनो

प्रश्न 5. कौन से महीने में बादल सिर्फ गरजते हैं, बरसते नहीं हैं?
(क) ज्येठ महीने में
(ख) अश्विन महीने में
(ग) माघ महीने में
(घ) चैत महीने में
उत्तर –
(ख) अश्विन महीने में

प्रश्न 6. रिक्त स्थान को पूरा करो- “बिपति _____ जे कसे, तेई साँचे मीत”।
(क) कसौटी
(ख) मोली
(ग) समय
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(क) कसौटी

प्रश्न 7. जो व्यक्ति मुसीबत के समय आपकी सहायता करे वही सच्चा ___ कहलाता है?
(क) दुश्मन
(ख) मित्र
(ग) रिश्तेदार
(घ) अजनबी
उत्तर –
(ख) मित्र

प्रश्न 8. मछली का तत्सम शब्द क्या है?
(क) मतंग
(ख) मत्स्य
(ग) मछरी
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – 
(ख) मत्स्य

प्रश्न 9. रिक्त स्थान को पूरा करो- “कहि रहीम परकाज हित , _____ सचहिं सुजान”।
(क) धन
(ख) संपति
(ग) पैसे
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – 
(ख) संपति

प्रश्न 10. मछली किसके वियोग में प्राण त्याग देती है?
(क) बादल के
(ख) साथी के
(ग) पानी के
(घ) बच्चों के
उत्तर –
(क) पानी के

प्रश्न 11. रिक्त स्थान को पूरा करो- “जैसी परे सो सहि रहे , त्‍यों _____ यह देह”।
(क) करीम
(ख) सलीम
(ग) रहीम
(घ) कबिर
उत्तर – 
(ग) रहीम

प्रश्न 12. कवि ने क्वार मास की तुलना किससे की है?
(क) आकाश में छाने वाले पानी के बादल से
(ख) आकाश में छाने वाले बिना पानी के बादल से
(ग) घनघोर वर्षा से
(घ) आंधी-तुफान से
उत्तर –
(ख) आकाश में छाने वाले बिना पानी के बादल से

प्रश्न 13. मछली किसके प्रेम को भूल नहीं पाती है?
(क) पानी के
(ख) बच्चों के
(ग) साथी के
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(क) पानी के

प्रश्न 14. ‘तऊ’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) तब भी
(ख) तथापि
(ग) क और ख दोनो
(घ) ताऊ
उत्तर –
(ग) क और ख दोनो

प्रश्न 15. ‘नीर’ का समानार्थी शब्द क्या है?
(क) नल, पानी
(ख) तोय, उदक, अंबु
(ग) भू, पृथ्वी, भूजल
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – 
(ख) तोय, उदक, अंबु

प्रश्न 16. ‘संपति सगे’ में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
(क) यमक
(ख) पुनरुक्ति
(ग) अनुप्रास
(घ) श्लेष
उत्तर – 
(ग) अनुप्रास

प्रश्न 17. सच्चे मित्र की परख कब होती है?
(क) विपत्ति पड़ने पर
(ख) कुछ मांगने पर
(ग) समृद्धि में
(घ) कही जाते समय
उत्तर –
(क) विपत्ति पड़ने पर

प्रश्न 18. हमारे सगे – संबंधी किस की तरह होते हैं?
(क) भगवान की तरह
(ख) मित्र की तरह
(ग) संपत्ति की तरह
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – 
(ग) संपत्ति की तरह

प्रश्न 19. ‘तजि’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) अपनाना
(ख) त्याग करना
(ग) ताज
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(ख) त्याग करना

प्रश्न 20. मनुष्य के शरीर की सहनशक्ति किसके समान है?
(क) आकाश के समान
(ख) प्रकृति के समान
(ग) मौसम के समान
(घ) धरती के समान
उत्तर –
(घ) धरती के समान

The document Practice Questions: रहीम के दोहे | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests
Related Searches

Exam

,

Sample Paper

,

Free

,

Viva Questions

,

ppt

,

Extra Questions

,

past year papers

,

MCQs

,

Important questions

,

shortcuts and tricks

,

Practice Questions: रहीम के दोहे | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Practice Questions: रहीम के दोहे | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Objective type Questions

,

Semester Notes

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

Summary

,

pdf

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

Practice Questions: रहीम के दोहे | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

;