Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Important Questions: दो पृष्ठभूमियाॅं भारतीय और अंग्रेजी

Important Questions: दो पृष्ठभूमियाॅं भारतीय और अंग्रेजी | Hindi Class 8 PDF Download

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: किस सन् से किस सन् तक बंगाल और बिहार में भयंकर अकाल पड़ा?
उत्तर: 
1766 ई. से 1770 के दौरान बंगाल और बिहार में भयंकर अकाल पड़ा।

प्रश्न 2: अकाल पड़ने से कौन-कौन-सी बीमारियाँ फैली?
उत्तर:
अकाल पड़ने से विशेषकर हैजा और मलेरिया जैसे रोग फैले।

प्रश्न 3: कहा जाता है कि भारत अंतर्विरोधी देश है कैसे?
उत्तर:
भारत अंतर्विरोधी देश है, क्योंक भारत में कुछ लोग बहुत धनवान हैं और बहुत से लोग निर्धन हैं। यहाँ आधुनिकता भी है और मध्ययुगीनता भी है। यहाँ शासक है और शासित भी हैं, अर्थात् ब्रिटिश हैं और भारतीय भी हैं।

प्रश्न 4: अकाल के समय कलकत्ता की स्थिति का अवलोकन करिए।
उत्तर:
अकाल के समय कलकत्ता की आम जनता अधिक प्रभावित हुई, सड़कों पर चारों ओर लोगों की लाशें बिछ गईं तथा दूसरी तरफ अभिजात्य वर्ग था, जिसके सामाजिक जीवन पर कोई परिवर्तन नहीं आया था। उस पर न तो अकाल का कोई प्रभाव हुआ और न ही लोगों के दुःख-दर्द का कोई असर था। यह वर्ग अपनी ही विलासिता तें मग्न था। उसका जीवन उल्लास से भरा था।

प्रश्न 5: वर्ष 1942 के विद्रोह को मूर्खतापूर्ण क्यों कहा गया?
उत्तर: 
वर्ष 1942 के विद्रोह को मूर्खातापूर् इसलिए कहा गया, क्योंकि यह योजनाबद्ध नहीं था। वर्ष 1942 का यह प्रथम विद्रोह था। एक ओर असंख्य जनता का विरोध तथा दूसरी ओर सुसंगठित हथियारबंद सैनिक थे। यदि यह विद्रोह उचित रणनीति के साथ किया जाता, तो इस विद्रोह का परिणाम उचित तथा श्रेष्ठ होता।

प्रश्न 6: जब रवींद्रनाथ टैगोर मृत्युशै पर थे, तो उन्हेंने क्या कहा था?
उत्तर:
जब रवींद्रनाथ टैगोर मृत्युशैया पर थे, तो उन्होंने कहा कि “लेकिन वे (अंग्रेज) कैसा भारत छोड़ेंगे? कितनी नग्न दुर्गति? अंत में उनके सदियों पुराने प्रशासन की धारा सूख जाएगी, तो अपने पीछे कितना कचरा व कीचड़ छोड़ेंगे”?

प्रश्न 7: वर्ष 1942 में नेताओं की गिरफ्तारी का आम जनता पर किस तरह का प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
वर्ष 1942 में नेताओं की गिरफ्तारी तथा गोली-बारी की बात सुनकर आम जनता भड़क उठी। जनता ने सहज तथा हिंसक प्रदर्शन किए। जनता इतनी उत्तेजित हो गई कि चुप नहीं बैठ सकी तथा तोड़-फोड़ करने से भी नहीं चूकी।

प्रश्न 8: वर्ष 1942 के दंगों का अंग्रेजी शासन पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: 
वर्ष 1942 के दंगों के पश्चात् आम जनता ने देश के प्रति प्रेम तथा अंग्रेजी सरकार के प्रति नफरत को प्रकट किया। इसके परिणामस्वरूप अनेक ग्रमीण तथा शहरी क्षेत्रों पर अंग्रेजों का अधिकार समाप्त हो गया तथा दोबारा उन्हें अधिकार में लेने में अंग्रेजों को हफ्ते लग गए।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: अकाल के दौरान क्या अंतर्विरोध दिखाई दे रहा था। भारत अंतर्विरोधों का देश कैसे है?
उत्तर: अकाल के दौरान कलकत्ता (कोलकाता) की सड़कों पर लोगों की लाशें बिछी थीं तथा दूसरी ओर ऊँचे वर्ग के लोग नाच-गाने तथा दावतों में व्यस्त थे व विलासिता का प्रदर्शन कर रहे थे। उनके जीवन में उल्लास था तथा गरीब जनता भुखमरी का शिकार हो रही थी। भारत अंतर्विरोधों का देश इसलिए है, क्योंकि यहाँ कुछ लोग धनवान हैं, तो बहुत से लोग निर्धन हैं। यहाँ आधुनिकता है, तो मध्ययुगीनता भी है। भारत में शासक है तथा शासित भी हैं, तो इसके अलावा यहाँ यदि ब्रिटिश है और भारतीय है। अकाल के पश्चात् कलकत्ता (कोलकाता) में भारत का अंतर्विरोध खुलकर देखने को मिला।

प्रश्न 2: भारत बहुत बीमार था, तन और मन दोनों से, स्पष्ट करें।
उत्तर:
भारत ब्रिटिश राज्य के अधीन था दूसरी ओर अकाल पड़ने के कारण महामारी फैली हुई थी। विशेषकर हैजा और मलेरिया तथा अकाल भारत को दिनों दिन गरीब बनाता जा रहा था और जिसके कारण लाखों लोग भुखमरी का जीवन जी रहे थे। जनता शासक के तनाव में थी। समस्त महामानवों, नेताओं, राजनीति के पंडितों तथा साहित्यकारों को जनता में भारतीयता कूट-कूटकर भरने की आवश्यकता थी।

प्रश्न 3: ‘जबकि लड़ाई में कुछ लोग बहुत फूले-फले थे’। स्पष्ट करें।
उत्तर: 
अर्थात् जब कलकत्ते की सड़कों पर लाशें बिछी हुई थीं। उस समय कलकत्ते के लगभग दस हजार लोगों के सामाजिक जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया था। नाच-गाने और दावतों में विलासिता का प्रदर्शन हो रहा था और जीवन उल्लास से भरा था।

मूल्यपरक प्रश्न
प्रश्न 1: अकाल और युद्ध की विभीषणता के पश्चात्, नेहरू जी कहते हैं कि अकाल और युद्ध के बावजूद, प्रकृति अपना कायाकल्प करती है। नेहरू जी की कही इस पंक्ति से क्या अर्थ निकलता है?
उत्तर:
अकाल और युद्ध में भंयकर बर्बादी और विनाश होता है। लेकिन इसके बावजूद प्रकृति  अपने नियमानुसार चलती है। वह समयानुसार अपना कायाकल्प कर लेती है। कल जहाँ लड़ाई का मैदान था या अकाल की भयानकता, प्रकृति  उसे आज फूलों और घास से ढक लेती है। तब यह अहसास करना कठिन हो जाता है कि बीता हुआ कल कितना भयानक था। अर्थात् दुःखों के बाद सुखों का आगमन होता ही है। मनुष्य के पास स्मृतियाँ रह जाती हैं। वर्तमान धीरे-धीरे भूतकाल में परिवर्तित होता रहता है। वर्तमान अपना अस्तित्व भविष्य को सौंप देता है। कमजोर आत्मा वाले समर्पण कर देते हैं अर्थात् अपना अस्तित्व खो देते हैं और वे हटा दिए जाते हैं लेकिन बाकी हिम्मती लोग मशाल को आगे ले सकते हैं और आने वाले कल के मार्गदर्शक, अपनी संतान को अपने अनुभव सौंप देते हैं।

The document Important Questions: दो पृष्ठभूमियाॅं भारतीय और अंग्रेजी | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
Are you preparing for Class 8 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 8 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
51 videos|311 docs|59 tests

FAQs on Important Questions: दो पृष्ठभूमियाॅं भारतीय और अंग्रेजी - Hindi Class 8

1. भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं क्या हैं?
उत्तर: भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं विषय कक्षाएं हैं जो छात्रों को भूगोल और भूगोलिक विज्ञान से परिचित कराती हैं। यह कक्षा 8 के छात्रों को भारतीय और अंग्रेजी संस्कृतियों, उनकी भूमिकाओं, विचारधाराओं और उनके प्रभावों के बारे में समझाती हैं।
2. भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनसे छात्रों को भूगोल की मूल ज्ञान प्राप्त होती है जो उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाती है। इसके साथ ही, इन पृष्ठभूमियाॅं के माध्यम से छात्रों को अपने देश और विश्व के भूगोल की समझ में भी सहायता मिलती है।
3. भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
उत्तर: भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं में निम्नलिखित विषय शामिल होते हैं: - भूगोलिक विश्लेषण - मानचित्र पठन - भूगोलीय प्रशासनिक विभाजन - भारतीय और विदेशी वाणिज्यिक प्रशासनिक विभाजन - प्रशासनिक विभाजन के सवाल
4. भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं के लिए अध्ययन सामग्री कहां से प्राप्त की जा सकती है?
उत्तर: भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं के लिए अध्ययन सामग्री आप अपने स्कूल की पुस्तकालय में या अनलाइन पुस्तकालयों से प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप टेक्स्टबुक्स, अभ्यास पुस्तिकाएं, मॉडल पेपर्स और अन्य संबंधित सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
5. भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं के लिए अध्ययन कैसे किया जा सकता है?
उत्तर: भारतीय और अंग्रेजी कक्षा 8 के पृष्ठभूमियाॅं के अध्ययन के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए: 1. पाठ को ध्यान से पढ़ें और महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करें। 2. टेक्स्टबुक्स के अतिरिक्त संबंधित सामग्री का अध्ययन करें। 3. अभ्यास पुस्तिकाओं के प्रश्नों का हल करें और मॉडल पेपर्स के साथ अभ्यास करें। 4. आपके पास किसी भी प्रश्न के लिए छात्रों और शिक्षकों की सहायता लें। 5. अध्ययन की समय-सारणी बनाएं और नियमित रूप से अध्ययन करें।
Related Searches

Sample Paper

,

past year papers

,

MCQs

,

Important Questions: दो पृष्ठभूमियाॅं भारतीय और अंग्रेजी | Hindi Class 8

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

pdf

,

Viva Questions

,

Objective type Questions

,

Important Questions: दो पृष्ठभूमियाॅं भारतीय और अंग्रेजी | Hindi Class 8

,

study material

,

Important Questions: दो पृष्ठभूमियाॅं भारतीय और अंग्रेजी | Hindi Class 8

,

practice quizzes

,

Summary

,

shortcuts and tricks

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

ppt

,

video lectures

,

Important questions

,

Exam

,

Free

;