आपदाओं का वर्गीकरण | आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन for UPSC CSE in Hindi PDF Download

आपदा एक प्राकृतिक अथवा मानव जनित घटना है, जिसका व्यापक परिणाम मानव क्षति है, अर्थात् - आपदा उन अप्रत्याशित दुष्प्रभावी चरम घटनाओं व प्रकोपों को कहा जाता है, जो प्रकृतिजन्य या मानवजनित होती हैं तथा जिनके द्वारा मानव, जीव-जन्तु एवं पादप समुदाय को अपार क्षति होती है। आपदा को अंग्रेजी में डिजास्टर (Disaster) कहा जाता है। इस शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द डीजास्त्र (Desastre) से हुई है, जो दो शब्दों 'Des' तथा 'Astre' से मिलकर बना है, जिसमें 'Des' का अर्थ अशुभ तथा 'Astre' का अर्थ सितारा होता है। इस प्रकार, अक्षरशः डिजास्टर का अर्थ अशुभ सितारा होता है।
कभी-कभी आपदा को प्रकोप भी कहा जाता है, परन्तु प्रकोप और आपदा में अन्तर है 

  1.  प्रकोप (Hazard) - प्रकोप, वे प्राकृतिक घटनाएं हैं, जो किसी भी तंत्र को व्यापक रूप से प्रभावित करती हैं तथा जो निर्जनक्षेत्रों में उत्पन्न होती हैं।
  2. आपदा (Disaster) - आपदा प्राकृतिक अथवा मानवीय कारणों से उत्पन्न, वे चरम घटनाएं होती हैं, जो मानव को प्रभावितकरती हैं। जब प्रकोप मानव आवासित क्षेत्र में आता है, तब आपदा का रूप से लेता है, जैसे - ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात आदि । सभी प्रकोप आपदा नहीं होते हैं। जब प्रकोप रिहायसी क्षेत्रों में आते हैं, तो वे आपदा बन जाते हैं अन्यथा वे निर्जन (मानव रहित) क्षेत्रों में मात्र चरम घटना ही बनकर रह जाते हैं।

मानव समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास के क्रम में समय के साथ प्राकृतिक आपदा के दुष्परिणाम, उसकी गहनता (Intensity)आपदा के प्रकारएवं बारंबारता (Frequency) तथा उसके द्वारा होने वाली क्षति बढ़ती जा रही है। विश्वभर के लोगों में इन आपदाओं के द्वारा उत्पन्न होने वाले नुकसान के प्रति चिंता निरन्तर बढ़ रही है तथा इनसे उत्पन्न जान-माल की क्षति को कम करने के उपाय ढूंढ़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपदा के प्रकार

उत्पत्ति के आधार पर आपदाओं को 2 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है -

आपदाओं का वर्गीकरण | आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन for UPSC CSE in Hindi

प्राकृतिक आपदाएं

मानव पर दुष्प्रभाव डालने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों को प्राकृतिक आपदाएं कहते हैं। प्राकृतिक आपदाएं अपेक्षाकृत तीव्रता से घटित होती हैं, जिन पर मानव समाज का नियंत्रण नहीं के बराबर होता है। इसके अन्तर्गत भूकम्प, भू-स्खलन, ज्वालामुखी विस्फोट, बाढ़, चक्रवात, रेगिस्तानी एवं हिमाच्छादित क्षेत्रों में विषम जलवायु दशाएं आदि आते हैं। इस प्रकार प्राकृतिक आपदाएं न केवल जन-धन को हानि पहुंचाती हैं, बल्कि पर्यावरण के ढांचे को भी प्रभावित करती हैं।

मानवजनित आपदाएं

  • मानवजनित आपदाएं ऐसी आपदा होती हैं, जिनके लिए सीधे तौर पर मानव जिम्मेदार हैं। ग्रीन हाउस प्रभाव व भूमण्डलीय तापन, वायु, जल व ध्वनि प्रदूषण, नाभिकीय दुर्घटना, बम विस्फोट, रेल, वायुयान व सड़क दुर्घटनाएं, शहरी आग, वनाग्नि आदि मानवीय क्रियाकलापों के ही परिणाम हैं । इसके अतिरिक्त कुछ प्राकृतिक आपदाओं को मानवीय गतिविधियों से बढ़ावा भी मिलता है। उदाहरणार्थ - वनों को काटने से बाढ़, सूखा, भू-स्खलन आदि का प्रकोप बढ़ जाता है।
  • आपदाएं वैश्विक रूप से घटित हो रही हैं। विश्व में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में आपदा से प्रभावित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण विश्व में जनसंख्या का निरन्तर वृद्धि होना है, क्योंकि जनसंख्या वृद्धि से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मानव बसाव की सघनता में निरन्तर वृद्धि हो रही है। विकसित देशों के साथ-साथ विकासशील देश भी प्राकृतिक और मानवजनित दोनों ही आपदाओं के विनाशकारी परिणामों द्वारा प्रभावित हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2014 में जारी किए गए एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2013 में भूकम्प और जलवायु परिवर्तन के कारण आई आपदाओं से दुनिया भर में 2.2 करोड़ लोग विस्थापित हुए, जो वर्ष 2012 में संघर्षों के कारण विस्थापित हुए लोगों की संख्या के लगभग 3 गुना है। भारत में वर्ष 2008-2013 के बीच कुल 2.16 कराड लोग विस्थापित हुए, जो कि चीन के बाद सर्वाधिक है।
  • यहां उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा तथा मानवजनित आपदा एक-दूसरे से पूर्णतः पृथक नहीं है। कभी-कभी प्राकृतिक आपदाएं आगे चलकर मानवजनित आपदाओं का कारण बनती हैं, तो कभी मानवजनित क्रियाएं प्राकृतिक आपदाओं को बढ़ा देती हैं।
The document आपदाओं का वर्गीकरण | आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन for UPSC CSE in Hindi is a part of the UPSC Course आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन for UPSC CSE in Hindi.
All you need of UPSC at this link: UPSC
Related Searches

pdf

,

आपदाओं का वर्गीकरण | आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन for UPSC CSE in Hindi

,

video lectures

,

past year papers

,

practice quizzes

,

Free

,

study material

,

Extra Questions

,

Important questions

,

Summary

,

Sample Paper

,

Exam

,

Previous Year Questions with Solutions

,

आपदाओं का वर्गीकरण | आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन for UPSC CSE in Hindi

,

shortcuts and tricks

,

mock tests for examination

,

ppt

,

Semester Notes

,

MCQs

,

Objective type Questions

,

आपदाओं का वर्गीकरण | आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन for UPSC CSE in Hindi

,

Viva Questions

;