CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET PDF Download

अभ्यास

प्रश्न.1. निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तनों के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
(क) प्रकाश संश्लेषण
(ख) जल में शक्कर घोलना
(ग) कोयले को जलाना
(घ) मोम को पिघलाना
(च) एल्युमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र बनाना
(छ) भोजन का पाचन

(क) रासायनिक परिवर्तन
(ख) भौतिक परिवर्तन
(ग) रासायनिक परिवर्तन
(घ) भौतिक परिवर्तन
(च) भौतिक परिवर्तन
(छ) रासायनिक परिवर्तन


प्रश्न.2. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य हैं, यदि कथन असत्य हैं तो अपनी अभ्यास पुस्तिका में सही करके लिखिए।
(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ो में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है।
(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे एक पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती।
(घ) लोहा और जंग एक हो पदार्थ है।
(च) भाप का संघनन रासायनिक  परिवर्तन नहीं है।

(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य
(च) सत्य


प्रश्न.3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए:-
(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ___ के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।
(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ____ है।
(ग) ऐसी दो विधियाँ , जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है, ___ और ____ है।
(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं , जिनसे किसी पदार्थ के केवल ___ गुणों में परिवर्तन होता है।
(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं , ____ परिवर्तन कहलाते हैं।

(क) कैल्शियम कार्बोनेट
(ख) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
(ग) यश्द-लेपन और पेंटिंग
(घ) भौतिक
(च) रासायनिक


प्रश्न.4. जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।

नीबू के रस में खाने का सोडा डालने पर नया पदार्थ कार्बन डाइऑक्साइड गैस के रूप में निकलता है, इसलिए यह एक रासायनिक परिवर्तन है।


प्रश्न.5. जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी जात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमे भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।

जब मोमबत्ती जलती है तो निम्नलिखित परिवर्तन होते हैं:

  • भौतिक परिवर्तन: मोम का पिघलना तथा पिघले हुए मोम के वाष्प बनना।
  • रासायनिक परिवर्तन: मोम का जलकर गैस, ऊष्मा और प्रकाश देना।

इसी प्रकार के प्रक्रम का एक अन्य उदाहरण रसोईघर में द्रवित पेट्रोलियम गैस का उपयोग है। सिलेंडर में यह द्रव के रूप में होती है। जब यह सिलेंडर से बाहर आती है तो यह गैस बन जाती है। यह एक भौतिक परिवर्तन है। गैस बाहर निकलने के बाद जलती है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है।


प्रश्न.6. आप कैसे दिखाएंगे कि दही एक जमना एक रासायनिक परिवर्तन है?

दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि दही दूध से भिन्न पदार्थ है। यह दूध पर जीवाणुओं की क्रिया से बनती है। दही में अलग स्वाद, गंध एवं गुण होते हैं।


प्रश्न.7. समझाइएं कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है?

लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि जलने पर कार्बन डाइऑक्साइड एवं राख जैसे नए पदार्थ बनते हैं जिनके गुण लकड़ी से बिल्कुल भिन्न होते हैं। लकड़ी को छोटे छोटे टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि इस प्रक्रम में कोई नया पदार्थ नहीं बनता। लकड़ी के छोटे छोटे टुकड़ों के गुण भी लकड़ी के बड़े टुकड़े के समान ही होते हैं।


प्रश्न.8. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं, इसका वर्णन कीजिए।

कांच के एक बीकर में लगभग आधा कप पानी लीजिए। पानी में कुछ बूंदें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की डालिए। जल को गर्म कीजिए। जब जल उबलना आरंभ कर दे तो धीरे धीरे इसमें कॉपर सल्फेट का चूर्ण निरंतर विलोडित करते हुए मिलाएँ। कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखें जब तक कि उस में और अधिक मात्रा में कॉपर सल्फेट को घोलना संभव न हो। विल्लियन को फिल्टर पेपर की सहायता से छान लीजिए। इसे ठंडा होने दीजिए। जब विलियम ठंडा हो रहा हो तो उसे हिलाया डुलाया नहीं जाना है। कुछ समय बाद विलयन को देखें। कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल धीरे धीरे बीकर के पेंदे में बनने लगते हैं।


प्रश्न.9. समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने पर उसका जंग लगने से बचाव किस प्रकार से होता है?

लोहे पर जंग लगने के लिए ऑक्सीजन एवं नमी की आवश्यकता होती है। लोहे के गेट पर पेंट करने से उसका बचाव इसलिए हो जाता है क्योंकि इससे गेट वायु एवं नमी के संपर्क में नहीं आता।


प्रश्न.10. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुंद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगता है?

लोहे पर जंग लगने के लिए नमीयुक्त वायु का होना आवश्यक है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में वायु में नमी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे पर जंग लगने की दर अधिक होती है। दूसरी ओर रेगिस्तानी क्षेत्रों में वायु शुष्क होती है, इसलिए वहाँ लोहे पर जंग लगने की दर कम होती है।


प्रश्न.11. हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं वह द्रवित पेट्रोलियम गैस कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही है यह गैस में परिवर्तित हो जाती है। फिर यह गैस जलती है। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित है। सही कथन का चयन कीजिए:-
(क) प्रक्रम – A रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम –  B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम – A और प्रक्रम – B ये दोनों ही रासायनिक परिवर्तन है।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

सही उत्तर (ग) प्रक्रम – A और प्रक्रम – B ये दोनों ही रासायनिक परिवर्तन है।

The document भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
967 docs|393 tests
Related Searches

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Extra Questions

,

Summary

,

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Viva Questions

,

past year papers

,

Free

,

video lectures

,

shortcuts and tricks

,

Sample Paper

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

Important questions

,

study material

,

pdf

,

practice quizzes

,

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

ppt

,

Semester Notes

,

Exam

;