Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar Class 7  >  समास क्या है?

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7 PDF Download

समास किसे कहते हैं?

दो या दो से अधिक पदों का अपने विभक्ति-चिह्नों को छोड़कर एक हो जाना समास कहलाता है।
निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दें:
समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

उपर्युक्त वाक्यों से स्पष्ट होता है कि यहाँ दो या दो से अधिक पद बिना कारक-चिह्नों के ही आपस में जुड़ गए हैं। समस्त-पद समास रचना में दो या दो से अधिक पद होते हैं। पहले पद को “पूर्व पद” कहते हैं और दूसरे पद को “उत्तर पद” कहते हैं। इन दोनों पदों के मेल से एक नया शब्द बनता है जिसे “समस्त पद” कहते हैं।

समास-विग्रह


जब समस्त-पद के सभी पद अलग किए जाते हैं विग्रह कहलाता है।
जैसे: “माता-पिता”, समस्त पद का विग्रह है, माता और पिता।

संधि और समास में अंतर

कुछ लोग संधि और समास को एक ही मान लेते हैं, लेकिन यह गलत है। संधि और समास में निम्नलिखित अंतर हैं:
1. संधि का अर्थ है- मेल, जबकि समास का अर्थ है- संक्षेप।
2. संधि में वर्गों का मेल होता है जबकि समास में शब्दों (पदों) का।
3. संधि में वर्ण-परिवर्तन होता है जबकि समास में ऐसा नहीं होता है।
4. संधि का विच्छेद किया जाता है, जबकि समास का विग्रह होता है।
5. समास में शब्दों के बीच के विभक्ति चिह्नों का लोप हो जाता है।

समास के भेद

1. अव्ययीभाव समास
2. तत्पुरुष समास
3. कर्मधारय समास
4. द्विगु समास
5. बहुव्रीहि समास
6. वंद्व समास

1. अव्ययीभाव समास
जिस समस्त पद का पहला पद अव्यय हो और जो क्रियाविशेषण के रूप में प्रयुक्त हो, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं।
जैसे: यथाशक्ति, प्रतिदिन, आजन्म आदि। अव्ययीभाव समास से बने शब्द अव्यय होते हैं।
समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

2. तत्पुरुष समास
जिस समस्तपद में अंतिम पद की प्रधानता हो, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। जैसे: देवपुत्र। देवता का पुत्र। यहाँ अंतिम पद प्रधान है। तत्पुरुष समास में समस्त पदों के लिंग और वचन अंतिम पद के अनुसार ही होते हैं।

तत्पुरुष समास के भेद
कारकों की विभक्तियों के आधार पर तत्पुरुष समास के छह भेद किए गए हैं।

(क) कर्म तत्पुरुष (को-विभक्ति का लोप)

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

ख. करण तत्पुरुष (से, के द्वारा विभक्ति का लोप)
समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

ग. संप्रदान तत्पुरुष (को, के लिए विभक्ति का लोप)

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

घ. अपादान तत्पुरुष (से, विभक्ति का लोप)

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

ङ. संबंध तत्पुरुष (का, के, की विभक्ति का लोप)

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

च. अधिकरण तत्पुरुष (में, पर-विभक्ति का लोप)

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

तत्पुरुष समास के उपभेद
तत्पुरुष समास के दो प्रमुख उपभेद हैं: कर्मधारय समास तथा द्विगु समास
3. कर्मधारय समास

कर्मधारय समास वहाँ होता है जहाँ दूसरा पद प्रधान हो तथा दोनों पदों में विशेषण-विशेष्य या उपमेय-उपमान का संबंध हो। जैसे:

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

4. द्विगु समास
द्विगु समास वहाँ होता है जहाँ समस्त पद का पहला पद संख्यावाचक विशेषण हो। जैसे:समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7
5. बहुव्रीहि समास

बहुव्रीहि समास में कोई पद प्रधान नहीं होता है। इनके पद मिलकर कोई अन्य पद की प्रधानता को दर्शाते हैं। जैसे:

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

6. द्वंद-समास

जिस समस्त पद के दोनों पद प्रधान हों वहाँ द्वंद्व समास होता है। जैसे:

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

बहुव्रीहि तथा कर्मधारय समास में अंतर

समस्तपद का एक पद दूसरे पद का विशेषण हो या दोनों में उपमेय- उपमान संबंध हो, तो कर्मधारय समास होता है। लेकिन, यदि दोनों पदों के मेल से कोई अन्य अर्थ प्रकट हो, तो बहुव्रीहि समास होता है। जैसे:

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7
द्विगु और बहुव्रीहि समास में अंतर


यदि समस्तपद का पहला पद संख्यावाची हो तो द्विगु समास होता है, परंतु यदि दोनों पदों के मेल से कोई अन्य अर्थ प्रकट हो, तो बहुब्रीहि समास होता है। जैसे:

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

The document समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7 is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
30 videos|74 docs|34 tests
Related Searches

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Sample Paper

,

ppt

,

MCQs

,

study material

,

Exam

,

Summary

,

video lectures

,

Semester Notes

,

Free

,

pdf

,

practice quizzes

,

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

समास क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Important questions

,

mock tests for examination

;