CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार (Human Environment : Settlement, Transp

मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार (Human Environment : Settlement, Transp NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET PDF Download

अभ्यास

प्रश्न.1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) परिवहन के चार प्रकार क्या है?

परिवहन लोगों एवं सामान के आवागमन के साधन होते हैं। पुराने समय में अधिक दूरी की यात्रा करने में अत्यधिक समय लगता था। उस समय लोग पैदल चलते थे एवं अपने सामान को ढ़ोने के लिए पशुओं का उपयोग करते थे। पहिए की खोज से परिवहन आसान हो गया। समय के साथ परिवहन के विभिन्न साधनों का विकास होता गया, लेकिन आज भी लोग परिवहन के लिए पशुओं का उपयोग करते हैं। परिवहन के आधुनिक साधन समय एवं ऊर्जा की बचत करते हैं। परिवहन के चार मुख्य साधन हैं – सड़कमार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग एवं वायुमार्ग।

(ख) बस्ती से आप क्या समझते है?

बस्तियाँ, वे स्थान है जहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं। पहले मनुष्य वृक्षों एवं गुफाओं में निवास करते थे। जब उन्होंने फसलें उगाना शुरू किया, तो उनके लिए एक जगह स्थायी घर बनाना आवश्यक हो गया। बस्तियों का विकास नदी घाटियों के निकट हुआ, क्योंकि वहाँ पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध था एवं भूमि उपजाऊ थी। व्यापार, वाणिज्य एवं विनिर्माण विकास के साथ ही मानव बस्तियाँ बड़ी होती गई। नदी घाटी के निकट बस्ती पनपने लगी एवं सभ्यता का विकास हुआ। बस्तियाँ स्थायी या अस्थायी हो सकती हैं। जो बस्तियाँ कुछ समय लिए बनाई जाती है, उन्हें अस्थायी बस्तियाँ कहते हैं। यद्यपि अधिकांश बस्तियाँ आज स्थायी बस्तियां हैं। इन बस्तियों में लोग रहने के लिए घर बनाते हैं।

(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या है?

ग्रामीण बस्तियों में लोग कृषि, मत्स्य पालन वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन संबंधी कार्य करते हैं। ग्रामीण बस्ती सघन या प्रकीर्ण हो सकती हैं। सघन बस्तियों में घर पास – पास बने होते हैं। प्रकीर्ण बस्तियों में लोगों के घर दूर – दूर व्यापक क्षेत्र में फैले होते हैं।

(घ) रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएं?

रेलमार्ग के द्वारा तीव्रता से एवं कम खर्च में लोगों का आवागमन एवं भारी सामान को ढोने का कार्य होता है। सुपरफास्ट रेलगाड़ियों से परिवहन की गति और तीव्र हो गई है। मैदानी भागों में रेलमार्गों का जाल व्यापक रूप से फैला है।

(च) संचार से आप क्या समझते है?

संचार दूसरों के पास तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया है। तकनीकी विकास के साथ मानव ने संचार के नए एवं तीव्र साधनों को विकसित कर लिया है। संचार के क्षेत्र में विकास से विश्व में सूचना क्रांति आई है। सूचना प्रदान करने के लिए शिक्षा तथा मनोरंजन के लिए संचार के विभिन्न साधनों का उपयोग होता है। समाचारपत्रों , रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते है इसलिए इनको जनसंपर्क माध्यम कहते है। सेटेलाइट से संचार में तीव्रता आई है। अब हम इंटरनेट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मेल या ई – मेल भेज सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से विश्वभर में केवल सूचना एवं परस्पर समीपता ही नहीं मिलती, अपितु इनसे हमारा जीवन अधिक सुखमय भी बन गया है। अब हम घर बैठे ही रेल, हवाईजहाज एवं सिनेमा या होटल तक के लिए टिकट आरक्षित करवा सकते हैं। संपूर्ण विश्व में इस प्रकार लोगों के बीच, लोगों एवं सेवाओं तथा संस्थाओं के बीच तीव्र गति से आपसी संपर्क समय होने के कारण आज हम एक विश्व समाज के रूप में विकसित हो रहे हैं।

(छ) जन संपर्क माध्यम क्या है?

जिन संचार के साधनों द्वारा हम अधिक लोगों तक संदेश को पहुँचा सकते हैं, उन्हें जनसंपर्क माध्यम कहते हैं। रेडियो, टेलीविजन, समाचार – पत्र एवं पत्रिकाएँ जनसंपर्क माध्यम हैं।


प्रश्न.2. सही ( √ ) उत्तर चिन्हित कीजिए-

(क) इनमें से कौन – सा संचार का साधन नहीं है
(i) टेलीफोन
(ii) पुस्तक
(iii) मेज

सही उत्तर (iii) मेज

(ख) इनमें से कौन – सा सड़क का भूमिगत निर्माण है
(i) फ्लाईओवर  
(ii) एक्सप्रेस वे  
(iii)  सब वे

सही उत्तर (iii) सब वे

(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए निम्न में से कौन – सा यातायात का साधन उपयुक्त है
(i) ज़हाज
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार

सही उत्तर (i) ज़हाज

(घ) यातायात का कौन – सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता है।
(i) साइकिल
(ii) बस  
(iii) हवाईजहाज़

सही उत्तर (i) साईकिल


प्रश्न.3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ें बनाइए-

मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार (Human Environment : Settlement, Transp NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार (Human Environment : Settlement, Transp NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET


प्रश्न.4. कारण बताइए-

आज विश्व सिमटता जा रहा है।

आज सम्पूर्ण विश्व से जुड़ने के लिए यातायात और संचार के साधनों का काफी विकास हो गया है। परिवहन के साधनों के तीव्र विकास के फलस्वरूप विश्व के किसी भाग में पहुँचने में अब बहुत कम समय लगता है। संचार के साधनों के विकास के कारण अब पूरी दुनिया के देश आपस में जुड़ गए हैं। अब टेलीफोन, इंटरनेट आदि साधनों से किसी भी देश में संपर्क स्थापित कर सकते हैं। यातायात के साधनों और संचार के साधनों ने ही सम्पूर्ण विश्व को छोटा बना दिया है।


प्रश्न.5. क्रियाकलाप-

(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखें कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते हैं?
(i) परिवहन के दो से अधिक साधन।
(ii) परिवहन के तीन से अधिक साधन।
(iii) पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते हैं।

कई लोग अपने कार्यस्थल ओर जाने के लिए दो साधनों का प्रयोग करते है जैसे कि जिसके काम करने की जगह दूर है इसलिए उसे पहले सड़क मार्ग और और फिर रेल या बस मार्ग का साधन लेना पड़े उसी प्रकार पहले घर से बाइक फिर बस और फिर रेल मार्ग अपनाना पड़े। और कई ऐसे लोग होते है जिनका कार्यस्थल ज्यादा दूर ना हो और वे पैदल अपनी दूरी तय कर सके।

(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे?
(i) आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए। आप डॉक्टर को कैस सूचित करेंगे?
(ii) आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती है। आप इस समाचार को दूसरों तक कैसे पहुंचाएंगे?
(iii) आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जिसके कारण आप अगले दो दिन तक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे। आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे?
(vi) आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क घूमने जा रहा है। आप उसके साथ प्रतिदिन कैसे संपर्क में रहेंगे?

(i) हम डॉक्टर को फोन के माध्यम से सूचित करेंगे।
(ii) इसके लिए हम कई सारे चैनेल पर या समाचार पत्र द्वारा प्रदशन कर सकते है।
(iii) हम अपने शिक्षक को छुट्टी के लिए एक प्रार्थना पत्र लिखेंगे।
(vi) हम इंटरनेट द्वारा अपने मित्र से संपर्क में रह सकते है, जैसे: फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि।

The document मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार (Human Environment : Settlement, Transp NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
967 docs|393 tests
Related Searches

Previous Year Questions with Solutions

,

परिवहन एवं संचार (Human Environment : Settlement

,

mock tests for examination

,

मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ

,

study material

,

Free

,

Summary

,

Transp NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

pdf

,

MCQs

,

Exam

,

past year papers

,

practice quizzes

,

परिवहन एवं संचार (Human Environment : Settlement

,

Objective type Questions

,

मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ

,

Semester Notes

,

Transp NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Viva Questions

,

ppt

,

Important questions

,

video lectures

,

परिवहन एवं संचार (Human Environment : Settlement

,

shortcuts and tricks

,

Extra Questions

,

Transp NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ

,

Sample Paper

;