Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Practice Questions: वीर कुंवर सिंह

Practice Questions: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

सार-आधारित प्रश्न

सार-1

बाबू कुँवर सिंह ने अपने पिता की मृत्यु के बाद सन् 1827 में अपनी रियासत की जिम्मेदारी सँभाली। उन दिनों ब्रिटिश हुकूमत का अत्याचार चरम सीमा पर था।इससे लोगों में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ भयंकर असंतोष उत्पन्न हो रहा था। कृषि , उद्योग और व्यापार का तो बहुत ही बुरा हाल था। रजवाड़ों के राजदरबार भी समाप्त हो गए थे। भारतीयों को अपने ही देश में महत्त्वपूर्ण और ऊँची नौकरियों से वंचित कर दिया गया था। इससे ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध देशव्यापी संघर्ष की स्थिति बन गई थी। ऐसी स्थिति में कुँवर सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने का संकल्प लिया।

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ के नाम बताएं?
(क) अपूर्व अनुभव
(ख) झाँसी की रानी
(ग) वीर कुँवर सिंह
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(ग) वीर कुँवर सिंह

प्रश्न 2. कुँवर सिंह रियासत की जिम्मेदारी कब सँभाली?
(क) पिता की मृत्यु के बाद सन् 1827 में
(ख) पिता की मृत्यु के बाद सन् 1826 में
(ग) पिता की मृत्यु के बाद सन् 1822 में
(घ) पिता की मृत्यु के बाद सन् 1825 में
उत्तर –
(क) पिता की मृत्यु के बाद सन् 1827 में

प्रश्न 3. भारतीयों को कहॉं पर महत्त्वपूर्ण और ऊँची नौकरियों से वंचित कर दिया गया था?
(क) विदेशों में
(ख) अपने ही देश में
(ग) अंग्रेजों के कार्यालय में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – 
(ख) अपने ही देश में

प्रश्न 4. कुँवर सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत से क्या लेने का संकल्प लिया?
(क) लोहा
(ख) बदला
(ग) धूल चटाने का
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(क) लोहा

सार-2

वीर कुँवर सिंह के बचपन के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिलती। कहा जाता है कि कुँवर सिंह का जन्म बिहार में शाहाबाद जिले के जगदीशपुर में सन् 1782 ई॰ में हुआ था। उनके पिता का नाम साहबज़ादा सिंह और माता का नाम पंचरतन कुँवर था। उनके पिता साहबज़ादा सिंह जगदीशपुर रियासत के ज़मींदार थे , परंतु उनको अपनी ज़मींदारी हासिल करने में बहुत संघर्ष करना पड़ा। पारिवारिक उलझनों के कारण कुँवर सिंह के पिता बचपन में उनकी ठीक से देखभाल नहीं कर सके। जगदीशपुर लौटने के बाद ही वे कुँवर सिंह की पढ़ाई – लिखाई की ठीक से व्यवस्था कर पाए।

प्रश्न 1. पंचरतन कुँवर किसकी माता का नाम था?
(क) साहबज़ादा कुँवर की
(ख) मंगल पांडे की
(ग) बेगम हजरत महल की
(घ) कुँवर सिंह की
उत्तर –
(घ) कुँवर सिंह की

प्रश्न 2. अपनी ज़मींदारी हासिल करने में किसको बहुत संघर्ष करना पड़ा?
(क) कुँवर सिंह को
(ख) रानी लक्ष्मीबाई को
(ग) साहबज़ादा कुँवर को
(घ) बेगम हजरत महल को
उत्तर –
(ग) साहबज़ादा कुँवर को

प्रश्न 3. कुँवर सिंह के पिता का नाम था?
(क) नाना साहेब
(ख) साहबज़ादा कुँवर
(ग) पंचरतन कुँवर
(घ) राव तुला राम
उत्तर – 
(ख) साहबज़ादा कुँवर

प्रश्न 4. कुँवर सिंह की पढ़ाई – लिखाई की व्यवस्था किसने की?
(क) लक्ष्मीबाई ने
(ख) पंचरतन कुँवर ने
(ग) नाना साहेब ने
(घ) साहबज़ादा कुँवर ने
उत्तर –
(घ) साहबज़ादा कुँवर ने

सार-3

25 जुलाई 1857 को दानापुर की सैनिक टुकड़ी ने विद्रोह कर दिया और सैनिक सोन नदी पार कर आरा की ओर चल पड़े। कुँवर सिंह से उनका संपर्क पहले से ही था। इस मुक्तिवाहिनी के सभी बागी सैनिकों ने कुँवर सिंह का जयघोष करते हुए आरा पहुँचकर जेल की सलाखें तोड़ दीं और कैदियों को आज़ाद कर दिया। 27 जुलाई 1857 को कुँवर सिंह ने आरा पर विजय प्राप्त की।

प्रश्न 1. आरा की ओर जाने के लिए सैनिकों ने कौन सी नदी पार की?
(क) यमुना नदी
(ख) गंगा नदी
(ग) सोन नदी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(ग) सोन नदी

प्रश्न 2. 25 जुलाई 1857 को कहॉं की सैनिक टुकड़ी ने विद्रोह कर दिया ?
(क) आरा की
(ख) दानापुर की
(ग) जगदीशपुर की
(घ) कानपुर की
उत्तर –
(ख) दानापुर की

प्रश्न 3. कुँवर सिंह ने आरा पर विजय कब प्राप्त की?
(क) 27 जुलाई 1867 को
(ख) 27 जुलाई 1858 को
(ग) 25 जुलाई 1857 को
(घ) 27 जुलाई 1857 को
उत्तर –
(घ) 27 जुलाई 1857 को

सार-4

कुँवर सिंह उदार एवं अत्यंत संवेदनशील व्यक्ति थे। इब्राहीम खाँ और किफ़ायत हुसैन उनकी सेना में उच्च पदों पर आसीन थे। उनके यहाँ हिन्दुओं और मुसलमानों के सभी त्योहार एक साथ मिलकर मनाए जाते थे। उन्होंने पाठशालाएँ और मकतब भी बनवाए। बाबू कुँवर सिंह की लोकप्रियता इतनी थी कि बिहार की कई लोकभाषाओं में उनकी प्रशस्ति लोकगीतों के रूप में आज भी गाई जाती है।

प्रश्न 1. कुँवर सिंह का व्यक्तित्व कैसा था?
(क) उदार
(ख) अत्यंत संवेदनशील
(ग) क और ख दोनों
(घ) दयालु और चंचल
उत्तर –
(ग) क और ख दोनों

प्रश्न 2. इब्राहीम खाँ और किफ़ायत हुसैन किसकी सेना में उच्च पदों पर आसीन थे?
(क) रानी लक्ष्मीबाई के
(ख) कुँवर सिंह के
(ग) नाना साहेब के
(घ) राव तुला राम के
उत्तर – 
(ख) कुँवर सिंह के

प्रश्न 3. कुँवर सिंह ने क्या-क्या बनवाया?
(क) जेले
(ख) मकतब
(ग) पाठशालाएँ
(घ) ख और ग दोनों
उत्तर –
(घ) ख और ग दोनों

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. वीर कुँवर सिंह का जन्म किस राज्य में हुआ था?
(क) उत्तराखंड
(ख) बिहार
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) दिल्ली
उत्तर –
(ख) बिहार

प्रश्न 2. अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत करने पर मंगल पांडे को कहॉं फाँसी दे दी गई?
(क) सन् 1857 – सहारनपुर में
(ख) सन् 1857 – बैरकपुर में
(ग) सन् 1857 – लखनऊ में
(घ) सन् 1857 – काशी में
उत्तर – 
(ख) सन् 1857 – बैरकपुर में

प्रश्न 3. अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत करने पर मंगल पांडे को कब फाँसी दे दी गई?
(क) 10 अप्रैल 1857 को
(ख) 7 अप्रैल 1857 को
(ग) 4 अप्रैल 1857 को
(घ) 8 अप्रैल 1857 को
उत्तर – 
(घ) 8 अप्रैल 1857 को

प्रश्न 4. 11 मई 1857 को भारतीय सैनिकों ने किस पर कब्जा कर लिया?
(क) लखनऊ
(ख) बैरकपुर
(ग) कानपुर
(घ) दिल्ली
उत्तर –
(घ) दिल्ली

प्रश्न 5. अंग्रेज़ी सेना और स्वतंत्रता सेनानियों के मध्य कहाँ भीषण युद्ध हुआ?
(क) लखनऊ
(ख) कानपुर
(ग) बुंदेलखंड और आरा
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर –
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 6. मंगल पांडे ने अंग्रेजों के विरुद्ध कहाँ बगावत किया था?
(क) बरेली में
(ख) कानपुर में
(ग) बैरकपुर में
(घ) आजमगढ़ में
उत्तर – 
(ग) बैरकपुर में

प्रश्न 7. कुँवर सिंह का जन्म बिहार में शाहाबाद जिले के जगदीशपुर में किस सन् में हुआ था?
(क) 1782 ई. में
(ख) 1784 ई. में
(ग) 1781 ई. में
(घ) 1783 ई. में
उत्तर –
(क) 1782 ई. में

प्रश्न 8. कुँवर सिंह के पिता कैसे व्यक्ति थे?
(क) स्वाभिमानी
(ख) उदार स्वभाव के
(ग) क और ख
(घ) अकरालु
उत्तर –
(ग) क और ख

प्रश्न 9. कुँवर सिंह का जन्म बिहार राज्य के किस जनपद में हुआ?
(क) जहानाबाद
(ख) छपरा
(ग) शाहाबाद
(घ) आरा
उत्तर –
(ग) शाहाबाद

प्रश्न 10. कुँवर सिंह के पिता साहबज़ादा सिंह जगदीशपुर रियासत के क्या थे ?
(क) आंदोलनकारी
(ख) सैनिक
(ग) ज़मींदार
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(ग) ज़मींदार

प्रश्न 11. कुँवर सिंह के पिता की मृत्यु कब हुई?
(क) सन् 1827 में
(ख) सन् 1827 में
(ग) सन् 1822 में
(घ) सन् 1826 में
उत्तर –
(ख) सन् 1827 में

प्रश्न 12. जगदीशपुर के जंगलों में कौन सिद्ध संत रहते थे?
(क) बसुरिया बाबा
(ख) जगदीशपुरीया बाबा
(ग) महान सिद्ध बाबा
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(क) बसुरिया बाबा

प्रश्न 13. कुँवर सिंह बिहार के कौन-सी जगह को अपनी गुप्त बैठकों की योजना के लिए चुना?
(क) मधुबनी जिले को
(ख) आरा जिले को
(ग) बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले को
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(ग) बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले को

प्रश्न 14. बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेला किस अवसर पर लगता है?
(क) एक विशेष तिथि के अवसर पर
(ख) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर
(ग) बैसाखी के अवसर पर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(ख) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर

प्रश्न 15. सोनपुर का मेला किसके लिए विख्यात है?
(क) हाथियों के क्रय – विक्रय के लिए
(ख) घोडो के क्रय – विक्रय के लिए
(ग) बैलों के क्रय – विक्रय के लिए
(घ) ऊंटों के क्रय – विक्रय के लिए
उत्तर –
(क) हाथियों के क्रय – विक्रय के लिए

प्रश्न 16. कुँवर सिंह ने आरा पर विजय कब प्राप्त की?
(क) 23 जुलाई 1857 को
(ख) 25 जुलाई 1857 को
(ग) 27 जुलाई 1857 को
(घ) 29 जुलाई 1857 को
उत्तर –
(ग) 27 जुलाई 1857 को

प्रश्न 17. 13 अगस्त 1857 को जगदीशपुर में कुँवर सिंह की सेना अंग्रेज़ो से ____ गई?
(क) जीत
(ख) हार
(ग) डर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर –
(ख) हार

प्रश्न 18. कुँवर सिंह की सेना अंग्रेज़ों से घमासान युद्ध करके आज़मगढ़ पर कब कब्ज़ा कर लिया?
(क) 22 मार्च 1857 को
(ख) 22 मार्च 1859 को
(ग) 22 मार्च 1858 को
(घ) 22 मार्च 1856 को
उत्तर –
(ग) 22 मार्च 1858 को

प्रश्न 19. कुँवर सिंह की मृत्यु कब हुई?
(क) 26 अप्रैल 1858 को
(ख) 23 अप्रैल 1858 को
(ग) 25 अप्रैल 1858 को
(घ) 28 अप्रैल 1858 को
उत्तर –
(क) 26 अप्रैल 1858 को

प्रश्न 20. गंगा नदी को पार करते समय किसने वीर कुँवर सिंह पर हमला कर दिया?
(क) क्रांतिकारियों ने
(ख) अंग्रेज़ सेनापति डगलस ने
(ग) अंग्रेजों के सिपाहियों ने
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(ख) अंग्रेज़ सेनापति डगलस ने

प्रश्न 21. किसके कारण कुँवर सिंह को अपना बायां हाथ को काटना पड़ा?
(क) चोट लगने के कारण
(ख) सांप काटने के कारण
(ग) गोली लगने के कारण
(घ) टुट जाने के कारण
उत्तर –
(ग) गोली लगने के कारण

The document Practice Questions: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests
Related Searches

Practice Questions: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Extra Questions

,

study material

,

ppt

,

practice quizzes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

,

Practice Questions: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

video lectures

,

Practice Questions: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Semester Notes

,

Summary

,

Exam

,

Free

,

Viva Questions

,

Objective type Questions

,

mock tests for examination

,

Sample Paper

,

pdf

,

past year papers

;