UPSC Exam  >  UPSC Notes  >  यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)  >  भारत का भूगोल (Geography) - UPSC Previous Year Questions

भारत का भूगोल (Geography) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) PDF Download

प्रश्न.1. भारत में गौण खनिज के प्रबंधन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [2019]
(1) इस देश में विद्यमान विधि के अनुसार रेत एक ‘गौण खनिज’ है।    
(2) गौण खनिजों के खनन पट्टे प्रदान करने की शक्ति राज्य संस्कारों के पास है, किन्तु गौण खनिजों को प्रदान करने से संबंधित नियमों को बनाने के बारे में शक्तियों केंद्र सरकार के पास हैं।
(3) गौण खनिजों के अवैध खनन को रोकने के लिए नियम बनाने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(क) केवल 1 और 3
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3

उत्तर. (क)
उपाय:
गौण खनिज राज्य सूची के अंतर्गत आता है। इसके खनन पट्टे प्रदान करने की शक्ति तथा उससे संबंधित नियमों को बनाने की शक्ति राज्य सरकारों के पास होती है।

प्रश्न.2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:    [2019]
(1) भारतीय वन अधिनियम, 1927 में हाल में हुए संशोधन के अनुसार, वन निवासियों को वनक्षेत्रों में उगने वाले बाँस को काट गिराने का अधिकार है।
(2) अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अनुसार, बांस एक गौण वनोपज है।
(3) अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006, वन निवासियों को गौण वनोपज के स्वामित्व की अनुमति देता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3

उत्तर. (ख)
उपाय:
भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत सरकार वन और वन विभाग को वनों के किसी भी क्षेत्र को रक्षित व सरंक्षित करने के लिए अधिसूचित करने का अधिकार है। इसी कानून के तहत रक्षित वनों को छोड़कर राज्य सरकार किसी भी वन भूमि को सरंक्षित वन घोषित करती है। वन निवासियों को वनक्षेत्रों में उगने वाले बांस को काटने का अधिकार नहीं है। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारपंरिक वनवासी (वनअधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अनुसार, बांस एक गौण वनोपज है एंव वन निवासियों को गौण वनोपज के स्वामित्व की अनमुति देता है।

प्रश्न.3. अलियार, इसापुर और कंग्साबती जैसे ज्ञात स्थानों में क्या समानता है?    [2019]
(क) हाल ही में खोजो गए यूरेनियम निक्षेप
(ख) उष्णकटिबंधीय वषार्वन
(ग) भूमिगत गुफा तंत्र
(घ) जल भंडार

उत्तर. (घ)  
उपाय:
अलियार, इसापुर और कंग्साबती ये तीनों स्थान जलभंडार से सम्बन्धित है। जिस पर बाॅध बनाया गया तथा उनसे सिंचाई का कार्य भी होता है।

प्रश्न.4. निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिएः    [2019]
(1) छत्तीसगढ़
(2) मध्य प्रदेश
(3) महाराष्ट्र
(4) ओडिशा
उपर्युक्त राज्यों के संदर्भ में, राज्य के कुल क्षेत्रफल की तुलना में वन आच्छादन की प्रतिशतता के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा सही आरोही अनुक्रम है?
(क) 2–3–1–4
(ख) 2–3–4–1
(ग) 3–2–4–1
(घ) 3–2–1–4

उत्तर. (ग)
उपाय:
राज्य के कुल क्षेत्रफल की तुलना में वन आच्छादान की प्रतिशतता के आधार पर सही आरोही क्रम है- महाराष्ट्र < मध्यप्रदेश < ओड़िशा < छत्तीसगढ़

ISFR - 2017 में अभिलिखित वन क्षेत्र
भारत का भूगोल (Geography) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)


प्रश्न.5. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः    [2019]

  प्रसिद्ध स्थान  नदी
 1. पंढरपुर चंद्रभागा
 2. तिरुचिरापल्ली कावेरी
 3. हंपी मालप्रभा

उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3

उत्तर. (क)
उपाय:
पंढरपुर नगर, पश्चिमी भारत के दक्षिणी महाराष्ट्र राज्य में भीभा नदी (घुमावदार बहाव के कारण यहाँ चंद्रभागा कहलाती है) के तट स्थित है। तिरुचुरापल्ली भारत के तमिलनाडु प्रान्त का एक शहर है। कावेरी नदी के तट पर बसा हुआ यह शहर विशेष रूप से विभिन्न मंदिरों जैसे श्री रंगानाथस्वामी मंदिर, श्री जम्बूकेश्वरा मंदिर और वरैयूर आदि के लिए प्रसिद्ध है। जबकि हम्पी आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा के पास मध्य कर्नाटक के पूर्वी हिस्से में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है।

प्रश्न.6. निम्नलिखित में से कौन-सा नेशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन कटिबंध् में स्थित है?    [2019]
(क) मानस नेशनल पार्क
(ख) नामदफा नेशनल पार्क
(ग) नेओरा घाटी नेशनल पार्क
(घ) फूलों की घाटी नेशनल पार्क
उत्तर. 
(घ)
उपाय:

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के हिमालयी क्षेत्र में चमोली जिले में स्थित है। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरा हुआ और फूलों की 500 से अधिक प्रजातियों से सजा हुआ है।
चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी को विश्व सगंठन, यूनेस्को द्वारा सन 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।

प्रश्न.7. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर दिल्ली के सबसे समीप के देशांतर पर स्थित है?    [2018]
(क) बेंगलुरु
(ख) हैदराबाद
(ग) नागपुर
(घ) पुणे
उत्तर.
(क)
उपाय:

दिये गये जगहों में दिल्ली के समीप के देशांतर पर बेंगलुरु स्थित है। दिल्ली तथा बेंगलुरु दोनों ही लगभग 77° पूर्व  देशान्तर पर स्थित है, जबकि हैदराबाद नागपुर तथा पुणे क्रमशः 78° पर्वू देशान्तर, 79° पूर्व  देशान्तर तथा 73° पूर्व देशान्तर पर स्थित है।

प्रश्न.8. निम्नलिखित में से कौन-सी एक कृत्रिम झील है?    [2018]
(क) कोडाईकनाल (तमिल नाडु)
(ख) कोल्लेरू (आंध्र प्रदेश)
(ग) नैनीताल (उत्तराखंड)
(घ) रेणुका (हिमाचल प्रदेश)
उत्तर.
(क)
उपाय:

कोडाईकनाल झील, जिसे कोडाई झील भी कहा जाता है। यह मानव निर्मित झील है, जो तमिलनाडु के डिंडीगलु जिले के कोडाइर्कनाल शहर में स्थित है। 1863 में मदुरै के तत्कालीन कलेक्टर सर वेरे हेनरी लेविंगे ने इस झील को बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रश्न.9. भारत में एक ऐसा स्थान है, जहां यदि आप समुद्र किनारे खड़े होकर समुद्र का अवलोकन करें, तो आप पाएंगे कि दिन में दो बार समुद्री जल तटीय रेखा से कुछ किलोमीटर पीछे की ओर चला जाता है और फिर तट पर वापस आता है, और जब जल पीछे हटा होता है, तब आप वास्तव में समुद्र तल पर चल सकते हैं। यह अनूठी घटना कहां देखी जाती है?    [2017]
(क) भावनगर में
(ख) भीमुनिपटनम में
(ग) चांदीपुर में
(घ) नागपट्टिनम में
उत्तर. 
(ग)
उपाय:

चांदीपुर ओडिशा का समुद्रतटीय स्थान है जो काफी अनोखा है। यहाँ कम ज्वार आरै उच्च ज्वार के मध्य पानी 5 किलोमीटर तक पीछे की और चला जाता है। इस दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है।

प्रश्न.10. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें/किनमें शैल गैस के संसाधन पाए जाते हैं?    [2016]
(1) कैम्बे बेसिन
(2) कावेरी बेसिन
(3) कृष्णा-गोदावरी र्बोेसन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुिनएः
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 3
(ग) केवल 2 और 3
(घ) 1, 2 और 3

उत्तर. (घ)
उपाय:

कैम्बे बेसिन में तेल एंव गैस की खोज ENGG ने 1958 में, कावेरी बेसिन में 1964 में तथा कृष्णा-गोदावरी बेसिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2003 में की।

प्रश्न.11. निम्नलिखित में से किसको/किनको भौगोलिक सूचना (जिओग्रफ़िकल इंडिकेशन) की स्थिति प्रदान की गई है?    [2015]
(1) बनारसी जरी और साड़ियाँ
(2) राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा
(3) तिरुपति लड्डू

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुिनए।
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(ग)
उपाय: 

सितंबर 2009 में बनारसी जरी और साड़ियों तथा तिरुपति के लड्डू को भौगोलिक सूचना की स्थिति प्रदान की गई है। सर्वप्रथम भारत की दार्जििलंग चाय को 2004-05 में भौगोलिक संकेतक की स्थिति पद्रान की गई  थी। सितबंर 2010 तक भारत के कुल 184 उत्पाद को भौगोलिक संकेतक की स्थिति पद्रान की जा चुकी है। राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा को यह स्थिति प्रदान नहीं की गई है।

प्रश्न.12. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस एक में, मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वनों का संयोजन है?    [2015]
(क) उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश
(ख) दक्षिण-पश्चिम बंगाल
(ग) दक्षिणी सौराष्ट्र
(घ) अन्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

उत्तर. (घ)
उपाय:

भारत के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वन का संयोजन पाया जाता है।

प्रश्न.13. निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिएः    [2015]
(1) वंशधारा
(2) इन्द्रावती
(3) प्राणहिता
(4) पेन्नार

उपर्युक्त में से कौन-सी गोदावरी की सहायक नदियाँ हैं?
(क) 1, 2 और 3
(ख) 2, 3 और 4
(ग) 1, 2 और 4
(घ) केवल 2 और 3
उत्तर.
(घ)
उपाय:

गोदावरी नदी नासिक (महाराष्ट्र) के त्रयंबकेश्वर से उद्गमित होती है और दक्षिण मध्य भारत को पारकर दक्षिण पर्वू की ओर बहती हुई बंगाल की खाडी़ में गिर जाती है। इसकी लम्बाई 1465 किमी. है। इसकी बायीं सहायिकाएं, पूर्णा, प्रणहिता, इंद्रावती, साबरी, तालीपेरु, वैनगंगा, पेनगंगा, वर्धा, और दुधना तथा दाहिनी सहायिकाएं प्रवरा, मंजीरा, पेद्दा, वागू, मनैर और किन्नेरसानी है।

प्रश्न.14. भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन - सा एक युग्म सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है?    [2015]
(क) असम और राजस्थान
(ख) अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान
(ग) असम और गुजरात
(घ) अरुणाचल प्रदेश और गुजरात

उत्तर. (घ)
उपाय:

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है और इसका गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था। यह भारत का सबसे पूर्वी राज्य है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है और इसका गठन 1 मई, 1960 को हुआ था। यह भारत का सबसे पश्चिमी राज्य है।

प्रश्न.15. निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिएः    [2015]
(1) अरुणाचल प्रदेश
(2) हिमाचल प्रदेश
(3) मिजारेम
उपर्युक्त राज्यों में से किसमें/किनमें ‘उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदापर्णी वन’ होते हैं?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. 
(ग)
उपाय:

उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदापर्णी वनों का विस्तार हिमाचल प्रदेश में नहीं है। ये वन 200 सेमी से अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

प्रश्न.16. भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपान्तरित कर देते हैं। जैसे - जैसे समय गजुरता है, ये पुल और अधिक मजबूत होते जाते हैं। ये अनोखे ‘जीवित जड़ पुल’ कहाँ पाये जाते हैं?    [2015]
(क) मेघालय
(ख) हिमाचल प्रदेश
(ग) झारखण्ड
(घ) तमिलनाडु

उत्तर. (क)
उपाय:

भारत के मेघालय में खासी जनजाति के लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्द्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों के निर्माण में प्रयोग करते हैं। इस प्रकार के पुलों में से कछु की लंबाई 100 फीट तक होती है। इन पुलों का जीवनकाल 10 से 15 वर्ष तक होता है। ये पुल एक बार में 50 से ज्यादा व्यक्तियों के भार को वहन करने में समर्थ होते हैं। समय गुजरने के साथ-साथ ये पुल अधिकाधिक मजबूत होते हैं। विश्व में इस तरह का प्रयोग केवल मेघालय में ही पाया जाता है।

प्रश्न.17. भारत में ‘चांग्पा’ समुदाय के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः    [2014]
(1) वे मुख्यतः उत्तराखण्ड राज्य में रहते हैं।
(2) वे अच्छे किस्म का ऊन देने वाले पश्मीना बकरों-बकरियों को पालते हैं।
(3) उन्हें अनुसूचित जनजातियों की श्रेणी में रखा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3

उत्तर. (ख)
उपाय:

चांग्पा जम्मू आरै कश्मीर के जास्कर क्षेत्र में मुख्य रूप से पाया जाने वाला एक अर्द्ध खानाबदोश तिब्बती जातीय समूह है। वे पश्मीना बकरियों को पालते हैं, जिनसे अच्छी किस्म का ऊन प्राप्त होता है। उन्हें अनुसूचित जन जाति की श्रेणी में रखा जाता है।

प्रश्न.18. यदि आप हिमालय से होकर यात्रा करते हैं, तो आपको वहां निम्नलिखित में से किस पादप/ किन पदांपो को प्राकृतिक रूप में उगते हुए दिखने की सम्भावना है ?    [2014]
(1) बांज
(2) बुरूंश
(3) चंदन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुिनए।
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3

उत्तर. (क)
उपाय: 

बांज तथा बुरुंश हिमालयन क्षेत्र में पाए जाते हैं तथा चंदन दक्षिण भारत में पाया जाता है।

प्रश्न.19. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:    [2014]


पहाड़ियां  क्षेत्र
 (1) कार्डामॅम पहाड़ियाँ कोरोमण्डल तट
 (2) कैमूर पहाड़ियां कोंकण तट
 (3) महादेव पहाड़ियां मध्य भारत
 (4) मिकिर पहाड़ियां पूर्वोत्तर भारत

उपर्युक्त युग्मों में से कौन - से सही सुमेलित हैं?
(क) 1 और 2
(ख) 2 और 3
(ग) 3 और 4
(घ) 2 और 4

उत्तर. (ग)
उपाय: 

इलायची की पहाड़ियाँ भारत की दक्षिणी पहाड़ियाँ हैं तथा दक्षिणी पश्चिमी घाट की भाग हैं। ये दक्षिणी केरल तथा दक्षिण पश्चिम तमिलनाडु में स्थित हैं। वे कोरोमंडल तट में नहीं हैं। कैमूर की पहाड़ियां, विंध्य श्रृंखला वे पूर्वी भाग में हैं जिनका फैलाव मध्य प्रदेश से बिहार तक है। वे कोंकण तट में नहीं हैं। महादेव पहाड़ी मध्यप्रदेश में है जो भारत वे मध्य में स्थित हैं। मिकिर पहाड़ियां पूर्वोत्तर भारत वे असम में स्थित हैं।

प्रश्न.20. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:    [2014]


 आर्द्रभूमि नदियों का सगंम
 (1) हरिके आर्द्रभूमि संगम व्यास और सतलज का 
 (2) केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान बनास और चम्बल का सगंम 
 (3) कालेरूे झील  मुसी और कृष्णा का संगम

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. 
(क)
उपाय: 

हरिके आर्द्रभूमि व्यास तथा सतलज के संगम पर स्थित है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान जिसका पूर्व नाम भरतपुर पक्षी अभयारण था, गम्भीर तथा बाणगंगा नामक दो नदियों के संगम पर है। आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित कोलेरु झील भारत की सबसे बडी़ ताजे पानी की झीलें में से एक है।

प्रश्न.21. निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए:    [2014]
(1) बराक
(2) लोहित
(3) सबुन्सिरि
उपर्युक्त में से कौन-सी अरुणाचल प्रदेश से होकर बहती है/हैं?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. 
(ख)
उपाय: 

लोहित तथा सबुनसिरी नदियाँ अरुणाचल प्रदेश से होकर प्रवाहित होती हैं तथा बराक नदी दक्षिण असम में बहती है।

प्रश्न.22. पवनों का मौसमी उत्क्रमण किसका प्ररूपी अभिलक्षण है ?    [2014]
(क) विषुवतरेखीय जलवायु
(ख) भूमध्यसागरीय जलवायु
(ग) मानसून जलवायु
(घ) उपर्युक्त सभी जलवायु
उत्तर. 
(ग)
उपाय: 

मानसून ही केवल ऐसी जलवायु है, जिसमें मौसमों के बीच पवन का उलटफेर होता है।

प्रश्न.23. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:    [2014]


 राष्ट्रीय राजमार्ग इससे जुड़े शहर
 1. NH4 चेन्नई और हैदराबाद
 2. NH6 मुम्बई और कोलकाता
 3. NH15 अहमदाबाद और जोधपुर

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 3
(ग) 1, 2 और 3
(घ) कोई नहीं
उत्तर.
(घ)
उपाय: 

पश्चिमी तथा दक्षिणी भारत में एक NH4 एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह मुंबई को चेन्नई से जोड़ता है। भारत में NH6 गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखण्ड तथा पश्चिमी बंगाल से होकर गुजरता है। यह सूरत को कोलकाता से जोड़ता है। NH15 पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है। गुजरात में NH15 सामखियाली को पंजाब में पठानकोट से जोड़ता है। भद्राचलम धर्मिक स्थल के रूप में तथा करनाल कृषि अनुसंधन के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न.24. भारत के निम्नलिखित नगरों पर विचार कीजिए:    [2014]
(1) भ्रदाचलम

(2) चंदेरी
(3) कांचीपुरम
(4) करनाल
उपर्युक्त में से कौन-कौन से पारम्परिक साड़ी/वस्त्र उत्पादन के लिए सुख्यात है?
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 2 और 3
(ग) 1, 2 और 3
(घ) 1, 3 और 4

उत्तर. (ख)
उपाय:

चंदेरी (मध्य प्रदेश) तथा कांचिपुरम (तमिलनाडु) सिल्क साड़ियों के लिए प्रसिद्ध हैं।

The document भारत का भूगोल (Geography) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) is a part of the UPSC Course यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार).
All you need of UPSC at this link: UPSC

FAQs on भारत का भूगोल (Geography) - UPSC Previous Year Questions - यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

1. भारत का भूगोल क्या है?
उत्तर: भारत का भूगोल उसके भू-रचना, जलवायु, पर्यावरण, नदियाँ, पर्वत श्रृंग, मैदान, जंगल, खारी, धारा, झील, वनस्पति, जीव-जंतुओं की विविधता, वन्य जीवों की संरक्षण क्षेत्र, मानव निवास क्षेत्र, और इत्यादि के साथ संबंधित है।
2. भारतीय उपमहाद्वीप किस दिशा में स्थित है?
उत्तर: भारतीय उपमहाद्वीप दक्षिण एशिया में स्थित है।
3. भारत के मुख्य नदी सिंधु, गंगा और यमुना हैं। इनमें से कौन-सी नदी सबसे लम्बी है?
उत्तर: भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है।
4. भारत की सबसे ऊची पर्वत शिखर कौन सा है?
उत्तर: भारत की सबसे ऊची पर्वत शिखर कंचनजंघा है।
5. भारत की मुख्य धाराएं कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: भारत की मुख्य धाराएं हिमालयी धारा, विंध्याचल धारा, सतपुड़ा धारा और अरावली धारा हैं।
Related Searches

भारत का भूगोल (Geography) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

ppt

,

Viva Questions

,

Extra Questions

,

भारत का भूगोल (Geography) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

Important questions

,

भारत का भूगोल (Geography) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

shortcuts and tricks

,

pdf

,

Free

,

Exam

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

past year papers

,

mock tests for examination

,

Summary

,

MCQs

,

Sample Paper

,

video lectures

;