Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 6 (With Solutions)

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 6 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download


कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:
(i) इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं- खंड-कखंड-ख और खंड-ग
(ii) इस प्रश्नपत्र में कुल 10 वस्तुपरक प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(iii) खंड-क में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(iv) खंड-ख में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(v) खंड-ग में कुल 14 प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 

खंड - क (अपठित बोध)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
भारत एक बड़ा देश है। बहुसांस्कृतिक, बहुजातीय, बहुभाषीय लोगों का देश हर हिस्से के अलग रीति-रिवाज, पोशाक की विभिन्नताएँ आदि मौजूद हैं, लेकिन देश के किसी हिस्से में भी चले जाइए, सारी विभिन्नताओं के बीच एक समानता जरूर है - सोने को लेकर गजब का प्यार। सौभाग्य का प्रतीक है-सोना। हमारी परंपराओं, मान्यताओं, रीति-रिवाजों, त्योहारों और संस्कारों से जुड़ा हुआ। युगो-युगों से ये हमें सम्मोहित करता रहा है।
गज़ब की कशिश है इसकी चमक में, न जाने क्या जादू है इसमें। ये शुद्ध है, कालजयी, अजर और अमर है। हिंदुओं की मान्यता है कि सोना भगवान सूर्य का अंग है। उनकी अश्रुधारा से निकला हुआ, इसलिए उन्हीं के समान तेजवान और तीव्र ओज से भरपूर है। वैसे सोना न जाने कितनी पीढ़ियों से विरासत की भूमिका निभाता आ रहा है। माँ से बेटी और फिर इस तरह आगे की पीढ़ियों तक। यह महज़ एक धातु नहीं, बल्कि जीवन का एक हिस्सा है। सुख-दु;ख का साथी। हमेशा संबल और आत्मविश्वास देने वाला। ये राजाओं का भी प्यारा रहा और रंकों का भी तथा आध्यात्मिकता से भरपूर महात्माओं का भी। भाँति-भाँति के व्याधि-प्रसित मनुष्य जन्म से यदि कोई सच्चा सुख संसार में है तो सोने में है। कितु वह सुख तभी मिलता है जब सोने का ठीक-ठीक बर्ताव किया जाए। इस सोने को आप चाहे जिस अर्थ में लीजिए निद्रा या धन। बात वही है फर्क सिर्फ इतना ही है कि रात को सोना मन को मनमाना मिल सकता है। धातु वाला सोना सबके पास उतने ही अंदाजे से नहीं आता। दूसरे इतने परिश्रम से मिलता है कि दाँतों सीने आते हैं। हम अपने विचारशील पढ़ने वालों से पूछते हैं सोने के इन दो अर्थों में आप किसे अच्छा समझते है? क्यों साहब रात वाला सोना तो अच्छा है न? इसलिए कि यह कंगाल या धनी सबको एक-सा मयस्सर है।
प्रश्न.1: गद्यांश के अनुसार, देश में विभिन्नताएँ होते हुए कौन-सी समानता है?
(क) सभी का देश के प्रति प्रेम
(ख) सोने को लेकर गजब का प्यार
(ग) सभी का एक ही भाषा को बोलना
(घ) बहुत-सी मान्यताएँ व परंपराएँ समान होना

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.2: गद्यांश में सोने को किसका प्रतीक बताया गया है?
(क) सौभाग्य का
(ख) संपन्नता का
(ग) दुर्भाग्य का
(घ) विपन्नता का

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.3: गद्यांश के अनुसार, सोना क्या है?
(क) सभी
(ख) यह शुद्ध है
(ग) यह अजर और अमर है
(घ) यह कालजयी है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.4: सोने के प्रति हिंदुओं की क्या मान्यता है?
(क) यह भगवान शिव का अंग है
(ख) यह भगवान विष्णु का अंग है
(ग) यह भगवान इंद्र का अंग है
(घ) यह भगवान सूर्य का अंग है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.5: गद्यांश के अनुसार, सोना महज एक धातु नहीं, बल्कि क्या है?
(क) यह हमेशा संबल तथा आत्मविश्वास देने वाला है
(ख) यह सुख-दुःख का साथी है
(ग) सभी
(घ) यह जीवन का एक हिस्सा है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
ऑनलाइन शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा शिक्षक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से देश के किसी भी कोने से विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं। इसके अंतर्गत शिक्षक और विद्यार्थी उपयुक्त समय का चुनाव कर इंटरनेट के द्वारा एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं। स्काइप, जूम, व्हाद्सएप्प आदि विभिन्न माध्यमों को अपनाकर शिक्षक विद्यार्थी को सरलता से शिक्षा प्रदान कर सकते हैं। कुछ समय पहले तक ऑनलाइन शिक्षा उच्च शिक्षा प्रहण करने वाले विद्यार्थियों तक ही सीमित थी, परंतु वर्तमान में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के अंतर्गत सभी विद्यालय, महाविद्यालय आदि शैक्षणिक संस्थान बंद होने पर प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी भी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने लगे। विद्यार्थियों की शिक्षा को निर्बाध रूप से बनाए रखने के लिए अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहन दिया गया।
ऑनलाइन शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न एप्स; जैसे-जूम, गुगल सीट की सहायता से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करके शिक्षक एकसाथ कई विद्यार्थियों को घर बैठे शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी विषय को भली-भाँति समझ रहे हैं और यदि किसी विषय से संबंधित उन्हें कोई समस्या होती है, तो शिक्षक तुरंत उस समस्या का समाधान कर देते हैं। साथ ही विभिन्न विषयों से संबंधित शैक्षिक सामग्री; जैसे-वर्कशीट, नोट्स आदि उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रख सकते हैं। अत: ऑनलाइन शिक्षा सुविधाजनक है। इससे समय की बचत होती है तथा विद्यार्थी की एकाप्रता क्षमता में वृद्धि होती है। ऑनलाइन शिक्षा के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप व स्मार्टफोन की उपलब्यता आवश्यक है। इनमें से किसी भी माध्यम से छात्र ऑनलाइन शिक्षा प्रहण कर सकते हैं। अधिकांश लोग सीमित आय वाले हैं। उनके लिए महंगे स्मार्टफोन खरीदना आसान नहीं है। इसके साथ सभी जगह इंटरनेट की गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा बाधित होती है। शिक्षां ग्रहण करने हेतु विद्यार्थियों को अधिक समय तक फोन देखना पड़ता है, जिसके कारण आँखों में दर्द, माइग्रेन आदि शारीरिक समस्याएँ उत्पन्न होने का भय बना रहता है तथा मानसिक विकास भी अवरुद्ध होता है। अत: आनलाइन शिक्षा के सीमित और संतुलित उपयोग पर बल देना आवश्यक है।
प्रश्न.6: शिक्षक घर बैठे किस माध्यम से देश के किसी भी कोने से विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं?
(क) फेसबुक के माध्यम से
(ख) ऑफलाइन शिक्षा के माध्यम से
(ग) औनलाइन शिक्षा के माध्यम से
(घ) पत्राचार के माध्यम से

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.7: ऑनलाइन शिक्षा में किसके द्वारा शिक्षक और विद्यार्थी परस्पर जुड़े हैं?
(क) तार द्वारा
(ख) इंटरनेट के द्वारा
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) टेलीफोन द्वारा

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.8: कुछ समय पहले ऑनलाइन शिक्षा किनके लिए थी?
(क) निम्न शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए
(ख) उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) उच्च और निम्न शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.9: वर्तमान में किसके कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए?
(क) कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण
(ख) विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति उदासीनता के कारण
(ग) चुनावों के कारण
(घ) अघ्यापकों की हड़तालों के कारण

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.10: ऑनलाइन शिक्षा के कारण किसका भय बना रहता है?
(क) मानसिक विकास को अवरुद्ध करने के लिए
(ख) विद्यार्थियों की आँखों में दर्द की समस्या उत्पन्न होने का
(ग) माइग्रेन आदि बीमारियाँ होने का
(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी भर देखी
पकी-सुनहली फ़सलों की मुस्कान
बहुत दिनों के बाद।
अबकी मैं जी भर सुन पाया
धान कूटती किशोरियों की कोकिल कंठी तान
बहुत दिनों के बाद।
अबकी मैंने जी भर सूँघे
मौलसिरी के ढेर-ढेर-से ताज़े-टटके फूल
बहुत दिनों के बाद।
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैं जी भर छू पाया
अपनी गँवई पगडंडी की चंदनवर्णी धूल
बहुत दिनों के बाद।
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी भर भोगे
रूप गंध शब्द-स्पर्श
सब साथ-साथ
इस भू पर
बहुत दिनों के बाद।

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.11: काव्यांश में बहुत दिनों के बाद से कवि का क्या तात्पर्य है?
(क) कवि बहुत दिनों के बाद अपने गाँव आया है
(ख) कवि बहुत दिनों के बाद अपने शहर आया है
(ग) कवि बहुत दिनों के बाद खेतों में आया है
(घ) कवि बहुत दिनों के बाद नदी किनारे आया है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.12: धान कूटती किशोरियों की तान को कवि ने कैसा बताया है?
(क) बुलबुल के समान मधुर
(ख) चिड़ियों की चहचहाहट जैसी
(ग) कौए की तरह कर्कश
(घ) कोयल के समान सुरीली

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.13: काव्यांश के अनुसार कवि किसके सौंदर्य का वर्णन कर रहा है?
(क) गाँव की प्राकृतिक सुंदरता की
(ख) गाँव में रहने वाली महिलाओं की
(ग) गाँव की पगडंडी की
(घ) गाँव के खेतों की

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.14: कवि ने कई दिनों के बाद किसके फूल जी भर सूँघे?
(क) मौलसिरी के
(ख) गुड़हल के
(ग) कमल के
(घ) गुलाब के

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.15: कवि ने अपने गाँव की पगडंडी की धूल को किसके समान बताया है?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) सुनहरी
(ग) चाँदी के रंग वाली
(घ) चंदन के रंग वाली

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
साँस चलती है तुझे
चलना पड़ेगा ही मुसाफिर।
चल रहा है तारकों का
दल गगन में गीत गाता,
चल रहा आकाश भी है
शून्य में भ्रमता-भ्रमाता,
पाँव के नीचे पड़ी
अचला नहीं, यह चंचला है,
एक कण भी, एक क्षण भी
एक थल पर टिक न पाता
शक्तियाँ गति की तुझे
सब ओर से घेरे हुए है,
स्थान से अपने तुझे टलना पड़ेगा ही, मुसाफिर।
साँस चलती है तुझे
चलना पड़ेगा ही मुसाफिर।
थे जहाँ पर गर्त पैरों को ज़माना ही पड़ा था,
पत्थरों से पाँव के छाले छिलाना ही पड़ा था,
घास मखमल-सी जहाँ थी
मन गया था लोट सहसा,
थी घनी छाया जहाँ पर तन जुड़ाना ही पड़ा था,
पग परीक्षा, पग प्रलोभन
ज़ोर-कमज़ोरी भरा तू
इस तरफ डटना उधर
ढलना पड़ेगा ही, मुसाफिर।
प्रश्न.16: कवि के अनुसार अचला कौन है?
(क) आकाश
(ख) धरती
(ग) तारे
(घ) सूर्य

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.17: शून्य में भ्रमता-भ्रमाता कौन चल रहा है?
(क) चंद्रमा
(ख) सूर्य
(ग) तारे
(घ) आकाश

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.18: काव्यांश के अनुसार, अपने स्थान से किसे चलना ही पड़ेगा?
(क) धरती को
(ख) कवि को
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) मुसाफिर को

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.19: काव्यांश में निहित केंद्रीय भाव क्या है?
(क) मनुष्य को अपने कर्म सदैव करते रहना चाहिए
(ख) मनुष्य को निरंतर गतिशील रहना चाहिए
(ग) मनुष्य को एक जगह टिककर रहना चाहिए
(घ) मनुष्य को कर्त्तव्य पथ पर टिके रहना चाहिए

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.20: घास मखमल-सी जहाँ थी में कौन-सा अलंकार है?
(क) उत्प्रेक्षा
(ख) उपमा
(ग) रूपक
(घ) यमक

सही उत्तर विकल्प है (ख)

खंड - ख (व्याकरण - उपसर्ग और प्रत्यय)

प्रश्न.21: मुख्यतः प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं?
(क) तीन
(ख) पांच
(ग) चार
(घ) दो

सही उत्तर विकल्प है ()
प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं i.- कृत ii.- तद्धित

प्रश्न.22: सुत शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग किया जाएगा?
(क) 
(ख) 
(ग) इक्
(घ) ईय

सही उत्तर विकल्प है ()
'सुत' शब्द का अर्थ पुत्र होता है। 'सुत' शब्द में आ प्रत्यय जोड़ देने पर सुता हो जाता है जिसका अर्थ पुत्री होता है।

प्रश्न.23: पावक शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है-
(क) 
(ख) आक
(ग) अक
(घ) वक

सही उत्तर विकल्प है ()
पाव + अक

प्रश्न.24: निराधार शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) नि
(ख) निरा
(ग) नीरा
(घ) निर्

सही उत्तर विकल्प है ()
निर् + आधार

प्रश्न.25: अर्जीनवीस में प्रयुक्त प्रत्यय है?
(क) नवीस
(ख) बीस
(ग) 
(घ) ईस

सही उत्तर विकल्प है ()

खंड - ख (व्याकरण - समास)

प्रश्न.26: परमेश्वर में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) तत्पुरुष:
(ग) अव्ययीभाव
(घ) कर्मधारय

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.27: चवन्नी में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) द्वंद्व
(ग) तत्पुरुष:
(घ) अव्ययीभाव

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.28: देशांतर में कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय
(ख) द्विगु
(ग) बहुविवाह
(घ) तत्पुरुष:

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.29: समास विग्रह के पदों के मेल से बने हुए नए शब्द को ____________ कहते हैं। रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प चुनिए। 
(क) समस्त पद
(ख) संधि
(ग) अव्यय
(घ) समास विग्रह

सही उत्तर विकल्प है ()
समास विग्रह से मिले हुए नवीन पद को समस्त पद कहते हैं।

प्रश्न.30: 'गगनचुम्बी' शब्द का उचित समास विग्रह और समास का नाम दिए गए विकल्पों में से चुनिए। 
(क) गगन को चूमने वाली - समास विग्रह
कर्मधारय समास - समास का नाम
(ख) गगन को चूमने वाली - समास विग्रह
द्वंद्व समास - समास का नाम
(ग) गगन को चूमने वाली - समास विग्रह
अव्ययीभाव समास - समास का नाम
(घ) गगन को चूमने वाली - समास विग्रह
कर्म तत्पुरुष समास - समास का नाम

सही उत्तर विकल्प है ()
'को' कारक चिह्न के कारण कर्म तत्पुरुष समास है।

Download the notes
Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 6 (With Solutions)
Download as PDF
Download as PDF

खंड - ख (व्याकरण - अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद)

प्रश्न.31: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
मेज पर रखी हुई यह किताब किसकी है?
(क) आज्ञाकारी
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) वास्तविकता पर नहीं आशाओं के आधार पर कामना करना
(घ) निषेधात्मक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.32: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
अरे! कितना सुंदर खिलौना तुमने उपहार में दिया है।
(क) विधायी
(ख) विस्मयादिबोधक
(ग) संदेहवाचक
(घ) शर्तवाचक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.33: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
क्या आपका भाई आपसे मिला?
(क) विधायी वाक्य
(ख) प्रश्नवाचक वाक्य
(ग) आज्ञाकारी वाक्य
(घ) संदेहवाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.34: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
कल होली होने के कारण समाचार पत्र नहीं छप सका।
(क) प्रश्नवाचक
(ख) वास्तविकता पर नहीं आशाओं के आधार पर कामना करना
(ग) निषेधात्मक
(घ) शर्तवाचक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.35: निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य का भेद अर्थ के आधार पर उचित नहीं है?
निषेधात्मक
(क) संयुक्तवाचक
(ग) संदेहवाचक
(घ) वाचक

सही उत्तर विकल्प है ()

खंड - ख (व्याकरण - अलंकार)

प्रश्न.36: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
रघुपति राघव राजा राम
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) उपमा अलंकार

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.37: जहाँ एक या एक से अधिक वर्णों की बार-बार आवृत्ति से चमत्कार उत्पन्न हो, वहां कौन-सा अलंकार होता है?
(क) यमक
(ख) श्लेष
(ग) उपमा
(घ) अनुप्रास

सही उत्तर विकल्प है ()
जैसे- मुदित महीपति मंदिर आए।  (‘म’ वर्ण की आवृत्ति बार- बार है)

प्रश्न.38: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
धीरे-धीरे उतर क्षितिज से आ बसंत-रजनी।
(क) रूपक अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उपमा अलंकार

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.39: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
दुख है जीवन-तरु के मूल।
(क) यमक अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार

सही उत्तर विकल्प है ()
रूपक, जैसे-पायो जी मैंने राम-रतन धन पायो।

प्रश्न.40: भवसागर में कौन-सा अलंकार है?
(क) अनुप्रास
(ख) रूपक
(ग) उपमा
(घ) यमक

सही उत्तर विकल्प है ()
‘भव रूपी सागर’ रूपक अलंकार।

Take a Practice Test
Test yourself on topics from Class 9 exam
Practice Now
Practice Now

खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को परले दराजे का बेवकूफ़ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ़ है या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्युता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती हैं, ब्याई हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है, लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है; किंतु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना, न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो, चाहे जैसी खराब, सड़ी हुई घास सामने डाल दो, उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी न दिखाई देगी।
प्रश्न.41: प्रस्तुत गद्यांश में किसके सीधेपन के बारे में बताया गया है?
(क) गधे के
(ख) कुत्ते के
(ग) बैल के
(घ) भैंस के

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.42: किस तरह के आदमी को गधे की संज्ञा दी जाती है?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) बुद्धिमान व्यक्ति को
(ग) बिल्कुल बुद्धिहीन व्यक्ति को
(घ) सीधे-साधे व्यक्ति को

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.43: निरापद सहिष्युता से क्या अभिप्राय है?
(क) बुद्धिहीन व्यक्ति की सहनशीलता
(ख) बुद्धिमान व्यक्ति की सहनशीलता
(ग) किसी को विपदा में डालने वाली सहनशीलता
(घ) किसी को विपदा में न डालने वाली सहनशीलता

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.44: किस जानवर को कभी क्रोध करते न देखा और न सुना गया?
(क) गधे को
(ख) कुत्ते को
(ग) गाय को
(घ) बैल को

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.45: निरापद में कौन-सा उपसर्ग है?
(क) निर्
(ख) निरा
(ग) निर
(घ) नि

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.46: तिब्बत के मंदिर में लेखक को कुन्जर की कितनी हस्तलिखित पोथियाँ मिली?
(क) 103
(ख) 105
(ग) 104
(घ) 106

सही उत्तर विकल्प है ()
लेखक को बुद्ध-वचन अनुवाद की 103 हस्तलिखित पोथिया मंदिर में मिली, ये बड़े मोटे कागज पर अच्छे अक्षरों में लिखी हुई थीं।

प्रश्न.47: साधु बनने के बाद राहुल सांकृत्यायन किस नाम से जाने जाते थे ?
(क) केदारनाथ
(ख) केदार पांडेय
(ग) दामोदर
(घ) राहुल पांडे

सही उत्तर विकल्प है ()
धर्म बदलने के बाद नाम परिवर्तित किया जाता है। राहुल सांकृत्यायन का नाम दामोदर रखा गया।

प्रश्न संख्या 48 से 52 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
ऊँचे कुल का जनमिया, जे करनी ऊँच न होइ।
सुबरन कलस सुरा भरा, साधू निंदा सोइ।।
प्रश्न.48: मनुष्य कहलाने के योग्य कौन होता है?
(क) जो सोने के पात्र प्रयोग करता है
(ख) जो निम्न कुल में जन्म लेता है
(ग) जो उच्च कुल में जन्म लेता है
(घ) जिसके कर्म श्रेष्ठ हों

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.49: जे करनी ऊँच न होइ से क्या आशय है?
(क) जिसने ऊँचे कुल में जन्म लिया हो
(ख) जिसने नीचे कुल में जन्म लिया हो
(ग) जिसके कर्म अच्छे अर्थात् ऊँचे हों
(घ) जिसके कर्म अच्छे अर्थात् ऊँचे न हों

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.50: साधु लोग किसकी निंदा करते हैं?
(क) उच्च कुल में जन्म लेने वाले की
(ख) नीच कुल में जन्म लेने वाले की
(ग) अच्छे कर्म करने वाले की
(घ) शराब से भरे सोने के कलश की

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.51: कबीर के अनुसार मानव की श्रेष्ठता किसमें है?
(क) सोने के कलश में शराब पीने में
(ख) उसके द्वारा उच्च कर्मों को करने में
(ग) श्रेष्ठ कुल में जन्म लेने में
(घ) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.52: सुबरन का तत्सम रूप क्या होगा?
(क) सोना
(ख) सुनहरा
(ग) सुंदर रंग
(घ) स्वर्ण

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.53: वाख है-
(क) ललद्यद की काव्यशैली
(ख) ललद्यद की कविता
(ग) ललद्याद का संकलन
(घ) ललद्यद की रचना शैली

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.54: 'या मुरली मुरलीधर की अधरान धरी अधरा न धरौंगी' पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
(क) उपमा
(ख) श्लेष
(ग) यमक
(घ) रूपक

सही उत्तर विकल्प है ()
'मुरली' का अर्थ 'वंशी' और 'मुरलीधर' का अर्थ 'मुरली को धारण करने वाला' 'अधरान' का अर्थ 'अधरों पर' और 'अधरा न' का अर्थ 'अधरों पर नहीं' होने के कारण यहाँ यमक अलंकार है।

The document Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 6 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Are you preparing for Class 9 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 9 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
81 docs|11 tests

Up next

81 docs|11 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 9 exam
Related Searches

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 6 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 6 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Sample Paper

,

pdf

,

past year papers

,

shortcuts and tricks

,

mock tests for examination

,

Summary

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Semester Notes

,

Important questions

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 6 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Exam

,

video lectures

,

practice quizzes

,

MCQs

,

study material

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

Free

,

ppt

,

Extra Questions

;