CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: वन: हमारी जीवन रेखा (Forests - Our Lifeline)

वन: हमारी जीवन रेखा (Forests - Our Lifeline) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET PDF Download

अभ्यास

प्रश्न.1. समझाइए कि वन में रहने वाले जंतु किस प्रकार वनों की वृद्धि करने और पुनर्जनन में सहायक होते हैं।

वन में कई प्रकार के जंतु रहते है। यह शाकाहारी, मांसाहारी, सूक्ष्म जीव आदि हो सकते हैं। यह वनों कि वृद्धि में और उनके प्रजनन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। सूक्ष्म जीव मृत पादपों और जंतु ऊतकों को खाते हैं और उन्हें एक गहरे रंग के पदार्थ में परिवर्तित कर देते हैं, जिसे हयूमस कहते हैं। जंतु भी कुछ पादपों को प्रकीर्णित करते हैं। जंतु का क्षयामान गोबर, नवोद्भिदों को उगने के लिए पोषक तत्व भी प्रदान करता है।


प्रश्न.2. समझाइए कि वन, बाढ़ की रोकथाम किस प्रकार करते हैं?

वन, वर्षाजल के प्राकृतिक अवशोषक का कार्य करते हैं और उसे अवस्रावित होने देते हैं। यह वर्ष भर भौमजल स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। वन न सिर्फ़ बाढ़ों को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं, बल्कि नदियों में जल के प्रवाह को बनाए रखने में भी सहायक होते हैं, जिससे हमें जल की सतत् आपूर्ति मिलती रहती है। इसके विपरीत यदि वृक्ष न हों, तो वर्षाजल सीधे भूतल पर गिरकर आस-पास के क्षेत्र में भर सकता है। तेज़ वर्षा, मृदा की ऊपरी उपजाऊ परत को भी क्षति पहुँचा सकती है। वृक्षों तथा अन्य पौधों के मूल सामान्यत: मृदा को एक साथ बाँधे रखते हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में मृदा वर्षाजल के साथ बह जाती है, अर्थात् उसका अपरदन हो जाता है।


प्रश्न.3. अपघटक किनहें कहते हैं? इनमें से किन्हीं दो के नाम बताइए। ये वन में क्या करते हैं?

पादपों और जंतुओं के मृत शरीर को ह्यूमस में परिवर्तित करने वाले सूक्ष्म जीव, अपघटक कहलाते हैं। इस प्रकार के सूक्ष्म जीव वन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हयूमस की उपस्थिति यह सुनिश्चित करती है कि मृत पादपों और जंतुओं के पोषक तत्त्व मृदा में निर्मुक्त होते रहते हैं। वहाँ से ये पोषक तत्त्व पुन: सजीव पादपों के मूलों द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। उदाहरण जीवाणु और कवक।


प्रश्न.4. वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका को समझाइए।

पादप प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम द्वारा आक्सीजन निर्मुक्त करते हैं। इस प्रकार पादप जंतुओं के श्वसन के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सहायक होते हैं। वे वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के संतुलन को भी बनाए रखते हैं। इसलिए वनों को हरे फेफड़े भी कहा जाता है।


प्रश्न.5. समझाइए कि वनों में कुछ भी व्यर्थ क्यों नहीं होता है?

वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता क्योंकि सूक्ष्म जीव कचरे पर कार्य करते हैं और उसे ह्यूमस में परिवर्तित करते हैं। यह ह्यूमस सुनिश्चित करता है कि पोषक तत्व हैं वापस मिट्टी में मिल जाए।


प्रश्न 6. ऐसे पाँच उत्पादों के नाम बताइए, जिन्हें हम वनों से प्राप्त करते हैं।

दवाइयां, लकड़ी, कागज़, तेल, गम


प्रश्न.7. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) कीट, तितलियाँ, मधुमक्खियाँ और पक्षी, पुष्पीय पादपों को ___ में सहायता करते हैं।
(ख) वन ___ और ____ को परिशुद्ध करते हैं।
(ग) शाक वन में _____परत बनाते हैं।
(घ) वन में क्षयमान पत्तियाँ और जन्तुओं की लीद ____को समृद्ध करते हैं ।

(क) परागन
(ख) वायु और जल
(ग) सबसे नीचे की
(घ) मृदा


प्रश्न.8. हमें अपने से दूर स्थित वनों से संबंधित परिस्थितियों और मुद्दों के विषय में चिंतित होने की क्यों आवश्यकता है?

यदि वन नष्ट होंगे, तो वायु में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा बढेगी, जिससे पृथ्वी का ताप बढ़ेगा। → पेड़ों और पादपों की अनुपस्थिति में जीवों को खाद्य और आश्रय नहीं मिलेगा। → पेड़ों की अनुपस्थिति में मृदा, जल को नहीं बाँध पाती है, जिससे बाढ़ आती है। हमारे जीवन और वातावरण के लिए वन अपरोपण घातक है। सोचिए, हम वनों को संरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं।


प्रश्न.9. समझाइए कि वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता क्यों है?

पादपों की अधिक किस्मों को आश्रय देकर, वन शाकाहारी जन्तुओं को भोजन और आवास के लिए अधिक अवसर प्रदान करते हैं। शाकाहारियों की अधिक संख्या का अर्थ है, विभिन्न प्रकार के मांसभक्षियों के लिए भोजन की अधिक उपलब्धता। जंतुओं की विविध किस्में वन के पुनर्जनन और वृद्धि में सहायक होती हैं। अपघटक, वन में उगने वाले पादपों के लिए पोषक तत्त्वों की आपूर्ति को बनाए रखने में सहायक होते हैं। इस प्रकार, वन एक गतिक सजीव इकाई है जो जीवन और जीवन क्षमता से भरपूर है।


प्रश्न.10. चित्र 17.15 में चित्रकार, चित्र को नामांकित करना और तीरों द्वारा दिशा दिखाना भूल गया है। तीरों पर दिशा को दिखाइए और चित्र को निम्नलिखित नामों द्वारा नामांकित करिए: बादल, वर्षा, वायुमंडल, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, पादप, जंतु, मृदा, अपघटक, मूल, , भौमजल स्तर।

वन: हमारी जीवन रेखा (Forests - Our Lifeline) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

वन: हमारी जीवन रेखा (Forests - Our Lifeline) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET


प्रश्न.11. निम्नलिखित में से कौन-सा वन उत्पाद नहीं है?
(i) गोंद
(ii) प्लाईवुड
(iii) सील करने की लाख
(iv) कैरोसीन

सही उत्तर (iv) कैरोसीन


प्रश्न.12. निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही नहीं है?
(i) वन, मृदा को अपरदन से बचाते हैं।
(ii) वन में पादप और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।
(iii) वन जलवायु और जलचक्र को प्रभावित करते हैं ।
(iv) मृदा, वनों की वृद्धि और पुनर्जनन में सहायक होती है।

सही उत्तर (ii) वन में पादप और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।


प्रश्न 13. सूक्ष्मजीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया करने से बनने वाले एक उत्पाद का नाम है:
(i) बालू
(ii) मशरूम
(iii) ह्यूमस
(iv) काष्ठ

सही उत्तर (iii) ह्यूमस

The document वन: हमारी जीवन रेखा (Forests - Our Lifeline) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
967 docs|393 tests
Related Searches

Summary

,

ppt

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

pdf

,

वन: हमारी जीवन रेखा (Forests - Our Lifeline) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

mock tests for examination

,

MCQs

,

video lectures

,

Sample Paper

,

practice quizzes

,

Semester Notes

,

Important questions

,

Free

,

study material

,

past year papers

,

Extra Questions

,

वन: हमारी जीवन रेखा (Forests - Our Lifeline) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

वन: हमारी जीवन रेखा (Forests - Our Lifeline) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

;