CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: ऊष्मा (Heat)

ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET PDF Download

अभ्यास

प्रश्न.1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।

समानताएं:

  • दोनों तापमापियों में पारा भरा होता है।
  • दोनों तापमापी ताप मापने के काम आते हैं।
  • दोनों तापमापी पारदर्शक कांच के बने होते हैं।
  • दोनों के बाहर स्केल अंकित होता है ।

असमानताएं:

  • प्रयोगशाला तापमापी का प्रयोग वस्तुओं का ताप मापने के लिए किया जाता है। जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का प्रयोग शरीर का ताप मापने के लिए किया जाता है।
  • प्रयोगशाला तापमापी का पारा स्वयं गिर जाता है। जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का पारा स्वयं नहीं गिरता।
  • प्रयोगशाला तापमापी का ताप परिसर -10°C से 110°C होता है जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का ताप परिसर 35°C से 42°C ही होता है।


प्रश्न.2. ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा – रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।

ऊष्मा चालक: स्टील, ताम्बा, एल्युमीनियम, चांदी

ऊष्मा रोधी: लकड़ी, प्लास्टिक, वाय, कपड़ा


प्रश्न.3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-
(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी _____ द्वारा प्राप्त होती है।
(ख) उबलते हुए पानी का ताप ____ तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
(ग) ताप को डिग्री को _____ में मापते हैं।
(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम एक____कहते हैं।
(च) स्टील की पक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण ____ प्रक्रम द्वारा करेगी।
(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ____ रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी तापमान द्वारा प्राप्त होती है।
(ख) उबलते हुए पानी का ताप डॉक्टरी तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
(ग) ताप को डिग्री को सेल्शियस में मापते हैं।
(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम एक विकिरण कहते हैं।
(च) स्टील की पक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण चालन प्रक्रम द्वारा करेगी ।
(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा काले रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।


प्रश्न.4. कॉलम A में दिए गए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए:-

ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET


प्रश्न.5. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।

सर्दियों में एक मोटे वस्त्र की तुलना में कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता प्रदान करता है, क्योंकि वस्त्र की जितनी अधिक परते होगी, उनके बीच वायु भी उतनी अधिक एकत्र होगी जो ऊष्मा के कुचालक है। वायु की अधिक परत होने के कारण इसकी कुचालक क्षमता बढ़ जाती है और वस्त्र अधिक ऊष्णता प्रदान करता है।


प्रश्न.6. नीचे दिए गए चित्र में अंकित कीजिए कि कहाँ – कहाँ  चालन, संवहन  तथा विकिरण द्वारा उष्मा स्थानांतरण हो रही है?

ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET


प्रश्न.7. गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत पेन्ट किया जाए। व्याख्या कीजिए।

गर्म जलवायु के स्थानों पर घरों की बाहरी दीवारों को श्वेत पेंट करने की सलाह दी जाती है क्योंकि श्वेत रंग ऊष्मा का अच्छा प्रवर्तक होता है तथा वह ऊष्मा को अवशोषित नहीं करता। जिस कारण बाहर की ऊष्मा घरों में प्रवेश नहीं कर पाती।


प्रश्न.8. 30° C के एक लीटर जल को 50°C  के एक लीटर के साथ मिलाया गया मिश्रण का ताप होगा:-
(क) 80°C
(ख) 500°C से अधिक , लेकिन 80°C से कम
(ग) 20°C
(घ) 30°C  तथा 50°C के बीच

सही उत्तर (घ) 30°C तथा 50°C के बीच


प्रश्न.9. 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C  ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा
(क) लोहे की गोली से जल की और स्थानांतरित होगी।
(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर तथा न ही जल से लोहे की गोली की और स्थानांतरित होगी।
(ग) जल से लोहे को गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।

सही उत्तर (ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर तथा न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।


प्रश्न.10. लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा:-
(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा।
(घ) ठंडा नहीं होगा।

सही उत्तर (घ) ठंडा नहीं होगा।


प्रश्न.11. स्टेनलेस इस्पात की कढ़ाई को प्राय: कॉपर की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है:-
(क) तांबे की तली कढ़ाई को अधिक टिकाऊ बना देती है।
(ख) ऐसी कड़ाई देखने में सुन्दर लगती है।
(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा तांबा उष्मा का अच्छा चालक है।
(घ) स्टील इस्पात की अपेक्षा तांबे को साफ करना अधिक आसान है।

सही उत्तर (ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा तांबा उष्मा का अच्छा चालक हैकी गोली से जल की और स्थानांतरित होगी।

The document ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
967 docs|393 tests
Related Searches

Extra Questions

,

ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Important questions

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Semester Notes

,

Exam

,

ऊष्मा (Heat) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

video lectures

,

practice quizzes

,

study material

,

pdf

,

Free

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

Viva Questions

;