1 Crore+ students have signed up on EduRev. Have you? |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?
उत्तर: कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में वजीर अली को गिरफ्तार करने के लिए लगा हुआ था।
प्रश्न 2. वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?
उत्तर: वज़ीर अली से सिपाही इसलिए तंग आ चुके थे क्योंकि हफ्तों बीत जाने के बाद भी वजीर अली उनके हाथ नहीं आ पा रहा था।
प्रश्न 3. सआदत अली कौन था? कर्नल उसे अवध के तख्त पर क्यों बिठाना चाहता था?
उत्तर:
व्याख्यात्मक हल:
सआदत अली अवध के नवाब आसिफउद्दौला का छोटा भाई तथा वजीर अली का चाचा था। कर्नल उसे अवध के तख्त पर बिठाकर अवध में अपना साम्राज्य स्थापित कर सम्पत्ति हड़पना चाहता था।
प्रश्न 4. सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?
अथवा
सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या उद्देश्य था?
उत्तर: अवध की धन-संपत्ति पर अधिकार करना तथा अवध पर अपना आधिपत्य बनाए रखना।
व्याख्यात्मक हल:
सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का यह उद्देश्य था कि वह अवध की धन-संपत्ति पर अधिकार करना चाहता था तथा अवध पर अपना आधिपत्य बनाए रखना चाहता था।
प्रश्न 5. कर्नल ने सवार पर नजर रखने के लिए क्यों कहा?
उत्तर: कर्नल ने सवार पर नजर रखने के लिए इसलिए कहा क्योंकि वह जानना चाहता था कि सवार किस तरफ जा रहा है।
प्रश्न 6. सवार ने क्यों कहा कि वजीर अली की गिरफ्तारी बहुत मुश्किल है?
उत्तर: ”वज़ीर अली की गिरफ्तारी बहुत मुश्किल है“-सवार ने यह इसलिए कहा क्योंकि सवार स्वयं जाँबाज सिपाही वज़ीर अली था।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. काठगोदाम के पास भीड़ क्यों इकट्ठी हो गई थी ?
उत्तर: काठगोदाम में से एक कुत्ता तीन टाँगों के बल रेंगते हुए आया उसके पीछे दौड़ते हुए एक व्यक्ति द्वारा कुत्ते की पिछली टाँग पकड़े जाने पर कुत्ता किकियाने लगा। कुत्ते के किकियाने व व्यक्ति की चीख-पुकार से भीड़ इकट्ठी हो गई।
प्रश्न 2. वज़ीर अली के अफसाने सुनकर कर्नल को राॅबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?
उत्तर: वज़ीर अली के अफसाने सुनकर कर्नल को राॅबिनहुड की याद इसलिए आ जाती थी, क्योंकि उसके कारनामों से सिपाही परेशान हो जाते थे, वह आदमी है या भूत, पकड़ में नहीं आता था और अंग्रेजों के खिलाफ उसके दिल में नफरत थी। वह ऐसे कारनामे करता था, जिन्हें सुनकर कर्नल को राॅबिनहुड की याद आ जाती थी।
प्रश्न 3. ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर लिखिए कि सआदत अली कौन था ? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा ?
उत्तर: सआदत अली वज़ीर अली का चाचा और आसिफउद्दौला का भाई था, वह अंग्रेजों का समर्थक था। उसे अपना साम्राज्य छिनता नज़र आ रहा था इसलिए उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत समझा।
व्याख्यात्मक हल:
सआदत अली अवध के नवाब आसिफउद्दौला का भाई था। आसिफउद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। सआदत अली मन-ही-मन अपने को अवध का उत्तराधिकारी मान बैठा था। परंतु जब आसिफउद्दौला के यहाँ वजीर अली का जन्म हुआ तो उसे वह बात नागवार लगी। उसने वजीर अली की पैदाइश को अपनी मौत समझा।
प्रश्न 4. ‘सआदत अली’ अंग्रेजों का हिमायती क्यों था? ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: जब सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाया गया, उससे अंग्रेजों को काफी आर्थिक लाभ भी हुआ और उनका प्रभाव भी बढ़ गया। वह अंग्रेजों का मित्र था और सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का यही मकसद था।
प्रश्न 5. वजीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया?
उत्तर: अंग्रेजों ने वज़ीर अली को तख्त से हटाकर बनारस पहुँचा दिया और तीन लाख रुपए सालाना वजीफा मुकर्रर किया। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने उससे मिलने के लिए उसे कलकत्ता (कोलकाता) बुलवाया। वज़ीर अली ने इस बारे में कंपनी के वकील से शिकायत की। वकील ने वज़ीर अली की शिकायत की परवाह न करते हुए उसे बुरा-भला कहा। गुस्से और नफरत से भरे होने के कारण वज़ीर अली ने उसका कत्ल कर दिया।
प्रश्न 6. कम्पनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफाजत कैसे की?
उत्तर: कम्पनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफाजत इस प्रकार की-वह कत्ल करने के बाद अपने जानिसारों समेत आजमगढ़ की तरफ भाग गया। आजमगढ़ के बादशाह ने उन लोगों को हिफाजत से घाघरा (घागरा) तक पहुँचा दिया।
प्रश्न 7. जाँबाज सवार कौन था? ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर उसकी विशेषताएँ बताइए।
उत्तर: वज़ीर अली एक जाँबाज सिपाही था, उसने अंग्रेजों की ब्रिटिश कम्पनी की सैनिक छावनी में निडरतापूर्वक प्रवेश किया और कर्नल से कारतूस प्राप्त किए। वह एक बलशाली, साहसी नौजवान था। उसने एक जाँबाज सिपाही की तरह अपने प्राणों की बाजी लगाकर कारतूस हासिल किए। उसके जाने के बाद कर्नल भी हक्का-बक्का रह गया और उसकी हिम्मत और बहादुरी से अचंभित रह गया जो उसकी जान बख्श कर चला गया।
प्रश्न 8. सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?
उत्तर: सवार के जाने के बाद कर्नल हक्का-बक्का इसलिए रह गया, क्योंकि उसे वज़ीर अली की हिम्मत और बहादुरी ने अचंभित कर दिया। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था, वह सवार के रूप में वज़ीर अली उसके खेमे (शिविर) में आकर कारतूस लेकर उसकी जान बख्श कर चला गया और वह कुछ भी नहीं कर सका।
प्रश्न 9. सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?
उत्तर: सवार कर्नल के शिविर में जा पहुँचा उससे बातचीत कर जानकारी प्राप्त करने के बाद वज़ीर अली को गिरफ्तार करने के लिए कुछ कारतूस कर्नल से माँगे, कर्नल ने उसे दस कारतूस दे दिए। इस प्रकार सवार ने कर्नल से कारतूस हासिल किए।
20 videos|125 docs|53 tests
|
Use Code STAYHOME200 and get INR 200 additional OFF
|
Use Coupon Code |
20 videos|125 docs|53 tests
|