Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  Hindi Class 10  >  पाठ का सार: मैं क्यों लिखता हूँ?

पाठ का सार: मैं क्यों लिखता हूँ? | Hindi Class 10 PDF Download

पाठ का सार

लेखक लिखने के लिए विवश है। अपनी लिखने की विवशता पर विचार करके जानना चाहता है कि वह क्यों लिखता है। वह लेखन का संबंध आंतरिक जीवन को मानते हुए विभिन्न स्तरों पर विचार करता है और उनसे जुड़े लोगों की विशेषताओं को समझाता है। लेखक के अनुसार लिखे बिना लिखने के कारणों को नहीं जाना जा सकता। लिखकर ही लिखने की विवशता से मुक्त हुआ जा सकता है और लेखन को समझा और पहचाना जा सकता है। लेखक के अनुसार सभी लेखकों को कृतिकार अथवा रचनाकार नहीं कहा जा सकता। एक रचनाकार आंतरिक दीप्त चेतना से प्रभावित होकर ही रचना करता है। कभी-कभी बाहरी दबावों से भी आंतरिक दीप्त होने पर रचना लिखी जाती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रचना के लिए बाहरी दबावों की प्रतीक्षा करते हैं अर्थात उनके लेखन में दबावों की निर्भरता रहती है। लेखक स्वयं के लिए बाह्य दबाव महत्वपूर्ण नहीं है। दबावों के होने पर भी उसमें बसा कृतिकार उनसे प्रभावित नहीं होता। वह अपनी दीप्त चेतना से ही प्रेरित होकर लिखता है। लेखक के अनुसार कृति का आधार मनुष्य की भीतरी विवशता है। वृफतिकार होकर भी लेखक के लिए भीतरी विवशता को समझाना कठिन है। अतः इसे वह अपनी कविता ‘हिरोशिमा’ के माध्यम से समझाता है। वह कहता है कि विज्ञान का विद्यार्थी होने के कारण उसे रेडियोधर्मी प्रभावों की जानकारी थी। हिरोशिमा पर अणु बम के विस्पफोट ने उसे प्रभावित किया और उसने कुछ लेख भी लिखे। भारत की पूर्वी सीमा पर हुए युद्ध के समय सैनिकों को मछलियों की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने समुद्र में बम फेंके। इससे हजारों मछलियाँ मर गईं। जीवों के इस नाश से लेखक को गहरा दुख पहुँचा।

जापान गए तो वर्षों बाद हिरोशिमा के लोगों को बम से पीड़ित देखकर वह कराह उठा। भारत के समुद्री जीवों के नाश से जुड़ी उसकी संवेदना हिरोशिमा में पीड़ितों को देखकर और गहरा गई। एक दिन उसने सड़क पर चलते हुए एक पत्थर पर रेडियोधर्मिता से प्रभावित एक मानव आकृति की मात्रा छाया देखी, पीड़ा घनीभूत हो उठी। अणु बम विस्पफोट की पीड़ा पुनः जी उठी। बम विस्पफोट की अनुभूति प्रत्यक्ष हो गई। संवेदना ने उसे कल्पनाशील बनाया और आत्मा से अनुभवों को महसूस कराया। उसकी अनुभूति आंतरिक थी, वह विवश हो उठा। अनुभूति की ज्वलंतता भारत आने पर एक दिन अचानक रेल में यात्रा करते हुए ‘हिरोशिमा’ नामक कविता के रूप में ढल गई और एक कृति के रूप में सामने आ गई। लेखक अपनी उस भीतरी विवशता से मुक्त हो गया और तटस्थ होकर उसे देखने और समझने की कोशिश करने लगा। लेखक के अनुसार अनुभूति की ज्वलंतता ही लिखने का कारण बनती है, स्थिति या व्यक्ति की प्रत्यक्षता अथवा निकटता नहीं।

The document पाठ का सार: मैं क्यों लिखता हूँ? | Hindi Class 10 is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
32 videos|436 docs|69 tests

FAQs on पाठ का सार: मैं क्यों लिखता हूँ? - Hindi Class 10

1. मैं क्यों लिखता हूँ?
उत्तर: मैं क्यों लिखता हूँ? वे विचारों और अभिव्यक्तियों को लिखने का एक माध्यम है जो व्यक्ति के मन में होते हैं। लेखन करने से लेखक अपने विचारों को स्पष्ट करता है और दूसरों के साथ अपना संदेश साझा करता है। लेखन एक बहुत अहम कौशल है जो विद्यार्थियों के समग्र विकास में मदद करता है।
2. कृतिका II क्या है?
उत्तर: कृतिका II हिंदी विषय के लिए एक पाठ्यक्रम है जो कक्षा 10 के लिए तैयार किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य के विभिन्न रूपों, उनके लेखकों, कवियों और लेखों के बारे में जानकारी दी जाती है। कृतिका II पाठ्यक्रम से, विद्यार्थी अच्छे साहित्य को समझने और उसे विभिन्न आयामों से विश्लेषित करने की कला सीखते हैं।
3. कक्षा 10 की हिंदी विषय की परीक्षा कब होती है?
उत्तर: कक्षा 10 की हिंदी विषय की परीक्षा वार्षिक परीक्षा के दौरान मार्च अप्रैल के महीने में होती है।
4. कृतिका II के लिए पढ़ाई कैसे की जाए?
उत्तर: कृतिका II के लिए पढ़ाई करने के लिए, विद्यार्थियों को पाठ को समझने और समीक्षा करने के लिए समय देना चाहिए। पाठ में उपलब्ध विभिन्न लेखों और कहानियों को पढ़ने के बाद, वे समझने की कोशिश करें कि लेखक क्या कहना चाहते हैं और उनके विचारों का अभिव्यक्ति कैसे किया गया है। इसके अलावा, वे अपने नोट्स बनाने, मुख्य विषयों को हाइलाइट करने और प्रश्नों के उत्तर देने के लिए प्रैक्टिस करें।
5. कृतिका II के पाठों का उपयोग क्या होता है?
उत्तर: कृतिका II में उपलब्ध पाठों का उपयोग समझदारी, व्यापक सोच और प्रभावशाली अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस पाठ्यक्रम से, विद्यार्थी सही रूप से समझ और विश्लेषण करने की कला को सीखते हैं और उनके विचारों को सही ढंग से अभिव्यक्त करने की कला को सीखते हैं। इसके अलावा, यह उनकी भाषा और व्याकरण कौशल को भी सुधारता है जो उनके लेखन और संवाद कौशल में मदद करता है।
Related Searches

Exam

,

mock tests for examination

,

Free

,

Summary

,

Viva Questions

,

पाठ का सार: मैं क्यों लिखता हूँ? | Hindi Class 10

,

ppt

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

Important questions

,

MCQs

,

video lectures

,

pdf

,

Previous Year Questions with Solutions

,

past year papers

,

study material

,

पाठ का सार: मैं क्यों लिखता हूँ? | Hindi Class 10

,

Semester Notes

,

shortcuts and tricks

,

पाठ का सार: मैं क्यों लिखता हूँ? | Hindi Class 10

,

practice quizzes

;