Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 11  >  NCERT Solutions - Alo Aandhari

NCERT Solutions for Class 12 English Vitan - Alo Aandhari

प्रश्न 1: पाठ के किन अंशों से समाज की यह सच्चाई उजागर होती है कि पुरुष के बिना स्त्री का कोई अस्तित्व नहीं है। क्या वर्तमान समय में स्त्रियों की इस सामाजिक स्थिति में कोई परिवर्तन आया है? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर: पाठ के निम्नलिखित अंशों से समाज की यह सच्चाई उजागर होती है कि पुरुष के बिना स्त्री का कोई अस्तित्व नहीं है।

  • मुझे बच्चों के साथ उस घर में अकेले रहते देख आस-पास के सभी लोग पूछते, तुम यहाँ अकेली रहती हो? तुम्हारा स्वामी कहाँ रहता है? तुम कितने दिनों से यहाँ हो? तुम्हारा स्वामी वहाँ क्या करता है? तुम क्या यहाँ अकेली रह सकोगी? तुम्हारा स्वामी क्यों नहीं आता? ऐसी बातें सुन मेरी किसी के पास खड़े होने की इच्छा नहीं होती, किसी से बात करने की इच्छा नहीं होती। बच्चों को साथ ले मैं उसी समय काम खोजने निकल पड़ती।
  • किसी-किसी दिन घर पहुँचने में देर हो जाती तो मकान-मालिक की स्त्री पूछने चली आती कि इतनी देर क्यों हुई।
  • उसके यहाँ से लौटने में कभी देर हो जाती तो सभी मुझे ऐसे देखते जैसे मैं कोई अपराध कर आ रही हूँ! बाज़ार-हाट करने भी जाना होता तो व बूढ़ी,मकान-मालिक की स्त्री, कहती, कहाँ जाती है रोज-रोज? तेरा स्वामी है नहीं, तू तो अकेली ही है! तुझे इतना घूमने-घामने की क्या दरकार? मैं सोचती, मेरा स्वामी मेरे साथ नहीं है तो क्या मै कहीं घूम-फिर भी नहीं सकती!
  • मैं काम पर आती-जाती तो आस-पास के लोग एक-दूसरे को बताते कि इस लड़की का स्वामी यहाँ नहीं रहता है, यह अकेली ही भाड़े के घर में बच्चों के साथ रहती है। दूसरे लोग यह सुनकर मुझसे छेड़खानी करना चाहते। वे मुझसे बातें करने की चेष्टा करते और पानी पीने के बहाने मेरे घर आ जाते।
  • मैं जब बच्चों के साथ कहीं जा रही होती तो लोग जबरदस्ती न जाने कितनी तरह की बातें करते,
    कितनी सीटियाँ मारते, कितने ताने मारते!
  • मैंने सोचा यह क्या इतना सहज है! घर में कोई मर्द नहीं है तो क्या इसी से मुझे हर किसी की कोई भी बात माननी होगी!
    वर्तमान समय में स्त्रियों की सामाजिक स्थिति में परिवर्तन आया है।आज स्त्रियाँ जीवन के हर क्षेत्र में पदार्पण कर चुकी हैं।उनकी स्थिति आज पहले की अपेक्षा काफ़ी मजबूत है।वर्तमान समय में कई लड़कियाँ और स्त्रियाँ शिक्षा-अध्ययन और नौकरी के कारण अकेले अपना जीवन यापन कर रहीं हैं।ऐसा नहीं कि अकेली स्त्री के बारे में लोग बातें नहीं बनाते परंतु लोग अब पहली जैसी उदंडता नहीं करते।अब आम लोगों के व्यवहार स्त्रियों के प्रति बदलाव आया है। वे अब स्त्रियों के अकेले रहने को बुरा नहीं समझते हैं।


प्रश्न 2: अपने परिवार से तातुश के घर तक के सफ़र में बेबी के सामने रिश्तों की कौन-सी सच्चाई उजागर होती है?
उत्तर
परिवार से तातुश के घर के सफ़र में बेबी को रिश्तों के कई कड़वे और मीठे अनुभव हुए। उसे रिश्तों की सच्चाई का अनुभव हुआ। अपने पति का घर छोड़ने के बाद वह अकेली और असहाय थी परंतु उसके परिवार वालों ने उसकी कोई सहायता नहीं की, यहाँ तक कि उसे माँ की मृत्यु का समाचार भी छह महीने बाद दिया गया। बेबी को बाहरी लोगों सुनील ने काम दिलवाने में, घर से बेघर होने में भोला दा ने और तातुश ने तो उसे बेटी का दर्जा दिया उसे प्रोत्साहित कर लेखिका बनाने में सहायता की। तातुश के सभी आत्मीय जनों ने बेबी का हर समय उत्साह बढ़ाने में उसकी हरसंभव सहायता की। इस प्रकार बेबी को यह ज्ञान हुआ कि रिश्ते की डोर रक्त संबंध से अधिक स्नेह और अपनेपन से बँधी होती है।

प्रश्न 3: इस पाठ से घरों में काम करने वालों के जीवन की जटिलताओं का पता चलता है। घरेलू नौकरों को और किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर विचार करिए।
उत्तर: घरेलू नौकरों को अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है –

  • घरेलू नौकर कभी भी आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हो पाते हैं।
  • इनके शारीरिक श्रम के मूल्य को कम आँका जाता है।
  • इनकी नौकरी की कोई गारंटी नहीं होती है।
  • आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण इनका जीवनयापन निम्न स्तर का होता है। इस कारण ये अच्छे घर, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य,सामाजिक आदि स्तर पर हमेशा निम्न ही रह जाते हैं।
  • घरेलू नौकर शारीरिक शोषण का भी शिकार होते हैं।

प्रश्न 4: आलो-आँधरि रचना बेबी की व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ कई सामाजिक मुद्दों को समेटे है। किन्हीं दो मुख्य समस्याओं पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर: इस पाठ के आधार पर दो मुख्य समस्याएँ निम्न है –

  • परित्यक्ता स्त्री की स्थिति – यह एक मुख्य सामाजिक समस्या है। बेबी को उसके पति के साथ में न रहने के कारण समाज से बड़े कटु अनुभवों से गुजरना पड़ता है। उसे तरह-तरह के प्रश्न और तानों का सामना करना पड़ता है। विडंबना तो यह है कि इसमें स्त्रियाँ भी पीछे नहीं रहती है, वे भी हरसंभव ऐसी महिला को तंग करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। समाज का हर व्यक्ति ऐसी स्त्रियों पर अपना हक़ समझकर उनका शोषण करने के लिए तत्पर रहता है।
  • गंदी बस्तियाँ – यह भी एक सामजिक समस्या है।यह हमारे समाज का कर्तव्य बनता है कि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हो। इन बस्तियों में रहने वालों को शौचालय जैसी सुविधा भी उपलब्ध नहीं होती और इस कारण इनका और स्वास्थ्य हमेशा खतरे में बना रहता है।


प्रश्न 5: तुम दूसरी आशापूर्णा देवी बन सकती हो – जेठू का यह कथन रचना संसार के किस सत्य को उद्घाटित करता है?
उत्तर: 
तुम दूसरी आशापूर्णा देवी बन सकती हो – जेठू का यह कथन रचना संसार के विषम परिस्थितियों पर विजय पाना और प्रोत्साहन रचनात्मक को उभार सकता है के सत्य को उद्घाटित करता है।
इस कथन का आशय यह है कि मनुष्य चाहे तो जीवन की कठिन परिस्थितियाँ भी उसके आड़े नहीं आ सकती है। आशापूर्णा देवी भी आम गृहणी थी। सारा दिन कामकाज में व्यस्त रहने के बावजूद भी लेखन के लिए समय निकाल ही लेती थी। जिस किसी में भी लेखन के प्रति रूचि है उसे यदि उचित समय पर प्रोत्साहित किया जाय तो वह अच्छा लेखन कर सकता है।

प्रश्न 6: बेबी की जिंदगी में तातुश का परिवार न आया होता तो उसका जीवन कैसा होता? कल्पना करें और लिखें।
उत्तर:
 बेबी की जिंदगी में तातुश का परिवार न आया होता तो बेबी को भी अन्य घरेलू नौकरों की तरह ही नारकीय जीवन जीना पड़ता। शारीरिक शोषण और मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ता। उसके बच्चे भी अच्छा भोजन और शिक्षा से वंचित ही रहते। उन्हें भी कहीं बाल-मजदूर बनना पड़ता।
तातुश के परिवार में आने के बाद ही बेबी और उसके बच्चों को एक सुरक्षित भविष्य मिल पाया और वह एक सम्मानित लेखिका बन पाई |

प्रश्न 7: ‘सबेरे कोई पेशाब के लिए उसमें घुसता तो दूसरा उसमें घुसने के लिए बाहर खड़ा रहता| टट्टी के लिए बाहर जाना पड़ता था लेकिन वहाँ भी चैन से कोई टट्टी नहीं कर सकता था क्योंकि सुअर पीछे से आकर तंग करना शुरू देते| लड़के-लड़कियाँ, बड़े-बूढ़े, सभी हाथ में पानी की बोतल ले टट्टी के लिए बाहर जाते| अब वे वहाँ बोतल सँभाले या सुअर भगाएँ! मुझे तो यह देख-सुनकर बहुत खराब लगता’- अनुवाद के नाम पर मात्र अंग्रेजी से होने वाले अनुवादों के बीच भारतीय भाषाओँ में रची-बसी हिंदी का यह एक अनुकरणीय नमूना है- उपर्युक्त पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए बताइए कि इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं|
उत्तर:
प्रस्तुत कथन उन बस्तियों के सन्दर्भ में कहा गया है जहाँ अभी भी शौचालय की असुविधा है| कई लोगों के लिए एक ही शौचालय होता है अथवा उन्हें शौच के लिए बाहर खुले में जाना पड़ता है| ऐसे स्थानों पर गंदगी का ढेर लगा होता है और लोग उसी परिस्थिति में रहते हैं|

The document NCERT Solutions for Class 12 English Vitan - Alo Aandhari is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 11.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
32 videos|90 docs|24 tests

FAQs on NCERT Solutions for Class 12 English Vitan - Alo Aandhari

1. What are some common causes of night blindness?
Ans. Night blindness can be caused by vitamin A deficiency, retinitis pigmentosa, cataracts, glaucoma, and certain medications that affect vision.
2. How can one prevent night blindness?
Ans. To prevent night blindness, one should include vitamin A-rich foods in their diet, avoid excessive alcohol consumption, wear sunglasses to protect the eyes from harmful UV rays, and get regular eye check-ups.
3. Is night blindness a permanent condition?
Ans. Night blindness can be a temporary or permanent condition, depending on the underlying cause. In some cases, treating the underlying cause can help improve night vision.
4. Can night blindness be hereditary?
Ans. Yes, night blindness can be hereditary, especially in cases of retinitis pigmentosa and other genetic eye disorders. It is important to consult with an eye doctor for proper diagnosis and management.
5. Are there any home remedies to improve night vision?
Ans. Some home remedies to help improve night vision include eating a diet rich in vitamin A, wearing blue-light blocking glasses, reducing screen time before bed, and getting regular exercise to improve overall eye health.
Related Searches

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

ppt

,

MCQs

,

pdf

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

Free

,

past year papers

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

Viva Questions

,

NCERT Solutions for Class 12 English Vitan - Alo Aandhari

,

Objective type Questions

,

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

Important questions

,

Summary

,

video lectures

,

NCERT Solutions for Class 12 English Vitan - Alo Aandhari

,

Extra Questions

,

NCERT Solutions for Class 12 English Vitan - Alo Aandhari

;