Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 11  >  सबसे खतरनाक - पठन सामग्री और सार

सबसे खतरनाक - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts PDF Download

सारांश -: प्रस्तुत कविता ‘सबसे खतरनाक’ दिनोंदिन अधिकाधिक नृशंस और क्रूर होती जा रही दुनिया की विद्रूपताओं के चित्रण के साथ उस खौफनाक स्थिति की ओर इशारा करती है, जहाँ प्रतिकूलताओं से जूझने के संकल्प क्षीण पड़ते जा रहे हैं| जड़ स्थितियों को बदलने की प्यास से मर जाने और बेहतर भविष्य के सपनों के गुम हो जाने को कवि ने सबसे अधिक खतरनाक स्थिति माना है| कवि के अनुसार मेहनत का लुट जाना, पुलिस के अत्याचारों का शिकार होना, लोभ या धोखे की प्रवृत्ति से ग्रस्त होना इतना भी खतरनाक नहीं होता| अन्याय को चुपचाप सहना, अपने चारों ओर छल-कपट देखकर भी शांत रहना भी खतरनाक नहीं है| सही होते हुए भी गलत को बर्दाश्त करना तथा अल्पज्ञानी से ज्ञान प्राप्त करना भी उतना खतरनाक नहीं है जितना कि निष्क्रिय होकर जीवन व्यतीत करना है| केवल अपने काम तक सिमट कर रह जाना बहुत बुरी बात है| लक्ष्यहीन होकर जिंदगी बिताना भी खतरनाक है| कवि के अनुसार परिवर्तनशील संसार में जड़ होकर रहना भी खतरनाक है| समय के साथ गतिशीलता ही जीवन को सार्थक बनाता है| हमारी नजर ऐसी होनी चाहिए जिसमें सबके लिए परें व्याप्त हो| अंधविश्वास और रूढ़ियों वाली सोच सबसे खतरनाक होती है| ऐसी आस्था जो अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने के बजाय शांत रहने की प्रेरणा दे, वह बुरी होती है| वह गीत भी खतरनाक होता है जो व्यक्ति के मन में शोक के भाव उत्पन्न करे या निराशा से भर दे| आत्मा की आवाज को अनसुना करने वाली सोच भी खतरनाक होती है| इस प्रकार कवि ने समाज में व्याप्त अनेक बुराइयों को उजागर करते हुए कहा है कि हमें समय के अनुसार प्रगतिशील रहना चाहिए| हमें रूढ़िवादी विचारधारा को त्याग कर बौद्धिक और आत्मिक रूप से जाग्रत होना चाहिए|

कवि-परिचय -: पाश (अवतार सिंह संधू)

जन्म- सन् 1950, तलवंडी सलेम गाँव, जिला जालंधर (पंजाब) में| 

प्रमुख रचनाएँ- लौह कथा, उड़दें बाजां मगर, साडै समिया बिच, लड़ेंगे साथी (पंजाबी); बीच का रास्ता नहीं होता, लहू है कि तब भी गाता है (हिंदी अनुवाद)|

मृत्यु:- सन् 1988 में|

पाश समकालीन पंजाबी साहित्य के महत्वपूर्ण कवि माने जाते हैं| मध्यवर्गीय किसान परिवार में जन्मे पाश की शिक्षा अनियमित ढंग से स्नातक तक हुई| पाश की कविताएँ विचार और भाव के सुंदर संयोजन से बनी गहरी राजनीतिक कविताएँ हैं जिनमें लोक संस्कृति और परंपरा का गहरा बोध मिलता है| उनकी कविताओं में वह व्यथा, निराशा और गुस्सा नजर आता है जो गहरी संपृक्तता के बगैर संभव ही नहीं है|

कठिन शब्दों के अर्थ:-

• गद्दारी- व्यक्ति, देश या शासन से द्रोह या धोखा

• बैठे-बिठाए- अनायास या अकारण

• तड़प- बेचैनी

• वीरान- उजड़ा हुआ

• मरसिया- करूण रस की कविता जो किसी व्यक्ति की मृत्यु पर लिखी जाती है

• रूह- आत्मा

• चौगाठों- चौखटों

The document सबसे खतरनाक - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 11.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
32 videos|90 docs|24 tests

FAQs on सबसे खतरनाक - पठन सामग्री और सार - Hindi Class 11 - Humanities/Arts

1. पठन सामग्री और सार Humanities/Arts क्या होते हैं?
उत्तर: पठन सामग्री और सार Humanities/Arts एक शिक्षा प्रणाली है जो मानविकी और कला की विभिन्न शाखाओं के आधार पर आवश्यक ज्ञान को प्रदान करती है। इसमें संगणक विज्ञान, इतिहास, भूगोल, संगीत, चित्रकला, नाट्यकला, साहित्य, भाषा, और अन्य कला शाखाएं शामिल होती हैं। यह छात्रों को सामाजिक, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक पहलुओं को समझने और संवाद करने की क्षमता प्रदान करती है।
2. साहित्य क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: साहित्य विभिन्न भाषाओं में लिखे गए लेखों, कविताओं, कहानियों, नाटकों, और उपन्यासों का संग्रह होता है। यह मानवीय अनुभवों, भावनाओं, और विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है। साहित्य हमें समय के साथ बदलती समाजिक, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक पहलुओं को समझने में मदद करता है और हमारी भाषाओं और साहित्यिक धाराओं को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
3. संगणक विज्ञान क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: संगणक विज्ञान विभिन्न संगणक तत्वों, सिस्टमों, और तकनीकियों का अध्ययन है जो ज्ञान को संगणकों के माध्यम से संग्रहीत, संसाधित, और प्रसारित करने की क्षमता प्रदान करते हैं। यह इन्टरनेट, संगणक कार्य, डेटा प्रोसेसिंग, सॉफ्टवेयर विकास, और अन्य आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संगणक विज्ञान की समझ और कौशल समर्पित करने से एक व्यक्ति करियर में अग्रिम बढ़ सकता है।
4. चित्रकला क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: चित्रकला एक रूपांतरण और अभिव्यक्ति की कला है जो रंग, रेखा, और आकृतियों के माध्यम से व्यक्ति की जाति, समाज, और व्यक्तित्व को दर्शाती है। चित्रकला से हम विभिन्न रूपों में कला का आनंद लेते हैं, मानवीय अनुभवों को देखते हैं और समय के साथ बदलती सांस्कृतिक पहलुओं को समझते हैं। यह हमारे जीवन को सुंदरता और आत्म-व्यक्ति से भर देती है।
5. भूगोल क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: भूगोल धरती के विभिन्न तत्वों और उनके संबंधों का अध्ययन है। यह हमें पृथ्वी के भू-रूप, जलवायु, मौसम, नदी-समुद्र, पहाड़ और मैदान आदि के बारे में ज्ञान प्रदान करता है। भूगोल के माध्यम से हम अपने आस-पास की परिस्थितियों को समझते हैं, विभिन्न देशों और संस्कृतियों के बारे में जानते हैं और वातावरणीय संरक्षण और समुदायिक विकास के लिए नीतियों को बनाने में मदद करते हैं।
Related Searches

Free

,

video lectures

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

Important questions

,

pdf

,

Summary

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

study material

,

Objective type Questions

,

ppt

,

सबसे खतरनाक - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

Viva Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Exam

,

सबसे खतरनाक - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

सबसे खतरनाक - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

MCQs

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

;