CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: प्रकाश (Light)

प्रकाश (Light) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET PDF Download

अभ्यास

प्रश्न.1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-
(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न पाप्त किया जा सके वह ______ कहलाता है।
(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल ___ द्वारा बना होगा।
(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज का बने यह दर्पण ___ होगा।
(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह ____ प्रतिबिंब कहलाता है।
(च) अवतल ____ द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे  पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

(क) आभासी प्रतिबिंब
(ख) दर्पण
(ग) समतल
(घ) वास्तिव प्रतिबिंब
(च) लेंस


प्रश्न.2. निम्नलिखित वक्तव्य ‘ सत्य ‘ हैं अथवा ‘ असत्य’:-
(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।
(ख) अवतल लेंस सदेव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।
(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।  
(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।

(क) असत्य
(ख) सत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य
(च) असत्य


प्रश्न.3 – कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए:-  

प्रकाश (Light) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

प्रकाश (Light) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET


प्रश्न.4. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए।

समतल दर्पण द्वारा बनने वाला प्रतिबिंब दर्पण में सीधा तथा बिंब के सामान आमाप का दिखाई देता है। समतल दर्पण सीधा प्रतिबिंब बनाता है। यह एक आभासी प्रतिबिंब बनाता है। प्रतिबिंब का आकार बिंब (वस्तु) के आकार का होता है। प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु (बिंब) दर्पण के सामने रखी होती है। प्रतिबिंब पार्श्व परिवर्तन प्रदर्शित करता है। इसका मतलब है कि वस्तु का दायाँ भाग प्रतिबिंब में बायी ओर तथा वस्तु का बायां भाग प्रतिबिंब में दायीं ओर दिखाई देता है।


प्रश्न.5. अंग्रेजी वर्णमाला या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए। जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।

A, X, U, T, M, H, I


प्रश्न.6. आभासी प्रतिबिंब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिंब बनता हो।

आभासी प्रतिबिंब: जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके, वह आभासी प्रतिबिंब कहलाता है। जैसे:-जब बिंब उत्तल दर्पण अथवा अवतल लेंस के सामने रखी हो तो आभासी प्रतिबिंब बनता है। जब बिंब अवतल दर्पण अथवा उत्तल लेंस के बहुत निकट रखी हो तो आभासी प्रतिबिंब बनता है। जब बिंब समतल दर्पण के सामने रखी हो तो आभासी प्रतिबिंब बनता है।


प्रश्न.7. उत्तल तथा अवतल लेंस में दो अंतर लिखिए।

प्रकाश (Light) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

वे लेंस जो किनारों की अपेक्षा बीच में मोटे प्रतीत होते है, उत्तल लेंस कहलाते है जबकि जो किनारों की अपेक्षा बीच में पतले महसूस होते है, अवतल लेंस कहलाते है। उत्तल लेंस वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बना सकता है जबकि अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।


प्रश्न.8. अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक – एक उपयोग में लिखिए।

अवतल दर्पण का उपयोग दंत चिकित्सक दांत में रिक्तक को देखने के लिए करते हैं। उत्तल दर्पण का उपयोग वाहनों में पीछे से आगे आने वाले वाहनों को देखने में किया जाता है।


प्रश्न.9. किस प्रकार का प्रतिबिंब वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?

अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है।


प्रश्न.10. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है?

अवतल लैंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।


प्रश्न.11. बिंब से बड़े साइज का अभासी प्रतिबिंब बनाया जा सकता है:-
(i) अवतल लेंस द्वारा
(ii) अवतल दर्पण द्वारा
(iii) उत्तल दर्पण द्वारा
(iv) समतल दर्पण द्वारा 

सही उत्तर (ii) अवतल दर्पण द्वारा


प्रश्न.12. डेविड अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 4 मीटर है। यदि वह दर्पण ओर ओर 1 मीटर चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी होगी:-
(i) 3m
(ii) 5m
(iii) 6m
(iv) 8m 

सही  उत्तर (iii) 6m


प्रश्न.13. एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार इस 2m/s की चाल से बैक करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुए) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा वह है:-
(i) 1m/s
(ii) 2m/s
(iii) 4m/s
(iv) 8m/s 

सही उत्तर (iii) 4m/s

The document प्रकाश (Light) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
967 docs|393 tests
Related Searches

प्रकाश (Light) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Summary

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Viva Questions

,

Semester Notes

,

Sample Paper

,

practice quizzes

,

pdf

,

Important questions

,

ppt

,

past year papers

,

प्रकाश (Light) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

प्रकाश (Light) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

Objective type Questions

,

Free

,

mock tests for examination

,

Exam

,

video lectures

;