Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 11  >  आओ, मिलकर बचाएँ - पठन सामग्री और सार

आओ, मिलकर बचाएँ - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts PDF Download

आओ, मिलकर बचाएँ - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

सारांश

  • संथाल समाज में जहाँ एक ओर सादगी, भोलापन, प्रकृति से जुड़ाव और कठोर परिश्रम करने की क्षमता जैसे सकारात्मक तत्व हैं, वहीँ दूसरी ओर उसमें अशिक्षा, कुरीतियाँ और शराब की ओर बढ़ता झुकाव भी है| प्रस्तुत कविता ‘आओ मिलकर बचाएँ’ में दोनों पक्षों का यथार्थ चित्रण हुआ है| प्रकृति के विनाश और विस्थापन के कारण आज आदिवासी समाज का संकट में है, जो कविता का मूल स्वर है|
  • कवयित्री झारखंड की आदिवासी संस्कृति को शहरी सभ्यता के कुप्रभाव से दूर रखना चाहती हैं| वह तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण अपने प्रदेश को वृक्षविहीन होने से बचाना चाहती हैं| शहरी उच्छृंखलता आदिवासियों के सरल और सहज स्वभाव को प्रभावित कर रही है| कवयित्री चाहती हैं कि आदिवासी समाज के जीवन में उत्साह, जोश, भोलापन, अक्खड़पन तथा जुझारूपन बना रहे, जो झारखंडी संस्कृति की पहचान है| वे धनुष-बाण तथा कुल्हाड़ी को धारण कर अपनी सभ्यता की पहचान बनाए रखें| 
  • झारखंड के पर्वतों की शांति, नदियों का शोर, पहाड़ी गीतों का धुन उसे एक अलग विशिष्टता प्रदान करते हैं| वह चाहती हैं कि संथाल परगना की मिट्टी की सुगंध तथा उन पर लहलहाती फसलें ज्यों की त्यों बनी रहे| उन पर शहरी जीवन का प्रभाव न पड़े| कवयित्री के अनुसार वर्तमान युग में आपसी संदेह का वातावरण छाया हुआ है और लोगों में ईर्ष्या-द्वेष की भावना बढ़ रही है| वह चाहती हैं कि उनका संथाल समाज इन बुराइयों से बचा रहे तथा उनकी स्वाभाविक सहजता तथा संवेदनशीलता बनी रहे| इस प्रकार वह मनुष्य-जीवन के बीच घटते अविश्वास, आस्था, आशा आदि को बचाकर अपने आदिवासी संस्कृति को धूमिल होने से बचाना चाहती हैं| 

कवयित्री-परिचय

निर्मला पुतुल

जन्म - सन् 1972, दुमका (झारखंड) में|

प्रमुख रचनाएँ - नगाड़े की तरह बजते शब्द, अपने घर की तलाश में|

  • जीवन परिचय-निर्मला पुतुल का जन्म सन् 1972 में झारखंड राज्य के दुमका क्षेत्र में एक आदिवासी परिवार में हुआ। इनका प्रारंभिक जीवन बहुत संघर्षमय रहा। इनके पिता व चाचा शिक्षक थे, घर में शिक्षा का माहौल था। इसके बावजूद रोटी की समस्या से जूझने के कारण नियमित अध्ययन बाधित होता रहा। इन्होंने सोचा कि नर्स बनने पर आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। इन्होंने नर्सिग में डिप्लोमा किया तथा काफी समय बाद इग्नू से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इनका संथाली समाज और उसके रागबोध से गहरा जुड़ाव पहले से था, नर्सिग की शिक्षा के समय बाहर की दुनिया से भी परिचय हुआ। दोनों समाजों की क्रिया-प्रतिक्रिया से वह बोध विकसित हुआ जिससे वह अपने परिवेश की वास्तविक स्थिति को समझने में सफल हो सकीं।
  • रचनाएँ-इनकी रचनाएँ निम्नलिखित हैं- नगाड़े की तरह बजते शब्द, अपने घर की तलाश में।
  • साहित्यिक परिचय-कवयित्री ने आदिवासी समाज की विसंगतियों को तल्लीनता से उकेरा है। इनकी कविताओं का केंद्र बिंदु वे स्थितियाँ हैं, जिनमें कड़ी मेहनत के बावजूद खराब दशा, कुरीतियों के कारण बिगड़ती पीढ़ी, थोड़े लाभ के लिए बड़े समझौते, पुरुष वर्चस्व, स्वार्थ के लिए पर्यावरण की हानि, शिक्षित समाज का दिक्कुओं और व्यवसायियों के हाथों की कठपुतली बनना आदि है। वे आदिवासी जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं से, कलात्मकता के साथ हमारा परिचय कराती हैं और संथाली समाज के सकारात्मक व नकारात्मक दोनों पहलुओं को बेबाकी से सामने रखती हैं। संथाली समाज में जहाँ एक ओर सादगी, भोलापन, प्रकृति से जुड़ाव और कठोर परिश्रम करने की क्षमता जैसे सकारात्मक तत्व हैं, वहीं दूसरी ओर उसमें अशिक्षा और शराब की ओर बढ़ता झुकाव जैसी कुरीतियाँ भी हैं।

कठिन शब्दों के अर्थ

  • आबो-हवा- जलवायु
  • माटी- मिट्टी
  • सोंधापन- सुगंध
  • उम्मीद- आशा
  • दौर- समय
  • अक्खड़पन- किसी बात को लेकर रुखाई से तन जाने का भाव
  • जुझारूपन- जूझने या संघर्ष करने की प्रवृत्ति
The document आओ, मिलकर बचाएँ - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 11.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
32 videos|90 docs|24 tests

FAQs on आओ, मिलकर बचाएँ - पठन सामग्री और सार - Hindi Class 11 - Humanities/Arts

1. पाठन सामग्री और सार क्या होते हैं?
Ans. पाठन सामग्री एक विषय के बारे में जानकारी का संग्रह होता है जो उस विषय की महत्वपूर्ण तत्वों, बातचीतों, और विचारों को समेटता है। सार एक पाठन सामग्री का संक्षेपित रूप होता है जो उसकी मुख्य बिंदुओं और विषयों को प्रस्तुत करता है। यह छात्रों को विषय की समझ बढ़ाने और परीक्षा के लिए तैयारी करने में मदद करता है।
2. पठन सामग्री और सार क्यों महत्वपूर्ण हैं?
Ans. पठन सामग्री और सार पढ़ने की सामग्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। इनका पढ़ाई करने से छात्रों को विषय का गहन ज्ञान होता है और वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। पठन सामग्री और सार के संग्रह में संक्षेपित और महत्वपूर्ण जानकारी होती है जो छात्रों को एक संक्षेप में पढ़ाई करने की सुविधा प्रदान करती है।
3. पठन सामग्री और सार को कैसे तैयार करें?
Ans. पठन सामग्री और सार तैयार करने के लिए पहले आपको विषय की मुख्य बातचीतों और विचारों को समझना होगा। इसके बाद आपको विषय के महत्वपूर्ण तत्वों को चुनना होगा और उन्हें संक्षेप में लिखना होगा। आपको एक संक्षेपित और सरल भाषा का उपयोग करना चाहिए जिससे छात्रों को समझने में आसानी हो। सार को विषय की मुख्य बिंदुओं के आधार पर तैयार किया जाता है ताकि छात्रों को विषय का संक्षेपित रूप समझने में सहायता मिल सके।
4. पठन सामग्री और सार की परीक्षा में क्या महत्व है?
Ans. पठन सामग्री और सार परीक्षा में महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इनके माध्यम से छात्रों का ज्ञान और समझ परीक्षाकर्ताओं को पता चलता है। पठन सामग्री और सार के द्वारा छात्रों को प्रश्नों के जवाब देने की क्षमता प्रश्न पत्र में प्रदर्शित होती है। अगर छात्र पठन सामग्री और सार को अच्छी तरह से समझ गए हैं तो उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है।
5. पठन सामग्री और सार को इंटरनेट पर कैसे खोजें?
Ans. पठन सामग्री और सार को इंटरनेट पर खोजने के लिए आप विषय के नाम के साथ खोजशब्दों का उपयोग कर सकते हैं। आप विषय के लिए प्रस्तुत किए गए संग्रहों और सारों को भी खोज सकते हैं। इंटरनेट पर विभिन्न पोर्टल, वेबसाइट और ई-पुस्तकों में पठन सामग्री और सार की खोज करें। आप ऐतिहासिक सामग्री, साहित्यिक कृतियों, कला और संगीत से संबंधित जानकारी खोज सकते हैं।
Related Searches

Previous Year Questions with Solutions

,

MCQs

,

shortcuts and tricks

,

Extra Questions

,

mock tests for examination

,

मिलकर बचाएँ - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

Viva Questions

,

Semester Notes

,

आओ

,

Important questions

,

Summary

,

study material

,

past year papers

,

practice quizzes

,

Exam

,

pdf

,

ppt

,

आओ

,

Objective type Questions

,

आओ

,

Free

,

Sample Paper

,

मिलकर बचाएँ - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

मिलकर बचाएँ - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

video lectures

;