Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar Class 7  >  क्रिया क्या है?

क्रिया क्या है? | Hindi Grammar Class 7 PDF Download

क्रिया

जो शब्द किसी कार्य के होने या करने अथवा किसी घटना के घटने, किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति आदि का बोध कराते हैं, वे क्रिया कहलाते हैं;
जैसे:

  • नेहा पढ़ रही है।
  • ठंडी हवा चल रही है।
  • परदा हिल रहा है आदि।

क्रिया का अर्थ है: काम।
जैसे: आना, जाना, खाना, पीना, पढ़ना, लिखना, बोलना, उठना, बैठना, रहना, चढ़ना, सुनना, गाना, नाचना आदि अनेक क्रियाएँ हैं। प्रत्येक क्रिया या तो होती है या उसे किया जाता है।

कर्ता: जो काम करता है, वह कर्ता कहलाता है।
जैसे: अंशु पढ़ रही है।

धातु: क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है।
जैसे: लिबँगा, लिखता, लिखा, लिखेगा। इन सभी क्रिया रूपों में लिख’ समान रूप से मिलता है। इस समान रूप से मिलनेवाले अंश को धातु कहते हैं। इसी प्रकार पढ़, आ, जल, चल, खा, गा आदि शब्द धातु है।

क्रिया के भेद

क्रिया के निम्न भेद हैं:

  1. प्रयोग के आधार पर।
  2. रचना के आधार पर।

प्रयोग के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं:

  • अकर्मक क्रिया: जिन क्रियाओं के व्यापार का फल कर्ता पर पड़ता है, वे अकर्मक क्रियाएँ कहलाती हैं।अधिकतर अकर्मक क्रियाओं में कर्म कारक नहीं होता पर अन्य कारक हो सकते हैं;
    जैसे: दादी जी कुरसी पर बैठी हैं।
  • सकर्मक क्रिया: ‘सकर्मक’ का शाब्दिक अर्थ है- कर्म के साथ।
    जिन क्रियाओं के व्यापार का फल कर्म पर पड़ता है, वे सकर्मक क्रियाएँ कहलाती हैं।
    क्रिया क्या है? | Hindi Grammar Class 7सकर्मक क्रिया के भेद: सकर्मक क्रिया के दो भेद होते हैं
    (i) एककर्मक क्रिया: जिस क्रिया का केवल एक कर्म हो उसे एककर्मक क्रिया कहते हैं;
    जैसे:
    बच्चा फल खाता है।
    गाय पानी पीती है।
    इन वाक्यों में क्रमशः ‘फल’ पानी में एक-एक कर्म आता है। अतः यहाँ एककर्मक क्रिया है।
    (ii) दविकर्मक क्रिया: जिस क्रिया में दो कर्म होते हैं, वह दविकर्मक क्रिया कहलाती है;
    जैसे: औरत पक्षियों को दाना डाल रही है।

रचना के आधार पर क्रिया के छह भेद हैं:

  • सामान्य क्रिया: कुछ क्रियाएँ भाषा में रूढ़ शब्द के रूप में प्रचलित होती हैं। वे मूल क्रियाएँ होती हैं। ये धातु में ना जोड़कर बनती है।
    जैसे: पढ़ना, लिखना, आना, पाना, जाना, उछलना आदि।
    जैसे:
    कोयल अब नाचेगी।
    माँ ने खाना खाया।
  • प्रेरणार्थक क्रियाएँ: जिस क्रिया शब्द से यह ज्ञात हो कि कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी दूसरों को कार्य करने की प्रेरणा देता है या किसी दूसरे से काम करवाता है तो उस क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं,
    जैसे: अध्यापिका ने बच्चों से निबंध लिखवाया।
  • संयुक्त क्रिया: जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ आपस में मिलकर एक पूर्ण क्रिया बनाती हैं तो वह संयुक्त क्रिया कहलातीहै;
    जैसे:
    वह पढ़ रहा है।
    कल मेहमान चले जाएँगे।
  • नामधातु क्रिया: संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण शब्दों के अंत में प्रत्यय (अंत में जुड़ने वाला शब्दांश) लगाकर जो क्रिया बनती है, उसे नामधातु क्रिया कहते हैं।
  • पूर्वकालिक क्रिया: जिस क्रिया का पूरा होना दूसरी क्रिया के पूरा होने से पूर्व पाया जाए, उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं;
    जैसे: वह पढ़कर सोएगा।
  • अनुकरणात्मक क्रिया: कुछ क्रिया शब्द किसी ध्वनि के अनुकरण पर बनाए जाते हैं, उन्हें अनुकरणात्मक क्रियाएँ कहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1. किसी काम को करना या होना’ कहलाता है
(i)
क्रिया
(ii) कर्ता
(iii) कर्म
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (i) क्रिया

प्रश्न 2. ‘काम’ करने वाले को कहते हैं
(i) 
कर्ता
(ii) कर्म
(iii) क्रिया
(iv) कार्य

उत्‍तर: (i) कर्ता

प्रश्न 3. क्रिया का मूल रूप कहलाता है
(i) 
कर्म
(ii) क्रिया
(iii) धातु
(iv) कर्ता

उत्‍तर: (iii) धातु

प्रश्न 4. एकर्मक व विकर्मक क्रिया के भेद हैं
(i) 
सकर्मक
(ii) अकर्मक
(iii) प्रेरणार्थक क्रिया
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (i) सकर्मक

प्रश्न 5. कर्म के आधार पर क्रिया के भेद हैं
(i) 
दो
(ii) चार
(iii) छह
(iv) तीन

उत्‍तर: (i) दो

प्रश्न 6. ‘शर्माना’ क्रिया है
(i) 
नाम धातु
(ii) संयुक्त
(iii) प्रेरणार्थक
(iv) पूर्वकालिक

उत्‍तर: (i) नाम धातु

प्रश्न 7. क्रिया के मूल रूप को कहते हैं
(i) 
धातुरूप
(ii) शब्द रूप
(iii) अकर्मक क्रिया
(iv) सकर्मक क्रिया

उत्‍तर: (i) धातुरूप

प्रश्न 8. जब कर्ता स्वयं काम न करके किसी और से करवाता है तो कहलाती है
(i) 
अकर्मक क्रिया
(ii) विकर्मक क्रिया
(iii) प्रेरणार्थक क्रिया
(iv) एककर्मक क्रिया

उत्‍तर: (iii) प्रेरणार्थक क्रिया

The document क्रिया क्या है? | Hindi Grammar Class 7 is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
29 videos|73 docs|33 tests

FAQs on क्रिया क्या है? - Hindi Grammar Class 7

1. क्रियाक्रिया क्या है?
उत्तर: क्रियाक्रिया एक भाषा तत्व है जो किसी कार्य की प्रक्रिया या क्रिया को वर्णित करता है। यह भाषा तत्व क्रियाओं के बीच के संबंधों को स्पष्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है।
2. क्रियाक्रिया क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: क्रियाक्रिया महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें किसी कार्य की सटीकता, व्यापकता, और प्रभाव की समझ में मदद करता है। इसके माध्यम से हम एक क्रिया के भीतर के प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और उन पर प्रभावी नियंत्रण रख सकते हैं।
3. क्रियाक्रिया के क्या-क्या प्रकार होते हैं?
उत्तर: क्रियाक्रिया विभिन्न प्रकारों में हो सकती है, जैसे कि एकल, संयुक्त, अविचलित, अनावृत्ति, धार्मिक, आरोपी, शारीरिक, मानसिक, द्वन्द्वित, नाटकीय, उद्दीपक, और उद्दीष्ट। ये प्रकार क्रियाक्रिया के विभिन्न पहलुओं और प्रतिक्रियाओं को दर्शाते हैं।
4. क्रियाक्रिया के उदाहरण क्या हैं?
उत्तर: क्रियाक्रिया के उदाहरण विभिन्न कार्यों और प्रक्रियाओं को वर्णित कर सकते हैं। यह एक संगणक को चालू करने की प्रक्रिया, एक खाने की विधि को ध्यान में रखने की प्रक्रिया, या एक गाड़ी को खड़ा करने की प्रक्रिया हो सकती है।
5. क्रियाक्रिया के लाभ क्या हैं?
उत्तर: क्रियाक्रिया का उपयोग करके हम किसी कार्य को सटीकता और व्यापकता से कर सकते हैं, जिससे हमारे द्वारा किये जाने वाले कार्य का प्रभावी प्रबंधन हो सके। इसके साथ ही, यह हमें एक कार्य के भीतर की प्रक्रियाओं को समझने में मदद करता है और सही समय पर सही कार्रवाई करने की क्षमता को बढ़ाता है।
Related Searches

MCQs

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

Exam

,

study material

,

Free

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

क्रिया क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Extra Questions

,

क्रिया क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Important questions

,

ppt

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

past year papers

,

practice quizzes

,

pdf

,

Summary

,

Semester Notes

,

क्रिया क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

mock tests for examination

;