UPSC Exam  >  UPSC Notes  >  यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)  >  भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions

भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) PDF Download

प्रश्न.1. भारत में विशिष्टत: असुरक्षित जनजातीय समूहों [पार्टिकुलरली वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप (PVTGs)] के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [2019]

1. PVTGs देश के 18 राज्यों तथा एक संघ राज्यक्षेत्र में निवास करते हैं। 
2. स्थिर या कम होती जनसंख्या, PVTGs स्थिति के निर्धारण के मानदंडों में से एक हैं।
3. देश में अब तक 95 PVTGs आधिकारिक रूप से अधिसूचित हैं। 
4. PVTGs की सूची में ईरूलार और कोंडा रेड्डी जनजातियाँ शामिल की गई हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं ? 
(क) 1, 2 और 3 
(ख) 2, 3 और 4 
(ग) 1, 2 और 4 
(घ) 1, 3 और 4 
उत्तर. (ग)
उपाय:
भारत सरकार द्वारा 75 जनजातीय समूहों को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों  (PVTs) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। पीवीटीजी 18 राज्यों तथा अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह संघ राज्य-क्षेत्र में रहते हैं। मुख्यतः असुरक्षित जनजातीय समूहों की स्थिर या कम होती जनसंख्या, पीवीटीजी स्थिति के निर्धारण के मानदण्डों में से एक है। PVTG की सूची में तेलंगाना के खम्मम जिले के कोंडा रेड्डी और तमिलनाडु के इरूलर जनजातियां शामिल की गई हैं।

प्रश्न.2. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः [2019]
भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(क) 1, 2 और 4 
(ख) 1, 3 और 4 
(ग) 2 और 5
(घ) 3 और 5 
उत्तर. (क)
उपाय: 
सही सुमेलन है -
भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)
अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

प्रश्न.3. एन.एस.एस.ओ. के 70वें चक्र द्वारा संचालित ‘‘कृषक-कुटुम्बों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण’’ के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [2018]
1. राजस्थान में ग्रामीण कुटुम्बों में कृषि कुटुम्बों का प्रतिशत सर्वाधिक है। 
2. देश के कुल कृषि कुटुम्बों में 60% से कुछ अधिक ओ.बी.सी.के हैं। 
3. केरल में 60% से कुछ अधिक कृषि कुटुम्बों ने यह सूचना दी कि उन्होंने अधिकतम आय गैर कृषि स्रोतों से प्राप्त की है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
(क) केवल 2 और 4 
(ख) केवल 2
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3 
उत्तर. (ग)
उपाय: 
राजस्थान में ग्रामीण कुटुम्बों में कृषि कुटुम्बों का प्रतिशत 78.4 है। देश के कुल कृषि कुटुम्बों में 45 प्रतिशत ओबीसी के हैं। करेल में लगभग 61 प्रतिशत कृषि कुटुम्बों के अनुसार उनकी अधिकतम आय गैर-कृषि स्रोतों से प्राप्त होती है।

प्रश्न.4. मणिपुरी संकीतर्न के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः [2017]
1. यह गीत और नृत्य का प्रदर्शन है। 
2. केवल करताल (सिम्बल) ही वह एकमात्र वाद्ययंत्र है जो इस प्रदर्शन में प्रयुक्त होता है। 
3. यह भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिए प्रदर्शित किया जाता है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
(क) 1, 2 और 3
(ख) केवल 1 और 3
(ग) केवल 2 और 3
(घ) केवल 1
उत्तर. 
(ख)
उपाय: 
मणिपुरी संकृतन में गीत और नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है, जिसमें भगवान कृष्ण के जीवन लीलाओं को प्रदर्शित किया जाता है। इस गीत और नृत्य में न केवल करताल बल्कि ड्रम नामक वादय् का भी प्रयोग किया जाता है। इस गीत और नृत्य को यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत (मानवीय) की सूची में शामिल किया है।

प्रश्न.5. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः [2017]
भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
(क) केवल 1
(ख) केवल 1 और 3
(ग) केवल 2 और 3
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर. 
(क)
उपाय: 
चलिहा, सिंधियों द्वारा मनाया जानेवाला एक महत्त्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें वे अपने आराध्य देव ‘झूलेलाल’ की प्रार्थना करते हैं। नंदाराज जात यात्रा उत्तराखण्ड में गढ़वाली और कूमायूँनी लोगों का त्योहार है। वारी-वारकरी (पैढरपुर), महाराष्ट्र का एक त्योहार है जो मराठों द्वारा मनाया जाता है।

प्रश्न.6. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से ‘ग्रेट इंडियन हाॅर्नबिल’ के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक संभावना कहाँ है ? [2016]
(क) उत्तर-पश्चिमी भारत के रेतीले मरूस्थल
(ख) जम्मू-कश्मीर के उच्चतर हिमालय क्षेत्र
(ग) पश्चिमी गुजरात के लवण कच्छ क्षेत्र
(घ) पश्चिमी घाट
उत्तर. 
(घ)
उपाय:
भारत के पश्चिमी घाट में ग्रेट इंडियन होर्नबिल  के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक संभावना है।

प्रश्न.7. हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को ‘राज्य तितली’ के रूप में घोषित किया है ? [2016]
(क) अरुणाचल प्रदेश
(ख) हिमाचल प्रदेश
(ग) कर्नाटक
(घ) महाराष्ट्र
उत्तर.
 (घ)
उपाय:
जून 2015 में, महाराष्ट्र सरकार ने नीले मोरमोन (पापिलियो पालीम्नस्टर) को राजकीय तितली के रूप में घोषित किया। ये सहयाद्री की पहाड़ियों में पायी जाती है।

प्रश्न.8. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: [2015]
भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं ?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. 
(क)
उपाय: 
महादेव पहाड़ियां मध्य प्रदेश मे अवस्थित हैं जबकि पुष्कर राजस्थान में है। सतमाला पहाड़ियों महाराष्ट्र के नासिक जिला में अवस्थित हैं।

प्रश्न.9. राष्ट्रिय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत (नैशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया) (NIF) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/ हैं?                   [2015]
1. NIF, केंद्रीय सरकार के अधीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त संस्था है। 
2. NIF, अत्यन्त उन्नत विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग से भारत की प्रमुख (प्रीमियर) वैज्ञानिक सस्थाओं में अत्यन्त उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूत करने की एक पहल है। 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 3 दोनों
(घ) न तो 1 और न ही 2
उत्तर. 
(क)
उपाय: 
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौघोगिकी विभाग की एक स्वायत संस्था है, जिसकी स्थापना फरवरी 2000 में अहमदाबाद में हुई थी। इसका उद्देश्य जमीनी नवप्रवर्तनों की खोज, उनका पुनरोत्पादन एवं प्रोत्साहन द्वारा भारत को नवप्रवर्तनात्मक और सृजनात्मक समाज बनाने तथा वहनीय प्रौघोगिकीयों में वैश्विक नतेृत्व के रूप में स्थापित करने में मदद करना है।

प्रश्न.10. भारत निम्नलिखित में से किसका/किनका सदस्य है? [2015]
1. एशिया-प्रशान्त आर्थिक सहयोग (एशिया पैसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन) 
2. दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का सगंठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशन्स) 
3. पूर्व  एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट) 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(क) केवल 1 और 2
(ख) केवल 3
(ग) 1, 2 और 3
(घ) भारत इनमें से किसी का सदस्य नहीं है
उत्तर. 
(ख)
उपाय: 
भारत एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) व दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के सगंठन (आसियान) का सदस्य नहीं है। उल्लेखनीय है कि एपेक में 21 देश और आसियान में 10 देश है। भारत पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का सदस्य है।

प्रश्न.11. कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट (रेफर) करती है: [2015]
(क) दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
(ख) पूर्वोत्तर भारत में बासं के हस्तशिल्प पर हाथ से किया गया चित्राकंन
(ग) भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ऊनी वस्त्र पर ठप्पे (ब्लाॅक) से की गई चित्रकारी
(घ) उत्तर-पश्चिमी भारत में सजावटी रेशमी वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
उत्तर. 
(क)
उपाय: 
कलमकारी चित्रकारी दक्षिण भारत में प्रचलित है। यह सूती वस्त्रों पर हाथ से की गई एक प्रकार की पेंटिंग है। आंध्र प्रदेश का मछलीपट्टनम कलमकारी शिल्प के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न.12. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में ‘पंचायतन’ शब्द किसे निर्दिष्ट करता है? [2014]
(क) ग्राम के ज्येष्ठ-जनों की सभा
(ख) धार्मिक सम्प्रदाय
(ग) मन्दिर रचना-शैली
(घ) प्रशासनिक अधिकारी
उत्तर. 
(ग)
उपाय: 
पंचायतन मंदिर निर्माण की एक शैली है जिसमें एक केन्द्रीय मंदिर चार सहायक मंदिरों से घिरा होता है। खजुराहो का कन्दरिया महादेव मंदिर, भुबनेश्वर का लिंगराज मंदिर इस शैली के प्रमुख उदाहरण हैं।

प्रश्न.13. निम्नलिखित में से कौन-सा सगंठन ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आऊटलुक ’ नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है? [2014]
(क) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(ख) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
(ग) विश्व आर्थिक फोरम
(घ) विश्व बैंक
उत्तर. 
(क)
उपाय: 
वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) डाटावेस में मैक्रोइकॉनॉमिक्स डेटा सिरीज होती है जो विश्व मुद्रा कोष द्वारा तैयार वर्ल्ड इकोनाॅमिक आउटलुक रिपोर्ट के सांख्यिकीय परिशिष्ट से प्राप्त होती है।

प्रश्न.14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [2014] 
1. ‘बीजक’ सन्त दादू दयाल के उपदेशों का एक संकलन है। 
2. पुष्टि मार्ग के दर्शन को मध्वाचार्य ने प्रतिपादित किया। 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 3 दोनों
(घ) न तो 1 और न ही 2
उत्तर. 
(घ)
उपाय: 
कथन-1 गलत है क्योंकि कबीर ने कबीरपंथी समुदाय की स्थापना की। बीजक इनके उपदेशों का संकलन है। कथन-2 गलत है। पुष्टिमार्ग के दर्शन को वल्लभाचार्य ने प्रतिपादित किया।

प्रश्न.15. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः [2014]
भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. 
(क)
उपाय: 
यक्षगान कर्नाटक का नाट्य कला है। मोहिनी अट्टम केरल से संबंधित है, गरबा गुजरात का नृत्य रूप है।

प्रश्न.16. भारत की संस्कृति एवं परम्परा के सन्दर्भ में ‘कलारीपयट्टू’ क्या है? [2014]
(क) यह शैवमत का प्राचीन भक्ति पंथ है जो अभी भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में प्रचलित है
(ख) यह कांसे और पीतल के काम की एक प्राचीन शैली है जो अभी भी कोरोमण्डल क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में पाई जाती है
(ग) यह नृत्य-नाटिका का एक प्राचीन रूप है और मालाबार के उत्तरी हिस्से में एक जीवन्त परम्परा है
(घ) यह एक प्राचीन मार्शल कला है और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में जीवन्त परम्परा है
उत्तर. 
(घ)
उपाय:
‘‘कलारीपयट्टू’’ एक प्राचीन मार्शल कला है जो दक्षिण भारत (केरल) के कुछ हिस्सों में जीवंत परम्परा है। यह शब्द पहली बार तमिल संगम साहित्य (300 ईº पुº -300 ईº) में मिलता है।

प्रश्न.17. विख्यात सत्रीया नृत्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [2014]
1. सत्रीया, संगीत, नृत्य तथा अभिनय का सम्मिश्रण है। 
2. यह असम के वैष्णवों की शताब्दियों पुरानी जीवन्त परम्परा है। 
3. यह तुलसीदास, कबीर और मीराबाई द्वारा रचित भक्ति-गीतों के शास्त्रीय रागों तथा तालों पर आधारित है। 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
(क) केवल 1
(ख) केवल 1 और 2
(ग) केवल 2 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. 
()
उपाय:
महान वैष्णव संत तथा असम के समाज सुधारक, महापुरूष शंकरदेव ने 15 वीं शतांब्दी में सत्रीया नृत्य का शुभारम्भ वैष्णव मत के प्रचार हेतु सशक्त माध्यम के रूप में किया। यह आसामी संगीत, नृत्य तथा नाटक का नवीन वैष्णव कोष है। सत्रीया संगीत में शास्त्रीय राग, ताल तथा परम्परागत गीतों का समावेश है।

The document भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) is a part of the UPSC Course यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार).
All you need of UPSC at this link: UPSC

FAQs on भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions - यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

1. भारतीय परिदृश्य क्या है?
उत्तर. भारतीय परिदृश्य भारत के विभिन्न भूभागों में पाए जाने वाले प्राकृतिक और मानव सृजनों का संग्रह है। इसमें भारतीय अर्थ, संस्कृति, ऐतिहासिक स्थल, धर्मीय स्थल, प्राकृतिक प्रमुखताएं, नदी-सागर, पहाड़ी इत्यादि शामिल होते हैं।
2. भारतीय परिदृश्य क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर. भारतीय परिदृश्य महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे विशेष रूप से पर्यटन, प्राकृतिक संसाधनों का अध्ययन, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रबंधन, वनस्पति और जीव-जंतु विविधता का अध्ययन, और जनसंख्या और विकास के गठन में महत्वपूर्ण साधन होने के लिए प्रयोग किया जाता है।
3. भारतीय परिदृश्य के विभिन्न प्राकृतिक आकर्षण कौन-कौन से हैं?
उत्तर. भारतीय परिदृश्य में कई प्राकृतिक आकर्षण हैं, जैसे कि हिमालय, ठार-मार्वाड़, गंगा घाटी, ताप्ती घाटी, वैष्णो देवी, जैसलमेर, जोधपुर, आंडमान और निकोबार द्वीप समूह, डाल झील, इत्यादि।
4. भारतीय परिदृश्य के ऐतिहासिक स्थल कौन-कौन से हैं?
उत्तर. भारतीय परिदृश्य में कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल हैं, जैसे कि ताज महल, खजुराहो मंदिर, रेड फोर्ट, जैन मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, पुरी जगन्नाथ मंदिर, वृंदावन कृष्ण मंदिर, और खंडवा विश्राम घाटी।
5. भारतीय परिदृश्य का पर्यटन में क्या महत्व है?
उत्तर. भारतीय परिदृश्य पर्यटन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश के पर्यटन उद्योग का मुख्य स्रोत है। देश में ऐतिहासिक स्थल, प्राकृतिक आकर्षण, सौंदर्य, धार्मिक स्थल, शौक, आदिवासी संस्कृति, और प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल जैसे विभिन्न आकर्षण हैं, जो देश को विश्व पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान प्रदान करते हैं।
Related Searches

Summary

,

भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

Free

,

Viva Questions

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

pdf

,

Sample Paper

,

study material

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

video lectures

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

ppt

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

भारतीय परिदृश्य (General Knowledge) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

Extra Questions

;