UPSC Exam  >  UPSC Notes  >  यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)  >  अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य (Current Affairs) - UPSC Previous Year Questions

अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य (Current Affairs) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) PDF Download

प्रश्न.1. प्रायः समाचारों में आने वाला Cas9 प्रोटीन क्या है?  [2019]
(क) लक्ष्य-साधित जीन संपादन (टारगेटेड जीन एडिटिंग) में प्रयुक्त आण्विक कैंची
(ख) रोगियों में रोगजनकों की ठीक-ठीक पहचान के लिए प्रयुक्त जैव संवेदक
(ग) एक जीन जो पादपों को पीड़क-प्रतिरोधी बनाता है
(घ) आनुवंशिकतः रूपांतरित फसलों में संश्लेषित होने वाला एक शाकनाशी पदार्थ
उत्तर. (क) 
उपाय: Cas9 एक ऐसी तकनीक है जो चिकित्सा शोधकर्ताओं को जीनोम के कुछ हिस्सों को संपादिक करने में सक्षम बनाती है। इसका प्रयोग DNA अनुभागों को हटाने, जोड़ने या बदलने में किया जाता है। यह वर्तमान में आनवुंशिक फेरबदल का सबसे सरल और सटीक तरीका है, इसलिए यह विज्ञान के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

प्रश्न.2. हाल ही में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से अरबों प्रकाश-वर्ष दूर विशालकाय ‘ब्लैकहोलों’ के विलय का प्रेक्षण किया। इस प्रेक्षण का क्या महत्त्व है? [2019]
(क) ‘हिग्स बोसाॅन कणों’ का अभिज्ञान हुआ।
(ख) ‘गुरुत्वीय तरंगों’ का अभिज्ञान हुआ।
(ग) ‘वाॅर्महोल’ से होते हुए अंतरा-मंदाकिनीय अंतरिक्ष यात्रा की संभावना की पुष्टि हुई।
(घ) इसने वैज्ञानिकों को ‘विलक्षणता’ (सिंगुलैरिटि)’ को समझना सुकर बनाया।
उत्तर. (ख)
उपाय: उक्त प्रेक्षण से गुरुत्वीय तरंगों से संबध्द जानकारी मिली। नवीनतम खोज पृथ्वी के लगभग एक अरब प्रकाश वर्ष की दुरी पर सूर्य के द्रव्यमान के 7 और 12 गुना, दो अपेक्षाकृत हल्के कृष्ण छिद्र के विलय से उत्पन्न हुई थी। सर्यू के द्रव्यमान के 18 गुना अंतिम ब्लैक होल के पीछे विलय हुआ, जिसका अर्थ है कि टकराव के दौरान लगभग 1 सौर द्रव्यमान के बराबर ऊर्जा गुरुत्वाकर्षण लहरों के रूप में, उत्सर्जित की गयी थी।

प्रश्न.3. हाल ही में भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ ‘नाभिकीय क्षेत्र में सहयोग क्षेत्रों के प्राथमिकीकरण और कार्यान्वयन हेतु कार्य योजना’ नामक सौदे पर हस्ताक्षर किया है? [2019]
(क) जापान
(ख) रूस
(ग) यूनाइटेड किंगडम
(घ) संयुक्त राज्य अमरीका
उत्तर. (ख)
उपाय: 5 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान नाभिकीय क्षेत्र में सहयोग क्षेत्रों के प्राथमिकीकरण और कार्यान्वयन हेतु कार्य-योजना नामक सौदे पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रश्न.4. निम्नलिखित में से किसने अपने नागरिकों के लिए दत्त संरक्षण (डेटा प्रोटेक्शन) और प्राइवेसी के लिए ‘सामान्य दत्त संरक्षण विनियमन (जेनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन)’ नामक एक कानून अप्रैल 2016 में अपनाया और उसका 25 मई, 2018 से कार्यान्वयन शुरू किया? [2019]
(क) ऑस्ट्रेलिया
(ख) कनाडा
(ग) यूरोपीय संघ (यूरोपियन यूनियन)
(घ) संयुक्त राज्य अमरीका
उत्तर. (ग)
उपाय: जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेग्युलेशन, 2018; डेटा प्रोटेक्शन डायरेक्टिव 95/46 ec का स्थान लेगा। प्राथमिक कानून यह बताता है कि कपंनियाँ यूरोपीय संघ के नागरिकों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा कैसे करती हैं। निर्देश दिया गया कि अनुपालन में पहले से मौजूद कपंनियाँ यह सुनिश्चित करें कि 25 मई, 2018 से प्रभावी होने वाले GDPR की नयी आवश्यकताओं के अनुरूप हों। यूरोपीय के प्रत्येक सदस्य राज्य पर GDPR की आवश्कताएँ लागू होती हैं, जिसका उद्देश्य यूरोपीय संघ के देशों में उपभोक्ता और व्यक्तिगत डाटा को अधिक सुसंगत संरक्षण को बनाना है।

प्रश्न.5. एशियाई आधारिक-संरचना निवेश बैंक [एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (AIIB)] के सदंर्भ  में, निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिएः  [2019]
1. AIIB के 80 से अधिक सदस्य राष्ट्र हैं। 
2. AIIB में भारत सबसे बड़ा शेयरधारक है। 
3. AIIB में एशिया से बाहर का कोई सदस्य नहीं है। 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(क) केवल
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. (क)
उपाय: एशियाई अवसरंचना निवेश बैंक (AIIB) की स्थापना 2015 में हुई थी। इसके सदस्यों की संख्या 97 हैं। AIIB में चीन सबसे बड़ा शेयर धारक है, जो 29,780.4 यूएस डाॅलर है । ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, रूस जैसे देश ऐशिया से बाहर के सदस्य हैं।

प्रश्न.6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः [2019] 
1. रामसर सम्मेलन के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र में सभी आर्द्र भूमियों को बचाना और संरक्षित रखना भारत सरकार के लिए अधिदेशात्मक है। 
2. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, भारत सरकार ने रामसर सम्मेलन की संस्तुतियों के आधर पर बनाए थे।
3. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, आर्द्र भूमियों के अपवाह क्षेत्र या जलग्रहण क्षेत्रों को भी सम्मिलित करते हैं, जैसा कि प्राधिकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. (ख)
उपाय: जब कोई देश रामसर सम्मेलन में शामिल होता है, तो यह आर्द्रभूमि के संरक्षण एवं सदुपयोग के लिए अंतरार्ष्ट्रीय प्रयास में सूचीबद्ध हो जाता है। एकबार जब कोई देश शामिल हो जाता है, तो प्रतिबंद्धताएँ होती हैं जिन्हें उसे दायित्वों के रूप में पूरा करना होता है। केवल कथन (3) सही है। वेटलैंड्स (संरक्षण एवं प्रबंधन) नियम, 2010, में आर्द्रभूमियों के अपवाह क्षेत्र या जलग्रहण क्षेत्रों को भी सम्मिलित करते है, जैसा कि प्राधिकार द्वारा निर्धारित किया गया है।

प्रश्न.7. निम्नलिखित में से कौन-सा देश पिछले पाँच वर्षों के दौरान विश्‍व में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है? [2019]
(क) चीन
(ख) भारत
(ग) म्यांमार
(घ) वियतनाम
उत्तर. (ख)
उपाय: भारत विगत दशक से विश्‍व में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है, जबकि चीन चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है।

प्रश्न.8. ‘वान्नाक्राई, पेट्रया आरै इटर्नलब्लू’ पद जो हाल ही में समाचारों में उल्लिखित थे, निम्नलिखित में से किसके साथ संबंधित हैं? [2018]
(क) एक्सोप्लैनेट्स
(ख) प्रच्छन्न मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी)
(ग) साइबर आक्रमण
(घ) लघु उपग्रह
उत्तर. (ग)
उपाय: वान्नाक्राई (Wannacry), पेट्रया(Petya) तथा इटर्नल ब्लू (Eternal blue) में सभी शब्द साइबर आक्रमण से सम्बन्धित हैं।

प्रश्न.9. भारत द्वारा चाहबार बदंरगाह विकसित करने का क्या महत्व हैं? [2017]
(क) अफ्रीकी देशों से भारत के व्यापार में अपार वृद्धि होगी।
(ख) तेल-उत्पादक अरब देशों से भारत के संबंध सुढृढ़ होंगे।
(ग) अफगानिस्तान और मध्य एशिया में पहुंच के लिए भारत को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
(घ) पाकिस्तान, इराक और भारत के बीच गैस पाइपलाइन का संस्थापन सुकर बनाएगा और उसकी सुरक्षा करेगा।
उत्तर. (ग)
उपाय: भारत और ईरान के बीच चाबहार बदंरगाह विकसित करने का समझौता न केवल दोनों देशों के पारस्परिक रिश्तों के लिए अहम है, बल्कि पूरे क्षेत्र के दीर्घकालीन शक्ति संतुलन के लिए भी काफी उपयोगी है। भारत के लिए इसकी रणनीतिक अहमियत इस मायने में है कि इसके जरिए उसे पाकिस्तान को बाईपास करते हुए अफगानिस्तान तक पहुँचने का एक मार्ग मिल जाएगा।

प्रश्न.10. ‘राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति (नेशनल इंटेलेक्टुअल प्रॉपर्टी राइट्स पाॅलिसी)’ के सदंर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः [2017]
1. यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPS समझौते के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है। 
2. औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग भारत में बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के विनियमन के लिए, केन्द्रक अभिकरण (नोडल एजेंसी) है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2 दोनों
(घ) न तो 1, न ही 2
उत्तर. (ग)
उपाय: राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति दोहा विकास एजेंडा तथा ट्रिप्स (TRIPS) समझौतें के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है, इसी कारण इस नीति को पेश किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की कारवाई पर डीआईपीपी (Department of Industrial Policy and Promotion) द्वारा निगरानी रखी जाएगी, जो भारत में आईपीआर के कार्यान्वयन और भविष्य के विकास के समन्वय तथा मार्गदर्शन एवं निगरानी का नोडल एजेंसी होगा।

प्रश्न.11. समाचारों में आने वाला ‘डिजिटल एकल बाजार कार्यनीति (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी)’ पद किसे निर्दिष्ट करता है ? [2017]
(क) ASEAN को
(ख) BRICS को
(ग) EU को
(घ) G20 को
उत्तर. (ग)
उपाय: डिजिटल एक बाजार कार्य नीति यूरोपीय संघ के ‘यूरोप 2020’ कार्यक्रम का हिस्सा या भाग है। ‘यूरोप 2020’ की रणनीति में निम्न तीन को यूरोपीय आयोग ने इसका स्तंभ बताया है-
(i) ऑन लाइन उत्पादों तथा सेवाओं तक पहुँच,
(ii) डिजिटल नेटवर्क और सेवाओं के विकास व वृद्धि की स्थिति
(iii) यूरोपीय डिजिटल अर्थव्यवस्था का विकास।

प्रश्न.12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः [2017]
1. भारत ने WTO के व्यापार सुकर बनाने के करार (TFA) का अनुसमर्थन किया है। 
2. TFA, WTO के बाली मंत्रिस्तरीय पैकेज 2013 का एक भाग है।
3. TFA जनवरी 2016 में प्रवृत्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 1 और 3
(ग) केवल 2 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. (क)
उपाय: भारत द्वारा वर्ल्ड ट्रेड एग्रीमेंट के ट्रेड फैसिलिटी एग्रीमेंट की पुष्टि कर 22 अप्रैल, 2016 को व्यापार सुलह करार के लिए डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक को सौंप दिया था। विश्व व्यापार संगठन के सदस्यों ने 2013 के बाली व्यापार समझौते पर वार्ता कर 22 फरवरी, 2017 को डब्ल्यूटीओ सदस्यता के दो-तिहाई बहुमत से अनुमोदन कर लागू किया। इसे फरवरी 2017 में लागू किया गया।

प्रश्न.13. आधुनिक अनुसंधान के सन्दर्भ में, हाल ही में समाचारों में आये दक्षिणी ध्रुव पर स्थित एक कण संसूचक (पार्टिकल डिटेक्टर) आइसक्यबू (Ice Cube) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः  [2015]
1. यह विश्व का सबसे बड़ा, बर्फ में एक घन किलोमीटर घेरे वाला, न्यूट्रिनो संसूचक (न्यूट्रिनो डिटेक्टर) है।
2. यह डार्क मैटर (Dark Matter) की खोज के लिए बनी शक्तिशाली दूरबीन है। 
3. यह बर्फ में गहराई में दबा हुआ है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. (घ)
उपाय: आइसक्यूब न्यूट्रिनों ऑब्जर्वेटरी, एक न्यूट्रिनों टेलीस्कोप है जिसका निर्माण अंटार्कटिका दक्षिणी ध्रुव पर किया गया है। इस परियोजना का विकास, संचलन व प्रबंधन विसकांसिन विश्वविद्यालय, मैडिसन कर रहा है। नवंबर, 2013 में की गई घोषणा के अनुसार इस टेलीस्कोप द्वारा 28 न्यूट्रिनों की खोज की गई है।

प्रश्न.14. गोल्डीलाॅक्स जोन (Goldilocks Zone) शब्द निम्नलिखित में से किसके सन्दर्भ में अक्सर समाचारों में देखा जाता है?  [2015]
(क) भूपृष्ठ के ऊपर वासयोग्य मण्डल की सीमाएँ
(ख) पृथ्वी के अन्दर का वह क्षेत्र जिसमें शेल गैस उपलब्ध है
(ग) बाह्य अन्तरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज
(घ) मूल्यवान धातुओं से युक्त उल्कापिंडो (मीटिओराइट्स) की खोज
उत्तर. (ग)
उपाय: गोल्डीलाॅक्स जोन अंतरिक्ष में ऐसा क्षेत्र होता है जहां पर एक ग्रह अपने तारे से इतनी दूर होता है कि उस ग्रह की सतह न तो अधिक ठंडी और न ही अधिक गर्म होती है। वह वाहय अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खाजे के संदर्भ अक्सर समाचारों में देखा जाता है।

प्रश्न.15. ‘गोलन हाइट्स ’ के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र निम्नलिखित में से किसके सम्बन्धित घटनाओं के सन्दर्भ में यदा-कदा समाचारों में आता है? [2015]
(क) मध्य एशिया
(ख) मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट)
(ग) दक्षिण-पूर्व एशिया
(घ) मध्य अफ्रीका
उत्तर. (ग)
उपाय: ‘गोलन हाइट्स’ इजरायल और सीरिया के मध्य स्थित एक विवादित क्षेत्र है, जिस पर इजरायल ने 1981 में सीरिया के साथ हुए युद्ध में कब्जा कर लिया था। 

प्रश्न.16. निम्नलिखित में से किनका, इबोला-विषाणु के प्रकोप के लिए हाल ही में समाचारों में बार-बार उल्लेख हुआ?  [2015]
(क) सीरिया और जाॅर्डन
(ख) गिनी, सिएरा लिओन और लाइबेरिया
(ग) फिलिपीन्स और पापुआ न्यू गिनी
(घ) जमैका, हैती और सुरिनाम
उत्तर. (ख)
उपाय: 25 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा के अनुसार, गिनी, सिएरा लिओन और लाइबेरिया नामक देशों में इबोला विषाणु का भयावह प्रकोप हुआ था, जिसके कारण हाल में समाचारों में उल्लेख हुआ था।

प्रश्न.17. प्रायः समाचारों में देखी जाने वाली ‘बीजिगं घोषणा आरै कार्रवाई मंच (बीजिंग डिक्लरेशन एंड प्लटैफार्म फारॅ एक्शन)’ निम्नलिखित में से क्या है?  [2015]
(क) क्षेत्रीय आतंकवाद से निपटने की एक कार्यनीति (स्ट्रैटेजी), शंघाई सहयोग सगंठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन) की बठैक का एक परिणाम
(ख) एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में धारणीय आर्थिक संवृद्धि की एक कार्य-योजना, एशिया-प्रशान्त आर्थिक मचं (एशिया-पैसिफिक इकनाॅमिक फोरम) के विचार-विमर्श का एक परिणाम
(ग) महिला सशक्तिकरण हेतु एक कार्यसूची, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन का एक परिणाम
(घ) वन्य जीवों के दुर्व्यापार (ट्रैफिकिंग) की रोकथाम हेतु कार्यनीति, पूर्वी एशिया शिखर सम्मलेन (ईस्ट एशिया समिट) की एक उद्घोषणा
उत्तर. (ग)
उपाय: संयुक्त राष्ट्र के सितंबर 1995 में आयोजित चतुर्थ विश्व सम्मेलन का आयोजन बीजिगं (चीन) में किया गया था। इस सम्मेलन के समापन पर महिला सशक्तिकरण हेतु एक कार्यसूची जारी की गई। इसे ही बीजिंग घोषणा एवं कार्रवाई मंच के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न.18. हाल ही में समाचारों में आई ‘फोर्टालेजा उद्घोषणा (फोर्टालेजा डिक्लेरेशन) निम्नलिखित में से किसके मामलों से सम्बन्धित है? [2015]
(क) ASEAN
(ख) BRICS
(ग) OECD
(घ) WTO
उत्तर. (ख)
उपाय: छंठा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (2014) ब्राजील ने फोर्टलेजा में आयोजित किया गया था। इसका थीम ‘समावेशी विकासः स्थायी समाधान’ था।

प्रश्न.19. अन्तर्राष्ट्रीय नकदी (लिकिडिटि) की समस्या निम्नलिखित में से किसकी अनुपलब्धता से सम्बन्धित है?  [2015]
(क) वस्तुएँ और सेवाएँ
(ख) सोना और चाँदी
(ग) डाॅलर और अन्य दुर्लभ मुद्राएँ (हार्ड करेंसीज)
(घ) निर्यात-योग्य बेशी (सरप्लस)
उत्तर. (ग)
उपाय: अन्तर्राष्ट्रीय नकदी की समस्या डाॅलर और अन्य दुर्लभ मुद्राओं की अनुपलब्धता से संबंधित है। भुगतान घाटे के संतुलन को वित्तपोषित करने के लिए अतंर्राष्ट्रीय तरलता आवश्यक है। अतंर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के वे सदस्य राष्ट्र जिनका भुगतान संतुलन घाटे में है, वे विदेशी मुद्रा में ऋण ले सकते हैं जिसे उन्हें आवश्यक रूप से ब्याज के साथ भगुतान करना होता है।

प्रश्न.20. हाल ही में एक जन-विद्रोह श्रृंखला जिसे ‘अरब स्प्रिंग’ कहा गया, मूलतः किस देश से शुरू हुई? [2014]
(क) मिस्र (इजिप्ट)
(ख) लेबनाॅन
(ग) सीरिया
(घ) ट्यूनीशिया
उत्तर. (घ)
उपाय: अरब जगत में, अरब स्प्रिंग, प्रदर्शन विरोध तथा नागरिक युद्ध की एक क्रांतिकारी लहर है जो 18 दिसम्बर 2010 को शुरू हुआ तथा अरब लीग के सभी देशों में फैल गया। यह मूलतः ट्यूनीशिया से शुरू हुआ।

प्रश्न.21. BRICS के रूप में ज्ञात देशों के एक समूह के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः  [2014] 
1. BRICS का पहला शिखर सम्मेलन रिओ दे जेनेरो में 2009 में हुआ था। 
2. दक्षिण अफ्रीका BRICS समूह में अन्त में शामिल हुआ। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2 दोनों
(घ) न तो 1 और न ही 2
उत्तर. (ख)
उपाय: BRICS एक परिवर्णी शब्द है जो पांच प्रमुख उभरते हुए राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था वाले देश - ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिणी अफ्रीका के परिषद को व्यक्त करता है। सन 2010 में दक्षिणी अफ्रीका के शामिल होने से पहले यह परिषद मूलतः "BRIC" के नाम से जाना जाता था। 16 जून, 2009 को औपचारिक तौर पर इसका (BRIC) सम्मेलन पहली बार येकैटरिनबर्ग (रूस) में, हुआ था।

The document अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य (Current Affairs) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) is a part of the UPSC Course यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार).
All you need of UPSC at this link: UPSC

FAQs on अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य (Current Affairs) - UPSC Previous Year Questions - यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

1. अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य क्या होता है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य विश्वभर में घटित हो रहे घटनाओं, कार्यक्रमों और मुद्दों को समझने की प्रक्रिया होती है। यह विभिन्न देशों के बीच संबंधों, युद्धों, व्यापार, राजनीति, सामरिक मामलों, वाणिज्यिक गतिविधियों, पर्यावरण के मुद्दों, खेलदुनिया, और सामाजिक मुद्दों को शामिल करता है।
2. अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें विश्व घटनाओं के बारे में जागरूक रखता है, देशों के बीच संबंधों को समझने में मदद करता है, और विभिन्न देशों के बीच सहयोग और संघर्षों की व्याख्या करता है। इसके अलावा, यह विभिन्न परीक्षाओं में भी महत्वपूर्ण है, जहां अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और विविधताओं के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे कि UPSC परीक्षा।
3. वर्तमान में चर्चित अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के उदाहरण क्या हैं?
उत्तर: वर्तमान में चर्चित अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के उदाहरण में निम्नलिखित शामिल हैं: - COVID-19 महामारी के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की भूमिका और वैश्विक सहयोग। - अमेरिका और चीन के बीच वाणिज्यिक ट्रेड विवाद और टैरिफ़ मुद्दे। - इस्लामिक देशों में आतंकवादी संगठनों के प्रभाव के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में चर्चा। - पेरिस समझौते के माध्यम से वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर देशों की सहमति और कार्रवाई। - भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में विवाद।
4. अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताएं।
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य कई पहलुओं को शामिल करता है, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं: - राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा: देशों के बीच सैन्य सहयोग और संघर्षों की चर्चा करता है। - आर्थिक सहयोग और व्यापार: विभिन्न देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को समझने के लिए जैसे वैश्विक व्यापार संगठन (WTO) और आर्थिक समझौते। - सामरिक सहयोग: देशों के बीच सैन्य सहयोग, युद्धों और आपसी सैन्य अभ्यास के बारे में चर्चा करता है। - पर्यावरणीय और जलवायु परिवर्तन: विभिन्न देशों के बीच संयुक्त योग्यता, जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर सहयोग और समझौता करता है। - सामाजिक मुद्दे: देशों के बीच सामाजिक मुद्दों, मानवाधिकार, लैंगिक समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों को समझने के लिए चर्चा कर
Related Searches

video lectures

,

shortcuts and tricks

,

Sample Paper

,

अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य (Current Affairs) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

MCQs

,

ppt

,

Summary

,

Objective type Questions

,

अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य (Current Affairs) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

past year papers

,

Important questions

,

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

Exam

,

pdf

,

Viva Questions

,

study material

,

अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य (Current Affairs) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

;