DSSSB TGT/PGT/PRT Exam  >  DSSSB TGT/PGT/PRT Notes  >  NCERT Textbooks & Solutions (Class 1 to Class 5)  >  NCERT Solutions - बहुत हुआ

बहुत हुआ NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions (Class 1 to Class 5) - DSSSB TGT/PGT/PRT PDF Download

Page No 35:
Question 1:
(क) बारिश कहने पर तुम्हारे मन में कौन-कौन से शब्द आते हैं? सोचो और लिखो।
……………………………
……………………………
(ख) जब बहुत बारिश होने लगती है तब तुम कहाँ खेलती हो? कौन-कौन से खेल खेलती हो?
…………………………………………………………………………………………………………..
…………………………………………………………………………………………………………..
…………………………………………………………………………………………………………..
(ग) खूब तेज़ बारिश होगी तो तुम्हारे घर के आसपास कैसा दिखाई देगा?
(घ) बारिश में कितना पानी बरसता है? वह सब पानी कहाँ-कहाँ जाता होगा?
(ङ) ये सब बारिश से बचने के लिए क्या करेंगे? बताओ।
-लोग
-कबूतर
-केंचुआ
-कुत्ता
-मछली
-मोर

Answer:
(क) बादल, पानी, रिमझिम, बूँदे, कागज़ की नाव इत्यादि शब्द मन में आते हैं।
(ख) जब बहुत बारिश होती है, तो हम अपने घर के अंदर खेलते हैं। जैसे- लूडो, विडियो गेम, घर-घर, व्यापार, गुडियों का खेल इत्यादि।
(ग) खूब तेज़ बारिश होगी, तो चारों और बारिश ही बारिश दिखाई देगी। इतनी तेज़ बारिश में लोग भीग रहे होंगे। गड्डे पानी से भर जाएँगे। पेड़-पौधे हवा और बारिश के ज़ोर से लहरा रहे होंगे।
(घ) बारिश में औसतन एक दिन में 25 सेंटीमीटर के करीब पानी बरसता है। वह पानी नदी, नालों, खेतों आदि में चला जाता है।
(ङ)  ये सब बारिश से बचने के लिए निम्न कार्य कर सकते हैं- लोग- छाते या रेनकोट लेंगे।
कबूतर – किसी खिड़की या ओट का सहारा लेंगे।
केंचुआ-  मिट्टी में गहराई तक घुस जाएगा।
कुत्ता- किसी आँगन या पेड़ के नीचे बैठ जाएगा।
मछली- गहराई में चली जाएगी।
मोर- पेड़ के नीचे चले जाएँगे।

Page No 36:
Question 1:
कविता में ऐसा क्यों कहा गया होगा?
(क) तेज़ बारिश होने पर सड़कें नदी बन जाती हैं।
(ख) सब ओर कीचड़ होने पर नानी याद आती है।
Answer:

(क) तेज़ बारिश होने पर सड़कों में से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जिसके कारण बरसात का पानी सड़कों पर भर जाता है। इसलिए नदी जैसा पानी वहाँ दिखाई देने लगता है। कविता में ऐसा इसलिए कहा गया है कि तेज़ बारिश होने पर सड़कें नदी बन जाती हैं।
(ख) बारिश में पानी के कारण कीचड़ हो जाता है, ऐसे में चलने वालों को बहुत तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके कपड़े, जूते गंदे हो जाते हैं। उन्हें बार-बार बदलना संभव नहीं होता। इसलिए कविता में कहा गया है कि सब ओर कीचड़ होने पर नानी याद आती है।

Question 2:
बड़े लोग ऐसा कब कहते हैं-
• बहुत हुआ, अब चुपचाप बैठो!
जब हम …………………………………………………………………………………
• बहुत हुआ, अब अंदर चलो!
जब हम ………………………………………………………………………………….
•  बहुत हुआ, अब सो जाओ!
जब हम ………………………………………………………………………………….
• बहुत हुआ, अब टी.वी. बंद करो!
जब हम ………………………………………………………………………………….
Answer:

• बहुत हुआ, अब चुपचाप बैठो!
जब हम बोलते रहते हैं और चुप ही नहीं होते
• बहुत हुआ, अब अंदर चलो!
जब हम किसी से बात नहीं करने देते  या हमें चोट लग जाती है
• बहुत हुआ, अब सो जाओ!
जब हम पढ़ने के स्थान पर शैतानी कर रहे होते हैं
• बहुत हुआ, अब टी.वी. बंद करो!
जब हम बहुत देर तक टी.वी. देख रहे होते हैं

Page No 37:
Question 1:
एक दिन बादल ने सोचा, मैं अब कभी नहीं बरसूँगा। जब मैं बरसता हूँ, तब भी लोग मेरी बुराई करते हैं। जब नहीं बरसता हूँ, तब भी मेरी बुराई करते हैं। आज से बरसना बिलकुल बंद। फिर क्या हुआ होगा? कहानी को आगे बढ़ाओ।
Answer:

बादल जब बहुत दिनों तक नहीं बरसा, तो पानी नहीं बरसने के कारण लोग परेशान होने लगे। किसानों की खड़ी फसल पानी की कमी से सूखने लगी। लोग गर्मी से परेशान होने लगे। नदियों में भी पानी सूखने लगा। चारों ओर कोहराम मचने लगा। फिर क्या था लोगों ने मिलकर बादल को मनाने की सोची। वे सब बादल के पास गए और उससे अपनी गलती के लिए माफी माँगी। बादल लोगों की प्रार्थना से पिघल गया और उसने तुरंत ही वर्षा कर लोगों को सूखे और गर्मी से मुक्ति दिलाई।

The document बहुत हुआ NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions (Class 1 to Class 5) - DSSSB TGT/PGT/PRT is a part of the DSSSB TGT/PGT/PRT Course NCERT Textbooks & Solutions (Class 1 to Class 5).
All you need of DSSSB TGT/PGT/PRT at this link: DSSSB TGT/PGT/PRT
657 docs

Top Courses for DSSSB TGT/PGT/PRT

FAQs on बहुत हुआ NCERT Solutions - NCERT Textbooks & Solutions (Class 1 to Class 5) - DSSSB TGT/PGT/PRT

1. क्या NCERT Solutions हर विषय के लिए उपलब्ध हैं?
उत्तर: हां, NCERT Solutions हर विषय के लिए उपलब्ध हैं। यहां तक कि NCERT Solutions कक्षा 6 से 12 तक के लिए भी उपलब्ध हैं।
2. क्या NCERT Solutions द्वारा दिए गए हल प्रश्नों का महत्व होता है?
उत्तर: हां, NCERT Solutions द्वारा दिए गए हल प्रश्नों का महत्व होता है। इन हल प्रश्नों को समझने और हल करने से छात्रों का अध्ययन वस्त्र और अवधारणाओं को सुदृढ़ किया जा सकता है।
3. NCERT Solutions कैसे डाउनलोड किए जा सकते हैं?
उत्तर: NCERT Solutions को डाउनलोड करने के लिए आपको NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां, आप अपनी कक्षा और विषय के लिए उपयुक्त NCERT Solutions का चयन कर सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
4. NCERT Solutions क्यों पढ़ने चाहिए?
उत्तर: NCERT Solutions पढ़ने का महत्वपूर्ण कारण है कि यह छात्रों को अध्यापक द्वारा पाठयक्रम में समझाए गए विषयों को और बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है। इसके साथ ही, NCERT Solutions कक्षा 6 से 12 तक के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, इसलिए इसे पढ़ने से परीक्षा की तैयारी भी बेहतर होती है।
5. NCERT Solutions क्या परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: हां, NCERT Solutions परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि NCERT Solutions कक्षा 6 से 12 तक के पाठयक्रम को पूर्णता के साथ कवर करते हैं, इसलिए इसे पढ़ने से छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
657 docs
Download as PDF
Explore Courses for DSSSB TGT/PGT/PRT exam

Top Courses for DSSSB TGT/PGT/PRT

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

Semester Notes

,

Extra Questions

,

MCQs

,

बहुत हुआ NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions (Class 1 to Class 5) - DSSSB TGT/PGT/PRT

,

shortcuts and tricks

,

Free

,

Exam

,

Sample Paper

,

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

,

ppt

,

practice quizzes

,

mock tests for examination

,

pdf

,

बहुत हुआ NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions (Class 1 to Class 5) - DSSSB TGT/PGT/PRT

,

बहुत हुआ NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions (Class 1 to Class 5) - DSSSB TGT/PGT/PRT

,

past year papers

,

video lectures

,

Summary

,

Viva Questions

,

Important questions

,

Objective type Questions

;