Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar Class 7  >  संधि क्या है?

संधि क्या है? | Hindi Grammar Class 7 PDF Download

संधि

‘संधि’ संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है- मेल । जब दो अक्षर (वर्ण) मिलकर एक नया अक्षर बनाते हैं, वो उस विकार (रूप परिवर्तन) को संधि कहते हैं।
संधि तीन प्रकार की होती है:

  1. स्वर संधि
  2. व्यंजन संधि
  3. विसर्ग संधि

स्वर संधि

स्वर संधि में दो स्वरों का मेल होता है; जैसे- परम + अर्थ = परमार्थ (अ + अ = आ)
यहाँ दो स्वरों (अ + अ) का मेल हुआ है।
स्वर संधि के पाँच उपभेद हैं:

  1. दीर्घ संधि: अ, आ से परे अ – आ होने पर दोनों मिलकर आ; इ – ई से परे इ – ई होने पर दोनों मिलका ई; उ, ऊ होनेपर दोनों मिलकर ऊ हो जाता है। इस संधि का परिणाम दीर्घ स्वर होता है, अतः इसे दीर्घ संधि कहते हैं;
    जैसे:
    (i) अ + अ = आ
    क्रम + अनुसार = क्रमानुसार
    चरण + अनुसार = क्रमानुसार
    न्याय + अधीश = न्यायाधीश
    (ii) अ + आ = आ
    भोजन + आलय = भोजनालय
    सत्य + आग्रह = सत्याग्रह
    छात्र + आवास = छात्रावास
    दश + आनन = दशानन
    हिम + आलय = हिमालय
    (iii) आ + आ = आ
    महा + आत्मा = महात्मा
    विद्या + आलय = विद्यालय
    वार्ता + आलय = वार्तालय
    (iv) अ + आ = आ
    भोजन + आलय = भोजनालय
    गज + आनन = गजानने
    यथा + अर्थ = यथार्थ
    परीक्षा + अर्थी = परीक्षार्थी
    (v) इ + इ = ई
    कवि + इंद्र = कवीन्द्र
    यति + इंद्र = यतीन्द्र
    (vi) इ + ई = ई
    प्रति + ईक्षा = प्रतीक्षा
    परि + ईक्षा = परीक्षा
    (vii) ई + ई =
    नदी + ईश = नदीश
    योगी + ईश्वर = योगीश्वर
    (viii) उ + ऊ =
    लघु + उत्तर = लघूत्तर
    सु + उक्ति = सूक्ति
    (ix) ऊ + ऊ = ऊ
    भू + ऊर्जा = भूर्जा
    भू + ऊर्ध्व = भूर्ध्व
  2. गुण संधि: जब अ, आ के आगे इ, ई, उ, ऊ तथा ऋ आते हैं तो क्रमशः ‘ए’ ‘ओ’ और ‘अर’ हो जाते हैं तो यह गुण संधि कहलाती है;
    जैसे:
    (i) ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘इ’ या ई आए तो इसके मेल से ‘ए’ बन जाता है।
    जैसे:

    अ + इ = ए = नर + इंद्र = नरेंद्र
    अ + ई = ए = नर + ईश = नरेश
    (ii) ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘उ’ या ‘ऊ’ आए तो इनके मेल से ‘ओ’ बन जाता है;
    जैसे:

    अ + उ = ओ = वीर + उचित = वीरोचित
    अ + ऊ = ओ = जल + ऊर्मि = जलोर्मि।
    (iii) ‘अ’ या ‘आ’ के आगे ऋ आ जाए, तो दोनों के मेल से ‘अर’ बन जाता है।
  3. वृधि संधि: जब अ/आ के बाद ए/ऐ हो तो ऐ और ओ/औ हो; तो औ हो जाता है। इसे वृधि संधि कहते हैं।
    (i) यदि अ, आ से परे ए/ऐ हो तो दोनों के मेल से ‘ऐ’ बन जाता है।
    जैसे:
    अ + ए = ऐ = एक + एक = एकैक
    आ + ए = ऐ = सदा + एव = सदैव
    (ii) यदि अ, आ से परे आ/औ हो, तो दोनों के मेल से ‘औ’ बन जाता है;
    जैसे:

    आ + औ = औ
    महा + औषधि = महौषधि
  4. यण संधि: इ/ई, उ/ऊ या ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आए तो इसके मेल से इ/ई का य् उ/ऊ का व् तथा ऋ का ‘र’ हो जाता है। इसे यण संधि कहते हैं:
    जैसे:
    (i) यदि इ, ई के बाद कोई भिन्न (इ, ई, से अलग) स्वर आ जाए, तो इ, ई का ‘य’ हो जाता है
    जैसे: 
    इ + अ = या = यदि + अप = यद्यपि
    (ii) यदि उ, ऊ के बाद कोई भिन्न स्वर आए तो उ, ऊ, ऊ का व हो जाता है;
    जैसे: 
    उ + आ = वा = सु + आगत = स्वागत
    (iii) यदि ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आ जाए तो ‘ऋ’ का ‘र’ हो जाता है;
    जैसे: 
    ऋ + आ = रा मातृ + आदेश = मात्रादेश
  5. अयादि संधि: जब ए, ऐ, ओ, औ के बाद कोई अन्य स्वर आए तो ‘ए’ का ‘अय्’ ऐ का आय्’ ओ को अव् और ‘औ’ का ‘आव’ हो जाता है। स्वरों के इस मेल को अयादि संधि कहते हैं;
    जैसे:
    ए + अ = आय  ने + अन = नयन
    ऐ + अ = आय  गै + अक = गायक
    ओ + अ = अव  पो + अन = पवन
    औ + अ = आव  पौ + अन = पवन

व्यंजन संधि

व्यंजन तथा स्वर तथा व्यंजन का या व्यंजन तथा व्यंजन का मेल होने से जो परिवर्तनं होता है, उसे व्यंजन संधि कहते है
जैसे:
दिक् + अंबर = दिगंबर  उत् + हार = उद्धार
जगत् + ईश = जगदीश  उत् + नति = उन्नति
सत् + जन = सज्जन  सम् + पूर्ण = संपूर्ण

विसर्ग संधि

विसर्ग (:) के साथ स्वर का व्यंजन के साथ मेल से जो परिवर्तन होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं;
जैसे:
नि : छल = निश्छल  दु : कर्म = दुष्कर्म

बहुविकल्पी प्रश्न

1. सही विकल्प चुनिए
प्रश्न 1. सज्जन
(i) 
सत + जन
(ii) सत् + जन
(iii) सज् + जन
(iv) सत् + ज्जन

उत्‍तर: (ii) सत् + जन

प्रश्न 2. निर्जन
(i) 
निर् + जन
(ii) र्नि + जन
(iii) निः + जन
(iv) नि + रजन

उत्‍तर: (iii) निः + जन

प्रश्न 3. गायक
(i)
गा + यक
(ii) गे + अक
(iii) गै + अक
(iv) गौ + अक

उत्‍तर: (iii) गै + अक

प्रश्न 4. सारांश
(i)
से + सार
(ii) सम् + सार
(iii) सन् + सार
(iv) सं + ससार

उत्‍तर: (ii) सम् + सार

प्रश्न 5. उच्चारण
(i) 
उत् + चारण
(ii) उच्च + अरण
(iii) उच्चा + रण
(iv) उच्चा + अरण

उत्‍तर: (i) उत् + चारण

प्रश्न 6. परमेश्वर
(i) 
पर + मेश्वर
(ii) परम + ईश्वर
(iii) परम + एश्वर
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (ii) परम + ईश्वर

2. निम्न संधि शब्दों में सही संधि रूप पर का चिह्न लगाएँ
प्रश्न 1. भाग्य + उदय
(i)
भाग्युदय
(ii) भाग्यूदय
(iii) भागोदय
(iv) भाग्योदय

उत्‍तर: (iv) भाग्योदय

प्रश्न 2. दुः + उपयोग
(i) 
दुषुपयोग
(ii) दुरुपयोग
(iii) दुष्प्रयोग
(iv) दुरूपयोग

उत्‍तर: (ii) दुरुपयोग

प्रश्न 3. परम + ईश्वर
(i) 
परमीश्वर
(ii) परमिश्वर
(iii) परमेश्वर
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (iii) परमेश्वर

प्रश्न 4. प्रतीक्षा + आलय
(i) 
प्रतीक्षलय
(ii) प्रतीक्षालय
(iii) प्रतीच्छालय
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (ii) प्रतीक्षालय

प्रश्न 5.अति + चार
(i) 
अतिचार
(ii) अतियाचार
(iii) अत्याचार
(iv) अत्यिचार

उत्‍तर: (iii) अत्याचार

प्रश्न 6. मनः + विज्ञान
(i) 
मनोविज्ञान
(ii) मनोविज्ञान
(iii) मनः विज्ञान
(iv) मनों: विज्ञान

उत्‍तर: (i) मनोविज्ञान

The document संधि क्या है? | Hindi Grammar Class 7 is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
30 videos|74 docs|34 tests

FAQs on संधि क्या है? - Hindi Grammar Class 7

1. संधिसंधि क्या है?
उत्तर: संधिसंधि एक भाषा नियम है जो दो शब्दों को मिलाकर एक नया शब्द बनाता है। यह भाषा के व्याकरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है और शब्दों के बीच संघ बनाने के लिए उपयोग होता है।
2. संधिसंधि के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर: संधिसंधि तीन प्रकार की होती है: वर्णसंधि, विभक्तिसंधि और पदसंधि। वर्णसंधि में दो वर्णों का मेल होता है, विभक्तिसंधि में दो विभक्ति की मिलावट होती है और पदसंधि में दो पदों का मेल होता है।
3. वर्णसंधि क्या होती है?
उत्तर: वर्णसंधि में दो वर्णों का मेल होता है। यह तीन प्रकार की होती है - स्वरसंधि, व्यंजनसंधि और इष्टतत्त्वसंधि। स्वरसंधि में दो स्वरों का मेल होता है, व्यंजनसंधि में दो व्यंजनों का मेल होता है और इष्टतत्त्वसंधि में दो इष्टतत्त्वों का मेल होता है।
4. विभक्तिसंधि क्या होती है?
उत्तर: विभक्तिसंधि में दो विभक्ति की मिलावट होती है। इसमें विभक्तियों का आपस में मेल होता है और नए शब्द बनाने के लिए उपयोग होता है। उदाहरण के लिए, "राम + ने" का मेल करके "रामने" बनता है।
5. पदसंधि क्या होती है?
उत्तर: पदसंधि में दो पदों का मेल होता है। इसमें एक पद की अंतिम और दूसरे पद की पहली वर्णमाला के बीच मेल होता है। उदाहरण के लिए, "मेरा + नाम" का मेल करके "मेरानाम" बनता है।
Related Searches

Objective type Questions

,

past year papers

,

Important questions

,

practice quizzes

,

study material

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Exam

,

Summary

,

shortcuts and tricks

,

संधि क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

ppt

,

Extra Questions

,

संधि क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Free

,

MCQs

,

संधि क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

mock tests for examination

;