Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 7 (With Solutions)

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 7 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download

कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:
(i) इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं- खंड-कखंड-ख और खंड-ग
(ii) इस प्रश्नपत्र में कुल 10 वस्तुपरक प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(iii) खंड-क में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(iv) खंड-ख में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(v) खंड-ग में कुल 14 प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 

खंड - क (अपठित बोध)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
आत्मविश्वास मनुष्य की सबसे बड़ी पूँजी है। यह हमारे सभी आंतरिक गुणों का शिरोमणि है, जिसके अभाव में हम लक्ष्य सिद्धि के प्रयलों से दूर हो जाते हैं। विद्यार्थी जीवन से ही हमें इस गुण का विकास स्वयं अपने अंदर विकसित करना चाहिए ताकि आने वाला हमारा भविष्य तात्कालिक लक्ष्यों से ओतप्रोत और परिपूर्ण हो। आत्मविश्वास वस्तुत: अपनी शक्तियों की सच्ची पहचान का नाम है अर्थात् अपनी कार्यक्षमता, कार्यकुशलता और योग्यता का ज्ञान और परख से रूबरू होना और उस दिशा में अपने आपको झोंक देना।
अपनी शक्तियों को कार्यरूप में परिणत करने की वास्तविकता ही आत्मज्ञान और आत्मविश्वास है। हमें जिस पदार्थ की कामना है, लिप्सा है उसकी सिद्धि के लिए हमें आत्मविश्वासी बनकर फल की प्राप्ति की साधना करनी होगी। दृढ़ निश्चय कीजिए, अटूट, अक्षय संकल्प कीजिए और अपने मार्ग की रुकावटों को प्रबल आत्मविश्वास से पराजित कीजिए। जिस प्रकार का व्यक्ति का आत्मविश्वास होगा, वैसी ही उसकी योग्यता होगी, यदि हमारी इच्छा अदम्य है तो प्रयल भी अदम्य होना चाहिए और उसका मूलाधार आत्मविश्वास ही है। जिसमें आत्मविश्वास प्रबल होगा, दृढ़ इच्छाशक्ति होगी, वह व्यक्ति विपुल ज्ञान, अदम्य साहस और धन-संपत्ति का स्वामी होगा, हर मनोनुकूल क्षेत्र में विजेता होगा। आत्मविश्वास एक भावना है, एक अद्भुत गुण है, एक सर्वश्रेष्ठ आंतरिक शक्ति है, एक आंतरिक भावातिरेक है। जहाँ और जिस व्यक्ति के अंदर इन गुणों का कार्य रूप में परिणत करने का साहस है, उत्साह है और शक्ति है उसे सफलता और कार्य-सिद्धि स्वत: ही प्राप्त हो जाती है। आत्मविश्वास ही साहस और उत्साह का जनक है, जीवन में कठोर परीक्षाएँ सम्मुख आएँ या कठिनाइयाँ बाधा डालें, आत्मविश्वासी को कोई भी परिस्थिति हतोत्साहित नहीं कर सकती है।
प्रश्न.1: मनुष्य की सबसे बड़ी पूँजी क्या है?
(क) कार्यक्षमता
(ख) विद्यार्थी जीवन
(ग) आत्मविश्वास
(घ) योग्यता

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.2: आत्मविश्वास के अभाव में हम किससे दूर हो जाते हैं?
(क) विद्या प्राप्त करने से
(ख) धन कमाने से
(ग) लक्ष्यसिद्धि के प्रयत्नों से
(घ) घर से

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.3: साहस और उत्साह का जनक कहा गया है
(क) संघर्षों को
(ख) आत्मविश्वास का
(ग) दृढ़ संकल्प का
(घ) अक्षय संकल्प को

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.4: जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ किसको हतोत्साहित नहीं करती?
(क) अमीर व्यक्ति को
(ख) ज्ञानी व्यक्ति को
(ग) असाहसी व्यक्ति को
(घ) आत्मविश्वासी व्यक्ति का

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.5: जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास प्रबल होगा, वह होगा
(क) आत्मज्ञानी
(ख) मनोनुकूल क्षेत्र में विजेता
(ग) संतजनों में से एक
(घ) विश्व विजेता

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
ऑनलाइन शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा शिक्षक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से देश के किसी भी कोने से विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं। इसके अंतर्गत शिक्षक और विद्यार्थी उपयुक्त समय का चुनाव कर इंटरनेट के द्वारा एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं। स्काइप, जूम, व्हाद्सएप्प आदि विभिन्न माध्यमों को अपनाकर शिक्षक विद्यार्थी को सरलता से शिक्षा प्रदान कर सकते हैं। कुछ समय पहले तक ऑनलाइन शिक्षा उच्च शिक्षा प्रहण करने वाले विद्यार्थियों तक ही सीमित थी, परंतु वर्तमान में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के अंतर्गत सभी विद्यालय, महाविद्यालय आदि शैक्षणिक संस्थान बंद होने पर प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी भी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने लगे। विद्यार्थियों की शिक्षा को निर्बाध रूप से बनाए रखने के लिए अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहन दिया गया।
ऑनलाइन शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न एप्स; जैसे-जूम, गुगल सीट की सहायता से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करके शिक्षक एकसाथ कई विद्यार्थियों को घर बैठे शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी विषय को भली-भाँति समझ रहे हैं और यदि किसी विषय से संबंधित उन्हें कोई समस्या होती है, तो शिक्षक तुरंत उस समस्या का समाधान कर देते हैं। साथ ही विभिन्न विषयों से संबंधित शैक्षिक सामग्री; जैसे-वर्कशीट, नोट्स आदि उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रख सकते हैं। अत: ऑनलाइन शिक्षा सुविधाजनक है। इससे समय की बचत होती है तथा विद्यार्थी की एकाप्रता क्षमता में वृद्धि होती है। ऑनलाइन शिक्षा के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप व स्मार्टफोन की उपलब्यता आवश्यक है। इनमें से किसी भी माध्यम से छात्र ऑनलाइन शिक्षा प्रहण कर सकते हैं। अधिकांश लोग सीमित आय वाले हैं। उनके लिए महंगे स्मार्टफोन खरीदना आसान नहीं है। इसके साथ सभी जगह इंटरनेट की गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा बाधित होती है। शिक्षां ग्रहण करने हेतु विद्यार्थियों को अधिक समय तक फोन देखना पड़ता है, जिसके कारण आँखों में दर्द, माइग्रेन आदि शारीरिक समस्याएँ उत्पन्न होने का भय बना रहता है तथा मानसिक विकास भी अवरुद्ध होता है। अत: आनलाइन शिक्षा के सीमित और संतुलित उपयोग पर बल देना आवश्यक है।
प्रश्न.6: शिक्षक घर बैठे किस माध्यम से देश के किसी भी कोने से विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं?
(क) फेसबुक के माध्यम से
(ख) ऑफलाइन शिक्षा के माध्यम से
(ग) औनलाइन शिक्षा के माध्यम से
(घ) पत्राचार के माध्यम से

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.7: ऑनलाइन शिक्षा में किसके द्वारा शिक्षक और विद्यार्थी परस्पर जुड़े हैं?
(क) तार द्वारा
(ख) इंटरनेट के द्वारा
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) टेलीफोन द्वारा

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.8: कुछ समय पहले ऑनलाइन शिक्षा किनके लिए थी?
(क) निम्न शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए
(ख) उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) उच्च और निम्न शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.9: वर्तमान में किसके कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए?
(क) कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण
(ख) विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति उदासीनता के कारण
(ग) चुनावों के कारण
(घ) अघ्यापकों की हड़तालों के कारण

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.10: ऑनलाइन शिक्षा के कारण किसका भय बना रहता है?
(क) मानसिक विकास को अवरुद्ध करने के लिए
(ख) विद्यार्थियों की आँखों में दर्द की समस्या उत्पन्न होने का
(ग) माइग्रेन आदि बीमारियाँ होने का
(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
सहानुभूति चाहिए, महाविभूति है यही;
वशीकृता सदैव है बनी हुई स्वयं मही।
विरुद्धवाद बुद्ध का दया-प्रवाह में बहा,
विनीत लोकवर्ग क्या न सामने झुका रहा?
आह! वही उदार है परोपकार जो करे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।
रहो न भूल के सभी मदांघ तुच्छ वित्त में,
सनाथ जान आपको करो न गर्व चित्त में।
दयालु दीनबंधु के अधीर भाव जो धरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।
अनंत अंतरिक्ष में अनंत देव हैं खड़े,
समक्ष ही स्ववाहु जो बढ़ा रहे बड़े-बड़े।
परस्परावलंब से उठो तथा बढ़ो सभी,
अभी अमर्त्य-अंक में अपंक हो चढ़ो सभी।।
रहो न यों कि एक से न नाम और का सटे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।
प्रश्न.11: काव्यांश में महान् विभूति किसे कहा गया है?
(क) दीनबंचु को
(ख) अंतरिक्ष को
(ग) परोपकार को
(घ) सहानुभूति का

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.12: कवि के अनुसार, वही उदार है, जो
(क) सनाथ है
(ख) गर्व करने वाला है
(ग) मदाघ व्यक्ति है
(घ) कवि के अनुसार, वही उदार है, जो

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.13: स्वयं को सनाथ मानकर कभी गर्व नहीं करना चाहिए, क्योंकि
(क) दयालु, दीनबंघु की कृपा सभी पर है
(ख) ईश्वर सबका नाथ है
(ग) सभी ईश्वर की संतान हैं
(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.14: मनुष्य को क्या नहीं भूलना चाहिए?
(क) मदांधता
(ख) अहं
(ग) स्वार्थ
(घ) दूसरों की सहायता करना

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.15: अभी अमर्त्य-अंक में अपंक हो चढ़ो सभी, इस पंक्ति में अलंकार है
(क) रूपक
(ख) अनुप्रास
(ग) उपमा
(घ) अपेक्षा

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
तू हिमालय नहीं, तू न गंगा-यमुना
तू त्रिवेणी नहीं, तू न रामेश्वरम्
तू महाशील की है अमर कल्पना
देश! मेरे लिए तू परम वंदना।
मेघ करते नमन, सिंधु होता चरण,
लहलहाते सहस्त्रों यहाँ खेत-वन।
नर्मदा-ताप्ती, सिंधु, गोदावरी,
हैं कराती युगों से तुझे आचमन।
तू पुरातन बहुत,
तू नए से नया तू महाशील की है अमर कल्पना।
देश ! मेरे लिए तू महा अर्चना।
शक्ति-बल का समर्थक रहा सर्वदा,
तू परम तत्व का नित विचारक रहा।
शांति-संदेश देता रहा विश्व को।
प्रेम-सद्भाव का नित प्रचारक रहा।
सत्य औ’ प्रेम की है परम प्रेरणा
देश! मेरे लिए तू महा अर्चना।
प्रश्न.16: कवि ने अमर कल्पना किसे कहा है?
(क) हिमालय के
(ख) रामेश्वरम् को
(ग) भारत की
(घ) गंगा-यमुना को

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.17: समुद्र किसके चरणों को धोता है?
(क) भारत के
(ख) मंदिर के
(ग) खेतों के
(घ) हिमालय के

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.18: कवि ने भारत को पुरातन क्यों कहा है?
(क) यहाँ पुरानी संस्कृति; जैसे-दया, प्रेम, स्नेह, त्याग आज भी विद्यमान हैं
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) भारत प्राचीनतम देश है
(घ) यहाँ सभ्यता का जन्म सर्वप्रथम हुआ था

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.19: कवि ने भारत को पुरातन के साथ-साथ नए से नया भी क्यों कहा है?
(क) यहाँ के लोगों ने नई-नई खोजें करके नवीनता का परिचय दिया है
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) यहाँ के लोग नई-नई कल्पना करने में लगे हुए हैं
(घ) यहाँ के लोग नवीन पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण करते हैं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.20: प्रस्तुत काव्यांश किस पर केंद्रित है?
(क) भारत की विश्व में बढ़ती शक्ति पर
(ख) भारत की महानता प्रदर्शित करने पर
(ग) भारत की गौरवान्वित संस्कृति व सभ्यता पर
(घ) भारत की नई वैज्ञानिक खोजों पर

सही उत्तर विकल्प है ()

खंड - ख (व्याकरण - उपसर्ग और प्रत्यय)

प्रश्न.21: शब्दों के बाद में जो अक्षर या अक्षरसमूह लगाया जाता है उसे ________ कहते है।
(क) प्रत्यय
(ख) उपसर्ग
(ग) वर्ण
(घ) वाक्य

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रत्यय दो शब्दों से मिलकर बना है प्रति + अय। प्रति का अर्थ साथ में परन्तु बाद में, अय का अर्थ चलनेवाला। अतः प्रत्यय का साथ में परन्तु बाद में लगाने वाला शब्द। प्रत्यय उपसर्ग की भांति अविकारी शब्दांश है। जो शब्दों के बाद में जोड़े जाते हैं।

प्रश्न.22: इनमें से किस शब्द में परा उपसर्ग है?
(क) पराधीन
(ख) पराकाष्ठा
(ग) परायण
(घ) पराश्रित

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.23: पुरोहित शब्द में उपसर्ग है-
(क) पुरः
(ख) पुरो
(ग) पुरस्कार
(घ) पुर

सही उत्तर विकल्प है ()

'पुरः' उपसर्ग से पुरोहित तथा पुरस्कृत शब्द बना है।

प्रश्न.24: 'स' उपसर्ग युक्त शब्द हैं - 
(क) संमित्र, सनारी
(ख) सहित, सपरिवार
(ग) संचालन, सम्मान
(घ) सच्चरित्र, सन्मार्ग 

सही उत्तर विकल्प है ()

'सहित' और 'सपरिवार' में 'स' उपसर्ग हैं और मूल शब्द क्रमशः 'हित' और 'परिवार' हैं ।

प्रश्न.25: सँपेरा शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(क) रा
(ख) अरा
(ग) ऐरा
(घ) एरा

सही उत्तर विकल्प है ()

साँप + एरा

Test: Class 9 Hindi A: CBSE Sample Question Paper Term I - 2
Start Test
Start Test

खंड - ख (व्याकरण - समास)

प्रश्न.26: पाप-पुण्य में कौन-सा समास है?
(क) कर्मधारय समास
(ख) द्विगु समसो
(ग) बहुव्रीहि समास
(घ) द्वंद्व समास

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.27: जिस समास में दोनों खंड प्रधान हों, वह समास क्या कहलाता है?
(क) बहुविवाह
(ख) अव्ययी
(ग) तत्पुरुष:
(घ) द्वंद्व

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.28: 'अष्टाध्यायी' शब्द के लिए उचित समास विग्रह और समास का नाम दिए गए विकल्पों में से चुनिए। 
(क) अष्ट अध्यायों का समूह - समास विग्रह
द्वंद्व समास - समास का नाम
(ख) अष्ट अध्यायों का समूह  - समास विग्रह
कर्मधारय समास - समास का नाम
(ग) अष्ट अध्यायों का समूह  - समास विग्रह
अव्ययीभाव समास - समास का नाम
(घ) आठ अध्यायों का समूह -
समस विग्रह द्विगु समास - समसा का नाम

सही उत्तर विकल्प है ()

अष्टाध्यायी' का पूर्वपद (अष्ट) संख्यावाची विशेषण होने के कारण यहाँ द्विगु समास है।

प्रश्न.29: 'बेखटके' का उचित समास विग्रह और समास का नाम होगा - 
(क) बिना
दस्तक दिए - समस विग्रह कर्मधारय समस - समसों का नाम
(ख) बिना
दस्तक दिए - समस विग्रह बहुवृहि समास - समस का नाम
(ग) बिना
खटखटाए - समस विग्रह अव्ययभाव समस - समस का नाम
(घ) बिना
दस्तक दिए - समस विग्रह द्विगु समस - समसा का नाम

सही उत्तर विकल्प है ()

'बेखटके' में पूर्वपद 'बे' अव्यय होने के कारण  अव्ययीभाव समास है।

प्रश्न.30: गिरहकट शब्द का उचित समास-विग्रह है-
(क) गिरह में काट
(ख) गिरह को काट
(ग) गिरह को काटने वाला
(घ) गिरह के लिए काट

सही उत्तर विकल्प है ()

गिरहकट में तत्पुरुष समास है।

खंड - ख (व्याकरण - अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद)

प्रश्न.31: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-
झूठ मत बोलो।
(क) प्रश्नवाचक
(ख) विधायी
(ग) नकारात्मक
(घ) निषेधात्मक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.32: यदि छुट्टियाँ हुई, तो हम कश्मीर अवश्य जाएंगे। - अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताएं।
(क) संदेहवाचक वाक्य
(ख) संकेतवाचक वाक्य
(ग) वास्तविकता पर नहीं आशाओं के आधार पर कामना करना
(घ) आज्ञाकारी वाक्य

सही उत्तर विकल्प है ()

एक क्रिया के दूसरी क्रिया पर निर्भर होने के कारण संकेतवाचक वाक्य है।

प्रश्न.33: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
शायद आज कुशाल अभी तक स्कूल नहीं पहुँचा होगा।
(क) संदेहवाचक वाक्य
(ख) आज्ञाकारी वाक्य
(ग) प्रश्नवाचक वाक्य
(घ) विधायी वाक्य

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.34: जिन वाक्यों से कार्य के होने में संदेह या सम्भावना का बोध हो, वे कहलाते हैैं -
(क) संदेहवाचक वाक्य
(ख) संभावित वाक्य
(ग) संकेतवाचक वाक्य
(घ) संदेशवाहक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है ()

संदेह व संभावना को संदेहवाचक वाक्यों द्वारा व्यक्त किया जाता है।

प्रश्न.35: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
मुझे आज बाहर घूमने का मन हो रहा है।
(क) संकेतवाचक वाक्य
(ख) वास्तविकता पर नहीं आशाओं के आधार पर कामना करना
(ग) आज्ञाकारी वाक्य
(घ) विस्मयादिबोधक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है ()

स्पष्टीकरण: वांछनीय वाक्य

खंड - ख (व्याकरण - अलंकार)

प्रश्न.36: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
दिवस का समय, मेघ आसमान से उतर रही है,
वह संध्या सुंदरी सी, धीरे धीरे।
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) यमक अलंकार

सही उत्तर विकल्प है ()

अलंकार स्पष्टीकरण: उपमा अलंकार

प्रश्न.37: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है, अवनि और अंबर तल में।
(क) रूपक
(ख) विरोधाभास
(ग) लतानुप्रास
(घ) तुक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.38: जिस प्रकार गहनों से शरीर की शोभा बढ़ती है, उसी प्रकार ________ से काव्य की शोभा बढ़ती है।
(क) रस
(ख) कारक
(ग) अलंकार
(घ) आवाज़

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.39: अलंकार का अर्थ है-
(क) काव्य की शोभा
(ख) शिल्प-कला
(ग) सुंदरता का साधन
(घ) सुंदरता का माध्यम

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.40: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
शशि-मुख पर घूंघट डाले।
(क) रूपक अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) अतिश्योक्ति अलंकार
(घ) उपमा अलंकार

सही उत्तर विकल्प है ()

Download the notes
Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 7 (With Solutions)
Download as PDF
Download as PDF

खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
झूरी काछी के दोनों बैलों के नाम थे-हीरा और मोती। दोनों पछाई जाति के थे-देखने में सुंदर, काम में चौकस, डील में ऊँचे। बहुत दिनों साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था। दोनों आमने-सामने या आस-पास बैठे हुए एक-दूसरे से मूक भाषा में विचार-विनिमय करते थे। एक-दूसरे के मन की बात कैमे समझ जाते, ये हम नहीं कह मन की बात कैसे समझ जाते, ये हम नहीं कह सकति। अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है। दोनों एक-दूसरे को चाटकर और सूँघकर अपना प्रेम प्रकट करते, कभी-कभी दोनों सींग भी मिला लिया करते थे-विग्रह के नाते से नहीं, केवल विनोद के भाव से, आत्मीयता के भाव से, जैसे दोस्तों में घनिष्ठता होते ही धौल-धप्पा होने लगता है। इसके बिना दोस्ती कुछ फुसफुसी, कुछ हल्की-सी रहती है, जिस पर ज़्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता। जिस वक्त ये दोनों बैल हल या गाड़ी में जोत दिए जाते और गर्दन हिला-हिलाकर चलते, उस वक्त हर एक की यही चेष्टा होती थी कि ज़्यादा-से-ज़्यादा बोझ मेरी ही गर्दन पर रहे।
प्रश्न.41: झूरी काछी के दोनों बैल किस जाति के थे?
(क) पछाईं जाति के
(ख) साहीवाल जाति के
(ग) लाल सिंधी जाति के
(घ) गिर जाति के

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.42: हीरा-मोती में कौन-सी गुप्त शक्ति थी?
(क) मूक होकर भी एक-दूसरे की बात समझने की
(ख) परस्पर वार्तालाप की
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) भारी से भारी वजन को उठा लेने की

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.43: जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित हैं कथन से लेखक का क्या आशय है?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) मनुष्य परस्पर बिना कहे एक-दूसरे की बात समझ लेते हैं
(ग) सभी जीवों में श्रेष्ठ होने के बावजूद भी मनुष्य बिना वार्तालाप के एक-दूसरे की बात नहीं समझ सकते
(घ) मौन होकर भी एक-दूसरे के मन की बात समझना मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.44: हीरा-मोती अपना प्रेम किस प्रकार प्रकट करते थे?
(क) एक-दूसरे से सींग मिलाकर
(ख) एक-दूसरे को सूँघकर
(ग) सभी
(घ) एक-दूसरे को चाटकर

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.45: हीरा-मोती में समर्पण का भाव कैसे था?
(क) गाड़ी में रखा सामान जल्दी-से-जल्दी घर पहुँचाया जाए
(ख) गाड़ी का ज्यादा-से-ज्यादा भार दूसरे पर पड़े
(ग) संकट में एक-दूसरे की मदद करते थे
(घ) गाड़ी में जुते होने पर गाड़ी का ज्यादा भार एक-दूसरे पर न पड़े

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.46: जागीरों में बटी होने पर भी तिब्बत की जमीन किसके अधीन अधिक थी?
(क) भिक्षु
(ख) व्यक्ति
(ग) मंदिर
(घ) मठ

सही उत्तर विकल्प है ()

मठ का आधिपत्य अधिक होने के कारण तिब्बत में जमीन का अधिकांश हिस्सा मठों के अधीन ही रहता है।


प्रश्न.47: तिब्बत में सबसे विकट थोङ्ला की ऊंचाई कितनी है?
(क) 12-13 हजार फीट
(ख) 16-17 हजार फीट
(ग) 18-19 हजार फीट
(घ) 14-15 हजार फीट

सही उत्तर विकल्प है ()

यह 16-17 हजार फीट की ऊंचाई पर है और दूर-दूर तक यहां कोई गाव नहीं होते।


प्रश्न संख्या 48 से 52 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
मानसरोवर सुभर जल, हंसा केलि कराहिं।
मुकताफल मुकता चुगैं, अब उड़ि अनत न जाहिं।
प्रश्न.48: यहाँ मानसरोवर का प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है?
(क) समुद्र के रूप में
(ख) एक पवित्र झील के रूप में
(ग) एक पवित्र झील के रूप में और पवित्र मन के रूप में दोनों
(घ) पवित्र मन के रूप में

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.49: मानसरोवर में हंस क्या कर रहे हैं?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) झील के जल को पीने में मग्न हैं
(ग) झील के कपर उड़ रहे हैं
(घ) दिन-रात कीड़ामश्न है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.50: पद्योश में हंस किसका प्रतीक है?
(क) जीवात्मा का
(ख) समय का
(ग) एक पक्षी का
(घ) मौत की

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.51: हंस मानसरोवर छोड़कर क्यों नहीं जाना चाहता?
(क) क्योंकि उसे कहीं और मोती नहीं मिलेंगे
(ख) वह उड़ने में असमर्थ है
(ग) क्योंकि क्रीड़ा का ऐसा आनंद उसे कहीं और नहीं आएगा
(घ) वह अपनी जन्मभूमि को छोड़कर नहीं जाना चाहता

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.52: भक्ति भावना की चरम अवस्था क्या है?
(क) आत्मा का परमात्मा में मिलन
(ख) भक्ति में लीन हो जाना
(ग) परमात्मा के दर्शन होना
(घ) मन की पुकार का सुना जाना

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.53: कवयित्री ललद्यद ने किस धर्म की शिक्षा ली थी ?
(क) वैदिक
(ख) वैष्णव
(ग) शाक्त
(घ) शैव

सही उत्तर विकल्प है ()

वे शैवयोगिनी थी जिन्होंने शैव धर्म की शिक्षा अपने कुलगुरु बूढे़ सिद्ध श्रीकंठ से ली थी।

प्रश्न.54: रसखान कवि किस रूप में किस पेड़ की डाल पर रहना चाहते हैं ?
(क) मयूर, आम
(ख) कोयल, अशोक
(ग) मनुष्य, नीम
(घ) पक्षी, कदम्ब

सही उत्तर विकल्प है ()
कदम्ब के नीचे श्रीकृष्ण बांसुरी बजाया करते थे इसलिए रसखान कवि पक्षी के रूप में कदम्ब के पेड़ पर अपना बसेरा बनाना चाहते हैं।

The document Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 7 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Are you preparing for Class 9 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 9 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
75 docs|11 tests

Up next

75 docs|11 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 9 exam
Related Searches

MCQs

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 7 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

study material

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

Important questions

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

Exam

,

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

Objective type Questions

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 7 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

ppt

,

pdf

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 7 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Free

,

video lectures

;