Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  Hindi Class 10 (Sparsh and Sanchayan)  >  Long Question Answers: डायरी का एक पन्ना

Long Question Answers: डायरी का एक पन्ना | Hindi Class 10 (Sparsh and Sanchayan) PDF Download

निबन्धात्मक प्रश्न


प्रश्न 1. सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री समाज की क्या भूमिका थी ?
अथवा
सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्रियों ने क्या सहयोग दिया ?
उत्तर: सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्रियों का विशेष सहयोग था। गुजराती सेविका संघ के जुलूस में पुलिस ने बहुत-सी लड़कियों को गिरफ्तार किया। मारवाड़ी बालिका विद्यालय ने झण्डा उत्सव मनाया। स्त्रियाँ जुलूस निकालकर ठीक स्थान पर पहुँचने की कोशिश कर रही थीं। लाठी चार्ज की परवाह किए बिना स्त्रियाँ बड़ी तादाद में मोन्युमेंट में पहुँची और उसकी सीढ़ियों पर चढ़कर झण्डा फहराया और घोषणा पढ़ी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लाल बाजार भेजने पर भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ। लगभग 105 स्त्रियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रश्न 2. ”जबसे कानून भंग का काम शुरू हुआ है तब से आज तक इतनी बड़ी सभा ऐसे मैदान में नहीं की गई थी और यह सभा ही, कहना चाहिए कि ओपन लड़ाई थी।“ यहाँ पर कौन-से और किसके द्वारा लागू किए गए कानून को भंग करने की बात कही गई है ? क्या कानून भंग करना उचित था ? पाठ के संदर्भ में अपने विचार प्रकट कीजिए। 
उत्तर:
यहाँ पर ब्रिटिश सरकार द्वारा लागू किए गए कानून को भंग करने की बात कही गई है। पुलिस कमिश्नर का नोटिस निकला था। कानून था कि अमुक धारा के अनुसार कोई सभा नहीं हो सकती । जो इस सभा में हिस्सा लेगा वह दोषी समझा जाएगा। कानून भंग करना हमारे विचार से उचित था, ‘डायरी का एक पन्ना’ पाठ के आधार पर भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस मनाने का अधिकार नहीं था जिसे मनाने के लिए उन्हें रोका जा रहा था। उस कानून को भंग करके भारतीय नेताओं ने झण्डारोहण भी किया और जुलूस भी निकाला था।

प्रश्न 3. जुलूस के लाल बाजार आने पर लोगों की क्या दशा हुई ? 
उत्तर: 
जुलूस के लाल बाजार आने पर लोगों की यह दशा हुई कि उस जुलूस में नर-नारी, युवा सभी शामिल होने लगे। वे ‘वन्दे मातरम्’ के नारे लगा रहे थे। लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करने के लिए लाठी चलाती जिससे लोग घायल हो जाते थे। लोगों को पकड़कर कुछ दूर पुलिस ले जाती और फिर छोड़ देती थी। इसमें 105 स्त्रियाँ पकड़ी गई थीं। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रश्न 4. बहुत से लोग घायल हुए, बहुतों को लाॅकअप में रखा गया, बहुत-सी स्त्रियाँ जेल गईं फिर भी इस दिन को अपूर्व बताया गया है। आपके विचार में यह सब अपूर्व क्यों है ? अपने शब्दों में लिखिए। 
उत्तर: हमारे विचार में यह सब अपूर्व इसलिए है, क्योंकि इस दिन बहुत अधिक लोगों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया था। लोगों ने अपने-अपने नेताओं के संरक्षण में झण्डारोहण करके विशाल सभाएँ कीं और जुलूस निकाले थे। ब्रिटिश सरकार के बनाए कानून को तोड़ने के अपराध से युवाओं, पुरुषों और स्त्रियों को पुलिस का कोप भाजन बनना पड़ा था। महिलाओं को जेल भी जाना पड़ा था। इसलिए यह दिन अपूर्व है। इस दिन बहुत अधिक लोग लगभग 200 कार्यकत्र्ता घायल हुए थे और बंदी बनाए गए थे। आज जो कुछ हुआ वह अपूर्व हुआ। बंगाल के नाम या कलकत्ता के नाम पर कलंक था कि यहाँ कोई काम नहीं हो रहा है, वह आज बहुत अंश में धुल गया था।

प्रश्न 5. निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए: 
(क)आज तो जो कुछ हुआ वह अपूर्व हुआ है। बंगाल के नाम या कलकत्ता के नाम पर कलंक था कि यहाँ काम नहीं हो  रहा है वह आज बहुत अंश में धुल गया। 

(ख) खुला चैलेंज देकर ऐसी सभा पहले नहीं की गई थी।
उत्तर:
 

(क) ”डायरी का एक पन्ना“ नामक पाठ के माध्यम से लेखक श्री सीताराम सेकसरिया कह रहे हैं, कि जब 26 जनवरी, 1931 के दिन सारे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था, उस दिन क्रांतिकारियों द्वारा स्थान-स्थान पर प्रदर्शन किया जा रहा था। झण्डारोहण, सभा और जुलूस को रोकने की व्यवस्था ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा धरना जुलूस का आयोजन किया गया। जब सुभाष बाबू का जुलूस चैरंगी पर पहुँचा तो उसे रोक दिया गया और लाठीचार्ज किया गया। विरोध स्वरूप वहाँ भीड़ एकत्र हो गई। स्त्रियाँ जुलूस बनाकर आगे चलीं। तब उन्हें ब्रिटिश पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। कुल मिलाकर 105 (एक सौ पाँच) स्त्रियाँ बंदी बनाकर थाने लाई गईं। काफी लोग घायल भी हुए थे। आज जो कुछ भी यह हुआ था वह अपूर्व था क्योंकि बंगाल या कलकत्ता के नाम पर लगा हुआ कलंक, कि यहाँ काम नहीं हो रहा है, बहुत अंश तक धुल गया था।

(ख) प्रस्तुत पंक्ति के अनुसार लेखक उस समय का वर्णन कर रहे हैं जब स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के अवसर पर ब्रिटिश सरकार ने कानून भंग होने से रोकने के लिए, किसी भी सार्वजनिक सभा को होने से रोकने के लिए नोटिस और सूचना दे दी थी कि जो व्यक्ति किसी भी सभा में शामिल होगा वह दोषी समझा जाएगा। सर्वसाधारण और क्रांतिकारियों ने खुली चुनौती के रूप में सभा का आयोजन करने का निश्चय किया था। इससे पूर्व कोई ऐसी सभा पहले नहीं की गई थी।

प्रश्न 6. ‘डायरी का एक पन्ना’ पाठ के आधार पर भारतीय स्वाधीनता संग्राम की एक झाँकी प्रस्तुत कीजिए। 
उत्तर:
प्रस्तुत पाठ में 26 जनवरी, 1931 के दिन कोलकाता में राष्ट्रीय झंडा फहराए जाने का वर्णन है। इस दिन भारतीय जनता ने अंग्रेज सरकार के विरूद्ध खुला विद्रोह किया था। काँग्रेस के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन चल रहा था। सरकारी आदेश के अनुसार इस दिन सार्वजनिक सभा करने और राष्ट्रीय झंडा फहराए जाने पर रोक थी। स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कौंसिल शाम को मोनुमेंट के नीचे सभा करने तथा झंडा फहराए जाने के लिए तत्पर थी। यह खुला विद्रोह था। पुलिस ने खुलकर लाठीचार्ज किया, पकड़-धकड़ की और आंदोलन को दबाने की कोशिश की। अभूतपूर्व उत्साह होने के कारण लोग चोट खाकर भी रुकते नहीं थे। हजारों नर-नारी सभा स्थल पर इकट्ठे हुए। कितने ही घायल हुए। पकड़े गए और कितनों को जेलों में बंद कर दिया गया। सरकार की हर कोशिश के बावजूद निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी गई।

प्रश्न 7. ”भारत को मिली स्वतंत्रता में सभी वर्गों की भूमिका थी“ - सिद्ध कीजिए। 
उत्तर:
भारत को जो स्वतंत्रता मिली, उसमें समाज के सभी वर्गों की भूमिका थी। इस आंदोलन में स्त्रियों ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। उन्होंने स्वप्रेरणा से अपनी टोलियाँ खुद बनाकर संघर्ष का नेतृत्व किया। उन्होंने पूर्व निश्चय के अनुसार मोनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़कर झंडा भी फहराया और पूर्ण स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी। उन्होंने लाठियाँ खाईं, गिरफ्तारी दी तथा जेल गईं। विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर झंडोत्सव मनाया। व्यापारियों ने बाजारों और मकानों को ऐसे सजाया मानो स्वतंत्रता मिल गई हो।

प्रश्न 8. 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया गया ? 
उत्तर:
दिसंबर 1929 में लाहौर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। उसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि हम पूर्ण स्वराज्य से कम कुछ नहीं मागेंगे। 26 जनवरी, 1930 को देशवासियों ने भारत को ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ दिलाने के लिए हर प्रकार का बलिदान देने की प्रतिज्ञा की। अतः उस दिन को तब से स्वतंत्रता-दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। आजाद भारत में इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

The document Long Question Answers: डायरी का एक पन्ना | Hindi Class 10 (Sparsh and Sanchayan) is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 10 at this link: Class 10
Are you preparing for Class 10 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 10 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
16 videos|207 docs|41 tests

Up next

FAQs on Long Question Answers: डायरी का एक पन्ना - Hindi Class 10 (Sparsh and Sanchayan)

1. डायरी का एक पन्ना क्या होता है?
उत्तर: डायरी का एक पन्ना डायरी में एक एकल पेज होता है जिस पर व्यक्ति अपने विचार, अनुभव, घटनाएं या किसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को लिखता है। यह एक प्राइवेट जगह होती है जहां व्यक्ति अपने मन के विचारों को निरंतर लिखकर सुरक्षित रख सकता है।
2. डायरी क्यों महत्वपूर्ण होती है?
उत्तर: डायरी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसे लिखने से हम अपने विचारों, अनुभवों और भावनाओं को स्पष्ट कर सकते हैं। यह हमें अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को याद रखने और अपने अंदर के संघर्षों और सुख-दुख को साझा करने का मौका देती है। इसके साथ ही, डायरी लिखने से हमारी सोच की स्पष्टता और लेखन कौशल में सुधार होता है।
3. डायरी लिखने के क्या फायदे हैं?
उत्तर: डायरी लिखने के कई फायदे हैं। पहले, यह हमारे मन की शांति के लिए मददगार होती है क्योंकि हम जो कुछ भी चिंतित कर रहे हैं उसे लिखकर उसे अपने अंदर से बाहर निकाल सकते हैं। दूसरे, यह हमें अपने दिनचर्या को अवलोकित करने और अपने लक्ष्यों की ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। तीसरे, डायरी लिखने से हम अपने विचारों और अनुभवों को साझा करके सामान्यतया समझदारी और उपदेशों को प्राप्त करते हैं। अंत में, यह हमें अपने अंदर के संघर्षों को समझने और सुलझाने का मौका देती है।
4. डायरी कैसे लिखें?
उत्तर: डायरी लिखने के लिए कुछ सरल नियम अपनाए जा सकते हैं। पहले, एक निश्चित समय और स्थान निर्धारित करें जहां आप नियमित रूप से लिख सकते हैं। दूसरे, अपनी डायरी को व्यक्तिगत बनाएं। आप उसे अपनी पसंद के अनुसार सजा सकते हैं और उसमें कला, फोटोग्राफी, या अन्य आपकी पसंद के अनुसार छवियाँ जोड़ सकते हैं। तीसरे, लिखने के लिए आप अपने विचारों को निरंतर रखें और एक विचारशृंखला बनाएं। चौथे, अपनी डायरी को निजी और सुरक्षित रखें ताकि कोई भी आपकी व्यक्तिगत जानकारी को नहीं पढ़ सके।
5. डायरी लिखने के लिए अच्छे टॉपिक कौन से हैं?
उत्तर: डायरी लिखने के लिए अनेक टॉपिक्स हो सकते हैं। कुछ उपयोगी टॉपिक्स शामिल हो सकते हैं जैसे कि व्यक्तिगत लक्ष्यों और सपनों का वर्णन, दिनचर्या योजना, अनुभवों का विवरण, दैनिक आदतों की व्याख्या, ग्रहण और अवकाशों का वर्णन, आपकी पढ़ाई या करियर की प्रगति, और अन्य आपके जीवन के महत्वपूर्ण हालात। आप जिस भी टॉपिक पर लिखें, सुनिश्चित करें कि यह आपके लिए महत्वपूर्ण और रुचिकर है।
16 videos|207 docs|41 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 10 exam
Related Searches

Semester Notes

,

Long Question Answers: डायरी का एक पन्ना | Hindi Class 10 (Sparsh and Sanchayan)

,

ppt

,

study material

,

Sample Paper

,

past year papers

,

pdf

,

Objective type Questions

,

video lectures

,

MCQs

,

Long Question Answers: डायरी का एक पन्ना | Hindi Class 10 (Sparsh and Sanchayan)

,

Free

,

Long Question Answers: डायरी का एक पन्ना | Hindi Class 10 (Sparsh and Sanchayan)

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

Summary

,

Exam

,

Important questions

,

Extra Questions

,

mock tests for examination

,

Viva Questions

;