Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions)

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download


कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:

  1. इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं खंड क, ख और ग
  2. खंड क में कुल 2 प्रश्न पूछे गए हैं। दोनों प्रश्नों के कुल 20 उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
  3. खंड ख में कुल 4 प्रश्न हैं तथा इन सभी के 20 उप प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
  4. खंड ग में कुल 3 प्रश्न हैं तथा 14 उप प्रश्न सम्मिलित हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

खंड - क (अपठित गद्यांश)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

एक गाँव में अलगू चौधरी और जुम्मन शेख नामक दो मित्र रहते थे। दोनों की मित्रता गाढ़ी थी। जुम्मन शिक्षित था, अलगू धनवान। जुम्मन की एक बूढी मौसी विधवा थी। वह निःसन्तान थी, पर थी मिलकियत वाली। उसने चारों और आँख उठाकर देखा, जुम्मन के सिवा कहीं उसका कोई अपना नजर न आया। मौसी ने जुम्मन के नाम अपनी मिलकियत रजिस्ट्री कर दी। जुम्मन ने वादा किया कि वह आजीवन मौसी को खाना-कपड़ा देगा। पर रजिस्ट्री होते ही जुम्मन ने रंग बदला, वह मौसी जो पहले सर पर बेठी थी, अब पेरों तले कुचली जाने लगी। बूढ़ी मौसी ने समझा कि वह सब जुम्मन की पली की बदमाशी है। उसने जुम्मन से शिकायत की। जुम्मन चुप रहा।

तब मौसी का माथा ठनका। उसने जुम्मन को पंचायत की धमकी दी। बूढ़ी मौसी हाथ में लकड़ी लिये आस-पास के गाँवों, पंचों के पास दौड़ती रही। सबके सामने उसने दुःख के आँसू बहाये। अलगू इस झगड़े से अलग रहना चाहता था। पर बूढ़ी मौसी उसे इस बीच घसीटना चाहती थी। अलगू ने मौसी से कहा- जुम्मन मेरा मित्र है, उससे बिगाड़ नहीं कर सकता। मौसी ने कहा, तो क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगें? इस ललकार को सुनकर अलगू के भीतर सोया हुआ धर्मज्ञान जाग पड़ा। उसने पंचायत में सम्मिलित होने की स्वीकृति दे दी। प्रश्न यह उठा कि पंच किसे बदा जाए। जुम्मन ने इस प्रश्न का निपटारा मौसी के हाथ में ही छोड़ दिया। मौसी ने अलगू को पंच बदा। लोगो ने समझा, अब जुम्मन की विजय निश्धित है। अलगू जुम्मन का मित्र है। उसका फैसला जुम्मन के पक्ष में होगा। पर, सरपंच के पद पर बैठते ही अलगू का उत्तरदायित्व ज्ञान जाग पड़ा। वह भूल गया कि जुम्मन उसका दोस्त है। उसने सत्य ओर न्याय का पक्ष लिया। उसका फैसला बूढ़ी मौसी के पक्ष में हुआ। उसने फैसला किया- “खालाजान को माहवार खर्च दिया जाय। अगर जुम्मन को खर्च देना मंजूर न हो, तो हिब्बानामा रद्द समझा जाय।

प्रश्न.1: किसकी मौसी विधवा थी?
(क) जुम्मन शेख की
(ख) किसी की नहीं
(ग) अलगू चौधरी की
(घ) दोनों की

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.2: पंचायत में सम्मिलित होने की स्वीकृति किसने दी थी?
(क) जुम्मन ने
(ख) मौसी ने
(ग) अलगू ने
(घ) गाँव के एक आदमी ने

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.3: अलगू चौधरी और जुम्मन शेख ________ और एक ________ रहते थे।
(क) पड़ोसी थे, गाँव में
(ख) पड़ोसी थे, घर में
(ग) दो दुश्मन थे, गाँव में
(घ) दो मित्र थे, गाँव में

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.4: निम्नलिखित में से निश्चित रूप से क्या सत्य है?
(क) जुम्मन मौसी का एक मात्र बेटा था
(ख) अलगू और जुम्मन के बीच दुश्मनी थी
(ग) मौसी मिलकियतवाली थी
(घ) मौसी एक युवा विधवा थी

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.5: तो क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगे? यह किसने कहा था?
(क) जुम्मन ने
(ख) पंच ने
(ग) मौसी ने
(घ) अलगू ने

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

आधुनिक युग में योग का महत्व बढ़ गया है। इसके बढ़ने का कारण व्यस्तता और मन की व्यग्रता है। यदि मनुष्य शारीरिक रूप से स्वस्थ है, तो वह संसार में रहकर जीवन का सुख भोग सकता है और अपने सभी कर्तव्यों एवं मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकता है। शरीर ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा हम अपने सभी कार्यों को संपन्न कर सकते हैं। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखना हमारा प्रथम कर्त्तव्य है, जिसे योग द्वारा स्वस्थ बनाया जा सकता है। 21 जून, 2015 को प्रथम बार संपूर्ण विश्व में 'विश्व योग दिवस' मनाया गया। इसके साथ ही यह घोषणा भी की गई कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

योग प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति का अंग रहा है। हमारे पूर्वजों ने बहुत समय पहले ही इसका आविष्कार कर लिया था और इसके महत्त्व को पहचान लिया था। इसलिए योग पद्धति सदियों बाद भी जीवित है। योग करने से न केवल तन की थकान दूर होती है, बल्कि मन की थकान भी दूर होती है। योग करने वाला व्यक्ति अगने अंग-प्रत्यंग में एक नए उत्साह एवं स्फूर्ति का अनुभव करता है। योग करने से शरीर के प्रत्येक अंग में रक्त का संचार सुचारु रूप से होता है तथा शरीर रोगमुक्त रहता है। अत: योग दिवस का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में योग से प्राप्त होने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में योग पूर्णत: सक्षम है।


प्रश्न.6: आधुनिक युग में योग का महत्त्व क्यों बढ़ा है?
(क) लोगों में इसके प्रति उत्साह बढ़ने के कारण
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) प्राचीनतम पद्धतियों पर लोगों के विश्वास के कारण
(घ) व्यस्तता और मन की व्यग्रता

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.7: हमारा प्रथम कर्तव्य क्या है?
(क) सुखों का उपभोग करना
(ख) शरीर को स्वस्थ रखना
(ग) योग की शिक्षा लेना
(घ) सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करना

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.8: विश्व योग दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 21 अप्रैल
(ख) 21 जून
(ग) 21 मई
(घ) 21 जुलाई

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.9: योग का क्या लाभ है?
(क) सभी
(ख) अंग-प्रत्यंग में नए उत्साह व स्फूर्ति का अनुभव होता है
(ग) रक्त का संचार सुचारु रूप से होने से शरीर रोगमुक्त रहता है
(घ) तन-मन की थकान दूर होती है

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.10: योग दिवस का क्या उद्देश्य है?
(क) योग का प्रचार-प्रसार करना
(ख) संपूर्ण विश्व को योग के लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) संपूर्ण विश्व में योग की शिक्षा देना

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

जब लोग त्रस्त हों, पराजित हों या शोकग्रस्त हों तभी उन्हें हमारी सहानुभूति, सहायता या प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। उस समय उनका आत्मविश्वास लड़खड़ा जाता है। उस समय उनकी खिल्ली उड़ाने का या उनकी परेशानी का मजा लूटने का मोह हमें रोकना चाहिए और उन्हें सहारा देना चाहिए, उनकी हिम्मत बढ़ानी चाहिए। जो ऐसा करते हैं वे उनके हृदय में हमेशा के लिए स्थान प्राप्त कर लेते हैं, अपनी लोकप्रियता की परिधि विस्तृत करते हैं।

दूसरों के सुख-दुख में सच्चे अंतःकरण से दिलचस्पी लेना अच्छे संस्कार का लक्षण तो है ही, साथ ही व्यवहारकुशलता भी है जो लोगों को हमारी ओर आकर्षित करती है। हाँ, इसमें दिखावा, बनावटीपन और ऊपरी-ऊपरी शिष्टाचार नहीं होना चाहिए। जो भावना सच्ची होती है, हृदय से निकलती है, वही हृदय को बाँध भी सकती है।

प्रश्न.11: पराजित, शोकग्रस्त तथा त्रस्त लोगों को सहानुभूति तथा सहायता की आवश्यकता होती है, क्यों?
(क) क्योंकि उनमें आत्मविश्वास तो होता है पर उनके पास धनाभाव होता है
(ख) क्योंकि वे अपने-आप खड़े नहीं हो सकते हैं
(ग) क्योंकि उनका आत्मविश्वास टूट चुका होता है
(घ) क्योंकि उनका सब कुछ लुट चुका होता है

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.12: त्रस्त तथा पराजित लोगों के साथ हमें क्या नहीं करना चाहिए?
(क) उनकी परेशानी में आनंदित होना चाहिए
(ख) उन्हें सहारा देना चाहिए
(ग) उनकी हिम्मत बढ़ानी चाहिए
(घ) उनके प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करना चाहिए

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.13: किन लोगों की लोकप्रियता की परिधि विस्तृत होती जाती है?
(क) जो हमेशा व्यक्ति के हृदय के पास रहते हैं
(ख) जो दूसरों से मीठी-मीठी बातें करते हैं
(ग) जो परेशानी के समय दूसरों की मदद करते हैं
(घ) जो दूसरों की परेशानी का मज़ा लूटते हैं

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.14: हमारा कौन-सा व्यवहार लोगों के हृदय को बाँध सकता है?
(क) जिसमें हृदय से निकली सच्ची भावना होती है
(ख) जिसमें बनावटीपन अधिक हो
(ग) जिसमें ऊपरी शिष्टाचार अधिक होता है
(घ) जो हम अपने अंतःकरण के बाहर से करते हैं

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.15: हृदय शब्द से बना विशेषण शब्द इनमें से कौन-सा है?
(क) हृदयवान
(ख) हृदयी
(ग) हार्दिक
(घ) हृदिक

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

भारत में हरित क्रांति का मुख्य उद्देश्य देश को खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बनाना था, लेकिन इस बात की आशंका किसी को नहीं थी कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल न सिर्फ खेतों में, बल्कि खेतों से बाहर मंडियों तक में होने लगेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग खाद्यान्न की गुणवत्ता के लिए सही नहीं है, लेकिन जिस रफ़्तार से देश की आबादी बढ़ रही है, उसके मद्देनज़र फ़सलों की अधिक पैदावार ज़रूरी थी। समस्या सिर्फ रासायनिक खादों के प्रयोग की ही नहीं है। देश के ज़्यादातर किसान परंपरागत कृषि से दूर होते जा रहे हैं। दो दशक पहले तक हर किसान के यहाँ गाय, बैल और भैंस खूटों से बँधे मिलते थे। अब इन मवेशियों की जगह ट्रैक्टर-ट्राली ने ले ली है। परिणामस्वरूप गोबर और घूरे की राख से बनी कंपोस्ट खाद खेतों में गिरनी बंद हो गई। पहले चैत-बैसाख में गेहूँ की फ़सल कटने के बाद किसान अपने खेतों में गोबर, राख और पत्तों से बनी जैविक खाद डालते थे। इससे न सिर्फ खेतों की उर्वरा-शक्ति बरकरार रहती थी, बल्कि इससे किसानों को आर्थिक लाभ के अलावा बेहतर गुणवत्ता वाली फसल मिलती थी।


प्रश्न.16: हमारे देश में हरित क्रांति का उद्देश्य क्या था?
(क) देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में परतंत्र बनाना
(ख) देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना
(ग) देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में उन्नत बनाना
(घ) देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर न बनाना

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.17: खाद्यान्नों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किनका प्रयोग सही नहीं था?
(क) रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का
(ख) रासायनिक उर्वरकों का
(ग) कीटनाशकों का
(घ) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.18: विशेषज्ञ हरित क्रांति की सफलता के लिए क्या आवश्यक मानने लगे?
(क) प्राकृतिक खाद का प्रयोग
(ख) कृत्रिम खाद का प्रयोग
(ग) जैविक खाद का प्रयोग
(घ) रासायनिक खाद का प्रयोग

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.19: रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक का प्रयोग क्यों आवश्यक हो गया?
(क) हरित क्रांति के कारण
(ख) घटती आबादी के कारण
(ग) बढ़ती आबादी के कारण
(घ) फसल के कारण

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.20: हरित क्रांति का मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर क्या असर हुआ?
(क) वह बढ़ गई
(ख) वह औसत से अधिक हो गई
(ग) वह कम हो गई
(घ) वह औसत हो गई

सही उत्तर विकल्प है (ग)

खंड - ख (

व्यावहारिक व्याकरण

)

प्रश्न.21: यौगिक शब्द कौन-सा है?
(क) जलज
(ख) पाठशाला
(ग) पंकज
(घ) दिन

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.22: संस्कृत के ऐसे शब्द जिसे हम ज्यों का त्यों प्रयोग में लाते है ________ कहलाते है।
(क) विदेशज
(ख) तत्सम
(ग) देशज
(घ) तद्भव

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.23: निम्नलिखित शब्दों में से अनुनासिक के उचित प्रयोग वाला शब्द चुनिए-

रोएँ, दंपत्ति, अँत, सँपत्ति
(क) दंपत्ति
(ख) अँत
(ग) रोएँ
(घ) सँपत्ति

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.24: आवला में उचित स्थान पर अनुनासिक वाला रूप बताइए-
(क) आवलाँ
(ख) आवँला 
(ग) आंवला
(घ) आँवला

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.25: निम्नलिखित शब्दों में से अनुस्वार के उचित प्रयोग वाला शब्द चुनिए-

मंडली, मडंली, मँडली, मण्डंलि
(क) मण्डंलि
(ख) मंडली 
(ग) मँडली
(घ) मडंली

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.26: संस्कृत भाषा से लिया गया उपसर्ग कौन-सा है?
(क) नि
(ख) चीफ
(ग) भर
(घ) अभि

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.27: जो प्रत्यय क्रिया अथवा धातु के बाद लगाए जाते हैं वो क्या कहलाते हैं ?
(क) संबंधवाच
(ख) तद्धित
(ग) कृत
(घ) क्रमवाचक

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.28: नयन शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(क) ना
(ख) उन
(ग) अन
(घ) 

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.29: समारोह शब्द में उपसर्ग है-
(क) सम्
(ख) 
(ग) सम
(घ) समा

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.30: 'कनिष्ठ' शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय चुनिए।
(क) कनि+इष्ट
(ख) कन+इष्ठ
(ग) कनि+इष्ठ
(घ) कन+इष्ट

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.31: श्रुतिसम भिन्नात्मक शब्द का सही अर्थ वाला विकल्प चुने-

आपात-आपाद
(क) मानसिक कष्ट-पैरों तक
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) आकस्मिक घटना-मानसिक कष्ट
(घ) आकस्मिक घटना-पैरों तक

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.32: निम्नलिखित शब्द -युग्मों में से उपयुक्त श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द- युग्म चुनें -
(क) सहज-जलज
(ख) असहज-सहज
(ग) जलज -जल्द
(घ) सहज-जलद

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.33: इनमें से प्रसून शब्द का पर्यायवाची है-
(क) वृक्ष
(ख) अग्नि
(ग) चन्द्रमा
(घ) पुष्प

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.34: इनमें से मृगेन्द्र शब्द का पर्यायवाची है-
(क) शार्दुल
(ख) अहि
(ग) हिरन
(घ) कुरंग

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.35: 'निर्धन' शब्द का पर्यायवाची बताइए।
(क) कंगाल
(ख) बाजी
(ग) सुरेन्द्र
(घ) वसन

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.36: 'शुल्क' शब्द का विलोम बताइए।
(क) निःशुल्क
(ख) गति
(ग) धन
(घ) ऋण

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.37: 'खंड' शब्द का विलोम बताइए।
(क) विखंड
(ख) अखंड
(ग) जीवित
(घ) कुखंड

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.38: आकर्षण शब्द का विलोम शब्द है-
(क) पराकर्षण
(ख) अनाकर्षण
(ग) आकृष्ट
(घ) विकर्षण

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.39: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-

मैं चाहता हूँ कि सभी स्वस्थ हों।
(क) आज्ञावाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) विस्मयवाचक
(घ) इच्छावाचक

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.40: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-

यदि तुम कल घर जाओगे तो मैं भी तुम्हारे साथ चलूँगा।
(क) विस्मयवाचक
(ख) संकेतवाचक
(ग) संदेहवाचक
(घ) आज्ञावाचक

सही उत्तर विकल्प है (ख)


खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

उस पुत्र-वियोगिनी के दुःख का अंदाजा लगाने के लिए पिछले साल अपने पड़ोस में पुत्र को मृत्यु से दु:खी माता की बात सोचने लगा। वह संभ्रांत महिला पुत्र की मत्य के बाद अढ़ाई मास तक पलंग से उठ न सकी थी। उन्हें पंदह-पंद्रह मिनट बाद पुत्र-वियोग से मूर्छा आ जाती थी और मूर्छा न आने की अवस्था में आँखों से आँस न रुक सकते थे। दो-दो डॉक्टर हरदम सिरहाने बैठे रहते थे। हरदम सिर पर बरफ रखी जाती थी। शहर भर के लोगों के मन उस पुत्र-शोक से द्रवित हो उठे थे।

जब मन को सूझ का रास्ता नहीं मिलता तो बेचैनी से कदम तेज हो जाते हैं। उसी हालत में नाक ऊपर उठाए, राह चलतों से ठोकरें खाता मैं चला जा रहा था। सोच रहा था-शोक करने, गम मनाने के लिए भी सहूलियत चाहिए और... दुःखी होने का भी एक अधिकार होता है।

प्रश्न.41: लेखक ने बाजार में बैठी बूढ़ी स्त्री की तुलना किससे की है?
(क) असहाय महिला से
(ख) संभ्रांत महिला से
(ग) दुःखी महिला से
(घ) अपने गाँव की महिला से

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.42: प्रस्तुत गद्यांश में लेखक ने संभ्रांत महिला के पुत्र-शोक का उदाहरण क्यों दिया है?
(क) क्योंकि उसका दु:ख बूढी स्त्री की अपेक्षा अधिक था
(ख) सभी विकल्प सही हैं
(ग) क्योंकि वह बूढी स्त्री की अपेक्षा दो महीने से ज्यादा समय तक पुत्र-शोक मनाती रही
(घ) क्योंकि वह अपने पुत्र से बूढी स्त्री की अपेक्षा अधिक प्रेम करती थी

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.43: शहर के लोग किसके दुःख से द्रवित हो उठे थे?
(क) लेखक के
(ख) भगवाना के बच्चों के
(ग) बूढ़ी स्त्री के
(घ) संभ्रांत महिला के

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.44: लेखक के अनुसार, मन बेचैन कब हो जाता है?
(क) जब सुख आवश्यकता से अधिक हो जाता है
(ख) जब किसी व्यक्ति का दुःख देख लेते हैं
(ग) जब किसी सवाल का जवाब नहीं मिलता
(घ) जब दुःख को दूर करने का कोई विकल्प नहीं मिलता

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.45: लेखक के अनसार दःख मनाने का अधिकार किसन नहीं है?
(क) स्वयं लेखक का
(ख) गरीब को
(ग) उच्च वर्ग को
(घ)  संभ्रांत महिला को

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न संख्या 46 से 50 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

दोपहर बाद मैंने अपने दल के दूसरे सदस्यों की मदद करने और अपने एक थरमस को जूस से और दूसरे को गरम चाय से भरने के लिए नीचे जाने का निश्चय किया। मैंने बर्फीली हवा में ही तंबू से बाहर कदम रखा। जैसे ही मैं कैंप क्षेत्र से बाहर आ रही थी मेरी मुलाकात मीनू से हुई। की और जय अभी कुछ पीछे थे। मुझे जय जेनेवा स्पर की चोटी के ठीक नीचे मिला। उसने कृतज्ञतापूर्वक चाय वगैरह पी, लेकिन मुझे और आगे जाने से रोकने की कोशिश की। मगर मुझे की से भी मिलना था। थोड़ा-सा और आगे नीचे उतरने पर मैंने की को देखा। वह मुझे देखकर हक्का-बक्का रह गया।

"तुमने इतनी बड़ी जोखिम क्यों ली बचेंद्री?"

मैंने उसे दृढ़तापूर्वक कहा, “मैं भी औरों की तरह एक पर्वतारोही हूँ, इसीलिए इस दल में आई हूँ। शारीरिक रूप से मैं ठीक हूँ। इसलिए मुझे अपने दल के सदस्यों की मदद क्यों नहीं करनी चाहिए।" की हँसा और उसने पेय पदार्थ से प्यास बुझाई, लेकिन उसने मुझे अपना किट ले जाने नहीं दिया।


प्रश्न.46: दल से दूसरे सदस्यों की सहायता हेतु लेखिका ने क्या करने का निश्चय किया?
(क) सभी विकल्प सही है
(ख) वापस नीचे जाने का
(ग) ऑक्सीजन लेकर जाने का
(घ) रस्सी को मजबूती से बाँधने का

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.47: लेखिका बर्फीली हवा में ही तंबू से बाहर क्यों निकली?
(क) उसे वहाँ गर्मी लग रही थी
(ख) उसे पीछे रह गए अपने साथियों की मदद करनी थी
(ग) वह अपने साथियों को ढूँढना नहीं चाहती थी
(घ) उसके साथी उससे आगे चले गए थे

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.48: जय ने लेखिका को और आगे जाने से रोकने का प्रयास क्यों किया?
(क) क्योंकि आगे जाने में खतरा था
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) क्योंकि आगे जाने मे जय का परशानी हो रही थी
(घ) क्योंकि जय को लेखिका स कुछ बात करनी थी

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.49: की लेखिका को देखकर हक्का-बक्का क्यों रह गया था?
(क) क्योंकि वह दुर्गम मार्ग पर साथियों की सहायता के लिए पुनः वापस आई थी
(ख) क्योंकि वह काफी डरी हुई थी
(ग) क्योंकि वह चाय बनाकर लाई थी
(घ) क्योंकि वह अकेले दुर्गम मार्ग पर नहीं जाना चाहती थी

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.50: इसलिए मुझे अपने दल के सदस्यों की मदद क्यों नहीं करनी चाहिए कथन से लेखिका के किस स्वभाव का पता चलता है?
(क) साहसी होने का
(ख) साहसी और परोपकारी होने का
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) परोपकार की भावना होने का

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न संख्या 51 से 54 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

“रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून।

पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चून।।"

प्रश्न.51: प्रस्तुत दोहे में कवि ने किसके महत्त्व पर प्रकाश डाला है?
(क) आटे के
(ख) मोती के
(ग) मनुष्य के
(घ) पानी के

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.52: कवि ने पानी शब्द का प्रयोग कितने संदर्भो में किया है।
(क) चार
(ख) अनेक
(ग) तीन
(घ) दो

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.53: कवि के अनुसार पानी का अत्यधिक महत्त्व क्यों है?
(क) क्योंकि इसके बिना सब कुछ व्यर्थ है
(ख) क्योंकि इसके बिना जीवन संभव है
(ग) क्योंकि इससे प्यास बुझती है
(घ) क्योंकि इससे सम्मान बढ़ता है

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.54: मोती के संदर्भ में पानी का क्या अर्थ है?
(क) चमक
(ख) सम्मान
(ग) जीवन
(घ) विनम्रता

सही उत्तर विकल्प है ()

The document Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
75 docs|11 tests

Top Courses for Class 9

75 docs|11 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 9 exam

Top Courses for Class 9

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

study material

,

practice quizzes

,

MCQs

,

Objective type Questions

,

Semester Notes

,

shortcuts and tricks

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Exam

,

Important questions

,

Extra Questions

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Sample Paper

,

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Free

,

Summary

,

ppt

,

Viva Questions

,

past year papers

,

pdf

;