UPSC Exam  >  UPSC Notes  >  यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)  >  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (General Science) - UPSC Previous Year Questions

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (General Science) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) PDF Download

प्रश्न.1. परिधेय प्रौद्योगिकी (विअरेबल टेक्नोलाॅजी) के संदर्भ में, परिधेय उपकरणों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा/से कार्य निष्पन्न किया जा सकता है/किए जा सकते हैं?
(1) किसी व्यक्ति का अवस्थान (लोकेशन) निर्धारण
(2) किसी व्यक्ति का निद्रा माॅनीटरन
(3) श्रवण दोषयुक्त व्यक्ति की सहायता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।    (2019)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(घ)
उपाय: परिधेय प्रौद्योगिकी के अंतर्गत अनेक प्रकार के उपकरण शामिल हैं। वायु गुणवत्ता की निगरानी, प्रदूषकाें काे मापने और श्वसन समस्याओं वाले लोगों के लिए हाॅटस्पाॅट की पहचान हेतु इस प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जा रहा है। हृदय और मस्तिष्क की गतिविधि नींद की गड़बड़ी, मांसपेशियाें के कार्य इत्यादि हेतु इलेक्ट्रॉनिक सेंसर वाले उपकरण प्रयुक्त हाे रहे हैं। जीवीएस की सहायता से किसी व्यक्ति का अवस्थान निर्धारण, श्रृवण शक्ति सुधारने के लिए हियरिंग ऐड का इस्तेमाल हाे रहा है। इस तरह सभी विकल्प सही हैं।

प्रश्न.2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
डिजिटल हस्ताक्षर
(1) एक ऐसा इलेक्ट्राॅनिक अभिलेख है, जो इसे जारी करने वाले प्रमाणन प्राधिकारी की पहचान करता है
(2) इंटरनेट पर सूचना या सर्वर तक पहुंच के लिए किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में प्रयुक्त होता है
(3) इलेक्ट्राॅनिक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने की एक इलेक्ट्राॅनिक पद्धति है और सुनिश्चित करता है कि मूल अंश अपरिवर्तित है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?    (2019)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(ग)/(घ)
उपाय: डिजिटल हस्ताक्षर, डिजिटल दस्तावेजों की प्रामाणिकता पेश करने के लिए एक गणितीय योजना है। इसे किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में प्रयुक्त होता है। डिजीटल हस्ताक्षर अक्सर इलेक्ट्राॅनिक हस्ताक्षर लागू करने के लिए प्रयुक्त होते है।

प्रश्न.3. मनोरंजन हेतु डिजिटल प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में,
निम्नलिखित कथनो पर विचार किजिए:
(1) संवर्धित वास्तविकता [ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR)], में एक 
छद्म वातावरण सृजित हो जाता है और भौतिक संसार पूरी तरह बहिष्कृत हो जाता है।
(2) आभासी वास्तविकता [वर्चुअल रिएलिटि (VR)], में कंप्यूटर द्वारा सृजित प्रतिमाएँ वास्तविक जीवन की वस्तुओं या परिवेशों पर प्रक्षेपित हो जाती हैं।
(3) AR व्यक्तियों को सँसार में विद्यमान रहने देता है और स्मार्ट-फोन या PC के कैमरे का उपयोग कर अनुभव को उन्नत करता है।
(4) VR संसार को पृथक् कर देता है और व्यक्ति को एक अलग धरातल पर ले जाकर उसे पूर्ण निमग्नता का अनुभव प्रदान करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?    (2019)
(क) केवल 1 और 2
(ख) 3 और 4
(ग) 1, 2 और 3
(घ) केवल 4
उत्तर. 
(ख)
उपाय: संवर्धित वास्तविकता (AR) कंप्यूटर द्वारा सृजित प्रतिभाएं वास्तविक जीवन की वस्तुओं या परिवेशाें पर प्रक्षेपित हाे जाती हैं, जबकि आभासी वास्तविकता में एक छद्म वातावरण सृजित हाे जाता है तथा भौतिक संसार पूरी तरह से बहिष्कृत हाे जाता है।

प्रश्न.4. संचार प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, LTE (लाॅन्ग-टर्म इवाॅल्यूशन) और VoLTE (वाॅइस ओवर लाॅन्ग-टर्म इवाॅल्यूशन) के बीच क्या अंतर है/हैं?
(1) LTE को साधारणतः 3G के रूप में विपणित किया जाता है तथा VoLTE को साधरणतः उन्नत 3G के रूप में विपणित किया जाता है।
(2) LTE डेटा-ओन्ली तकनीक है और VoLTE वाॅइस-ओन्ली तकनीक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।    (2019)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2 दोनों
(घ) न तो 1, न ही 2
उत्तर.
(घ)
उपाय: LTE और VoLTE दोनों तकनीक में 4G का प्रयोग किया जाता है। दोनों तकनीक 4G इंटरनेट चलाने मे मदद करती है। VoLTE, LTE की उन्नत तकनीक है। LTE से काॅल करने के लिए 4G इंटरनेट की आवश्यकता होती है किन्तु VoLTE से बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के भी काॅल किया जा सकता है।

प्रश्न.5. RNA अंतर्क्षेप [RNA इंटरफेरेंस (RNAi)]' प्रौद्योगिकी ने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। क्यों?
(1) यह जीन अनभिव्यक्तिकरण (जीन साइलेंसिंग) रोगोपचारों के विकास में प्रयुक्त होता है।
(2) इसे कैंसर की चिकित्सा में रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
(3) इसे हाॅर्मोन प्रतिस्थापन रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
(4) इसे ऐसी फसल पादपों को उगाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है, जो विषाणु रोगजगकों के लिए प्रतिरोधी हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।    (2019)
(क) 1, 2 और 4
(ख) 2 और 3
(ग) 1 और 3
(घ) केवल 1 और 4
उत्तर.
(क)
उपाय: RNA अंतर्क्षेेय या RNAi प्रौद्योगिकी स्वाभाविक रूप से अंतर्जात और बहिर्जात रोगजनक कारणाें काे न्यूक्लिक एसिड के माध्यम से सुरक्षित करने तथा जीन अभिव्यक्ति काे संशोधित करने के लिए विकसित हुआ है। इस प्रौद्योगिकी द्वारा फसल पौधें में संक्रमण से लेकर मानव स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। यह हार्मोन प्रतिस्थापन हेतु प्रयुक्त नहीं होता।

प्रश्न.6. विज्ञान में हुए अभिनव विकासों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?     (2019)
(क) विभिन्न जातियों की कोशिकाओं से लिए गए DNA के खंडों को जोड़कर प्रकार्यात्मक गुणसूत्र रचे जा सकते हैं।
(ख) प्रयोगशालाओं में कृत्रिम प्रकार्यात्मक DNA के हिस्से रचे जा सकते हैं।
(ग) किसी जंतु कोशिका से निकाले गए DNA के किसी हिस्से को जीवित कोशिका से बाहर, प्रयोगशाला में, प्रतिकृत कराया जा सकता है।
(घ) पादपों और जंतुओं से निकाली गई कोशिकाओं में प्रयोगशाला की पेट्री डिश में कोशिका विभाजन कराया जा सकता है।
उत्तर.
(क)
उपाय: विभिन्न जातियाे की कोशिकाओं के DNA भिन्न-भिन्न होते हैं, अतः विभिन्न जातियाें की कोशिकाओं से लिए गए DNA के खण्डाें काे जोड़कर प्रकार्यात्मक गुणसूत्राें की रचना नहीं की जा सकती है।

प्रश्न.7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(1) भारतीय पेटेंट अधिनियम के अनुसार, किसी बीज को बनाने की जैव प्रक्रिया को भारत में पेटेंट कराया जा सकता है।
(2) भारत में कोई बौद्धिक संपदा अपील बोर्ड नहीं है।
(3) पादप किस्में भारत में पेटेंट कराए जाने के पात्र नहीं हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?    (2019)
(क) केवल 1 और 3
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(ग)
उपाय: भारतीय पेंटेट कार्यालय को पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड माकर्स (सीजीपीडीटीएम) के नियंत्रक जनरल के कार्यालय द्वारा प्र्शासित किया जाता है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है और यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आदेशानुसार काम करता है। पादप किस्में भारत में पेंटेट कराए जाने के पात्र नहीं  है। अतः केवल कथन 3 सत्य है।

प्रश्न.8. निम्नलिखित में से किसका/किनका मापन/आकलन करने के लिए उपग्रह चित्रों/सुदूर संवेदी आँकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है?
(1) किसी विशेष स्थान की वनस्पति में पर्णहरित का अंश
(2) किसी विशेष स्थान के धान के खेतों से ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन
(3) किसी विशेष स्थान का भूपृष्ठ तापमान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।    (2019)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(घ)
उपाय: 
सुदूर संवेदन, शुद्ध एवं वास्तविक समय मूल्यांकन निर्धारण एवं अंतरदेशीय जल संसाधनो के पूर्वानुमान का निरंतर प्रबोधन एवं भविष्यवाणी करता है। इस तंत्र का प्रयोग विभिन्न प्लेटफार्मो जैसे: उपग्रह एवं वायुयान से पृथ्वी की सतह से प्रेक्षित करने के लिए किया जाता है तथा यह विशाल क्षेत्रों पर संसाधनो एवं पर्यावरण के बारे में सूचनाओं के एकत्रीकरण एवं विश्लेषण की सम्भावनाओं काे दर्शाता है। सुदूर संवेदन और भौगोलीय सूचना तंत्र प्रणाली का प्रयोग जल संसाधन और जल प्रबंधन के अनेक क्षेत्रों जैसे- भू-उपयोग, भू-आच्छादन का वर्गीकरण, बाढ़, मैदानी प्रबंधन भूजल अध्ययन एवं किसी विशेष स्थान की वनस्पति में पर्णहरित की मात्रा, भू-पृष्ठ तापमान, धान के खेतों में ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन की मात्रा आदि के अनुप्रयोग में किया जाता है।

प्रश्न.9. ‘‘3D मुद्रण’’ का निम्नलिखित में से किसमें प्रयोग होता है?
(1) मिष्टान्न की चीजें बनाने मे
(2) जैव-इलेक्ट्राॅनिकी कर्ण के निर्माण मे
(3) आटोमोटिव उद्योग मे
(4) पुनर्निर्माणकारी शल्यकर्म में
(5) दत्त (डेटा) संसाधन प्रौद्योगिकियों मे
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः    (2018)
(क) केवल 1, 3 और 4
(ख) केवल 2, 3 और 5
(ग) केवल 1 और 4
(घ) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर.
(घ)
उपाय: 3D मुद्रण, जिसे त्रि-आयामी प्रिंटर के रूप में भी जाना जाता है, एक सचंयी विनिर्माण तकनीक है अर्थात रैपिड प्रोटोटाइप तकनीक मशीन। इस विधि में कंप्यूटर के नियंत्रण मे वस्तु पर किसी पदार्थ की परत-दर-परत डालते जाते हैं और वस्तुएँ तैयार होती जाती है। इसका आजकल प्रयोग बहुतायत से हाे रहा है। जैसे- पर्यावरणीय उपकरण सामान में, जैव इलेक्ट्राॅनिकी कर्ण के निर्माण में, मिष्ठान्न की चीजे बनाने में, आटोमेटिक उद्योग में, पुननिर्मार्णिकारी शल्यकर्म  मे तथा डेटा संसाधन प्रौद्योगिकी में किया जाता है।

प्रश्न.10. ‘वान्नाक्राई, पेट्या और इटर्नलब्लू’ पद जो हाल ही में समाचारों में उल्लिखित थे, निम्नलिखित में से किसके साथ संबंधित हैं?    (2018)
(क) एक्सोप्लैनेट्स
(ख) प्रच्छन्न मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी)
(ग) साइबर आक्रमण
(घ) लघु उपग्रह
उत्तर.
(ग)
उपाय: वान्नाक्राई (Wannacry), पेट्या (Petya) तथा इटनर्ल ब्लू (Eternal blue) मे सभी शब्द साइबर आक्रमण से संबंधित है।

प्रश्न.11. GPS तकनीक का उपयोग निम्नलिखित में से किन क्षेत्रो में हो सकता है?
(1) मोबाइल फोन प्रचालन
(2) बैंकिंग प्रचालन
(3) पाॅवर ग्रिडों का नियंत्रण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:    (2018)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(घ)
उपाय: वैश्विक स्थान निर्धारण प्रणाली (Global Positioning System GPS) एक वैश्विक नौहवन उपग्रह प्रणाली है, जिसका विकास संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा किया गया है।
इस प्रणाली के निम्नलिखित उपयोग है
(i) रियल टाइम मॅानिटरिगं (Real Time Monitoring)
(ii) मोबाइल फोन प्रचालन,
(iii) बैकिंग प्रचालन
(iv) पाॅवर ग्रिडाें का नियंत्रण
(v) भूमि, समुद्र और हवा नेविगेशन इत्यादि में

प्रश्न.12. जब सुबह आपके स्मार्ट फोन का अलार्म बजता है, तो आप उठ जाते है और अलार्म काे बदं करने के लिए उसे थपकी देते है जिससे आपका गीजर स्वतः ही चल पड़ता है। आपके स्नानागार में लगा स्मार्ट दर्पण दिन के मौसम को दर्शाता है और आपकी ऊपरी टंकी में पानी के स्तर का भी संकेत देता है। जब आप नाश्ता बनाने के लिए अपने रेफ्रीजरेटर से कुछ किराना-सामान निकाल लेते हैं, यह इसमें भंडारित सामान में आई कमी को जान लेता है और ताजे किराना-सामानों की पूर्ति के लिए क्रयादेश दे देता है। जब आप घर से बाहर कदम रखते हैं और दरवाजे पर ताला लगाते हैं, तब सभी बत्तियाँ, पंखे, गीजर और ए.सी. मशीनें स्वतः बंद हो जाती हैं। आपके कार्यालय के रास्ते पर, आपकी कार आगे आने वाले यातायात की भीड़ के बारे में आपको चेतावनी देती है और वैकल्पिक रास्ते का सुझाव देती है, और यदि आपको किसी बैठक के लिए देर हो रही है, तो यह उसके अनुसार आपके कार्यालय में संदेश भेज देती है।
इन आविर्भूत होती हुई संचार प्रौद्योगिकियों के सन्दर्भ में उपर्युक्त परिदृश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद सबसे उपयुक्त रूप से लागू होता है?    (2018)
(क) बाॅर्डर गेटवे प्रोटोकाॅल
(ख) इन्टरनेट ऑफ थिंग्स
(ग) इन्टरनेट प्रोटोकाॅल
(घ) वर्चुवल प्राइवेट नेटवर्क
उत्तर. 
(ख)
उपाय: इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिए कई प्रकार के प्रौद्योगिकियों और उपकरणाें काे एक साथ जोड़ा जा सकता है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स नेटवर्किंग के विकास की बड़ी सफलता है। इस तकनीक का इस्तेमाल सभी गैजेट्स और इलेक्ट्राॅनिक उपकरणाें काे इंटरनेट के माध्यम से आपस मे जोड़ने के लिए किया जाता है। इस तकनीक की मदद से जोड़े गए सभी स्मार्ट डिवाइस एक दूसरे काे डाटा भेजते हैं और एक दूसरे से डाटा प्राप्त कर सकते है। एक-दूसरे काे भेजे गए डाटा के आधार पर फिर ये कार्य करते है।

प्रश्न.13. निम्नलिखित युग्मो पर विचार कीजिए:
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (General Science) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?    (2018)
(क) केवल 1 और 3
(ख) केवल 2
(ग) केवल 2 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(ख)
उपाय: बेले 11 प्रयोग है जिसे B मेसान के गुणाें का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है। CRISPR-Cas 9 एक अनूठी तकनीक है जाे जिनेटिसिस्ट (Geneticist) और चिकित्सा शोध् कर्ताओं काे डीएनए के अनुभागाें काे हटाने, जोड़ने या बदलने के द्वारा जीनोम के कुछ हिस्सों को संपादित करने में सक्षम बनाती है। यह वर्तमान में जेनेटिक जोड़-तोड़ की सबसे सरल, सबसे बहुमुखी और सटीक विधि है।

प्रश्न.14. भारत मे विकसित आनुवंशिकत: रूपातंरित सरसों (जेनेटिकली मॉडिफाइड सरसों / GM सरसों) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
(1) GM सरसों में मृदा जीवाणु के जीन होते है जो पादप को अनेक किस्मों के पीड़कों के विरुद्ध पीड़क-प्रतिरोध् का गुण देते हैं।
(2) GM सरसों में वे जीन होते हैं जो पादप में पर-परागण और संकरण को सुकर बनाते हैं।
(3) GM सरसों का विकास IARI और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?     (2018)
(क) केवल 1 और 3
(ख) केवल 2
(ग) केवल 2 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(ख)
उपाय: 
भारत में विकसित आनुवंशिकतः रूपांतरित सरसो (जेनेटिकली माॅडिफाइड सरसों /GM सरसों) DMH-11 का विकास नेशनल डेयरी डेवेलपमेंट बोर्ड तथा बायोटेक्नोलाॅजी विभाग के सहयोग से दिल्ली विश्वविद्यालय के सेन्टर ऑफ जेनेटिक मैनिपुलेशन ऑफ क्राॅप प्लांट द्वारा किया गया है।
11 मई, 2017 काे पर्यावरण मंत्रालय के जेनेटिक इन्जिनियरिंग एप्रुवल कमेटी (Genetic Engineering Approval Committee) ने देश में विकसित GM सरसाें के व्यवसायिक प्रयोग का सुझाव दिया।
वैज्ञानिको के एक सुझाव द्वारा DMH-11 का विकास किया जा रहा है जिसमे मृदा के जीवाणुओ की गुणसूत्र व्यवस्था का उपयोग किया जाता है जिससे सरसाें सामान्यतः एक स्वपरागण वाला पौधा बन जाता है। इस प्रकार यह वर्तमान में उपलब्ध् तरीकाे की तलुना में सकंरण के लिए अधिक उपयुक्त होता है।

प्रश्न.15. कभी-कभी समाचार में उल्लिखित ‘टर्मिनल हाई आल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (टी.एच.ए.ए.डी.)’ क्या है?
(क) इज़रायल की एक राडार प्रणाली
(ख) भारत का घरेलू मिसाइल-प्रतिरोधी कार्यक्रम
(ग) अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली
(घ) जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक रक्षा सहयोग
उत्तर.
(ग)
उपाय: टर्मिनल हाई अल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (टी.एच.ए.ए.डी.) एक अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली है। इसे पूर्व में थियेटर हाई अल्टिट्यडू एरिया डिफेंस के नाम से जाना जाता था। यह एक मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली है जिसे हिट-टू-किल का उपयोग करके लघु, मध्यम और मध्यवर्ती रेंज बैलिस्टिक मिसाइलाे को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया था।

प्रश्न.16. भारत के उपग्रह प्रमोचित करने वाले वाहनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(1) PSLV से वे उपग्रह प्रमोचित किए जाते है जो पृथ्वी के संसाधनों के मानीटरन में उपयोगी हैं, जबकि GSLV को मुख्यतः संचार उपग्रहो को प्रमोचित करने के लिए अभिकल्पित किया गया है।
(2) PSLV द्वारा प्रमोचित उपग्रह आकाश में एक ही स्थिति में स्थायी रूप में स्थिर रहते प्रतीत होते हैं जैसा कि पृथ्वी के एक विशिष्ट स्थान से देखा जाता है।
(3) GSLV Mk III, एक चार-स्टेज वाला प्रमोचन वाहन है, जिसमें प्रथम और तृतीय चरणों में ठोस राॅकेट मोटरों का तथा द्वितीय और चतुर्थ चरणों में द्रव राॅकेट इंजनों का प्रयोग होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?    (2018)
(क) केवल 1
(ख) 2 और 3
(ग) 1 और 2
(घ) केवल 3
उत्तर.
(क)
उपाय: 
PSLV और GSLV दोनाें उपग्रह प्रक्षेपण यान है PSLV से वे उपग्रह प्रमोचित किये जाते हैं, जो पृथ्वी के संसाधनों के मानीटरिगं या रिमोट सेसिंग मे प्रयोग किए जाते है जबकि GSLV काे मुख्यतः संचार उपग्रहों काे प्रमोचित करने के लिए उपयोग में किया जाता है।

प्रश्न.17. भारतीय क्षेत्रीय-संचालन उपग्रह प्रणाली (इंडियन रीज.... नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम / IRNSS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(1) IRNSS के तुल्यकाली (जियोस्टेशनरी) कक्षाओ मे तीन उपग्रह है और भूतुल्यकाली (जियोसिंक्रोनस) कक्षाओ मे चार उपग्रह है।
(2) IRNSS की व्याप्ति सम्पूर्ण भारत पर और इसकी सीमाओं के लगभग 5500 वर्ग किमी बाहर तक है।
(3) 2019 के मध्य तक भारत की, पूर्ण वैश्विक व्याप्ति के साथ अपनी उपग्रह संचालन प्रणाली होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?    (2018)
(क) केवल 1
(ख) केवल 1 और 2
(ग) केवल 2 और 3
(घ) कोई नहीं
उत्तर.
(क)
उपाय: 
भारतीय क्षेत्रीय-संचालन उपग्रह प्रणाली (भारतीय प्रादेशिक नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) राष्ट्रीय अनुप्रयोगाें हेतु स्वतंत्र भारतीय उपग्रह स्थिति निर्धारण प्रणाली है इसका मुख्य उद्देश्य, भारत एवं इसके पड़ोसी देशो में विश्वसनीय अवस्थिति, नौवहन सेवाएँ उपलब्ध् कराना है। अंतरिक्ष खंड में सात उपग्रह शामिल हैं, तीन भू-स्थिर कक्षा (जी.ई.ओ.) में जाे भूमध्य रेखा से 29° की आनति पर स्थित है।

प्रश्न.18. कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जी डायोड (आर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड/OLED) का उपयोग बहुत से साधनों में अंकीय प्रदर्श (डिजिटल डिस्प्ले) सर्जित करने के लिए किया जाता है। द्रव क्रिस्टल प्रदर्शो की तुलना में OLED पद्रर्श किस प्रकार लाभकारी है?
(1) OLED प्रदर्श नम्य प्लास्टिक अवस्तरों पर संविरचित किए जा सकते हैं।
(2) OLED के प्रयोग से, वस्त्र में अंतः स्थापित उपरिवेल्लनीय प्रदर्श (रोल्ड-अप डिस्पले) बनाए जा सकते हैं।
(3) OLED के प्रयोग से, पारदर्शी प्रदर्श संभव है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः    (2017)
(क) केवल 1 और 3
(ख) केवल 2
(ग) 1, 2 और 3
(घ) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर.
(ग)
उपाय: एलसीडी की तुलना मे ओएलईडी का सबसे बडा़ लाभ यह है कि यह हल्का और लचीला प्लास्टिक सब्सट्रेट है। ओएलईडी डिस्प्ले लचीले प्लास्टिक सब्सट्रेट पर निर्मित किया जा सकता है जिसके कारण अन्य नए अनुप्रयोग के लिए लचीला कार्बनिक पक्राश उत्सर्जक डायोड का निर्माण  संभव हाे सकेगा; जैसे वस्त्र में अंतः स्थापित उपरिवेलनीय पद्रर्श (रोड-अप डिस्प्ले)/एलसीडी डिवाइसेस में प्रयुक्त ग्लास डिस्पले के विपरीत प्लास्टिक सबस्ट्रटे्स अधिक प्रतिरोधी है। सैमसंग कपंनी ने 2010 मे एक लैपटाॅप का प्रदर्शन किया था, जिसमे एक बड़ा पारदर्शी ओएलईडी डिस्प्ले था, जिसमे 40 प्रतिशत पारदर्शिता थी।

प्रश्न.19. ‘विकसित लेजर व्यतिकरणमापी अंतरिक्ष ऐन्टेना (इवाॅल्वड लेजर इन्टरफेरोमीटर स्पेस ऐन्टेना/eLISA)' परियोजना का क्या प्रयोजन है।    (2017)
(क) न्यूट्रिनों का संसूचन करना
(ख) गुरुत्वीय तरंगों का संसूचन करना
(ग) प्रक्षेपणास्त्रा रक्षा प्रणाली की प्रभावकारिता का संसूचन करना
(घ) हमारी संचार प्रणालियों पर सौर प्रज्वाल (सोलर फलेयर) के प्रभाव का अध्ययन करना।
उत्तर.
(ख)
उपाय: विकसित लेजर व्यतिकरण मापी अतंरिक्ष ऐन्टेना (eLISA) का प्राथमिक उद्देश्य कई आकाशगंगाओं के केन्द्राें में स्थित विशाल बलैक होल द्वारा उत्सर्जित गरुुत्वाकर्षण की तरंगो का पता लगाना और जाँच करना है। इसके अतिरिक्त यह आकाशगंगा मे हजाराे कॉम्पैक्ट द्विआधारी ताराे के सिग्नल के संकेत को मापेगा।

प्रश्न.20. कायिक कोशिका न्यूक्लीय अंतरण प्रौद्योगिकी (सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रान्सफर टेक्नोलाॅजी) का अनुप्रयोग क्या है?    (2017)
(क) जैव-डिम्भनाशी का उत्पादन
(ख) जैव-निम्नीकरणीय प्लास्टिक का निर्माण
(ग) जंतुओं का जननीय क्लोनिंग
(घ) रोग मुक्त जीवों का उत्पादन
उत्तर.
(ग)
उपाय: 
सोमैटिक सेल क्लोनिगं एक ऐसी तकनीक है, जिसमें एक दैहिक कोशिका (डीएनए) काे एक नए व्यक्ति की उत्पत्ति के लिए स्थानांतरित किया जाता है। आनुवंशिक रूप से नए व्यक्ति की दैहिक कोशिका दाता के समान होती है। इसका प्रयोग भूणिय स्टेम कोशिका अनुसधान मे या पुनयोर्जी चिकित्सा में किया जा सकता है इसे ‘चिकित्सीय क्लोनिगं’ भी कहा जाता है। इसे प्रजनन क्लोनिंग की प्रक्रिया में पहले चरण के रूप मे भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रश्न.21. कभी-कभी समाचारों में ‘इवेंट होराइजन’, ‘सिंगुलैरिटी’, ‘स्ट्रिंग थियरी’ और ‘स्टैण्डर्ड माॅडल’ जैसे शब्द, किस सन्दर्भ में आते हैं?    (2017)
(क) ब्रह्माण्ड का प्रेक्षण और बोध
(ख) सूर्य और चन्द्र ग्रहणों का अध्ययन
(ग) पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों का स्थापन
(घ) पृथ्वी पर जीवित जीवों की उत्पत्ति और क्रमविकास
उत्तर.
(क)
उपाय: इवेंट होराइजन, सिंगुलैरिटी, स्ट्रिंग थियरी तथा स्टैण्डर्ड माॅडल जैसे शब्दाें का संबंध ब्रह्माण्ड का अध्ययन तथा बोध से है। इवेंट होराइजन एक काल्पनिक सीमा है जाे ब्लैक होल के चाराें तरफ होती है। ब्लैक होल का केन्द्रीय भाग सिंगुलैरिटी कहलाता है।

प्रश्न.22. हाल ही में समाचारों में आने वाले ‘LiFi’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(1) यह उच्च गति डेटा संचरण के लिए प्रकाश को माध्यम के रूप में प्रयुक्त करता है।
(2) यह एक बेतार प्रौद्योगिकी है और 'WiFi’ से कई गुना तीव्रतर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।    (2016)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2 दोनों
(घ) न तो 1, न ही 2
उत्तर.
(ग)
उपाय: 
(i) ओडब्लयूसि तकनीक वाई-फाई की तरह ही संचार नेटवर्क, मोबाइल, उच्च गति की बातचीत के लिए एलईडी से निकले हुए प्रकाश का उपयोग माध्यम की तरह करती है। यह वाई-फाई की तरह ही द्विदिशा, उच्च गति और पूरी तरह से वायरलेस संचार प्रौद्योगिकी है।
(ii) वाई-फाई 10 गीगाबाइट्स प्रति सेकंड की दर से डेटा का स्थानांतरण करता है। वाई-फाई यंत्र एलईडी के माध्यम से डेटा भेजते है जाे रूक-रूक कर झिलमिलाहट उत्सजिर्त करते है जो मानव आख्ं के लिए अनुपयुक्त है।

प्रश्न.23. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले ‘डिजिलाॅकर (DigiLocker)' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(1) यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डिजिटल लाॅकर सिस्टम है।
(2) यह आपके ई - दस्तावेजों तक आपकी पहुँच को संभव बनाता है, चाहे भौतिक रूप से आपकी उपस्थिति कहीं भी हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।    (2016)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2 दोनों
(घ) न तो 1, न ही 2
उत्तर. 
(ग)
उपाय: 
डिजीलाॅकर या डिजिटल लाॅकर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रमुख पहलों में से एक है।
डिजिटल लाॅकर का उद्देश्य भौतिक दस्तावेजाें के उपयोग को कम करना है और विभिन्न एजेंसियाें के मध्य ई-दस्तावेजाें को साझा करना है।

प्रश्न.24. ग्रीज्ड लाइटनिंग-10 (GL-10) जिसका हाल ही में सामाचारों में उल्लेख हुआ, क्या है?    (2016)
(क) NASA द्वारा परीक्षित विधुत विमान
(ख) जापान द्वारा डिजाइन किया गया सौर शक्ति से चलने वाला दो सीटों वाला विमान
(ग) चीन द्वारा लांच की गई अंतरिक्ष वेघशाला
(घ) ISRO द्वारा डिजाइन किया गया पुनरोपयोगी राॅकेट
उत्तर.
(क)
उपाय: 
"ग्रीस्ड लाइटनिगं-10" (जीएल-10) का वजन 28 कि.ग्रा. है, जिसमें हेलीकाप्टर की तरह 10 इजंन उड़ान भर सकते हैं और उतर सकते हैं और एक वायुयान की तरह प्रभावी गति से उड़ सकते है। यह नासा द्वारा तैयार किया गया बैटरी से चलने वाले ड्रोन के समान है।

प्रश्न.25. जैव सूचना-विज्ञान (बायोइंफाॅमेंटिक्स) में घटनाक्रमों/गतिविधि के सदंर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद ‘ट्राॅसक्रिप्टोप’ किसे निर्दिष्ट करता है?    (2016)
(क) जीनोम संपादन में प्रयुक्त एंजाइमों की एक श्रेणी
(ख) किसी जैव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण शृंखला
(ग) जीन अभिव्यक्ति की क्रियाविधि का वर्णन
(घ) कोशिकाओं मे होने वाले आनुवंशिक उत्परिवर्तनो की एक क्रियाविधि
उत्तर.
(ख)
उपाय: 
ट्रांसक्रिप्टोम जैव द्वारा विसर्जित मैसेंजर आर एन ए अणुओ की पूरी फौज है। ट्रांसक्रिप्टोम शब्द का उपयोग एक विशेष सेल या उत्तक द्वारा उत्पादित एमआरएनए ट्रांसक्रिप्टस की व्यूह रचना के लिए किया जाता है।

प्रश्न.26. भारत ‘अतंरराष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रोयोगिक (International Thermonuclear Experiment Reactor) का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?
(क) यह विद्युत उत्पादन के लिए यूरेनियम की जगह थोरियम प्रयुकत कर सकता है।
(ख) यह उपग्रह मार्गनिर्देशन (सैटेलाइट नैविगेशन) में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर सकता है।
(ग) यह विद्युत उत्पादन ने अपने विखंडन (फिशन) रिएक्टरों की दक्षता में तेजी से सुधार ला सकता है।
(घ) यह विद्युत उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूजन) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है।
उत्तर.
(घ)
उपाय: 
(i) आईटीआर (इटंरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर) का उद्देश्य प्लाज्मा भौतिकी पर लंबे समय से चले आ रहे बहु-प्रतीक्षित प्रयोगात्मक अध्ययन से भारी पैमाने पर बिजली उत्पादन के लिए नाभिकीय सलंयन विदुयत केंद्र बनाना है।
(ii) "क्या नाभिकीय सलंयन भविष्य मे ऊर्जा और बिजली के स्रोत हो सकते है?" का पता लगाने के लिए इस तरह की परियोजना 2006 मे शुरू की गई है। इसलिए (घ) सबसे उपयुक्त विकल्प है।

प्रश्न.27. निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए-
ISRO द्वारा प्रमोचित मंगलयान
(1) को मार्स आर्बिटर मिशन भी कहा जाता है।
(2) ने भारत को, USA के बाद, मंगल के चारों ओर अंतरिक्ष यान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देश बना दिया है।
(3) ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बना दिया है, जिसने अपने अंतरिक्ष यान को मंगल के चारों ओर चक्रमण कराने में पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर ली
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?    (2016)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(ग)
उपाय: 
मार्स आर्बिटर मिशन (MOM) काे मंगलयान भी कहा जाता है। यह भारत का प्रथम अंतर ग्रहीय अभियान है तथा ISRO मंगल तक पहुँचने वाला चौथा अंतरिक्ष एजेंसी बन गया है।

प्रश्न.28. भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, ‘ऐस्ट्रोसैट (Astrosat)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही है/हैं?
(1) USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अंतरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की है।
(2) ऐस्ट्रोसैट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।    (2016)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2 दोनों
(घ) न तो 1, न ही 2
उत्तर.
(घ)
उपाय: यू.एस, रूस, यूरोपीयन यूनियन तथा जापान के बाद भारत विश्व में पाँचवाँ देश हाे गया है जाे खगोलीय वेधशाला का प्रक्षेपण किया है। ऐस्ट्रोसैट का वजन 1513 किग्रा है।

प्रश्न.29. आधुनिक अनुसंधान के सन्दर्भ में, हाल ही में समाचारों में आये दक्षिणी ध्रुव पर स्थित एक कण संसूचक (पार्टिकल डिटेक्टर) आइसक्यबू (Ice Cube) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
(1) यह विश्व का सबसे बड़ा, बर्फ में एक घन किलोमीटर घेरे वाला, न्यूट्रिनो संसूचक (न्यूट्रिनो डिटेक्टर) है।
(2) यह डार्क मैटर (Dark Matter) की खोज के लिए बनी शक्तिशाली दूरबीन है।
(3) यह बर्फ में गहराई में दबा हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है?    (2015)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर. 
(घ)
उपाय: 
आइसक्यूब न्यूट्रिनाें ऑब्जर्वेटरी, एक न्यूट्रिनो टेलीस्कोप है जिसका निर्माण अंटार्कटिका दक्षिणी ध्रवु पर किया गया है। इस परियोजना का विकास, सचंलन व प्रबंधन विस्कांसिन विश्वविद्यालय, मैडिसन कर रहा है। नवंबर, 2013 मे की गई घोषणा के अनुसार इस टेलीस्कोप द्वारा 28 न्यूट्रिनो की खोज की गई है।

प्रश्न.30. ‘फ्यूअल सेल्स (fuel cells)', जिसमें हाइड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत पैदा करने के लिए होता है, के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
(1) यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है, तो फ्यूअल सेल उप-उत्पाद (बाइ-प्रोडक्ट) के रूप में ऊष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है।
(2) फ्यूअल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्युत प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है, किन्तु लैपटाॅप कम्प्यूटर जैसी छोटी युक्तियों (डिवाइसेज) के लिए नहीं।
(3) फ्यूअल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्युत उत्पादन करते है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन -सा/से सही है?    (2015)
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर.
(क)
उपाय: 
फ्यूल सेल में हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत पैदा करने के लिए होता है। यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग विद्युत पैदा करने के लिए होता है ताे फ्यूल सेल उत्पाद के रूप मे उष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है।

The document विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (General Science) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) is a part of the UPSC Course यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार).
All you need of UPSC at this link: UPSC

FAQs on विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (General Science) - UPSC Previous Year Questions - यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

1. भौतिक विज्ञान और रसायन शास्त्र में क्या अंतर है?
उत्तर: भौतिक विज्ञान और रसायन शास्त्र दो अलग-अलग विज्ञान शाखाएं हैं। भौतिक विज्ञान में मानव और प्राकृतिक वस्तुओं की गतिविद्या, ऊर्जा, द्रव्यमान, बाल, अणु आदि के बारे में अध्ययन किया जाता है, जबकि रसायन शास्त्र में रासायनिक तत्वों, उनके गुणों, संरचना, रासायनिक प्रक्रियाओं और रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
2. जैव प्रौद्योगिकी क्या है?
उत्तर: जैव प्रौद्योगिकी एक विज्ञान है जो जीवविज्ञान, रसायन शास्त्र और अभियांत्रिकी को मिलाकर जीवन प्रक्रमों के उपयोग, उत्पादन और संशोधन के लिए जानकारी और तकनीक विकसित करती है। यह विज्ञान मानव स्वास्थ्य, खाद्य उत्पादन, औषधीय उत्पादन, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक क्रियान्वयन के लिए अद्यतित तकनीकों का उपयोग करती है।
3. जैव प्रौद्योगिकी में उपयोग होने वाले कुछ साधारण उत्पादों के नाम क्या हैं?
उत्तर: जैव प्रौद्योगिकी में उपयोग होने वाले कुछ साधारण उत्पादों के नाम हैं: जैव ईंधन, जैव उत्पाद, जैव इंजीनियरिंग, जैव उत्पादों का विकास, जैव चिकित्सा, जैव संशोधन, जैव उत्पादों का निर्माण और जैव प्रौद्योगिकी के लिए इम्यूनोलॉजी।
4. जैव प्रौद्योगिकी के लाभ क्या हैं?
उत्तर: जैव प्रौद्योगिकी के कई लाभ हैं, जैसे कि यह स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, कृषि उत्पादन को बढ़ाने, पर्यावरण की सुरक्षा करने, औषधीय उत्पादों के विकास को बढ़ाने, इंडस्ट्रियल प्रक्रियाओं को सुगम बनाने और सुरक्षित बनाने, और ऊर्जा संगठनों को विकसित करने में मदद करती है।
5. क्वांटम कंप्यूटिंग क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: क्वांटम कंप्यूटिंग एक उन्नत कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी है जिसमें क्वांटम बिट्स (क्यूबिट्स) का उपयोग किया जाता है, जो एकाधिक स्थिति में हो सकते हैं और जो अद्यतित परिकल्पना, संगणक क्षमता और गणना को संभव बनाते हैं। इसका महत्व इसे संगणक क्षमता के कार्यक्षमता को बढ़ाने, भौतिक विज्ञान में नई खोजों को संभव करने, सुरक्षित डेटा के साथीकरण को संभव करने, और बड़े संख्या की समस्याओं का समाधान करने में है।
Related Searches

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (General Science) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

pdf

,

Important questions

,

Sample Paper

,

Free

,

Exam

,

Extra Questions

,

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (General Science) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Semester Notes

,

video lectures

,

shortcuts and tricks

,

study material

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

MCQs

,

past year papers

,

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (General Science) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

practice quizzes

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Summary

;