CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: भारत - स्थिति (India Location)

भारत - स्थिति (India Location) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET PDF Download

प्रश्न.1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के सन्दर्भ में प्रासंगिक है?
(क) 8°41' उ. से 35°7' उ.
(ख) 8°4' उ. से 37°6' उ.
(ग) 8°4' उ. से 35°6' उ.
(घ) 6°45' उ. से 37°6' उ.

सही उत्तर (ख) 8°4' उ. से 37°6' उ.

(ii) निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?
(क) बांग्लादेश
(ख) पाकिस्तान
(ग) चीन
(घ) म्यांमार

सही उत्तर (क) बांग्लादेश

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?
(क) चीन
(ख) फ्रांस
(ग) मिस्र
(घ) ईरान

सही उत्तर (क) चीन

(iv) निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर है?
(क) 69°30' पूर्व
(ख) 82°30' पूर्व
(ग) 75°30' पूर्व
(घ) 90°30' पूर्व

सही उत्तर (ख) 82°30' पूर्व

(v) अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे?
(क) यमुना
(ख) सिंधु
(ग) ब्रह्मपुत्र
(घ) गंगा

सही उत्तर (ख) सिंधु


प्रश्न.2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ, तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?

हाँ, भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है, क्योंकि देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर होता है| भारत के देशांतर रेखाओं के मानों में 30° का अंतर है| इसलिए, हमें एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है| कुछ ऐसे हैं जिनमें अधिक पूर्व-पश्चिम विस्तार के कारण एक से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ हैं| उदाहरणतः संयुक्त राज्य अमेरिका में छह समय कटिबंध है|

(ii) भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं?

भारत का प्रायद्वीप भाग हिन्द महासागर की ओर उभरा हुआ है| भारत की मुख्य भूमि 6,100 किलोमीटर की समुद्र तट तथा संपूर्ण तट रेखा द्वीप समूह अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप समेत 7,517 किलोमीटर पर विस्तृत है| यह पश्चिमी तट से पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और यूरोप तथा पूर्वी तट से दक्षिणपूर्व और पूर्वी एशिया के साथ संबंध स्थापित करने में भारत की सहायता करता है| हालांकि, यह बाहरी बलों से सुरक्षा के लिए समुद्र तटरेखा की नियमित निगरानी रखने के लिए भारत को ताकत प्रदान करता है|

(iii) भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए किस प्रकार लाभप्रद है?

भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए कई तरीके से लाभप्रद है:

  • भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध अथवा कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है|
  • यही स्थिति देश में भूआकृति, जलवायु, मिट्टी के प्रकारों तथा प्राकृतिक वनस्पति में पाई जाने वाली भारी भिन्नता के लिए उत्तरदायी है|

(iv) जबकि पूर्व में, उदाहरणतः नागालैंड में, सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों दिखाती हैं?

भारत में पूरे देश के लिए एक ही मानक समय निर्धारित किया गया है| 82°30' पूर्व याम्योत्तर को भारत की मानक याम्योत्तर चुना गया है| भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है| इसलिए, जबकि पूर्व में, उदाहरणतः नागालैंड में, सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं|

The document भारत - स्थिति (India Location) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
967 docs|393 tests
Related Searches

ppt

,

practice quizzes

,

भारत - स्थिति (India Location) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Exam

,

mock tests for examination

,

pdf

,

study material

,

भारत - स्थिति (India Location) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

भारत - स्थिति (India Location) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

Extra Questions

,

MCQs

,

Summary

,

Free

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

;