Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions)

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download


कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:

  1. इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं खंड क, ख और ग
  2. खंड क में कुल 2 प्रश्न पूछे गए हैं। दोनों प्रश्नों के कुल 20 उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
  3. खंड ख में कुल 4 प्रश्न हैं तथा इन सभी के 20 उप प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
  4. खंड ग में कुल 3 प्रश्न हैं तथा 14 उप प्रश्न सम्मिलित हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

खंड - क (अपठित गद्यांश)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्ययनों और संयुक्त राष्ट्र की मानव-विकास रिपोर्टों ने भारत के बच्चों में कुपोषण की व्यापकता के साथ-साथ बाल मृत्यु-दर और मातृ मृत्यु दर का ग्राफ़ काफ़ी ऊँचा रहने के तथ्य भी बार-बार जाहिर किए हैं। यूनिसेफ़ की रिपोर्ट बताती है कि लड़कियों की दशा और भी खराब है।
पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बाद, बालिग होने से पहले लड़कियों को ब्याह देने के मामले दक्षिण एशिया में सबसे ज़्यादा भारत में होते हैं। मातृ-मृत्यु दर और शिशु मृत्यु-दर का एक प्रमुख कारण यह भी है। यह रिपोर्ट ऐसे समय जारी हुई है जब बच्चों के अधिकारों से संबंधित वैश्विक घोषणा-पत्र के पच्चीस साल पूरे हो रहे हैं। इस घोषणा-पत्र पर भारत और दक्षिण एशिया के अन्य देशों ने भी हस्ताक्षर किए थे। इसका यह असर ज़रूर हुआ कि बच्चों की सेहत, शिक्षा, सुरक्षा से संबंधित नए कानून बने, मंत्रालय या विभाग गठित हुए, संस्थाएँ और आयोग बने।
घोषणा-पत्र से पहले की तुलना में कुछ सुधार भी दर्ज हआ है। पर इसके बावजूद बहुत सारी बातें विचलित करने वाली हैं। मसलन, देश में हर साल लाखों बच्चे गुम हो जाते हैं। लाखों बच्चे अब भी स्कूलों से बाहर हैं। श्रम-शोषण के लिए विवश बच्चों की तादाद इससे भी अधिक है वे स्कूल में पिटाई और घरेलू हिंसा के शिकार होते रहते हैं।
परिवार के स्तर पर देखें तो संतान का मोह काफ़ी प्रबल दिखाई देगा, मगर दूसरी ओर बच्चों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता बहुत क्षीण है। कमज़ोर तबकों के बच्चों के प्रति तो बाकी समाज का रवैया अमूमन असहिष्णुता का ही रहता है। क्या ये स्वस्थ समाज के लक्षण हैं?
प्रश्न.1: यूनिसेफ की रिपोर्ट में किस बात पर चिंता व्यक्त की गई है?
(क) कुपोषण पर
(ख) लडकियों की ख़राब दशा पर
(ग) जन्म मृत्यु दर पर
(घ) बाल मृत्यु दर पर

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.2: घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने का उद्देश्य क्या था?
(क) संस्थाएँ बनाना
(ख) लड़कियों को बचाना
(ग) बच्चों की दशा को सुधारना
(घ) नए कानून बनाना

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.3: परिवार के स्तर पर किसका मोह अधिक प्रबल दिखाई देता है?
(क) माता का
(ख) परिवार का
(ग) पिता का
(घ) संतान का

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.4: कमज़ोर तबकों के बच्चों के प्रति समाज का रवैया किस प्रकार का है?
(क) असहिष्णुता का
(ख) सहिष्णुता का
(ग) असंवेदनशीलता का
(घ) संवेदनशीलता का

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.5: बच्चों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता कैसी है?
(क) अधिक
(ख) क्षीण
(ग) मज़बूत
(घ) न्यून

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
भारतवर्ष के महान् वीर, त्यागी और बलिदानी महापुरुषों में पितामह भीष्म का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। वे महाराजा शांतनु और माता गंगा के इकलौते पुत्र थे। उनके बचपन का नाम देवव्रत था। पुत्र को जन्म देकर गंगा अपने लोक को चली गई तो महाराजा शांतनु पत्नी वियोग में दुःखी रहने लगे। एक दिन गंगा के किनारे उन्होंने मल्लाहों के प्रमुख दाशराज की पुत्री सत्यवती को देखा। सत्यवती अति रूपवती युवती थी। शांतनु ने सत्यवती से विवाह का प्रस्ताव उसके पिता के पास भेजा किंतु दशराज ने यह शर्त रख दी कि यदि महाराज उत्तराधिकार में सत्यवती के पुत्र को राज्य देने का वायदा करें तो सत्यवती से महाराज का विवाह कर दूंगा। राजा यह शर्त स्वीकार न कर सके और सत्यवती के लिए व्याकुल रहने लगे। देवव्रत ने जब पिता की उदासी का कारण जाना तो उन्होंने का कारण जाना तो उन्होंने दाशराज के सम्मुख आजीवन ब्रह्नमचारी रहने की प्रतिज्ञा की जिससे कि सत्यवती के पुत्र को राज्याधिकार प्राप्त करने में कोई अड़चन न जाए। इस भीषण प्रतिज्ञा के कारण ही देवव्रत को भीष्म कहा जाने लगा।
महाराजा शांतनु का सत्यवती से विवाह हुआ और उससे उनके दो पुत्र हुए–चित्रागंद और विचित्रवीर्य। चित्रागंद निःस्तान मरे और विचित्रवीर्य को धृतराष्ट्र जन्मांध थे अतः राजगद्दी पांडु को प्राप्त हुई। धृतराष्ट्र के 100 पुत्र हुए जिनमें दुर्योधन सबसे बड़ा था। पांडु के क्रमशः युद्धिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव पांच पुत्र हुए। धृतराष्ट्र के पुत्र कौरव तथा पांडु के पुत्र पांडव कहे जाते थे। अर्जुन धनुर्विद्या में, भीम मल्लयद्ध में अद्वितीय थे। दुर्योधन पांडवों से ईर्ष्या रखता था। भीष्म ने इन राजकुमारों की शिक्षा-दीक्षा का उचित प्रबंध किया था। भीष्म उनके पितामह लगते थे इसलिए उन्हें भीष्म पितामह कहा जाने लगा।
प्रश्न.6: शांतनु कौन था?
(क) महाराजा
(ख) एक ब्राह्मण
(ग) एक वैश्य
(घ) एक जौहरी

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.7: किसका बचपन का नाम देवव्रत था?
(क) शांतनु के पुत्र का
(ख) दशराज का
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) शांतनु का

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.8: गंगा किसकी माता थी?
(क) शांतनु की
(ख) सत्यवती की
(ग) भीष्म की
(घ) दास की

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.9: मल्लाहों के प्रमुख का नाम निम्नलिखित में से क्या है?
(क) देवव्रत
(ख) भारत
(ग) भीष्म
(घ) दाशराज

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.10: शांतनु किसके वियोग में दुःखी रहते थे?
(क) मृगनयनी के
(ख) कुलवती के
(ग) गंगा के
(घ) शूतवती के

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

पतंग के जन्म के बारे में ठीक-ठीक जानकारी तो इतिहास में नहीं मिलती, पर कुछ ठोस जानकारी के हिसाब से करीब दो हजार वर्ष पूर्व चीन में किसी किसान ने मजाक-मजाक में अपनी टोपी में डोरी बाँधकर हवा में उछाल दिया था, और वह दुनिया की पहली पतंग बन गई। बाद में कुछ चीनी व्यापारियो से होते हुए यह विश्वभर में प्रचलित हो गई।
आज भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में होने वाले काईट उत्सव से हर कोई परिचित है। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए हर वर्ष विश्व के कोने-कोने से प्रतियोगी भारत आते हैं। इन दिनों गुजरात की छठा ही निराली होती है। आसमान में उडती रंगबिरंगी पतंगें मानो जादू सा कर देतीं हैं, हर कोई इस उत्सव में खिचा चला आता है। पूरा आसमान विभित्र आकारों की रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है।
दो हजार ग्यारह में देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर पतंगबाजी आईपीएल दो दिन हुआ था। पहले
दिन देश के कोने-कोने से आये खिलाड़ी पेंच लड़ाते नजर आये दूसरा दिन आम लोगों के नाम हुआ। इस मुकाबले में महिलाओं को भी हुनर दिखने का मौक़ा मिला। वैसे तो भारत में बच्चे गर्मियों की छुट्टी में पतंग उड़ाते हैं किन्तु कई राज्यों में मकर-संक्रांति, छब्बीस-जनवरी एवं पंद्रह अगस्त को पतंग उड़ाई जाती हैं। ऊंचीं उड़ती पतंग खिलाड़ियों के मन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती है तो नकारात्मकता स्वयं दूर हो जाती है।
पतंगबाजी मानव को कल्पनाशील भी बनाती है। जिस प्रकार पतंग विपरीत हवा में आसमान में ऊँची उड़ती है, वैसे ही विपरीत परिस्थितियों में ही मनुष्य के धेर्य तथा साहस की परीक्षा होती है। पतंगबाजी से पूरे शरीर का व्यायाम भी हो जाता है।
प्रश्न.11: दुनिया की पहली पतंग कहाँ उड़ाई गई?
(क) भारत
(ख) चीन
(ग) अहमदाबाद
(घ) गुजरात

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.12: काईट उत्सव कहाँ मनाया जाता है?
(क) गुजरात
(ख) भारत
(ग) दिल्ली
(घ) अहमदाबाद

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.13: भारत में पतंग कब-कब उड़ाई जाती है?
(क) सभी
(ख) पंद्रह अगस्त
(ग) छब्बीस जनवरी
(घ) मकर संक्रांति

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.14: राजधानी दिल्ली में पतंग आईपीएल कब हुआ था?
(क) 2013
(ख) 2014
(ग) 2011
(घ) 2012

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.15: पतंगबाज़ी मानव को कैसा बनाती है?
(क) कल्पनाहीन
(ख) कल्पनाशील
(ग) मूर्ख
(घ) विवेकहीन

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
विज्ञान ने मनुष्य को मशीन बना दिया है, यह कहना उचित नहीं है। मशीनों का आविष्कार मनुष्य ने अपनी सुख-सुविधा के लिए किया है। यदि मशीनें नहीं होतीं, तो मनुष्य इतनी तेजी से प्रगति नहीं कर पाता एवं उसका जीवन तमाम तरह के झंझावातों के बीच ही गुम होकर रह जाता। मशीनों से मनुष्य को लाभ हुआ है, यदि उसे भौतिक सुख-सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं, तो उसमें मशीनों का योगदान प्रमुख है। मशीनों को कार्यान्वित करने के लिए मनुष्य को उन्हें परिचालित करना पड़ता है जिससे कार्य करने में उसे अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ता।
यदि कोई त्यक्ति मशीन के बिना कार्य करे, तो उसे अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस दृष्टि से देखा जाए, तो मशीनों के कारण मनुष्य का जीवन यंत्रवत् नहीं हुआ है, वल्कि उसके लिए हर प्रकार का कार्य करना सरल हो गया है। यह विज्ञान का ही वरदान है कि अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड के रूप में लोगों के पर्स में प्लास्टिक मनी आ गई है और वे जब भी चाहें, रुपये निकाल सकते हैं। रुपये निकालने के लिए अब बैंकों में घंटों लाइन में लगने की जरूरत ही नहीं।
पहले लंबी दूरी की यात्रा करना मनुष्य के लिए अत्यंत कष्टदायी होता था। अब विज्ञान ने मनुष्य की हर प्रकार की यात्रा को पुखमय बना दिया है। सड़कों पर दौड़ती मोटरगाड़ियाँ एवं गयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ इसका उदाहरण हैं।
महले मनुष्य के पास मनोरंजन के लिए विशेष साधन उपलब्ध आ गया है। यही नहीं मनुष्य विज्ञान की सहायता से शारीरिक मजोरियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा निजात) पाने में अब पहले से कहीं अधिक सक्षम हो गया है और यह सब संभव हुआ चिकित्सा क्षेत्र में आई वैज्ञानिक प्रगति से।
प्रश्न.16: मशीनें नहीं होतीं तो क्या होता?
(क) मनुष्य तेजी से प्रगति नहीं कर पाता
(ख) मनुष्य तेजी से प्रगति कर पाता
(ग) मनुष्य खुश रहता
(घ) मनुष्य झंझावातों से निकल जाता

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.17: विज्ञान ने मनुष्यों को क्या-2 दिया है?
(क) मशीनें
(ख) सुख-सुविधाएँ
(ग) असुविधाएँ
(घ) परिश्रम

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.18: मशीनों से मानव  के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है?
(क) उसे अधिक परिश्रम करना पड़ता है
(ख) उसका प्रत्येक कार्य सरल हो गया है
(ग) उसका प्रत्येक कार्य कठिन हो गया है
(घ) उसका जीवन यंत्रवत् हो गया है

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.19: गद्यांश के अनुसार विज्ञान का वरदान क्या है?
(क) लोग जब चाहें रुपये निकाल सकते हैं
(ख) डेबिट-क्रेडिट कार्ड के रूप में लोगों के पर्स में प्लास्टिक मनी आ गई है
(ग) अब रुपये निकालने के लिए बैंकों में घंटों तक लाइन में नहीं लगना पड़ता`
(घ) उपरोक्त सभी

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.20: मशीनों का प्रमुख योगदान क्या रहा है?
(क) मनुष्य को यंत्रवत् जीना पड़ता है
(ख) मनुष्य को परिश्रमी बना दिया है
(ग) मनुष्य को भौतिक सुख-सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है (ग)

खंड - ख (व्यावहारिक व्याकरण)

प्रश्न.21: मोहन ने खाना खाया। इस वाक्य में रेखांकित शब्द की पहचान कीजिए।
(क) पद
(ख) इनमें से कोई नहीं।
(ग) शब्द और पद दोनों
(घ) शब्द

सही उत्तर विकल्प है ()

पद - संज्ञा, पुर्ल्लिंग, एकवचन।

प्रश्न.22: शब्द एवं पद में अंतर है-
(i) शब्द वाक्य के बाहर होते हैं जबकि पद वाक्य में बंधे होते हैं।
(ii) शब्दों का अपना स्वतंत्र अर्थ होता है जबकि पद अपना अर्थ वाक्य के अनुसार देते हैं।
(iii) दोनों
(iv) इनमें से कोई नहीं
(क) विकल्प (ii)
(ख) विकल्प (iii)
(ग) विकल्प (iv)
(घ) विकल्प (i)

सही उत्तर विकल्प है ()

शब्द वाक्य के बाहर होते हैं जबकि पद वाक्य में बंधे होते हैं और शब्दों का अपना स्वतंत्र अर्थ होता है जबकि पद अपना अर्थ वाक्य के अनुसार देते हैं।

प्रश्न.23: निम्नलिखित शब्दों में कौन-से शब्द में अनुनासिक का प्रयोग सही रूप में किया गया है?
(क) कहीं = क्+अ+ह्+ ईं
(ख) स्वमं = एस + वी + अ + म + अ
(ग) सम्मान = एस + म, + आ + न् + क
(घ) गोंद= ग्+ओ+द्+अ

सही उत्तर विकल्प है ()

कहीं = क्+अ+ह्+ ईं।

प्रश्न.24: निम्नलिखित शब्दों में से अनुनासिक के उचित प्रयोग वाला शब्द चुनिए-
नालँदा, मनोरँजन,  अँतर, गाँव
(क) मनोरँजन
(ख) नालंदा
(ग) गाँव
(घ) दूरी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.25: निम्नलिखित में कौन-सा वर्ण पंचमाक्षर नहीं है?
(क) जे।
(ख) 
(ग) ड.
(घ) 

सही उत्तर विकल्प है ()

य वर्ण पंचमाक्षर नहीं हैI वर्गों के पाँचवें वर्ण को पंचमाक्षर कहा जाता है। शब्द में इनके स्थान पर ही अनुस्वार या बिंदु (ं) का प्रयोग होता है।

प्रश्न.26: सावधानी शब्द में कौन-सा शब्द है?
(क) धानी
(ख) नी
(ग) आनी
(घ) 

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.27: बदबू में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है?
(क) बे
(ख) बद
(ग) 
(घ) बा

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.28: निम्नलिखित में से उपसर्ग रहित शब्द कौन-सा है?
(क) विनम्रता
(ख) निर्बल
(ग) कुलीन
(घ) सुदर्शन

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.29: प्रत्युत्पन्नमति शब्द में कौन-सा उपसर्ग है-
(क) प्रत्यु
(ख) प्र
(ग) प्रत्यू
(घ) प्रति

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.30: पंचायत शब्द में कौन-सा प्रत्यय हैं?
(क) आयत
(ख) चायत
(ग) इसलिए
(घ) यत

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.31: "जितने मर्ज़ी  झूठे _____ दिए जाओ, अपने किये का_____ तो तुम्हें  भुगतना ही होगा ।"--रिक्त स्थानों में श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द-युग्म का प्रयोग करें।
(क) प्रमाण-परिणाम
(ख) प्रणाम-प्रमाण
(ग) परिमाण-परिणाम
(घ) परमान-परनाम

सही उत्तर विकल्प है ()

दोनों शब्द सुनने में एक से अर्थों में भिन्न होने के साथ-साथ वाक्य में उपयुक्त भी हैं।

प्रश्न.32: 'आचार' शब्द का श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द क्या होगा ?
(क) प्रचार
(ख) विचार
(ग) अचार
(घ) संचार

सही उत्तर विकल्प है ()

अचार-आचार श्रुतिसम- भिन्नार्थक शब्द युग्म हैं क्योंकि ये उच्चारण में एक से परन्तु अर्थ में भिन्न हैं ।

प्रश्न.33: इनमें से पिशुन शब्द का पर्यायवाची है-
(क) पिशाच
(ख) पीसना
(ग) बेईमान
(घ) चुगलखोर

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.34: इनमें से भुजंग शब्द का पर्यायवाची है-
(क) गिरगिट
(ख) सर्प
(ग) केंचुआ
(घ) तोता

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.35: इनमें से पंडित शब्द का पर्यायवाची है-
(क) स्वामी
(ख) ज्ञानी
(ग) अध्यापक
(घ) गुरु

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.36: उर्वर शब्द का विलोम शब्द है-
(क) उत्कृष्ट
(ख) उत्कृष्ट
(ग) ऊसर
(घ) अतिवृष्टि

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.37: ऋणात्मक शब्द का विलोम शब्द है-
(क) धनात्मक
(ख) अनात्मक
(ग) रिणात्मक
(घ) मानात्मक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.38: नीरस शब्द का विलोम शब्द है-
(क) रसीला
(ख) सरस
(ग) वाइरस
(घ) अरस

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.39: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-
भगवान करे कि आप सुखी वैवाहित जीवन बिताएँ।
(क) वास्तविकता पर नहीं आशाओं के आधार पर कामना करना
(ख) वाचक
(ग) संदेहवाचक
(घ) आज्ञाकारी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.40: आज वर्षा होगी। वाक्य को संदेहवाचक वाक्य में बदलिए-
(क) शायद आज वर्षा होगी।
(ख) शायद वर्षा हो।
(ग) आज वर्षा नहीं होगी।
(घ) आज वर्षा क्यों होगी।

सही उत्तर विकल्प है ()

खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)


प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
मनष्यों की पोशाकें उन्हें विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती हैं। प्रायः पोशाक ही समाज में मनुष्य का अधिकार और उसका दर्जा निश्चित करती है। वह हमारे लिए अनेक बंद दरवाजे खोल देती है, परंतु कभी ऐसी भी परिस्थिति आ जाती है कि हम जरा नीचे झुककर सपाज की निचली श्रेणियों की अनुभूति को समझना चाहते हैं। उस समय यह पोशाक ही बंधन और अड़चन बन जाती है। जैसे वायु की लहरें कटी हुई पतंग को सहसा भूमि पर नहीं गिर जाने देतीं, उसी तरह खास परिस्थितियों में हमारी पोशाक हमें झुक सकने से रोके रहती है।
बाजार में, फुटपाथ पर कुछ खरबूजे डलिया में और कुछ जमीन पर बिक्री के लिए रखे जान पड़ते थे। खरबूजों के समीप एक अधेड़ उम्र की औरत बैठी रो रही थी। खरबूजे बिक्री के लिए थे, परंतु उन्हें खरीदने के लिए कोई कैसे आगे बढ़ता? खरबूजों को बेचने वाली तो कपड़े से मुँह छिपाए सिर को घुटनों पर रखे फफक-फफककर रो रही थी।
प्रश्न.41: गद्यांश के आधार पर बताइए कि मनुष्य की पोशाक कौन-सा कार्य करती है?
(क) व्यक्ति को प्रतिष्ठित बनाती है
(ख) विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती है
(ग) भेदभाव को कम करती है
(घ) समानता और भाईचारे की भावना पैदा करती है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.42: लेखक के अनुसार पोशाक हमारे लिए बंधन कब बन जाती है?
(क) जब हम अपने से ऊँची श्रेणियों के लोगों से मिलते हैं
(ख) जब हम न चाहते हुए भी उन्हें पहनते हैं
(ग) जब हम अपने से नीची श्रेणियों की अनुभूति को समझना चाहते हैं
(घ) जब हम किसी विशेष कार्यक्रम में जाते हैं।

सही उत्तर विकल्प है ()

क्योंकि वह बूढी स्त्री की अपेक्षा दो महीने से ज्यादा समय तक पुत्र-शोक मनाती रही

प्रश्न.43: लेखक किसके रोने का कारण नहीं जान सका?
(क) निम्न वर्ग का
(ख) बूढ़ी स्त्री के
(ग) बच्चे के
(घ) दुकान वाले के

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.44: कपड़े में मुँह को छिपाए सिर को घुटनों पर रखकर कौन रो रहा था?
(क) बूढ़ी स्त्री
(ख) भगवाना
(ग) पड़ौसिन
(घ) लेखक का मित्र

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.45: बूढ़ी स्त्री के रोने का क्या कारण था?
(क) खरबूजे न बिकना
(ख) बेटे की मृत्यु
(ग) उसकी गरीबी
(घ) लोगों के ताने

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 46 से 50 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
जब अप्रैल में मैं बेस कैंप में थी, तेनजिंग अपनी सबसे छोटी सपत्री डेकी के साथ हमारे पास आए थे। उन्होंने इस बात पर विशेष महत्त्व दिया था कि दल के प्रत्येक सदस्य और प्रत्येक शेरपा कुली से बातचीत की जाए। जब मेरी बारी आई, मैंने अपना परिचय यह कहकर दिया कि मैं बिल्कुल ही नौसिखिया हूँ और एवरेस्ट मेरा पहला अभियान है। तेनजिंग हँसे और मुझसे कहा कि एवरेस्ट उनके लिए भी पहला अभियान है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि शिखर पर पहुँचने से पहले उन्हें सात बार एवरेस्ट पर जाना पड़ा था। फिर अपना हाथ मेरे कंधे पर रखते हुए उन्होंने कहा, "तुम एक पक्की पर्वतीय लड़की लगती हो। तुम्हें तो शिखर पर पहले ही प्रयास में पहुँच जाना चाहिए।"
प्रश्न.46: पाठ के आधार पर बताइए कि तेनजिंग कौन था?
(क) लेखिका का ट्रेनर
(ख) पर्वतों की जानकारी रखने वाला सैलानी
(ग) एवरेस्ट पर चढ़ने वाला पहला व्यक्ति
(घ) लेखिका का सहयोगी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.47: तेनजिंग ने किस बात पर विशेष महत्त्व दिया?
(क) प्रत्येक सदस्य की परीक्षा लेने पर
(ख) प्रत्येक सदस्य से बातचीत करने पर
(ग) सदस्यों का सामान स्वयं उठाने पर
(घ) कैप के संचालन करने पर

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.48: लेखिका ने स्वयं को नौसिखिया क्यों बताया?
(क) क्योंकि वह दूसरी बार एवरेस्ट पर चढ़ रही थी
(ख) वह पहले से ही चढ़ाई के बारे में बहुत कुछ जानती थी
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) क्योंकि एवरेस्ट पर चढ़ना उसका पहला पर्वतीय अभियान था

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.49: गद्यांश के अनुसार बचेंद्री पाल (लेखिका) का यह कौन-सा अभियान है?
(क) चौथा
(ख) तीसरा
(ग) पहला
(घ) दूसरा

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.50: लेखिका के लिए तेनजिंग ने कौन-से शब्द कहे थे?
(क) तुम दल के पीछे पीछे ही चलना
(ख) तुम्हें पहले प्रयास में ही शिखर पर पहुँच जाना चाहिए
(ग) तुम पर्वतीय लड़की नहीं हो
(घ) तुम पर्वत शिखर पर नहीं पहुँच पाओगी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 51 से 54 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
अब कैसे छूटै राम नाम रट लागी।
प्रभु जी, तुम चंदन हम पानी, जाकी अँग-अँग बास समानी।
प्रभु जी, तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा।
प्रभु जी, तुम दीपक हम बाती, जाकी जोति बरै दिन राती।
प्रभु जी, तुम मोती हम धागा, जैसे सोनहिं मिलत सुहागा।
प्रभु जी, तुम स्वामी हम दासा, ऐसी भक्ति करै रैदासा।
प्रश्न.51: रेदास के अंग-अंग में क्या समाया हुआ है?
(क) चंदन
(ख) जल
(ग) ईश्वर
(घ) प्रेम

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.52: कवि ईश्वर की ओर आशा भाव से किस प्रकार देखते हैं?
(क) जैसे किसान बादलों की ओर देखता है।
(ख) जैसे पपीहा बादलों की ओर देखता है
(ग) जैसे चकोर चाँद की ओर देखता है
(घ) जैसे मोर बादलों की ओर देखता है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.53: मोती के साथ मिलने से किसकी कीमत बढ़ जाती है?
(क) सुहागे की
(ख) धागे की
(ग) व्यक्ति की।
(घ) सोने की

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.54: रैदास अपने को क्या मानते हैं?
(क) ईश्वर का सखा
(ख) ईश्वर का पुत्र
(ग) ईश्वर का दास।
(घ) ईश्वर सहचर

सही उत्तर विकल्प है ()

The document Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
75 docs|11 tests

Top Courses for Class 9

FAQs on Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) - Sample Papers For Class 9

1. प्रश्न 1: कक्षा 9 हिंदी बी में कौन-कौन से अध्याय हैं?
उत्तर: कक्षा 9 हिंदी बी में कुल 17 अध्याय हैं। इनमें से कुछ अध्याय हैं: दो बैलों की कथा, एक कुत्ता और एक मैना, चिड़िया की बच्ची, आत्मत्राण, संगतकार, तालीम, विषय-संग्रह, साखी, नाना साहब की पुत्री, वाख, लाख की चूड़ियाँ आदि।
2. प्रश्न 2: कक्षा 9 हिंदी बी के इस प्रश्न पत्र में कितने प्रश्न हैं?
उत्तर: कक्षा 9 हिंदी बी के इस प्रश्न पत्र में कुल 30 प्रश्न हैं। इस प्रश्न पत्र को दो अंगों में बाँटा गया है, पहले अंग में 15 प्रश्न हैं और दूसरे अंग में भी 15 प्रश्न हैं।
3. प्रश्न 3: कक्षा 9 हिंदी बी में यह प्रश्न पत्र कितने अंकों का है?
उत्तर: कक्षा 9 हिंदी बी के इस प्रश्न पत्र का कुल मार्क्स 80 हैं। इस प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न का अपना अंकवितरण होता है, जो कि प्रश्न की प्रश्नार्थी और उत्तर की गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
4. प्रश्न 4: कक्षा 9 हिंदी बी के प्रश्न पत्र के लिए योग्य अध्ययन सामग्री क्या है?
उत्तर: कक्षा 9 हिंदी बी के प्रश्न पत्र के लिए योग्य अध्ययन सामग्री अध्यायों की व्याख्या, कथाओं और कविताओं का मध्यवर्ती सारांश, उदाहरण, एकांकी, प्रश्न-उत्तर आदि हैं। छात्रों को अध्ययन सामग्री को अच्छी तरह से समझना और अच्छी तरह से अभ्यास करना चाहिए।
5. प्रश्न 5: कक्षा 9 हिंदी बी के प्रश्न पत्र के लिए ऑनलाइन सैंपल पेपर उपलब्ध हैं?
उत्तर: हाँ, कक्षा 9 हिंदी बी के प्रश्न पत्र के लिए ऑनलाइन सैंपल पेपर उपलब्ध हैं। आप इन सैंपल पेपर्स को आसानी से इंटरनेट पर खोजकर डाउनलोड कर सकते हैं और इनके माध्यम से अभ्यास कर सकते हैं। यह आपको परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेगा और आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगा।
75 docs|11 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 9 exam

Top Courses for Class 9

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

study material

,

Objective type Questions

,

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

MCQs

,

Free

,

shortcuts and tricks

,

Summary

,

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Sample Paper

,

pdf

,

video lectures

,

Extra Questions

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Exam

,

practice quizzes

,

Important questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

past year papers

,

Semester Notes

,

Viva Questions

;