UPSC Exam  >  UPSC Notes  >  Additional Study Material for UPSC  >  अपने आपको जाँचे (भाग -5) - इतिहास,यु.पी.एस.सी

अपने आपको जाँचे (भाग -5) - इतिहास,यु.पी.एस.सी | Additional Study Material for UPSC PDF Download

अपने आपको जाँचे

प्रश्न 201. राजस्थान के किसान आंदोलनों में सबसे लम्बे समय तक चलने वाला आन्दोलन कौन था?
 उत्तर:
बिजौलिया

प्रश्न 202. ”मुसलमान मूर्ख थे जो उन्होंने सुरक्षा की मांग की और हिन्दू उनसे भी बड़े मूर्ख थे जो उन्होंने उस मांग को ठुकरा दिया“, यह कथन किसका है?
 उत्तर: 
अबुल कलाम आजाद

प्रश्न 203. कांग्रेस का विभाजन 1907 में सूरत अधिवेशन में हुआ था। पुनः दोनों गुटों (नरम व गरम) का एकीकरण किस अधिवेशन में हुआ?
 उत्तर:
लखनऊ, 1916

प्रश्न 204. कांग्रेस के किस अधिवेशन में भारत की पूर्ण स्वाधीनता की मांग को सर्वप्रथम पेश किया गया?
 उत्तर: 
मद्रास, 1927

प्रश्न 205. 1878 के ‘वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट’ ने भाषाई समाचार पत्रों की स्वाधीनता समाप्त कर दी। इस एक्ट के प्रावधानों से बचने के लिए एक भाषाई अखबार ने अपने को अंग्रेजी अखबार के रूप में रातों-रात परिवर्तित कर लिया। उक्त अखबार का नाम क्या था?
 उत्तर:
अमत बाजार पत्रिका

प्रश्न 206. नेहरू रिपोर्ट का मूल विषय क्या था?
 उत्तर:
भारत के लिए संविधान की रूपरेखा

प्रश्न 207. ‘इण्डिया इण्डिपेंडेंस लीग’ की स्थापना किसने की थी?
 उत्तर: 
रासबिहारी घोष

प्रश्न 208. ‘दीपावली घोषणा’ के तहत भारतीयों को डोमिनियन स्टेटस देने तथा गोलमेज सम्मेलन के आयोजन की बात कही गई थी। इसकी घोषणा किस गवर्नर-जनरल ने की थी?
 उत्तर: 
लार्ड इरविन

प्रश्न 209. ”हिन्दू तथा मुसलमान एक सुन्दर वधू अर्थात् भारत की दो आंखें है“, यह कथन किसका है?
 उत्तर:
सैयद अहमद खाँ

प्रश्न 210. ‘अभिनव भारत’ क्या था?
 उत्तर:
गुप्त क्रांन्तिकारी संगठन

प्रश्न 211. ‘कामागाटामारू’ की घटना किस वर्ष हुई?
 उत्तर: 
1914

प्रश्न 212. महात्मा गाँधी सदैव अहिंसात्मक सत्याग्रह के समर्थक रहे। उन्होंने किस आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल को सर्वप्रथम सत्याग्रह के रूप में प्रयोग किया?
 उत्तर:
अहमदाबाद आंदोलन

प्रश्न 213. कांग्रेस ने देशी रियासतों की मांगों की ओर काफी देर से ध्यान देना आरम्भ किया। ब्रिटिश रियासतों में पूर्ण स्वराज की घोषणा कांग्रेस ने 1929 के लाहौर अधिवेशन में की थी। पूर्ण स्वराज के लक्ष्य को देशी रियासतों तक कब विस्तृत किया गया?
 उत्तर: 
हरिपुरा, 1938

प्रश्न 214. ‘गाँधी बनाम लेनिन’ पुस्तक किसने लिखी थी?
 उत्तर: 
एस. ए. डांगे

प्रश्न 215. ‘सत्याग्रह सभा’ की स्थापना 1915 में हुई थी। इसके संस्थापक कौन थे?
 उत्तर:
महात्मा गाँधी

प्रश्न 216. कांग्रेस के भीतर युवा वर्ग का बढ़ता हुआ प्रभाव ही था जिससे ‘अखिल भारतीय युवा कांग्रेस’ का जन्म हुआ। इस दल की स्थापना किस वर्ष हुई?
 उत्तर:
1928

प्रश्न 217. सरदार पटेल में गजब की नेतृत्व क्षमता थी तथा उन्होंने अनेक आंदोलनों को नेतृत्व प्रदान किया। किस आन्दोलन का सफल नेतृत्व करने के उपरांत उन्हें महिलाओं ने ‘सरदार’ की उपाधि से अलंकृत किया?
 उत्तर:
बारदोली सत्याग्रह

प्रश्न 218. कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिन्दी को सर्वप्रथम राष्ट्रभाषा के रूप में प्रस्तुत किया गया?
 उत्तर: 
बेलगांव, 1924

प्रश्न 219. सर्वप्रथम ‘मंदिर-प्रवेश’ प्रारम्भ करने का श्रेय किसे है?
 उत्तर:
टी. के. माधवन

प्रश्न 220. भारतीय मामलों में गहरी दिलचस्पी लेने वाले और भारत के बारे में ‘आइडियाज अबाउट इण्डिया’, ‘इण्डिया अंडर रिपन’ तथा ‘माई डायरीज’ जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक कौन है?
 उत्तर:
डब्लू. एस. ब्लंट

प्रश्न 221. कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव प्रत्येक वर्ष होता था तथा अध्यक्ष बदलते रहते थे। परन्तु ए.ओ.ह्यूम काफी वर्षों तक महामंत्राी पद पर बने रहे। वे किस वर्ष तक इस पद पर रहे?
 उत्तर: 
1899

प्रश्न 222. दिसम्बर 1927 में भारत सरकार तथा भारतीय राज्यों के बीच के सम्बन्धों की जांच के लिए इण्डियन स्टेट्स कमेटी नियुक्त हुई। इसका अध्यक्ष कौन था?
 उत्तर: 
हरकोर्ट बटलर

प्रश्न 223.किसने भारत में स्वतंत्रा व पृथक राज्यों के महासंघ ‘संयुक्त राज्य भारत’ की स्थापना का सुझाव दिया था?
 उत्तर: 
सर हेनरी काटन

प्रश्न 224. ‘कैबिनेट मिशन“ की नियुक्ति क्लीमेंट एटली मंत्रिमंडल द्वारा 1946 में की गई थी। इसका अध्यक्ष कौन था?
 उत्तर:
पैथिक-लारेन्स

प्रश्न 225. किसने महात्मा गाँधी को ‘नेकेड फकीर’ की संज्ञा दी थी?
 उत्तर: 
विन्सटन चर्चिल

प्रश्न 226. ”मैने ब्रिटिश साम्राज्य का विघटन करने के लिए प्रधानमंत्राी पद ग्रहण नहीं किया है“, यह कथन किसका है?
 उत्तर: 
विन्सटन चर्चिल

प्रश्न 227. ”हमने जिस पीढ़ी में जन्म लिया है वह न केवल पश्चिम में हिटलर और रूस में स्टालिन की पीढ़ी है, वरन् वह भारत में गाँधी की पीढ़ी भी है और यह भविष्यवाणी बड़े विश्वास के साथ की जा सकती है कि मानव इतिहास पर गाँधी का प्रभाव स्टालिन या हिटलर से कहीं ज्यादा और स्थायी होगा“, यह कथन किसका है?
 उत्तर: 
अर्नाल्ड टायनबी

प्रश्न 228. कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच 1916 में ‘लखनऊ-समझौता’ हुआ। दोनों दलों के अध्यक्ष कौन थे?
 उत्तर:
अंबिकाचरण मजूमदार तथा मोहम्मद अली जिन्ना

प्रश्न 229. ‘तेरापंथी सम्प्रदाय’ किस धर्म से संबंधित है?
 उत्तर:
जैन धर्म

प्रश्न 230.  ‘मुस्लिम लीग’ ने अपने किस अधिवेशन में ‘डिवाइड एण्ड क्विट’ का नारा दिया?
 उत्तर: 
कराची, 1943

प्रश्न 231. ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ अंतिम रूप से कब वापस लिया गया?
 उत्तर:
7 अप्रैल, 1934

प्रश्न 232. किस प्रस्ताव ने सर्वप्रथम अल्पसंख्यकों की समस्या के हल को राष्ट्रीय स्वतंत्राता के मार्ग की बड़ी रुकावट के रूप में लाकर खड़ा कर दिया था?
 उत्तर: 
अगस्त प्रस्ताव

प्रश्न 233. यह कथन कि ”भारतीय रियासतें शेष भारत से अलग होकर नहीं रह सकतीं। रियासतों के भविष्य का निर्धारण करने का अधिकार जिस जनता को है, वह जनता निश्चय ही उन रियासतों की ही होगी“ किसका है?
 उत्तर:
जवाहर लाल नेहरू

प्रश्न 234. साइमन कमीशन का वह कौन सदस्य था जो बाद में ब्रिटेन का प्रधानमंत्राी भी बना?
 उत्तर:
क्लीमेंट एटली

प्रश्न 235. जतीन दास, जिनकी 13 दिसंबर 1929 को जेल में 64 दिनों की लम्बी भूख हड़ताल के बाद मृत्यु हुई थी, किस आरोप में बंदी बनाए गए थे?
 उत्तर:
लाहौर षड्यंत्रा केस

प्रश्न 236. ‘नौजवान सभा’ की स्थापना 1929 में हुई थी। इसका संस्थापक कौन था?
 उत्तर:
भगत सिंह

प्रश्न 237. किस राष्ट्रीय नेता ने पाकिस्तान के प्रश्न पर मुस्लिम लीग का समर्थन करते हुए 1942 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था?
 उत्तर:
सी. राजगोपालाचारी

प्रश्न 238. मुस्लिम लीग ने किस दिन को प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस के रूप में मनाया?
 उत्तर: 
16 अगस्त, 1946

प्रश्न 239. जालियाँवाला बाग हत्याकाँड, 1919 के विरोध स्वरूप रवीन्द्र नाथ टैगोर ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्राप्त ‘नाइटहुड’ की उपाधि वापस कर दी। गवर्नर-जनरल की कार्यकारिणी परिषद से एक भारतीय ने त्याग पत्रा दिया। बताइए उस व्यक्ति का नाम क्या था?
 उत्तर: 
शंकरन नायर

प्रश्न 240. ‘व्यक्तिगत सत्याग्रह’ आंदोलन 17 अक्टूबर, 1940 से आरम्भ हुआ। सर्वप्रथम किस स्थान से इसकी शुरुआत हुई?
 उत्तर:
पवनार

प्रश्न 241. 1907 में कांग्रेस विभाजन से पूर्व उदारवादियों तथा अतिवादियों में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहरे मतभेद थे। उदारवादी रासबिहारी घोष के पक्ष में थे। अतिवादी किसके पक्ष में थे?
 उत्तर:
लाला लाजपत राय

प्रश्न 242. 1943 में ‘सेन्ट्रल लेजिस्लेटिव एसेम्बली’ की प्रथम महिला सदस्य कौन थी?
 उत्तर: 
रेणुका राय

प्रश्न 243. ‘इण्डियन होम रूल सोसायटी’ की स्थापना 1905 में लंदन में हुई थी। इसका संस्थापक कौन था?
 उत्तर: 
श्यामजी कृष्ण वर्मा

प्रश्न 244. समाजवादी विचारा के प्रचार प्रसार के कारण 1936 में प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना हुई। इसका प्रथम अधिवेशन लखनऊ में हुआ। इसकी अध्यक्षता किसने की?
 उत्तर: 
मुंशी प्रेमचंद

प्रश्न 245. 1938 में कांग्रेस के अनुरोध पर बनी ‘राष्ट्रीय योजना समिति’ का अध्यक्ष किसको नियुक्त किया गया था?
 उत्तर: 
जवाहर लाल नेहरू

प्रश्न 246. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने किस अधिवेशन में सर्वप्रथम मुफ्त व आवश्यक प्राइमरी शिक्षा की मांग की?
 उत्तर:
लाहौर, 1909


प्रश्न 247. नाई-धोबी बंद आन्दोलन 1919 में कहाँ चला था?
 उत्तर:
प्रतापगढ़

प्रश्न 248. स्वदेशी प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्वीकार हुआ?
 उत्तर:
कलकत्ता, 1906

प्रश्न 249. ‘आल इडिया विलेज इंडस्ट्रीज एसोसिएशन’ की स्थापना किसने की?
 उत्तर: 
महात्मा गाँधी

प्रश्न 250. खुदाई खिदमतगार नामक संगठन की स्थापना किसने की?
 उत्तर:
अब्दुल गफ्फार खान

The document अपने आपको जाँचे (भाग -5) - इतिहास,यु.पी.एस.सी | Additional Study Material for UPSC is a part of the UPSC Course Additional Study Material for UPSC.
All you need of UPSC at this link: UPSC
Are you preparing for UPSC Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in UPSC exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
20 videos|561 docs|160 tests

Up next

FAQs on अपने आपको जाँचे (भाग -5) - इतिहास,यु.पी.एस.सी - Additional Study Material for UPSC

1. इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए?
उत्तर: इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए आपको संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिलेबस को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही, आपको इतिहास के महत्वपूर्ण घटनाओं, व्यक्तियों, संघर्षों और समाजिक परिवर्तनों के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। आप पिछले वर्षों के सवाल पत्रों को भी हल करके अपनी तैयारी को सुधार सकते हैं।
2. इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले विषय कौन से हैं?
उत्तर: इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले विषय में से कुछ हैं: भारतीय इतिहास, विश्व इतिहास, क्रांतिकारी आंदोलन, विश्व युद्ध, स्वतंत्रता संग्राम, आदि। ये विषय परीक्षा में आपको ध्यान देने चाहिए।
3. इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्न कौन-कौन से हो सकते हैं?
उत्तर: इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्न में कुछ उदाहरण हैं: विश्व के इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ, युद्धों के बारे में जानकारी, विश्व महाद्वीपों की जानकारी, युद्धों के प्रमुख समर्थक और प्रतिद्वंद्वी, आदि। आपको इन विषयों पर ध्यान देना चाहिए।
4. इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए कौन-कौन सी संदर्भ पुस्तकें पढ़नी चाहिए?
उत्तर: इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए आपको निम्नलिखित संदर्भ पुस्तकों को पढ़ना चाहिए: 'भारतीय इतिहास' द्वारा बिपिन चंद्र, 'विश्व इतिहास' द्वारा नॉर्मन लिवर्मोर, 'आधुनिक भारत का इतिहास' द्वारा बिपिन चंद्र, 'भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन' द्वारा बिपिन चंद्र, आदि। इन पुस्तकों को पढ़कर आप अपनी तैयारी को सुधार सकते हैं।
5. इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा में सवालों की संख्या क्या होती है?
उत्तर: इतिहास,यु.पी.एस.सी UPSC परीक्षा में सवालों की संख्या परीक्षा के वर्ष के आधार पर बदलती रहती है। इस परीक्षा में कुल मिलाकर 1000 से अधिक सवाल पूछे जा सकते हैं। आपको इसलिए तैयारी में इतिहास को महत्वपूर्ण ध्यान देना चाहिए।
20 videos|561 docs|160 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for UPSC exam
Related Searches

mock tests for examination

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

pdf

,

ppt

,

Summary

,

यु.पी.एस.सी | Additional Study Material for UPSC

,

past year papers

,

अपने आपको जाँचे (भाग -5) - इतिहास

,

shortcuts and tricks

,

यु.पी.एस.सी | Additional Study Material for UPSC

,

MCQs

,

Semester Notes

,

Viva Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

,

Exam

,

Free

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

अपने आपको जाँचे (भाग -5) - इतिहास

,

Extra Questions

,

study material

,

यु.पी.एस.सी | Additional Study Material for UPSC

,

अपने आपको जाँचे (भाग -5) - इतिहास

;