Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Short Question Answer: नीलकंठ

Short Question Answer: नीलकंठ | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

प्रश्न 1. शंकरगढ़ के एक चिड़ीमार किसको पकड़ लाया था?
उत्तर –
शंकरगढ़ से एक चिड़ीमार दो मोर के बच्चे पकड़ लाया था, एक मोर है , एक मोरनी।

प्रश्न 2. मोरनी को मोर की सहचारिणी क्यों कहा गया?
उत्तर – मोरनी को मोर का सहचारिणी इसलिए कहा गया क्योंकि वह हमेशा मोर के साथ उसकी छाया के समान रहती थी।
Short Question Answer: नीलकंठ | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

प्रश्न 3. लेखिका ने ड्राइवर को किस ओर चलने का आदेश दिया और क्यों ?
उत्तर – लेखिका महादेवी जी ने स्टेशन से लौटते समय ड्राइवर को बड़े मियाँ की दुकान की ओर चलने का आदेश दिया। क्योंकि उन्हें चिड़ियों और खरगोशों की दुकान का स्मरण आया।

प्रश्न 4. नीलकंठ अन्य जीव – जंतुओं के प्रति अपना प्रेम किस प्रकार व्यक्त करता था?
उत्तर – जीव – जंतुओं के प्रति नीलकंठ का प्रेम भी असाधारण था। वह प्रायः मिट्टी में पंख फैलाकर बैठ जाता था और सभी जीव उसकी लंबी पूँछ और घने पंखों में छुआ – छुऔअल – सा खेलते रहते थे।

प्रश्न 5. लेखिका के अनुसार भगवान कार्तिकेय ने मयूर को अपना वाहन क्यों चुना?
उत्तर – लेखिका के अनुसार भगवान कार्तिकेय ने मयूर को अपना वाहन इसलिए चुना होगा क्योंकि मयूर में मानवीय गुण विद्यमान हैं। मयूर एक कलाप्रिय वीर पक्षी है।

Short Question Answer: नीलकंठ | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)प्रश्न 6. कुब्जा कौन थी और उसका स्वभाव कैसा था?
उत्तर – कुब्जा एक मोरनी थी, जिसे लेखिका ने सात रुपये में बड़े मियाँ चिड़ियावाले के यहाँ से खरीदा था। पैरों की उँगलियाँ टूटी होने के कारण उसका नाम कुब्जा रखा गया और जालीघर के किसी भी जीव – जंतुओं से उसकी मित्रता नहीं थी।

प्रश्न 7. विदेशी महिलाएँ नीलकंठ को ‘परफेक्ट जेंटिलमैन’ की उपाधि क्यों दी?
उत्तर – देशी – विदेशी जब अतिथि के रूप में महादेवी के साथ आते तो उनके प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु नीलकंठ अपने पंखों का सतरंगी मंडलाकार छाता तानकर नृत्य की भंगिमा में खड़ा हो जाता था तो अतिथि नीलकंठ की मुद्रा को अपने प्रति सम्मान समझकर विस्मयाभिभूत हो उठते थे । इसलिए विदेशी महिलाओं ने उसे ‘परफेक्ट जेंटिलमैन’ की उपाधि दे डाली।

प्रश्न 8. राधा को नीलकंठ से द्वर करने के लिए कुब्जा ने उसके के साथ क्या किया?
उत्तर – कुब्जा राधा और नीलकंठ को एक साथ देखते ही उन्हें मारने दौड़ती थी । उसने अपनी चोंच से मार – मारकर राधा की कलगी और पंख नोच डाले। वह नीलकंठ के साथ रहना चाहती थी पर नीलकंठ उससे दूर भागता था। न किसी जीव – जंतु से कुब्जा की मित्रता थी और न वह किसी को नीलकंठ के समीप आने देना चाहती थी। उसी बीच राधा ने दो अंडे दिए , जिनको वह पंखों में छिपाए बैठी रहती थी। पता चलते ही कुब्जा ने चोंच मार – मारकर राधा को ढकेल दिया और फिर अंडे फोड़कर ठूँठ जैसे पैरों से सब ओर छितरा दिए। इस कलह – कोलाहल से राधा और नीलकंठ दूर हो गए ।

प्रश्न 9. लेखिका दो मोर के बच्चे को कहाँ से लाई ?
उत्तर – लेखिका दो मोर के बच्चे को बड़े मियाँ चिड़ियावाले की दुकान से लिया था।

प्रश्न 10. दोनों मोर शावकों को देखकर लेखिका के घरवालों ने क्या कहा?
उत्तर – दोनों मोर शावकों को देखकर लेखिका के घरवाले कहने लगे, “तीतर है, मोर कहकर ठग लिया है”।

प्रश्न 11. मोर-मोरनी का नामकरण किस आधार पर किया गया?
उत्तर – नीलाभ ग्रीवा के कारण मोर का नाम रखा गया नीलकंठ और उसकी छाया के समान रहने के कारण मोरनी का नामकरण हुआ राधा।

प्रश्न 12. नीलकंठ लेखिका को देखकर अपनी प्रसन्नता कैसे प्रकट करता था?
उत्तर – लेखिका को देखकर नीलकंठ उनके सामने मंडलाकार रूप में अपने पंख फैलाकर खड़ा होकर अपनी प्रसन्नता प्रकट करता था।

प्रश्न 13. लेखिका नीलकंठ को प्रवाहित करने के लिए संगम क्यों गई?
उत्तर – नीलकंठ की मृत्यु के बाद महादेवी उसे अपने शाल में लपेटकर संगम ले गई और नीलकंठ को गंगा की बीच धार में प्रवाहित किया। ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे अपने घर में पलने वाले प्रत्येक जीव को घर का सदस्य मानती थी।

प्रश्न 14. “जब मैंने वह पिंजड़ा कार में रखा तब मानो वह जाली के चौखटे का चित्र जीवित हो गया।”-
इस पंक्ति का अर्थ स्पष्ट करें ।

उत्तर – पिंजड़ा इतना संकीर्ण था कि दोनों मोर-शावकों का हिलना-डुलना भी मुश्किल था। वे उसमें जाली के गोल फ्रेम में किसी जड़े चित्र जैसे लग रहे थे, परंतु जब लेखिका ने वह छोटा पिंजड़ा कार में रखा तब मानो वह जाली के चौखटे का चित्र जीवित हो गया। दोनों पक्षी – शावकों के छटपटाने से लगा कि मानो पिंजड़ा ही सजीव और उड़ने योग्य हो गया है।

प्रश्न 15. जब दोनों मोरों को जाली के बड़े घर में पहुँचाया गया तब अन्य जीव – जंतुओं की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर – दोनों नवागंतुकों ने पहले से रहने वालों में वैसा ही कुतूहल जगाया जैसा नववधू के आगमन पर परिवार में स्वाभाविक है। लक्का कबूतर नाचना छोड़कर दौड़ पड़े और उनके चारों ओर घूम – घूमकर गुटरगूँ – गुटरगूँ की रागिनी अलापने लगे। बड़े खरगोश सभ्य सभासदों के समान क्रम से बैठकर गंभीर भाव से उनका निरीक्षण करने लगे। ऊन की गेंद जैसे छोटे खरगोश उनके चारों ओर उछलकूद मचाने लगे। तोते मानो भलीभाँति देखने के लिए एक आँख बंद करके उनका परीक्षण करने लगे।

The document Short Question Answer: नीलकंठ | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests

FAQs on Short Question Answer: नीलकंठ - Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

1. नीलकंठ किस ग्रंथ का नाम है?
Ans. नीलकंठ एक नाटक है जो रबिन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था।
2. नीलकंठ की कहानी किस विषय पर है?
Ans. नीलकंठ एक प्रेम कथा पर आधारित है जो एक युवक और एक युवती के बीच होती है।
3. नीलकंठ का लेखक किस भाषा में लिखते थे?
Ans. रबिन्द्रनाथ टैगोर ने नीलकंठ को बंगाली भाषा में लिखा था।
4. नीलकंठ का मुख्य संदेश क्या है?
Ans. नीलकंठ में प्रेम, समर्पण और समरसता के महत्व को दर्शाया गया है।
5. नीलकंठ के मुख्य पात्र कौन हैं?
Ans. नीलकंठ के मुख्य पात्र हैं नीलकंठ (युवक) और नीला (युवती)।
Related Searches

past year papers

,

mock tests for examination

,

Free

,

study material

,

practice quizzes

,

ppt

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Short Question Answer: नीलकंठ | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Short Question Answer: नीलकंठ | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Semester Notes

,

pdf

,

Important questions

,

Exam

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

Summary

,

Short Question Answer: नीलकंठ | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

Extra Questions

;