Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions)

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download

कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:

  1. इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं खंड क, ख और ग
  2. खंड क में कुल 2 प्रश्न पूछे गए हैं। दोनों प्रश्नों के कुल 20 उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
  3. खंड ख में कुल 4 प्रश्न हैं तथा इन सभी के 20 उप प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
  4. खंड ग में कुल 3 प्रश्न हैं तथा 14 उप प्रश्न सम्मिलित हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

खंड - क (अपठित गद्यांश)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक देश और जाति का योगदान रहता है। संस्कृति के मूल उपादान तो प्रायः सभी सुसंस्कृत और सभ्य देशों में एक सीमा तक समान रहते हैं, किंतु बाहय उपादानों में अंतर अवश्य आता है। राष्ट्रीय या जातीय संस्कृति का सबसे बड़ा योगदान यही है कि वह हमें अपने राष्ट्र की परंपरा से संपृक्त बनाती है, अपनी रीति-नीति की संपदा से विच्छिन्न नहीं होने देती। आज के युग में राष्ट्रीय एवं जातीय संस्कृतियों के मिलन के अवसर अति सुलभ हो गए हैं, संस्कृतियों का पारस्परिक संघर्ष भी शुरू हो गया है। कुछ ऐसे विदेशी प्रभाव हमारे देश पर पड़ रहे हैं, जिनके आतंक ने हमें स्वयं अपनी संस्कृति के प्रति संशयालु बना दिया है। हमारी आस्था डिगने लगी है। यह हमारी वैचारिक दुर्बलता का फल है।
अपनी संस्कृति को छोड़, विदेशी संस्कृति के विवेकहीन अनुकरण से हमारे राष्ट्रीय गौरव को जो ठेस पहुंच रही है, वह किसी राष्ट्रप्रेमी जागरूक व्यक्ति से छिपी नहीं है। भारतीय संस्कृति में त्याग और ग्रहण की अद्भुत क्षमता रही है। अतः आज के वैज्ञानिक युग में हम किसी भी विदेशी संस्कृति के जीवंत तत्वों को ग्रहण करने में पीछे नहीं रहना चाहेंगे, किंतु अपनी सांस्कृतिक निधि की उपेक्षा करके नहीं। यह परावलंबन राष्ट्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है। यह स्मरण रखना चाहिए कि सूर्य की आलोकप्रदायिनी किरणों से पौधे को चाहे जितनी जीवनशक्ति मिले, किंतु अपनी जमीन और अपनी जड़ों के बिना कोई पौधा जीवित नहीं रह सकता। अविवेकी अनुकरण अज्ञान का ही पर्याय है।

प्रश्न.1: आधुनिक युग में संस्कृतियों में परस्पर संघर्ष प्रारंभ होने का प्रमुख कारण बताइए।
(क) बाह्य उपादान में अंतर
(ख) आस्था का डिगना
(ग) अनेक संस्कृतियों के मिलन से अतिक्रमण
(घ) आस्था का डिगना

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.2: अविवेकी अनुकरण किसका पर्याय है?
(क) साक्षरता का
(ख) अज्ञानता का
(ग) संस्कृति का
(घ) ज्ञान का

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.3: संस्कृति के निर्माण में किसका योगदान है?
(क) सभी
(ख) केवल जाति का
(ग) केवल देश का
(घ) जाति और देश का

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.4: हम अपनी सांस्कृतिक संपदा की उपेक्षा क्यों नहीं कर सकते? 
(क) क्योंकि यह राष्ट्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है
(ख) क्योंकि यह राष्ट्र की गरिमा के अनुरूप है
(ग) क्योंकि यह हमारी संस्कृति है
(घ) क्योंकि यह हमारी संस्कृति नहीं है

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.5: हम विदेशी संस्कृति से क्या ग्रहण कर सकते हैं?
(क) संस्कृति के अजीवंत तत्वों को
(ख) संस्कृति के ग्रहण की क्षमता को
(ग) संस्कृति के जीवंत तत्वों को
(घ) संस्कृति के त्याग को

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

भारतवर्ष ने कभी भी भौतिक वस्तुओं के संग्रह को बहुत अधिक महत्त्व नहीं दिया। उसकी दृष्टि में मनुष्य के भीतर जो आंतरिक तत्व स्थिर भाव से बैठा हुआ है, वही चरम और परम है। लोभ-मोह, काम-क्रोध आदि विकार मनुष्य में स्वाभाविक रूप से विद्यमान रहते हैं, पर उन्हें प्रधान शक्ति मान लेना और अपने मन और बुद्धि को उन्हीं के इशारे पर छोड़ देना, बहुत निकृष्ट आचरण है। भारतवर्ष ने उन्हें सदा संयम के बंधन से बाँधकर रखने का प्रयत्न किया है।

इस देश के कोटि-कोटि दरिद्र जनों की हीन अवस्था को सुधारने के लिए अनेक कायदे-कानून बनाए गए। जिन लोगों को इन्हें कार्यांवित करने का काम सौंपा गया वे अपने कर्तव्यों को भूलकर अपनी सुख-सुविधा की ओर ज़्यादा ध्यान देने लगे। वे लक्ष्य की बात भूल गए और लोभ, मोह जैसे विकारों में फँसकर रह गए। आदर्श उनके लिए मज़ाक का विषय बन गया और संयम को दकियानूसी मान लिया गया। परिणाम जो होना था, वह हो रहा है-लोग लोभ और मोह में पड़कर अनर्थ कर रहे हैं, इससे भारतवर्ष के पुराने आदर्श और भी अधिक स्पष्ट रूप से महान और उपयोगी दिखाई देने लगे हैं। अब भी आशा की ज्योति बुझी नहीं है। महान भारतवर्ष को पाने की संभावना बनी हुई है, बनी रहेगी।

प्रश्न.6: मन में समाए विकारों को किसके सहारे वश में किया जाता है?

(क) लोभ के सहारे

(ख) मोह के सहारे

(ग) मन के सहारे

(घ) संयम के बंधन के सहारे

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.7: आंतरिक का विलोम होगा-

(क) अनान्तरिक

(ख) ग्राह्य

(ग) बाह्य

(घ) भीतरी

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.8: हमारे देश में चरम और परम किसे माना जाता है? यह मान्यता पाश्चात्य देशों से किस तरह अलग है?

(क) मनुष्य में स्थित चलायमान भाव

(ख) मनुष्य में स्थित आन्तरिक स्थिर भाव

(ग) मनुष्य में स्थित ग्राह्य स्थिर भाव

(घ) मनुष्य में स्थित बाह्य स्थिर भाव

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.9: देश में करोड़ों लोग गरीबी में क्यों जी रहे हैं?

(क) क्योंकि उनके पास पैसा नहीं है

(ख) क्योंकि कोई उनकी ओर ध्यान नहीं देता

(ग) क्योंकि वे गरीब रहना चाहते हैं

(घ) क्योंकि उनकी दशा सुधारने वाले अपनी सुख सुविधा में लग गए

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.10: आदर्श एवं संयम को दकियानूसी कौन मान बैठे? इसका क्या परिणाम हुआ?

(क) जो आधुनिक नहीं थे

(ख) जो आधुनिक थे

(ग) जो पुरातनपंथी थे

(घ) जो लक्ष्य की बात भूल गए

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

एक गाँव में अलगू चौधरी और जुम्मन शेख नामक दो मित्र रहते थे। दोनों की मित्रता गाढ़ी थी। जुम्मन शिक्षित था, अलगू धनवान। जुम्मन की एक बूढी मौसी विधवा थी। वह निःसन्तान थी, पर थी मिलकियत वाली। उसने चारों और आँख उठाकर देखा, जुम्मन के सिवा कहीं उसका कोई अपना नजर न आया। मौसी ने जुम्मन के नाम अपनी मिलकियत रजिस्ट्री कर दी। जुम्मन ने वादा किया कि वह आजीवन मौसी को खाना-कपड़ा देगा। पर रजिस्ट्री होते ही जुम्मन ने रंग बदला, वह मौसी जो पहले सर पर बेठी थी, अब पेरों तले कुचली जाने लगी। बूढ़ी मौसी ने समझा कि वह सब जुम्मन की पली की बदमाशी है। उसने जुम्मन से शिकायत की। जुम्मन चुप रहा।

तब मौसी का माथा ठनका। उसने जुम्मन को पंचायत की धमकी दी। बूढ़ी मौसी हाथ में लकड़ी लिये आस-पास के गाँवों, पंचों के पास दौड़ती रही। सबके सामने उसने दुःख के आँसू बहाये। अलगू इस झगड़े से अलग रहना चाहता था। पर बूढ़ी मौसी उसे इस बीच घसीटना चाहती थी। अलगू ने मौसी से कहा- जुम्मन मेरा मित्र है, उससे बिगाड़ नहीं कर सकता। मौसी ने कहा, तो क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगें? इस ललकार को सुनकर अलगू के भीतर सोया हुआ धर्मज्ञान जाग पड़ा। उसने पंचायत में सम्मिलित होने की स्वीकृति दे दी। प्रश्न यह उठा कि पंच किसे बदा जाए। जुम्मन ने इस प्रश्न का निपटारा मौसी के हाथ में ही छोड़ दिया। मौसी ने अलगू को पंच बदा। लोगो ने समझा, अब जुम्मन की विजय निश्धित है। अलगू जुम्मन का मित्र है। उसका फैसला जुम्मन के पक्ष में होगा। पर, सरपंच के पद पर बैठते ही अलगू का उत्तरदायित्व ज्ञान जाग पड़ा। वह भूल गया कि जुम्मन उसका दोस्त है। उसने सत्य ओर न्याय का पक्ष लिया। उसका फैसला बूढ़ी मौसी के पक्ष में हुआ। उसने फैसला किया- “खालाजान को माहवार खर्च दिया जाय। अगर जुम्मन को खर्च देना मंजूर न हो, तो हिब्बानामा रद्द समझा जाय।

प्रश्न.11: किसकी मौसी विधवा थी?

(क) जुम्मन शेख की

(ख) अलगू चौधरी की

(ग) दोनों की

(घ) किसी की नहीं

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.12: पंचायत में सम्मिलित होने की स्वीकृति किसने दी थी?

(क) जुम्मन ने

(ख) मौसी ने

(ग) अलगू ने

(घ) गाँव के एक आदमी ने

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.13: अलगू चौधरी और जुम्मन शेख ________ और एक ________ रहते थे।

(क) पड़ोसी थे, गाँव में

(ख) पड़ोसी थे, घर में

(ग) दो दुश्मन थे, गाँव में

(घ) दो मित्र थे, गाँव में

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.14: निम्नलिखित में से निश्चित रूप से क्या सत्य है?

(क) जुम्मन मौसी का एक मात्र बेटा था

(ख) अलगू और जुम्मन के बीच दुश्मनी थी

(ग) मौसी मिलकियतवाली थी

(घ) मौसी एक युवा विधवा थी

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.15: तो क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगे? यह किसने कहा था?

(क) जुम्मन ने

(ख) पंच ने

(ग) मौसी ने

(घ) अलगू ने

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्ययनों और संयुक्त राष्ट्र की मानव-विकास रिपोर्टों ने भारत के बच्चों में कुपोषण की व्यापकता के साथ-साथ बाल मृत्यु-दर और मातृ मृत्यु दर का ग्राफ़ काफ़ी ऊँचा रहने के तथ्य भी बार-बार जाहिर किए हैं। यूनिसेफ़ की रिपोर्ट बताती है कि लड़कियों की दशा और भी खराब है।

पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बाद, बालिग होने से पहले लड़कियों को ब्याह देने के मामले दक्षिण एशिया में सबसे ज़्यादा भारत में होते हैं। मातृ-मृत्यु दर और शिशु मृत्यु-दर का एक प्रमुख कारण यह भी है। यह रिपोर्ट ऐसे समय जारी हुई है जब बच्चों के अधिकारों से संबंधित वैश्विक घोषणा-पत्र के पच्चीस साल पूरे हो रहे हैं। इस घोषणा-पत्र पर भारत और दक्षिण एशिया के अन्य देशों ने भी हस्ताक्षर किए थे। इसका यह असर ज़रूर हुआ कि बच्चों की सेहत, शिक्षा, सुरक्षा से संबंधित नए कानून बने, मंत्रालय या विभाग गठित हुए, संस्थाएँ और आयोग बने।

घोषणा-पत्र से पहले की तुलना में कुछ सुधार भी दर्ज हआ है। पर इसके बावजूद बहुत सारी बातें विचलित करने वाली हैं। मसलन, देश में हर साल लाखों बच्चे गुम हो जाते हैं। लाखों बच्चे अब भी स्कूलों से बाहर हैं। श्रम-शोषण के लिए विवश बच्चों की तादाद इससे भी अधिक है वे स्कूल में पिटाई और घरेलू हिंसा के शिकार होते रहते हैं।

परिवार के स्तर पर देखें तो संतान का मोह काफ़ी प्रबल दिखाई देगा, मगर दूसरी ओर बच्चों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता बहुत क्षीण है। कमज़ोर तबकों के बच्चों के प्रति तो बाकी समाज का रवैया अमूमन असहिष्णुता का ही रहता है। क्या ये स्वस्थ समाज के लक्षण हैं?

प्रश्न.16: यूनिसेफ की रिपोर्ट में किस बात पर चिंता व्यक्त की गई है?
(क) कुपोषण पर
(ख) लडकियों की ख़राब दशा पर
(ग) जन्म मृत्यु दर पर
(घ) बाल मृत्यु दर पर

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.17: घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने का उद्देश्य क्या था?
(क) संस्थाएँ बनाना
(ख) लड़कियों को बचाना
(ग) बच्चों की दशा को सुधारना
(घ) नए कानून बनाना

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.18: परिवार के स्तर पर किसका मोह अधिक प्रबल दिखाई देता है?
(क) माता का
(ख) परिवार का
(ग) पिता का
(घ) संतान का

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.19: कमज़ोर तबकों के बच्चों के प्रति समाज का रवैया किस प्रकार का है?
(क) असहिष्णुता का
(ख) सहिष्णुता का
(ग) असंवेदनशीलता का
(घ) संवेदनशीलता का

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.20: बच्चों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता कैसी है?
(क) अधिक
(ख) क्षीण
(ग) मज़बूत
(घ) न्यून

सही उत्तर विकल्प है (ख)

Download the notes
Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions)
Download as PDF
Download as PDF

खंड - ख (व्यावहारिक व्याकरण)

प्रश्न.21: निम्नलिखित में रूढ़ शब्द कौन-सा है?
(क) समतल
(ख) पशु
(ग) वाचनालय
(घ) विद्यालय

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.22: तेज दौड़ती हुई बच्ची को उसने पकड़ लिया। रेखांकित पद है-
(क) क्रिया पद
(ख) सर्वनाम पद
(ग) क्रियाविशेषण पद
(घ) विशेषण पद

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.23: निम्नलिखित शब्दों में से अनुनासिक के उचित प्रयोग वाला शब्द चुनिए-

सँगम, व्यँजन, तरँग, लाँघना
(क) सँगम
(ख) व्यँजन
(ग) लाँघना
(घ) तरँग

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.24: निम्नलिखित शब्दों में से अनुस्वार के उचित प्रयोग वाला शब्द चुनिए-

कितु, परंतु, खंडो, नीद
(क) खंडह
(ख) परंतु
(ग) कितु
(घ) नीदं

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.25: निम्नलिखित शब्दों में से अनुनासिक के उचित प्रयोग वाला शब्द चुनिए-

गँगा, बंदर, अगूँर, टाँग
(क) बंदर
(ख) गँगा
(ग) टाँग
(घ) अगूँर

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.26: इनमें से किस शब्द में उपसर्ग नहीं जुड़ा हुआ है?
(क) आकार
(ख) आमूल
(ग) आदित्य
(घ) आघात

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.27: पन प्रत्यय वाला शब्द है-
(क) सत्यापन
(ख) पनघट
(ग) औपन
(घ) बड़प्पन

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.28: उद्योग में कौन-सा उपसर्ग लगा है?
(क) उन
(ख) उत्
(ग) उद्
(घ) 

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.29: हिंदी भाषा में प्रयुक्त होने वाले उपसर्गों की संख्या कितनी है ?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) दो
(घ) एक

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.30: जो धातु या शब्द के अंत में जोड़ा जाता है उसे कहते है-
(क) उपसर्ग
(ख) अव्यय
(ग) प्रत्यय
(घ) समास

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.31: श्रुतिसम भिन्नात्मक शब्द का सही अर्थ वाला विकल्प चुने-

अभय-उभय
(क) डर-उधर
(ख) अन्य-उभ
(ग) निडर-दोनों
(घ) दोनों-निडर

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.32: वह _______तो था ही, खाना भी न मिलने से उसका शरीर भी हड्डियों का________ मात्र ही लगता है
(क) बेरोज़गार-ढांचा
(ख) कंगाल-कंकाल
(ग) गरीब,ढांचा
(घ) गरीब-कंकाल

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.33: 'पुत्र' शब्द का पर्यायवाची बताइए
(क) कानन
(ख) विमल
(ग) तनय
(घ) दनुज

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.34: इनमें से युद्ध शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(क) रण
(ख) रणभेरी
(ग) समर
(घ) संग्राम

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.35: 'लता' शब्द का पर्यायवाची बताइए ।
(क) नीर
(ख) तनय
(ग) वल्ली
(घ) तरंग

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.36: मौन शब्द का विलोम शब्द है-
(क) मुखर
(ख) विकार
(ग) मयंक
(घ) मौखिक

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.37: मुख्य शब्द का विलोम शब्द है-
(क) गौण
(ख) प्रतिमुख
(ग) सामान्य
(घ) विमुख

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.38: रवीना का प्रफुल्ल मन एकाएक ________ हो गया। रेखांकित शब्द का विलोम शब्द है-
(क) उदास
(ख) उष्ण
(ग) शुष्क
(घ) प्रसन्न

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.39: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-

अगर लोग कोरोना का टीका नहीं लगवाएँगे तो सबको कोरोना हो जाएगा।
(क) संकेतवाचक
(ख) आज्ञावाचक
(ग) इच्छावाचक
(घ) संदेहवाचक

सही उत्तर विकल्प है (क)


प्रश्न.40: यह चिट्ठी लड़के ने लिखी होगी। -वाक्य किस वाक्य का उदाहरण है?
(क) संदेहसूचक वाक्य
(ख) प्रश्नवाचक वाक्य
(ग) आज्ञावाचक वाक्य
(घ) संकेतवाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है (क)

Take a Practice Test
Test yourself on topics from Class 9 exam
Practice Now
Practice Now

खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

“अरे भाई, उनके लिए मेरे जिए का कोई मतलब न हो, पर दूसरे के धर्म-ईमान का तो खयाल करना चाहिए। जवान बेटे के मरने पर तेरह दिन का सूतक होता है और वह यहाँ सड़क पर बाजार में आकर खरबूजे बेचने बैठ गई है। हजार आदमी आते-जाते हैं। कोई क्या जानता है कि इसके घर में सूतक है। कोई इसके खरबूजे खा ले तो उसका ईमान-धर्म कैसे रहेगा? क्या अँधेर है।"

पास-पड़ोस की दुकानों से पूछने पर पता लगा-उसका तेईस बरस का जवान लड़का था। घर में उसकी बहू और पोता-पोती हैं। लड़का शहर के पास डेढ़ बीघा भर जमीन में कछियारी करके परिवार का निर्वाह करता था। खरबूजों की डलिया बाजार में पहुँचाकर कभी लड़का स्वयं सौदे के पास बैठ जाता, कभी माँ बैठ जाती।


प्रश्न.41: दूसरों के धर्म-ईमान की चिंता किसे सता रही थी?
(क) आम आदमी को
(ख) बूढ़ी स्त्री को
(ग) लेखक को
(घ) लालाजी को

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.42: घर में सूतक होने पर क्या माना जाता है?
(क) घर में रहकर मृत्यु का शोक मनाते हैं।
(ख) घर अशुद्ध माना जाता है
(ग) सभी विकल्प सही हैं।
(घ) घर के लोग धार्मिक कार्यों में हिस्सा नहीं लेते हैं।

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.43: बूढ़ी स्त्री के खरबूजे खा लेने से ईमान-धर्म नष्ट क्यों हो जाएगा?
(क) क्योंकि वह ईश्वर को नहीं मानती है
(ख) क्योंकि उसके घर में सूतक चल रहा है
(ग) क्योंकि वह निम्न वर्ग की स्त्री है
(घ) सभी विकल्प सही हैं

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.44: कोई इसके खरबूजे खा ले तो उसका ईमान-धर्म कैसे रहेगा? इस कथन से किस सोच का पता चलता है?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) अंधविश्वासी सोच का
(ग) दोनों (अंधविश्वासी सोच का) और रूढिवादी सोच का
(घ) रूढिवादी सोच का

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.45: बूढी स्त्री का लड़का क्या कार्य करता था?
(क) शहर में ही मजदूरी करता था
(ख) शहर के पास की जमीन में अनाज उगाता था
(ग) सड़क पर पत्थर तोड़ता था
(घ) शहर के पास की जमीन में फल-सब्जियाँ उगाता था

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न संख्या 46 से 50 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

जब अप्रैल में मैं बेस कैंप में थी, तेनजिंग अपनी सबसे छोटी सपत्री डेकी के साथ हमारे पास आए थे। उन्होंने इस बात पर विशेष महत्त्व दिया था कि दल के प्रत्येक सदस्य और प्रत्येक शेरपा कुली से बातचीत की जाए। जब मेरी बारी आई, मैंने अपना परिचय यह कहकर दिया कि मैं बिल्कुल ही नौसिखिया हूँ और एवरेस्ट मेरा पहला अभियान है। तेनजिंग हँसे और मुझसे कहा कि एवरेस्ट उनके लिए भी पहला अभियान है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि शिखर पर पहुँचने से पहले उन्हें सात बार एवरेस्ट पर जाना पड़ा था। फिर अपना हाथ मेरे कंधे पर रखते हुए उन्होंने कहा, "तुम एक पक्की पर्वतीय लड़की लगती हो। तुम्हें तो शिखर पर पहले ही प्रयास में पहुँच जाना चाहिए।"

प्रश्न.46: पाठ के आधार पर बताइए कि तेनजिंग कौन था? 
(क) लेखिका का ट्रेनर
(ख) पर्वतों की जानकारी रखने वाला सैलानी
(ग) एवरेस्ट पर चढ़ने वाला पहला व्यक्ति
(घ) लेखिका का सहयोगी

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.47: तेनजिंग ने किस बात पर विशेष महत्त्व दिया?
(क) प्रत्येक सदस्य की परीक्षा लेने पर
(ख) प्रत्येक सदस्य से बातचीत करने पर
(ग) सदस्यों का सामान स्वयं उठाने पर
(घ) कैप के संचालन करने पर

सही उत्तर विकल्प है (ख)


प्रश्न.48: लेखिका ने स्वयं को नौसिखिया क्यों बताया?
(क) क्योंकि वह दूसरी बार एवरेस्ट पर चढ़ रही थी
(ख) वह पहले से ही चढ़ाई के बारे में बहुत कुछ जानती थी
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) क्योंकि एवरेस्ट पर चढ़ना उसका पहला पर्वतीय अभियान था

सही उत्तर विकल्प है (घ)


प्रश्न.49: गद्यांश के अनुसार बचेंद्री पाल (लेखिका) का यह कौन-सा अभियान है?
(क) चौथा
(ख) तीसरा
(ग) पहला
(घ) दूसरा

सही उत्तर विकल्प है (ग)


प्रश्न.50: लेखिका के लिए तेनजिंग ने कौन-से शब्द कहे थे?
(क) तुम दल के पीछे पीछे ही चलना
(ख) तुम्हें पहले प्रयास में ही शिखर पर पहुँच जाना चाहिए
(ग) तुम पर्वतीय लड़की नहीं हो
(घ) तुम पर्वत शिखर पर नहीं पहुँच पाओगी

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न संख्या 51 से 54 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

"रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि।

जहाँ काम आवे सूई, कहा करे तलवारि।।"

प्रश्न.51: बडी चीज को देखकर किसी छोटी चीज की उपेक्षा नहीं करने का क्या अर्थ है?
(क) बड़ी चीज का महत्त्व सब जगह होता है
(ख) हर चीज का अपना महत्त्व है
(ग) केवल छोटी चीज ही काम की होती है
(घ) छोटी चीज कम काम की होती है

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.52: कवि के अनुसार सूई के स्थान पर क्या काम नहीं आता है?
(क) डोरी
(ख) धागा
(ग) तलवार
(घ) तार

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.53: प्रस्तुत दोहे में सूई किसका प्रतीक है?
(क) असमर्थ का
(ख) बड़े या प्रभावशाली का
(ग) छोटे या कमजोर का
(घ) शक्तिशाली का

सही उत्तर विकल्प है ()


प्रश्न.54: प्रस्तुत दोहे के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
(क) बड़े को देखकर छोटे की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए
(ख) सभी विकल्प सही हैं
(ग) सभी का अपना-अपना महत्त्व है
(घ) कोई दूसरे का स्थान नहीं ले सकता

सही उत्तर विकल्प है ()

The document Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Are you preparing for Class 9 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 9 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
75 docs|11 tests

Up next

75 docs|11 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 9 exam
Related Searches

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Extra Questions

,

Exam

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

past year papers

,

ppt

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

pdf

,

video lectures

,

shortcuts and tricks

,

Viva Questions

,

MCQs

,

Sample Paper

,

Summary

,

practice quizzes

,

Class 9 Hindi B: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

mock tests for examination

,

study material

,

Free

,

Semester Notes

;