Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 11  >  NCERT Solutions - Jawaharlal Nehru

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru

पाठ के साथ

प्रश्न 1: भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?
उत्तर: भारत की चर्चा नेहरू जी देश के कोने-कोने में आयोजित जलसों में जाकर करते थे। वे किसानों की सभा में भारत की चर्चा अवश्य करते थे। वे किसानों के अपने गाँव तक सीमित दृष्टिकोण को विकसित करना चाहते थे।

प्रश्न 2: नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?
उत्तर: नेहरू जी भारत के सभी किसानों से निम्नलिखित प्रश्न बार-बार करते थे –

  • ‘भारतमाता की जय’ नारे का क्या अर्थ है?
  • यह भारत माता कौन है?
  • वह धरती कौन-सी है, जिसे वे ‘भारत माता’ कहते हैं – गाँव की, ज़िले की, सूबे की या पूरे हिंदुस्तान की?

प्रश्न 3: दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?
उत्तर: दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए आसान था क्योंकि –

  • वे भारत के पुराणों और महाकाव्यों को पढ़कर भारत के नगरों से परिचित थे।
  • तीर्थ-यात्राएँ करके देश के चारों कोनों से परिचित हो चुके थे।
  • उन्हें कुछ पुराने सिपाही मिले थे, जिन्होंने जंग या धावों में विदेशी नौकरियाँ की थी।
  • १९३० की आर्थिक मंदी के कारण दूसरे मुल्कों के बारे में जानकारी थी।

प्रश्न 4: किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?
उत्तर: किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ समझते थे – भारत की धरती।

प्रश्न 5: भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?
उत्तर: भारत माता के प्रति नेहरू जी की यह अवधरणा थी –
भारत की नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत, सारी धरती और इसपर रहने वाले करोड़ों लोग सब भारत माता के अंग हैं। इन सब के योग का नाम ही ‘भारत माता’ है।

प्रश्न 6: आज़ादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?
उत्तर: आज़ादी से पूर्व किसानों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ता था –

  • गरीबी और कर्जदारी।
  • पूँजीपतियों, जमीदारों तथा महाजनों द्वारा ज्यादा कर्ज लेने की और लूटने की समस्या।
  • पुलिस के अत्याचार।
  • लगान की समस्या।

पाठ के आस - पास

प्रश्न 1: आज़ादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे? क्या आज़ादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए।
उत्तर: आज़ादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के सपने निम्नलिखित थे –

  • देश की गरीबी दूर करना।
  • किसानों की समस्याओं का अंत करना।
  • देश में ओद्योगिक क्रांति लाना।
  • भारत की चहुमुँखी उन्नति करना आदि

नेहरूजी के यह सारे सपने साकार तो नहीं हुए परंतु इनको पूरे करने के प्रयास जारी है।

प्रश्न 2: भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं?
उत्तर: भारत के विकास को लेकर मैं यह सपने देखता हूँ –

  • सभी शिक्षित हो।
  • देश में औद्योगिक, तकनीकी तथा कृषि विकास हो।
  • भारत विकसित एंव आत्मनिर्भर राष्ट्र बने।

प्रश्न 3: आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है? बताइए।
उत्तर: मेरी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की संकल्पना निम्नलिखित है –
यहाँ की सभ्यता और संस्कृति, हरी-भरी धरती, नदी, पर्वत, जंगल, पशु-पक्षी, यहाँ के अरबों लोग, यहाँ की परंपराएँ, साहित्य आदि।

प्रश्न 4: वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली हैचर्चा कर लिखिए?
उत्तर: वर्तमान समय में किसानों की स्थिति में परिवर्तन तो आया है परंतु वह अपेक्षाकृत बहुत ही कम है। भारत कृषि प्रधान देश होने के कारण आज भी भारतीय कृषि मानसून पर निर्भर है। किसान को एक ओर जहाँ देश का अन्नदाता कहा जाता है वहीँ दूसरी ओर यह किसान स्वयं का पेट भरने के लिए ज़िंदगी भर संघर्ष करता रह जाता है और कभी-कभी इतना मजबूर हो जाता है कि उसके सामने आत्महत्या के अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं रह जाता है। वर्तमान परिवेश में किसानों को ऋण बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है परंतु फसल बर्बाद होने पर कर्ज की भरपाई कैसी की जाय इसका अभी तक कोई प्रावधान किसानों के पास नहीं है और न ही सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम ही उठा रही है। अत:वर्तमान में भी किसानों का जीवन बहुत अधिक सुखद नहीं माना जा सकता।

प्रश्न 5: आज़ादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे। किन्हीं दस नारों का संकलन करें और संदर्भ भी लिखें।
उत्तर: आज़ादी से पूर्व के पूर्व के कुछ प्रमुख नारे –

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru

भाषा की बात

प्रश्न 1: नीचे दिए गए वाक्यों का पाठ के संदर्भ में अर्थ लिखिए –
 दक्खिन
पच्छिमयक-साँएक जुज, ढढ्ढे
 उत्तर:

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru

प्रश्न 2: नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए –
आज़ादीचमकहिंदुस्तानविदेशसरकारयात्रापुराण, भारत
उत्तर:

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru

The document NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 11.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
Are you preparing for Humanities/Arts Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Humanities/Arts exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
31 videos|90 docs|24 tests

Up next

FAQs on NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru

1. What are the major contributions of Jawaharlal Nehru to the Indian independence movement?
Ans. Jawaharlal Nehru played a crucial role in the Indian independence movement by leading various campaigns, participating in civil disobedience movements, and working closely with Mahatma Gandhi to mobilize the masses against British rule.
2. How did Jawaharlal Nehru's leadership impact the formation of modern India?
Ans. Jawaharlal Nehru's leadership during the formative years of independent India laid the foundation for a democratic and secular nation. His vision for industrialization, education, and social welfare programs shaped the development of modern India.
3. What was Jawaharlal Nehru's role in shaping India's foreign policy post-independence?
Ans. Jawaharlal Nehru played a significant role in shaping India's foreign policy by advocating for non-alignment, promoting peace and cooperation among nations, and championing the cause of decolonization on the international stage.
4. How did Jawaharlal Nehru's policies impact India's economic growth and development?
Ans. Jawaharlal Nehru's economic policies focused on industrialization, agrarian reforms, and social welfare programs to promote economic growth and development in India. His emphasis on self-reliance and planning laid the groundwork for the country's economic progress.
5. What was Jawaharlal Nehru's vision for education in India, and how did it influence the country's educational system?
Ans. Jawaharlal Nehru believed in the importance of education for nation-building and social progress. His vision for a modern and scientific education system led to the establishment of premier institutions like the IITs and IIMs, which have contributed significantly to India's intellectual and economic development.
31 videos|90 docs|24 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Humanities/Arts exam
Related Searches

MCQs

,

past year papers

,

Objective type Questions

,

shortcuts and tricks

,

pdf

,

Semester Notes

,

ppt

,

Extra Questions

,

Exam

,

Important questions

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Jawaharlal Nehru

,

mock tests for examination

,

Previous Year Questions with Solutions

,

practice quizzes

,

Viva Questions

,

study material

,

Free

,

video lectures

,

Summary

,

Sample Paper

;