CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य (Cell Structure & Functions)

कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य (Cell Structure & Functions) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET PDF Download

अभ्यास 

प्रश्न.1. निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)
(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है।
(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती हैं।
(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है।
(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है।

(क) सत्य (T)
(ख) असत्य (F)
(ग) असत्य (F)
(घ) सत्य (T)


प्रश्न.2. मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है?

तंत्रिका कोशिका संदेश प्राप्त करके उनका स्थानांतरण करती है जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है।
कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य (Cell Structure & Functions) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET


प्रश्न.3. निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए

(क) कोशिका द्रव्य

यह एक जैली जैसा पदार्थ है जो कोशिका झिल्ली एवं केंद्रक के बीच पाया जाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग कोशिका द्रव्य में ही पाए जाते है। जैसे :- माइटोकांड्रिया, गालजीकाय, राइबोसोम इत्यादि।

(ख) कोशिका का केन्द्रक

सजीव कोशिका का यह एक महत्वपूर्ण संघटक है। सामान्यतः यह गोलाकार होता है तथा कोशिका के मध्य भाग में स्थित होता है। इसे सरलतापूर्वक अभिरंजित करके सूक्ष्मदर्शी के नीचे आसानी से देखा जा सकता है। केन्द्रक कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है जिसे केन्द्रक झिल्ली अथवा केन्द्रकावरण कहते हैं। यह झिल्ली भी सरंध्र होती है तथा कोशिका द्रव्य एवं केन्द्रक के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है। उच्च आवर्धन क्षमता वाले सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखने पर हमें केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना दिखाई देती है। इसे केन्द्रिका अथवा न्यूक्लिओलस कहते हैं। इसके अतिरिक्त केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएँ भी होती हैं जो क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहलाते हैं।


प्रश्न.4. कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं।

कोशिकांग कोशिका द्रव्य में पाए जाते हैं।


प्रश्न.5. पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।

  • पादप कोशिका: कोशिका भित्ति सेल्यूलोज की बनी होती है। हरित वर्णक, क्लोरोप्लास्ट उपस्थित होते है। कोशिका द्रव्य पतला और रितिका बड़ी होती है।
  • जंतु कोशिका: कोशिका भित्ति नहीं होती। हरित वर्णक नहीं होते। कोशिका द्रव्य सघन और रितिका अनुपस्थित होती है।

कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य (Cell Structure & Functions) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET


प्रश्न.6. यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।

  • यूकैरियोट्स: प्याज़ की झिल्ली एवं गाल की कोशिकाओं जैसी कोशिकाओं में झिल्लीयुक्त सुसंगठित केंद्रक पाया जाता है; यूकैरियोट्स कोशिका कहलाती है।
  • प्रोकैरियोट्स: ऐसी कोशिकाएं जिनमें केंद्रक पदार्थ केंद्रक झिल्ली के बिना होता है; प्रोकैरियोट्स कोशिकाएं कहलाती है। उदाहरण:- जीवाणु और नीले- हरे शैवाल।


प्रश्न.7. कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं? उनका कार्य बताइए।

कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केंद्रक द्रव्य में पाए जाते हैं।
क्रोमोसोम के कार्य: यह जीव के धारक और तथा आनुवंशिक गुणों तथा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते है। ये अनुवांशिक के अतिरिक्त केंद्रक कोशिका के क्रियाकलापों का भी नियंत्रण करते हैं।


प्रश्न.8. सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। समझाए।

कोशिकाओं की तुलना हम इंटों से कर सकते हैं। जिस प्रकार विभिन्न इंटों को जोड़ कर भवन का निर्माण किया जाता है उसी प्रकार विभिन्न कोशिकाएं एक दूसरे से जुड़कर प्रत्येक सजीव के शरीर का निर्माण करते हैं।


प्रश्न.9. बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?

क्लोरोप्लास्ट हरे रंग के वर्णक होते हैं। ये पौधों को हरा रंग प्रदान करते हैं। केवल पौधे ही इस हरे वर्णक को भोजन बनाने में प्रयोग में ला सकते हैं।


प्रश्न.10. नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से क्रॉस शब्द पहेली को पूरा कीजिए।
बाईं से दाईं ओर
4. यह कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग होता है।
3. कोशिका द्रव्य के बीच रिक्त स्थान।
1. सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई।
ऊपर से नीचे की ओर
2. यह प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
1. कोशिका झिल्ली और केंद्रिका झिल्ली के बीच का पदार्थ।

बाई से दाई ओर
4. केंद्रक
3. रिक्तिका
1.  कोशिका
ऊपर से नीचे की ओर
2. हरित लवक
1. कोशिका द्रव्य

The document कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य (Cell Structure & Functions) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
967 docs|393 tests
Related Searches

MCQs

,

Objective type Questions

,

Summary

,

Semester Notes

,

study material

,

video lectures

,

pdf

,

ppt

,

Extra Questions

,

कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य (Cell Structure & Functions) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

past year papers

,

Important questions

,

कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य (Cell Structure & Functions) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Free

,

कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य (Cell Structure & Functions) NCERT Solutions | NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12) - CTET & State TET

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

practice quizzes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

mock tests for examination

,

Exam

;