Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह

Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

प्रश्न 1. भारत का अंतिम मुगल शासक कौन था?
उत्तर – भारत का अंतिम मुगल शासक ‘बहादुरशाह ज़फ़र’ था।

Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

प्रश्न 2. कुँवर सिंह के माता और पिता का क्या नाम था?
उत्तर – कुँवर सिंह के माता का नाम पंचरतन कुँवर और पिता का नाम साहबज़ादा सिंह था।

प्रश्न 3. कुँवर सिंह का जन्म कब हुआ?
उत्तर – कुँवर सिंह का जन्म सन् 1782 ई० में हुआ था।

Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)
प्रश्न 4. कुँवर सिंह की सेना अंग्रेज़ो से कब परास्त हो गई?
उत्तर – 13 अगस्त 1857 को जगदीशपुर में कुँवर सिंह की सेना अंग्रेज़ो से परास्त हो गई।

प्रश्न 5. दिल्ली के अतिरिक्त और कहाँ अत्यधिक भीषण युद्ध हुआ?
उत्तर – दिल्ली के अतिरिक्त कानपुर , लखनऊ , बरेली , बुंदेलखंड और आरा में अत्यधिक भीषण युद्ध हुआ।

प्रश्न 6. सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले मुख्य स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे?
उत्तर – सन् 1857 के आंदोलन में भाग लेने वाले मुख्य स्वतंत्रता सेनानियों नाम निम्नलिखित है – नाना साहेब , ताँत्या टोपे , बख्त खान , अजीमुल्ला खान , रानी लक्ष्मीबाई , बेगम हजरत महल , कुँवर सिंह , मौलवी अहमदुल्लाह , बहादुर खान और राव तुलाराम थे।

प्रश्न 7. जगदीशपुर की सेना अंग्रेजों से कब परास्त हुई थी?
उत्तर – 
13 अगस्त 1857 को जगदीशपुर की सेना अंग्रेजों से परास्त हो गयी थी।

प्रश्न 8. आज़मगढ़ की ओर जाने का वीर कुँवर सिंह का क्या उद्देश्य था?
उत्तर – वीर कुँवर सिंह आज़मगढ़ की ओर जाने का उद्देश्य था – इलाहाबाद एवं बनारस पर आक्रमण कर शत्रुओं को पराजित करना और अंततः जगदीशपुर पर अधिकार करना। स्वतंत्रता की इस लड़ाई में अंग्रेज़ों और कुँवर सिंह की सेना के बीच भयानक युद्ध हुआ। इस लड़ाई में कुँवर सिंह की सेना ने अंग्रेजों को हरा कर 22 मार्च 1858 को आज़मगढ़ पर कब्जा कर लिया।

प्रश्न 9. वीर कुँवर सिंह का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर – वीर कुंवर सिंह का जन्म 1782 ई० में बिहार में शाहाबाद जिले के जगदीशपुर में हुआ था।

प्रश्न 10. कुँवर सिंह ने रियासत की जिम्मेदारी कब सँभाली?
उत्तर – कुँवर सिंह ने अपने पिता की मृत्यु के बाद 1827 में रियासत की जिम्मेदारी सँभाली।

प्रश्न 11. दानापुर की सैनिक टुकड़ी ने कब विद्रोह किया?
उत्तर –
25 जुलाई 1857 को दानापुर की सैनिक टुकड़ी ने विद्रोह किया।

प्रश्न 12. मंगल पांडे को फाँसी क्यों दी गई?
उत्तर – मार्च 1857 में बैरकपुर में अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत करने पर मंगल पांडे को 8 अप्रैल 1857 को फाँसी दी गई।

Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

प्रश्न 13. निम्नलिखित शब्दों का शब्दार्थ बताएं – बागी, पतन, व्याप्त, ओजस्वी, अकिंचन।
उत्तर –

  • बागी – बगावत करने वाला , विद्रोही , न दबने वाला , अवज्ञाकारी , उपेक्षाकारी
  • पतन – ऊपर से नीचे आने या गिरने का भाव या क्रिया , मरण , संहार , नाश , घटाव
  • व्याप्त – फैला हुआ , समाया हुआ , सब ओर से आच्छादित या ढका हुआ
  • ओजस्वी – जिसमें ओज हो , शक्तिशाली , तेजस्वी , प्रभावशाली , जोश पैदा करने वाला
  • अकिंचन – अतिनिर्धन , दरिद्र , कंगाल , मामूली , महत्वहीन


प्रश्न 14. कुँवर सिंह किस उद्देश्य से आज़मगढ़ गए?
उत्तर – कुँवर सिंह का उद्देश्य इलाहाबाद एवं बनारस पर आक्रमण कर शत्रुओं को पराजित करना और अंततः जगदीशपुर पर अधिकार करना। स्वतंत्रता की इस लड़ाई में अंग्रेज़ों और कुँवर सिंह की सेना के बीच भयानक युद्ध हुआ। इस लड़ाई में कुँवर सिंह की सेना ने अंग्रेजों को हरा कर 22 मार्च 1858 को आज़मगढ़ पर कब्जा कर लिया।

प्रश्न 15. जगदीशपुर में कुँवर सिंह की सेना अंग्रेज़ो से क्यों परास्त हो गई?
उत्तर – परास्त होने के मुख्य कारण थे जैसे – देसी सैनिकों में अनुशासन की कमी का होना , स्थानीय ज़मींदारों का बगावत करने वाले सैनिकों का साथ न दे कर अंग्रेजों के साथ सहयोग करना तथा उस समय के जो समकालीन युद्ध के समय लड़ाई के उपकरण थे , बगावत करने वाले सैनिकों के पास उनकी कमी थी जिसके कारण जगदीशपुर का पतन रोका न जा सका। 13 अगस्त को जगदीशपुर में कुँवर सिंह की सेना अंग्रेज़ो से परास्त हो गई।

The document Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests

FAQs on Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह - Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

1. वीर कुंवर सिंह कौन थे?
Ans. वीर कुंवर सिंह एक भारतीय राजपूत योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी थे।
2. वीर कुंवर सिंह की मृत्यु कैसे हुई थी?
Ans. वीर कुंवर सिंह की मृत्यु उनका निहत्था कर दिया गया था जब उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था।
3. वीर कुंवर सिंह के विद्रोह का क्या महत्व था?
Ans. वीर कुंवर सिंह का विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था और उन्हें एक राष्ट्रीय हीरो के रूप में स्वीकार किया जाता है।
4. वीर कुंवर सिंह के विद्रोह का क्या परिणाम हुआ?
Ans. वीर कुंवर सिंह के विद्रोह ने उनकी शहादत के बाद अंग्रेजों के खिलाफ जनसामान्य की भावनाओं को जगाया और स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी।
5. वीर कुंवर सिंह के बारे में और अधिक जानकारी कहाँ उपलब्ध है?
Ans. वीर कुंवर सिंह के बारे में और अधिक जानकारी भारतीय इतिहास के पुस्तकों, आर्टिकल्स और वेबसाइट्स पर उपलब्ध है।
Related Searches

Free

,

mock tests for examination

,

MCQs

,

past year papers

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Important questions

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

ppt

,

study material

,

pdf

,

practice quizzes

,

Summary

,

Exam

,

Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Viva Questions

,

Short Question Answer: वीर कुंवर सिंह | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Extra Questions

,

Semester Notes

;