CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: हमारा देश: भारत (Our Country - India)

हमारा देश: भारत (Our Country - India) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET PDF Download

अभ्यास

प्रश्न.1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखिए।

भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश है। इसलये इसके कई भौतिक विभाजन किये गए है जैसे:- हिमालय, भारत का उत्तरी मैदान, भारतीय महामरुस्थल, प्रायद्वीपीय पठार, तटीय मैदान, द्वीपसमूह।

(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखिए।

भारत की स्थलीय सीमा से जुड़े देश उत्तर पश्चिम में-अफगानिस्तान, पाकिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल, भूटान, पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार है।

(iii) कौन-सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं?

नर्मदा तथा तापी नदियाँ पश्चिम की ओर बहकर अरब सागर में गिरती हैं।

(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।

बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित है।

(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है?

भारत में 28 राज्य तथा 9 केंद्रशासित प्रदेश हैं। हरियाणा तथा पंजाब राज्यों की राजधानी (चण्डीगढ़) एक ही है।

(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती हैं, क्यों?

उत्तरी मैदानो के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार स्थित है। इसकी आकृति त्रिभुजाकार है।यहाँ बहुत सी पर्वत श्रृंखलाएं तथा घटिया स्थित है। उत्तरी मैदान में सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। ये मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं। यही कारण है कि इन मैदानों में जनसंख्या अधिक है।

(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?

लक्षद्वीप द्वीपसमूह छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल पर बना है, जिसे पॉलिप कहा जाता है।


प्रश्न.2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?
(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्रि
(ग) हिमाचल 

सही उत्तर (क) शिवालिक

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्रि 

सही उत्तर (ख) पश्चिमी घाट

(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित है?
(क) श्रीलंका तथा मालदीव
(ख) भारत तथा श्रीलंका
(ग) भारत तथा मालदीव 

सही उत्तर (ख) भारत तथा श्रीलंका

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन-से हैं?
(क) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव 

सही उत्तर (ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय

सही उत्तर (क) अरावली


प्रश्न.3. खाली स्थान भरें।
(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग ______ है।
(ii) महान हिमालय को ______ के नाम से भी जाना जाता है।
(iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से ______ भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
(iv) नर्मदा नदी ______ सागर में गिरती है।
(v) ______ भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

(i) 32.8 लाख वर्ग किमी.
(ii) हिमाद्रि
(iii) राजस्थान
(iv) अरब
(v) कर्क रेखा

The document हमारा देश: भारत (Our Country - India) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
967 docs|393 tests
Related Searches

हमारा देश: भारत (Our Country - India) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

video lectures

,

हमारा देश: भारत (Our Country - India) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

pdf

,

Exam

,

study material

,

Free

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

Summary

,

Semester Notes

,

हमारा देश: भारत (Our Country - India) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Extra Questions

,

shortcuts and tricks

,

Sample Paper

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

practice quizzes

,

MCQs

,

Important questions

;