UPSC Exam  >  UPSC Notes  >  भूगोल (Geography) for UPSC CSE in Hindi  >  प्रश्न पत्र (Set - 21)

प्रश्न पत्र (Set - 21) | भूगोल (Geography) for UPSC CSE in Hindi PDF Download

प्रश्न(1): पृथ्वी के अक्षांश वृत्तों तथा याम्योत्तरों के जाल या रेखा जाल को समतल सतह पर प्रदर्शित करने को कहते हैं?

उत्तर : मानचित्र प्रक्षेप

प्रश्न(2): ग्लोब पर किसी स्थान तथा भूमध्यरेखा के मध्य याम्योत्तर या धु्रववृत के चाप की अंशों में मापी गई कोणीय दूरी को कहते हैं-

उत्तर : अक्षाश

प्रश्न(3): भूमध्य रेखा पर 10 देशान्तर की दूरी होती है-

उत्तर :  पृथ्वी  की परिधि/360

प्रश्न(4): सर्वप्रथम किस मानचित्र ने प्रक्षेप में स्थानों को उनके अक्षांश व देशान्तरों के अनुसार प्रदर्शित किया था?

उत्तर : मेरिनस 

प्रश्न(5): क्लाॅडियस टाॅलमी नामक मानचित्रकार ने सर्वप्रथम मानचित्र प्रक्षेप बनाने की विधियों का उल्लेख किया था? टाॅलमी की उस पुस्तक का क्या नाम है जिसमें मानचित्र प्रक्षेपों का वर्णन किया गया है?

उत्तर :  ज्याॅग्राफिया

प्रश्न(6): प्रकाश की सहायता से बनाये गये मानचित्र प्रक्षेपों को कहते हैं-

उत्तर : सन्दर्श  प्रक्षेप 

प्रश्न(7): गणितीय विधियों पर आधारित प्रक्षेप को कहते हैं-

उत्तर : असन्दर्श  प्रक्षेप

प्रश्न(8): नौ संचालन चार्टों के लिए कौन मानचित्र प्रक्षेप उपयुक्त रहेगा?

उत्तर : मरकेटर प्रक्षेप

प्रश्न(9): धु्रवीय प्रदेश के मानचित्रों में कौन-सा प्रक्षेप प्रयुक्त होता है?

उत्तर : ध्रुवीय खमध्य प्रदेश

प्रश्न(10): धरातल पर मापी गई क्षैतिज दूरियों, कोणों एवं ऊंचाइयों को मानचित्र पर प्रदर्शित करने की कला को कहते हैं-

उत्तर :   सर्वेक्षण कला

प्रश्न(11): ईसा से लगभग 4000 वर्ष पूर्व प्राचीन भारतीयों को सर्वेक्षण के सिद्धान्तांे का समुचित ज्ञान था। इस बात की पुष्टि होती है-

उत्तर : मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के भग्नावशेषों से

प्रश्न(12): सर्वेक्षण विज्ञान का वास्तविक विकास किस काल में हुआ है?

उत्तर : रोमन काल

प्रश्न(13): त्रिभुजन सर्वेक्षण विधि के नियमों को किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था?

उत्तर : गेमा फ्राइसियस

प्रश्न(14): किस क्षेत्र को त्रिभुजों में विभाजित कर त्रिकोणमिति की सहायता से किये गये सर्वेक्षण व मानचित्र बनाने की प्रक्रिया को कहते हैं-

उत्तर : त्रिभुजन सर्वेक्षण

प्रश्न(15): जरीब-फीता सर्वेक्षण में सामान्यतया हम किस जरीब का प्रयोग करते हैं?

उत्तर : इन्जीनियर जरीब

प्रश्न(16): गांव के भू-सम्पत्ति मानचित्रों हेतु लेखपाल प्रायः किस जरीब का प्रयोग करते हैं?

उत्तर : गन्टर जरीब 

प्रश्न(17): जरीब-फीता सर्वेक्षण में प्रायः किस फीते का प्रयोग करते हैं?

उत्तर : धात्विक फीता 

प्रश्न(18): जरीब फीता सर्वेक्षण में जरीब व अन्तर्लम्ब की दूरी, रेखाचित्र, टिप्पणी आदि का उल्लेख किसमें करते हैं?

उत्तर : क्षेत्र पुस्तिका में 

प्रश्न(19): जरीब-फीता सर्वेक्षण में जब भूमि ढलवां होती है तो ढाल को छोटे-छोटे टुकड़ों  या सीढ़ियों में बांटकर सर्वेक्षण पूरा करते हैं। इस विधि को किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर : जरीबन व सीढ़ीन

प्रश्न(20): वास्तविक सर्वेक्षण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व दिये गए क्षेत्र का एक कच्चा रेखाचित्र बनाते हैं। इसे निम्नलिखित में से किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर : आवीक्षण रेखाचित्र

प्रश्न(21): उस सर्वेक्षण का नाम बताइये जिसमें सर्वेक्षण कार्य तथा प्लान की रचना दोनों प्रक्रिया साथ-साथ सम्पन्न होती हैं-

उत्तर :  प्लेन टेबुल सर्वेक्षण

प्रश्न(22): ऐलिडेड में दाहिने किनारे से किरणें या रेखायें खींची जाती हैं। उस किनारे को किस नाम से पुकारा जाता है?

उत्तर : ढालू  धार या कार्यकारी किनारा

प्रश्न(23): एक ही सर्वेक्षण केन्द्र से क्षेत्र के विभिन्न विवरणों की ओर किरणें खींचकर प्लान पूरा करने की विधि को प्लेन टेबुल सर्वेक्षण में किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर : विकिरण विधि

प्रश्न(24): दो या दो से अधिक सर्वेक्षण केन्द्रों से क्षेत्र के विभिन्न विवरणों की ओर प्रतिच्देदन बिन्दु ज्ञात कर प्लान पूरा करने की विधि को प्लेन टेबुल सर्वेक्षण में किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर : प्रतिच्छेदन विधि

प्रश्न(25): किसी क्षेत्र में दो या तीन स्थानों का लक्ष्य मानते हुए उन स्थानों की प्लान में अंकित स्थितियों से वापस किरणें खींचकर प्लेन टेबुल की स्थिति ज्ञात करने की प्रक्रिया को कहते हैं-

उत्तर : स्थिति निर्धारण विधि

प्रश्न(26): चुम्बकीय सड़क या नहर के प्रारम्भिक सर्वेक्षण हेतु किस सर्वेक्षण यंत्र का प्रयोग करते हैं?

उत्तर : प्रिज्मीय कम्पास

प्रश्न(27): प्रिज्मीय कम्पास में लगा प्रिज्म मुख्य रूप से दो काम करता है। एक तो डायल पर अंकित उल्टे अक्षरों को सीधा करता है, दूसरा-

उत्तर : छोटे अक्षरों को बड़ा करता है

प्रश्न(28): प्रिज्मीय कम्पास सर्वेक्षण में सर्वाधिक प्रचलित विधि कौन-सी है?

उत्तर :  चक्रमण विधि

प्रश्न(29): प्रिज्मीय कम्पास से किसी दी गई निर्देश दिशा अथवा याम्योत्तर से किसी रेखा तक के क्षैतिज कोण को कहते हैं-

उत्तर : चुम्बकीय दिक्मान

प्रश्न(30): प्रिज्मीय कम्पास में ‘अ’ स्टेशन से ली गई अग्र दिक्मान और ‘ब’ स्टेशन पर ली गई पश्च दिक्मान में कितना अन्तर है?

उत्तर : 1800

प्रश्न(31): संवृत्तीय चक्रमण में जब बहुभुज अपने प्रारम्भिक स्टेशन पर नहीं मिलता है तो बहुभुज को ठीक करने के लिए किस विधि का सहारा लेना पड़ता है?

उत्तर : बाउडिच विधि

प्रश्न(32): संवृत्तीय चक्रमण में जब बहुभुज अपने प्रारम्भिक स्टेशन पर नहीं मिलता है तो इस दूरी को क्या कहते हैं?

उत्तर :  समापन या संवत्तीय त्रुटि

प्रश्न(33): अग्र दिक्मान को पश्च दिक्मान और पश्च दिक्मान को अग्र दिक्मान में किस सूत्र द्वारा बदला जा सकता है?

उत्तर : +- 1800

प्रश्न(34): आर्द्रता किस यंत्र से मापते हैं?

उत्तर : आर्द्र और शुष्क तापमापी

प्रश्न(35): समोच्च रेखाएं समान ऊंचाई वाले क्षेत्रों को मिलाने वाली रेखाएं होती हैं- 

उत्तर : समुद्रतल से 

प्रश्न(36): आर्द्रता किस तापीय अन्तर से निकाली जाती है?

उत्तर : दैनिक आर्द्र और शुष्क बल्बतापीय अन्तर से 

प्रश्न(37): अधिकतम दैनिक तापमान होता है-

उत्तर : दोपहर दो बजे 

प्रश्न(38): निम्नतम दैनिक तापमान होता है-

उत्तर : सुबह चार बजे

प्रश्न(39): स्थिर और सही दिशा रेखा कहलाती है-

उत्तर : नौपथ रेखा

प्रश्न(40): नौपथ रेखा होती है-

उत्तर : मरकेटर प्रक्षेप पर

प्रश्न(41): ट्रांस साइबेरियन रेल कौन-से प्रक्षेप से दिखाई जा सकती है?

उत्तर : शंक्वाकार प्रक्षेप

प्रश्न(42): निश्चयवाद और सम्भववाद के अध्ययन में प्रकृति एक परामर्शदाता से अधिक नहीं है। वाक्य किस भूगोलविद् ने लिखा है?

उत्तर : विडाल डी ला ब्लाश 

प्रश्न(43): निश्चयवाद और सम्भववाद के अध्ययन में ‘मानव एक भौगोलिक दूत है, सबसे तुच्छ नहीं है।’ यह वाक्य किस भूगोलविद् ने लिखा है?

उत्तर :  फेवरें

प्रश्न(44): निश्चयवाद और सम्भवाद के अध्ययन में मानव पृथ्वी तल की उपज है ‘वह पृथ्वी का शिशु है और उसकी धूलि का कण है’ वाक्य किस भूगोलविद् ने लिखा है? 

उत्तर : मिस सेम्पुल

प्रश्न(45): नवीनश्चयवाद के अध्ययन में रुको और जाओ निश्चयवाद‘ वाक्स किस भूगोलविद् का है?

उत्तर : ग्रिफिट टलेर

प्रश्न(46): गर्म क्षत्रों के निवासी सामान्यतया आलसी होते हैं, वे डरपोक होते हैं इस वाक्यांश से आप किस संकल्पना का अर्थ निकालते हैं?

उत्तर : निश्चयवाद

प्रश्न(47): जीन बरेडिन ने अपनी पुस्तक ‘रिपब्लिक’ में किस संकल्पना का समर्थन किया है?

उत्तर : निश्चयवाद 

प्रश्न(48): नवनिश्चयवाद की संकल्पना को किसने ‘आधुनिक काल का निश्चयवाद’ कहा है?

उत्तर : कार्ल सावर 

प्रश्न(49): पहाड़ी प्रदेशों के निवासी अध्यवसायी, हंसमुख, योद्धा, स्वतन्त्राताप्रिय और अपने  देश को प्रेम करने वाले होते हैं। कान्ट द्वारा लिखित इस वाक्य से किस संकल्पना का बोध होता है?

उत्तर : निश्चयवाद 

प्रश्न(50): रेट जेल की शिष्या कुमारी सेम्पुल निश्चयवाद की कट्टर समर्थक थीं। बताइये इनकी कौन-सी पुस्तक में निश्चयवाद का व्यापक समर्थन है- 

उत्तर :  भौगोलिक वातावरण का प्रभाव 

The document प्रश्न पत्र (Set - 21) | भूगोल (Geography) for UPSC CSE in Hindi is a part of the UPSC Course भूगोल (Geography) for UPSC CSE in Hindi.
All you need of UPSC at this link: UPSC
55 videos|467 docs|193 tests

FAQs on प्रश्न पत्र (Set - 21) - भूगोल (Geography) for UPSC CSE in Hindi

1. प्रश्न 1: यूपीएससी एग्जाम में वस्त्राधान के बारे में कौन से नियम हैं?
उत्तर: यूपीएससी एग्जाम में वस्त्राधान संबंधी नियम निम्नलिखित हैं: - उम्मीदवारों को फॉर्मल और संयमित वस्त्र पहनना चाहिए। - उत्तरपुस्तिका, पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक सामग्री लाने के लिए एक छोटा बैग ले जा सकते हैं। - जूते के साथ-साथ एक वैध पहचान पत्र भी ले जाना चाहिए। - भाषा परीक्षाओं के लिए एक अधिकृत शब्दकोश भी साथ ले जाना चाहिए। - उम्मीदवारों को वस्त्राधान के बारे में विशेष निर्देशों का पालन करना चाहिए।
2. प्रश्न 2: यूपीएससी परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ स्रोत कौन से हैं?
उत्तर: यूपीएससी परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ स्रोत निम्नलिखित हैं: - NCERT की किताबें: NCERT की किताबें विभिन्न विषयों में सामान्य ज्ञान की बेहतरीन स्रोत हैं। - पूर्व वर्षों के प्रश्न पत्र: पूर्व वर्षों के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करना आपको परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण विषयों और तरीकों के बारे में अच्छी जानकारी प्रदान कर सकता है। - समाचार पत्र और न्यूज़ वेबसाइट: समाचार पत्र और न्यूज़ वेबसाइटें आपको आधुनिक विषयों, नवीनतम घटनाक्रमों और सामान्य ज्ञान के साथ अद्यतित रखेंगी। - यूपीएससी के अधिसूचना: यूपीएससी के अधिसूचनाओं को पढ़ना आपको परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस और सामान्य ज्ञान की अद्यतन जानकारी प्रदान करेगा। - सामान्य ज्ञान पुस्तकें: सामान्य ज्ञान पुस्तकें विभिन्न विषयों में आपको विस्तृत ज्ञान प्रदान कर सकती हैं।
3. प्रश्न 3: यूपीएससी परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: यूपीएससी परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है क्योंकि: - परीक्षा में समय की सीमा होती है और आपको समय को अच्छी तरह से व्यवस्थित करना चाहिए ताकि आप सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकें। - टाइम मैनेजमेंट से आप अपनी प्रश्न सॉल्विंग क्षमता को बढ़ा सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप परीक्षा में गलती नहीं करते हैं। - एक अच्छी टाइम मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी आपको परीक्षा में स्वास्थ्यपूर्ण रणनीति बनाने में मदद करेगी, जिससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
4. प्रश्न 4: यूपीएससी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग क्या होती है?
उत्तर: यूपीएससी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक विधि है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट दिया
Related Searches

MCQs

,

प्रश्न पत्र (Set - 21) | भूगोल (Geography) for UPSC CSE in Hindi

,

Important questions

,

Summary

,

Free

,

video lectures

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

pdf

,

study material

,

Viva Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

ppt

,

प्रश्न पत्र (Set - 21) | भूगोल (Geography) for UPSC CSE in Hindi

,

Extra Questions

,

Exam

,

प्रश्न पत्र (Set - 21) | भूगोल (Geography) for UPSC CSE in Hindi

;